Category: CRIME

  • पुलिस थाने के अंदर फेंका हैंड ग्रेनेड: मौके पर पहुंचे आईजी-डीआईजी, अलग-अलग ऐंगल से जांच में जुटी पुलिस

     

     

    You are currently viewing पुलिस थाने के अंदर फेंका हैंड ग्रेनेड: मौके पर पहुंचे आईजी-डीआईजी, अलग-अलग ऐंगल से जांच में जुटी पुलिस

    पुलिस थाने के अंदर फेंका हैंड ग्रेनेड: मौके पर पहुंचे आईजी-डीआईजी, अलग-अलग ऐंगल से जांच में जुटी पुलिस

    चंडीगड (न्यूज डेस्क) पंजाब के बटाला में गनी के बांगर थाने पर हैंड ग्रेनेड फेंका गया। लेकिन किसी कारण से ग्रेनेड फटा नहीं, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बता दें कि पंजाब में पुलिस थानों पर हमले की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले अमृतसर और नवांशहर में इस तरह के हमले हो चुके हैं।

    हालांकि बटाला के पुलिस अधिकारियों की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। बीती रात करीब साढ़े दस बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने गनी के बांगर थाने पर ग्रेनेड फेंका। लेकिन ग्रेनेड फटा नहीं। ग्रेनेड हमले की सूचना पुलिस को सुबह मिली, जिसके बाद एसएसपी सोहेल कासिम मीर समेत अन्य अधिकारी और जांच एजेंसियां ​​मौके पर पहुंच गईं।

    सूत्रों के अनुसार दो युवक बाइक पर आए थे। जिन्होंने थाने में बाहर से एक वस्तू फेंकी। सीसीटीवी कैमरों की मदद से थाने पर हमला करने वाले युवकों का पता लगाया जा रहा है। हमले की साजिश का खुलासा होने के बाद पुलिस तुरंत सतर्क हो गई। देर रात घटना की सूचना मिलने के बाद एडीजीपी पंजाब नौनिहाल सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। हालांकि पुलिस ने इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है और एडीजीपी के दौरे को रूटीन दौरा बताया है।

    अमृतसर में बीते दिन रात करीब 3 बजे हैंड ग्रेनेड फेंका गया था। बीते साल बंद की जा चुकी गुरबख्श नगर चौकी में हुए इस बम धमाके से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। हालांकि पुलिस द्वारा इसे लेकर कोई भी पुष्टि नहीं की है कि ये हैंड ग्रेनेड ही था या कुछ और विस्फोटक वस्तु थी।

    फिलहाल पुलिस ने इस मामले में चुप्पी साधी हुई है। पंजाब पुलिस के फोरेंसिक टीम से जुड़े सूत्रों की मानें तो उक्त जगह पर कई संदिग्ध चीजें मिली हैं, जोकि हैंड ग्रेनेड होने की संभावनाओं को बढ़ाता है। जल्द अमृतसर पुलिस के अधिकारी इसे लेकर खुलासा कर सकते हैं।

    अमृतसर के अजनाला थाने के बाहर बीते दिन मिले बम के पीछे बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी हैप्पी पासिया और गोपी नवांशहरिया का नाम सामने आया था। बम में आरडीएक्स का उपयोग किया गया था। बम का वजन करीब 800 ग्राम था।

    पुलिस थाने की सीसीटीवी भी सामने आई थी, जिसमें दो युवक आए और आईईडी थाने के एक साइड पर रख कर उसका डेटोनेटर थाने के दरवाजे पर लगा दिया था। जिससे कोई भी थाने का दरवाजा खोले तो ब्लास्ट हो जाए। मगर गनीमत यह रही थी कि उक्त बम तकनीकी कारण के चलते फटा नहीं और कई मुलाजिमों की जान बच गई।

  • जालंधर के गुरुद्वारा साहिब में फेरों के दौरान दुल्हन की मां का गहनों से भरा पर्स हुआ चोरी, अज्ञात महिलाएं सी.सी.टी.वी फुटैज में कैद

    जालंधर के गुरुद्वारा साहिब में फेरों के दौरान दुल्हन की मां का गहनों से भरा पर्स हुआ चोरी, अज्ञात महिलाएं सी.सी.टी.वी फुटैज में कैद

    जालंदर (सुमेश शर्मा) जालंधर के अर्बन स्टेट फेस-1 में स्थित गुरूद्वारा साहिब में लांवा फेरे दौरान दुल्हन की मां का गहनों से भरा पर्स चोरी हो गया। चोरी की शिकायत थाना-7 की पुलिस को दी गई है। पुलिस ने जांच दौरान क्राइम सीन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में चेक किए तो पर्स चोरी करती हुई अज्ञात महिलाएं कैद हो गई।

    पुलिस ने जांच के दौरान अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में दूल्हे के पिता ईशर पुरी कॉलोनी निवासी जतिंदर सिंह ने बताया कि उनके बेटे युवराज सिंह की झारखंड निवासी मानसी के साथ शादी हो रही थी। जिसके लिए गुरूद्वारा सिंह सभा में दोनों के लांवा फेरे हो रहे थे।

    इस दौरान दुल्हन की मां कुमित लाल फोटो खिंचवाने के लिए पर्स को नीचे रख दिया। इतने में कुछ अज्ञात महिलाओं ने उनका पर्स चोरी कर लिया। पीड़िता के पर्स में दो सोने के कंगन, एक लोकेट सहित सोने की चेन, दो सोने की वालियां, एक सोने व 30 चांदी के सिक्के, एक मोबाइल फोन व 50 हजार रुपए कैश पड़े हुए थे। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले लिया है। पुलिस फुटेज के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की योजना बना रही है।

  • ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋ ਅਪਰਾਧੀਆਂ ਨੂੰ ਚੋਰੀ ਦੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ

    You are currently viewing ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋ ਅਪਰਾਧੀਆਂ ਨੂੰ ਚੋਰੀ ਦੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ

    ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋ ਅਪਰਾਧੀਆਂ ਨੂੰ ਚੋਰੀ ਦੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ

     

    ਜਲੰਧਰ : – ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋ ਅਪਰਾਧੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲੋਂ ਚੋਰੀ ਦਾ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇਤਲਾਹ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਦੋ ਅਪਰਾਧੀ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਵੱਡੀ ਵਾਰਦਾਤ ਕਰਨ ਦੀ ਯੋਜਨਾ ਬਣਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਬਾਬਾ ਬੁੱਢਾ ਜੀ ਪੁਲ ਕੋਲ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਕਰਕੇ ਹਰੀਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਪੁੱਤਰ ਚੇਤਨ ਦਾਸ ਵਾਸੀ ਐਚ. ਡਬਲਯੂ.ਜੇ.29, ਬਾਲਮੀਕੀ ਮੁਹੱਲਾ, ਬਸਤੀ ਗੁੱਝਾ, ਜਲੰਧਰ ਅਤੇ ਦੀਪਕ ਪੁੱਤਰ ਹਰੀਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਵਾਸੀ ਧੁੰਮਾ ਵਾਲੀ ਗਲੀ, ਨੇੜੇ ਫੁੱਲਾਂ ਵਾਲਾ, ਜਲੰਧਰ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਤਫਤੀਸ਼ ਦੌਰਾਨ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੇ ਮੰਨਿਆ ਕਿ ਉਹ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਕਈ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਕਰ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਅੱਗੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲੋਂ ਇੱਕ ਚੋਰੀ ਦਾ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਥਾਣਾ ਬਸਤੀ ਬਾਵਾ ਖੇਲ, ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਧਾਰਾ 304(2)ਅਤੇ 3(5) ਬੀਐਨਐਸ ਤਹਿਤ ਐਫਆਈਆਰ ਨੰਬਰ 202 ਮਿਤੀ 10.12.2024 ਦਰਜ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਅਗਲੇਰੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਵੇਰਵੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ।

  • जालंधर ग्रामीण पुलिस ने हाईवे पर डकैती, चोरी और नशीली गोलियों सहित 10 लोगों को किया गिरफ्तार

    You are currently viewing जालंधर ग्रामीण पुलिस ने हाईवे पर डकैती, चोरी और नशीली गोलियों सहित 10 लोगों को किया गिरफ्तार

    जालंधर ग्रामीण पुलिस ने हाईवे पर डकैती, चोरी और नशीली गोलियों सहित 10 लोगों को किया गिरफ्तार

     

    जालंधर (सुमेश शर्मा) जालंधर ग्रामीण पुलिस ने फिल्लौर और नकोदर सब डिवीजनों में चार अलग-अलग अभियानों में 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और आठ चोरी किए गए मोबाइल फोन, एक स्कूटर सहित नौ चोरी किए गए वाहन और 360 नशीली गोलियां बरामद की हैं।

    जानकारी देते हुए डीएसपी सरवन सिंह बल के नेतृत्व में फिल्लौर पुलिस ने गश्त के दौरान दो हाईवे लुटेरों गुरप्रीत सिंह उर्फ बग्गा और मंदीप सिंह उर्फ मनी को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी के चार मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। एक अन्य मामले में दरबारा राम को नियमित चेकपॉइंट के दौरान की कोशिश करते हुए 100 नशीली गोलियों के साथ पकड़ा गया। उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई। नकोदर में डीएसपी नकोदर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने रहमानपुरा चौक के पास दो मोटरसाइकिलों पर चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और 260 नशीली गोलियां बरामद कीं।

    एक अन्य ऑपरेशन में नकोदर पुलिस ने जालंधर, नकोदर, मेहतपुर और शाहकोट इलाकों में डकैती और चोरी की वारदातों में शामिल तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने 8 दिसंबर को इंद्रजीत सिंह पर हमला कर उनका मोबाइल फोन, दस्तावेज और मोटरसाइकिल लूट ली थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चार मोबाइल फोन, चार मोटरसाइकिल और एक स्कूटर बरामद किया।

    पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ बग्गा, मंदीप सिंह उर्फ मनी, राहुल गिल उर्फ गायनी, नवजोत सिंह उर्फ रवि, नींदर कुमार, रोहित धीर उर्फ चारिया, दरबारा राम उर्फ बारा, विजय कुमार, राजन और विजय के रूप में हुई है, जो सभी एसबीएस नगर, नकोदर या मेहतपुर इलाके के रहने वाले हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी आदतन अपराधी हैं और उनका एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस स्टेशन फिल्लौर और सिटी नकोदर में आईपीसी और एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत चार एफआईआर दर्ज की गई हैं आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की जांच के लिए पुलिस रिमांड मांगा जाएगा।

  • पंजाब के बठिंडा में अकाली दल के नेता और कांग्रेस महासचिव के घर पर हुई फायरिंग का CCTV फुटेज आई सामने..

    पंजाब के बठिंडा में अकाली दल के नेता और कांग्रेस महासचिव के घर पर हुई फायरिंग का CCTV फुटेज आई सामने..

     

    बठिंडा- पंजाब के बठिंडा में अकाली दल के एक नेता पर फायरिंग होने की खबर सामने आ रही है। जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसके बाद इलाके में लोग काफी सहमे हुए है।

    जानकारी के अनुसार, देर रात एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने कांग्रेस महासचिव किरणजीत सिंह गहरी और अकाली दल के वरिष्ठ नेता जगदीप सिंह गहरी के घर पर फायरिंग की। मीडिया से बातचीत करते हुए अकाली दल नेता जगदीप सिंह गहरी ने बताया कि देर रात करीब 11 बजे एक बाइक पर तीन युवक आए और उनके घर पर फायरिंग करके फरार हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस मामले को लेकर थाना थर्मल के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने कहा कि, कुछ समय पहले अकाली दल नेता के बेटे का कुछ युवकों से विवाद हुआ था, जिन्होंने फायरिंग की। उन्होंने बताया कि बाइक सवार नौजवान ने तीन से चार राउंड फायर किए हैं। हमारी तरफ से मामला दर्ज कर अगली करवाई शुरू कर दी गई है। तीन नौजवानों में से दो की पहचान हो चुकी है। फिलहाल जांच की जा रही है।

  • बैंक के साथ 34,92,299 रुपये की हेराफेरी करने के आरोप में भगौड़ा मैनेजर विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

    बैंक के साथ 34,92,299 रुपये की हेराफेरी करने के आरोप में भगौड़ा मैनेजर विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

     

    बैंक के साथ 34,92,299 रुपये की हेराफेरी करने के आरोप में भगौड़ा मैनेजर विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

    MBD NEWS: चंडीगढ़ 22 नवंबर 2024ः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब ग्रामीण बैंक के गांव भाणोलंगा जिला कपूरथला में स्थित शाखा में 34,92,299 रुपये की हेराफेरी करने के संबंध में बैंक के पूर्व मैनेजर दोषी प्रमोद कुमार, निवासी गांव कुंडल, जिला बीकानेर राजस्थान को गिरफ्तार किया है, जो साल 2022 से फरार चल रहा था।
    इस जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया

    कि भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 13 (2) और आईपीसी की धारा 409 के तहत थाना सदर जिला कपूरथला में दर्ज मुकदमा नंबर 58 दिनांक 30/05/2022 में उक्त दोषी प्रमोद कुमार, पूर्व मैनेजर, वांछित था। इस मैनेजर ने पंजाब ग्रामीण बैंक गांव भाणोलंगा में अपनी नियुक्ति के दौरान अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपनी शाखा में तैनात क्लर्क जगदीश सिंह और क्लर्क रजनी बाला के बैंक में उपयोग किए जाने वाले यूजर आई-डी और पासवर्ड का दुरुपयोग करते हुए

    अपने ही बैंक के अलग-अलग कुल 12 खाता धारकों के विभिन्न बैंक खातों में विभिन्न तारीखों को 26 ट्रांजैक्शनों के माध्यम से कुल 34,92,299 रुपये हेराफेरी से निकाल कर धोखाधड़ी की और फिर इस राशि से 8,16,023 रुपये विभिन्न 05 खाता धारकों के विभिन्न बैंक खातों में वापस जमा करवाकर जांच के दौरान उसके खिलाफ आरोप साबित होने पर उक्त मुकदमा दर्ज किया गया था और यह मुकदमा विजिलेंस ब्यूरो को स्थानांतरित कर दिया गया था।

    उक्त दोषी प्रमोद कुमार को गिरफ्तार करने के लिए खुफिया स्रोतों से पता लगाकर उसे उसके पैतृक गांव कुंडल, जिला बीकानेर, राजस्थान से विजिलेंस ब्यूरो, कपूरथला द्वारा गिरफ्तार किया गया है। इस मुकदमे की और पड़ताल जारी है।
    ——

  • जालंधर में गोलीबारी के बाद कमिश्नरेट पुलिस ने “लंडा ग्रुप” के 02 कुख्यात गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया

    जालंधर में गोलीबारी के बाद कमिश्नरेट पुलिस ने “लंडा ग्रुप” के 02 कुख्यात गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया

     

     

    *जालंधर में गोलीबारी के बाद कमिश्नरेट पुलिस ने “लंडा ग्रुप” के 02 कुख्यात गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया*

    * 7 हथियार और कई कारतूस बरामद। दोनों तरफ से 50 से ज्यादा गोलियां चलीं।

    * गैंगस्टर का पीछा करते समय 2 पुलिस अधिकारी घायल; बदमाशों को भी चोटें आईं।

    * जबरन वसूली, हत्या और हत्या के प्रयास सहित जघन्य अपराधों में शामिल गैंगस्टर।

    * सी.पी. जालंधर ने संगठित अपराध गठजोड़ को खत्म करने के लिए अथक प्रयास करने का संकल्प लिया।

     

  • जानें किस जगह जालंधर में हुई फायरिंग के दौरान फंस गई गोली, बाल-बाल बची युवक की जान..

    जानें किस जगह जालंधर में हुई फायरिंग के दौरान फंस गई गोली, बाल-बाल बची युवक की जान..

     

     

    जालंधर : महानगर में गोलियां चलने की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला मकसूदां थाने के अंतगर्त आते इलाके से सामने आया है। जहां जिम के बाहर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए अकुंश का कहना है कि प्रधान द्वारा नशा रोकने के प्रयास किए जा रहे है। इस मामले को लेकर दूसरे पक्ष द्वारा थ्रेट किया गया। उन्होंने कहा कि एससी एक्ट के पर्च रद्द करवाने के काम प्रधान द्वारा किए जा रहे है। ऐसे में हो सकता है इस मामले को लेकर रंजिश रखते हुए व्यक्तियों ने हमला किया है, लेकिन गनीमत यह रही कि घटना में प्रधान को गोली नहीं लगी है।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने कहा कि उन्हें 10 बजे के करीब गोली चलने की सूचना मिली थी कि जिम के बाहर गोली चली है। थाना 1 से जांच अधिकारी एएसआई शाम लाल ने कहा कि अभी पता नहीं चल पाया है कि कितनी गोलियां चली है। जांच अधिकारी ने कहा कि जिम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। एएसआई ने कहा कि मौके पर उन्हें पता चला है कि घटना को अंजाम 2 व्यक्तियों ने दिया है।

    उधर, पीड़ित प्रधान ने कहा कि वह रोजाना की तहर जिम पर आया था। इस दौरान 2 व्यक्ति आए और एक ने पीछे से उस पर गोली चलाई, लेकिन फंस गई। इस दौरान प्रधान ने कहा कि उसने अपना लाइसेंसी हथियार निकाल लिया। जिसके बाद हमलावार मौके से फरार हो गए। इस दौरान भागते हुए हमलावारों ने फायर किए। पीड़ित ने कहा कि दोनों के मुंह ढके हुए थे। पीड़ित ने कहा कि जांच अधिकारी उसे असलहा जब्त करने के लिए कह रहे है। असलहा जब्त करने को लेकर प्रधान ने कहा कि जांच अधिकारी कह रहे है कि उन्हें उच्च अधिकारियों का आर्डर आया है, इसलिए उसका असलहा जब्त किया जाएगा।

    पीड़ित ने कहा कि उसे पहले से थ्रेट कॉल मिल रही है, ऐसे में अगर उसकी जान चली जाती है तो उसकी जिम्मेदार पुलिस होगी। पीड़ित ने कहा कि उसे सिक्योरिटी दिए जाने को लेकर जब जांच अधिकारी से कहा तो वह उसे कहने लगे खुद के पैसों पर सिक्योरिटी ले सकते है।

  • बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को Pakistani डॉन शहजाद भट्टी ने दी धमकी, बोला- बकवास पर माफी मांगो वरना पछताना पड़ेगा

    You are currently viewing MITHUN CHAKRABORTY को Pakistani डॉन शहजाद भट्टी ने दी धमकी, बोला- बकवास पर माफी मांगो वरना पछताना पड़ेगा

    Pakistani don Shahzad Bhatti threatened MITHUN CHAKRABORTY, said – apologize for nonsense otherwise you will have to repent

    बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को Pakistani डॉन शहजाद भट्टी ने दी धमकी, बोला- बकवास पर माफी मांगो वरना पछताना पड़ेगा

     

    • मुबंईः  बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को धमकी मिली है। बता दें कि दुबई में बैठे पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्‌टी ने कोलकाता से BJP नेता और एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को धमकी दी है। इसके अलावा उसने मिथुन से माफी मांगने की सलाह दी है और चेतावनी दी है कि अगर अभिनेता ने माफी नहीं मांगी, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस धमकी के बाद दो वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें शहजाद भट्टी मिथुन चक्रवर्ती के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें धमकी दे रहा है। इन वीडियो में वह मिथुन के खिलाफ आपत्तिजनक बातें भी कर रहा है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित अभिनेता व भाजपा नेता मिथुन ने 27 अक्तूबर को उतर 24 परगना जिले में हुए भाजपा के एक कार्यक्रम के दौरान एक बयान दिया था, जो विवादों में आ गया। इस बयान में उन्होंने कहा था कि वह अब सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि 60 के दशक का मिथुन चक्रवर्ती बोल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में उनका अनुभव काफी लंबा है और उन्होंने खून की राजनीति की है, इसलिए उन्हें राजनीति के दांव-पेंच अच्छे से समझ में आते हैं। वहीं चक्रवर्ती ने यह भी कहा था, “मैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने कह रहा हूं कि अगर इस मुद्दे को सुलझाना होगा, तो मैं हर जरूरी कदम उठाने के लिए तैयार हूं।”इसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।

    इस पर अब पाकिस्तानी गैंगस्टर ने अभिनेता को 10 से 15 दिनों के भीतर माफी मांगने की नसीहत दी है और साथ ही धमकी दी है कि ऐसा नहीं किया तो पछताना पड़ सकता है। पाकिस्तानी डॉन ने कहा है कि, ‘मिथुन साब, मेरा आपको एक मशविरा है। आप 10-15 दिन में कोई वीडियो अपनी जारी करो और माफी मांग लो। यही बेहतर है कि आप माफी मांग लो और आपका ऐसा करना बनता भी है। आपने दिल दुखाया है। आपको दूसरे मजहबों के लोगों ने जितना प्यार किया है, उतनी इज्जत मुसलमानों ने भी दी है।’।

    भट्टी ने कहा कि आपकी फिल्में चाहे फ्लॉप रही हों, हम देखने जाते थे। आज आप जो अनाज खा रहे हो, इन लोगों की वजह से ही है। वैसे भी आप जिस उम्र में हो, उस उम्र में बंदा बकवास कर ही देता है, जिसके लिए बाद में पछताना पड़ता है। वहीं, डॉन शहजाद ने अभिनेता की उम्र पर भी टिप्पणी की है। साथ ही धमकी देते हुए कहा है, ‘अगर आपने माफी नहीं मांगी तो आपको पछताना पड़ सकता है कि ये मैंने क्या कर दिया है।’ शहजाद भट्टी को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी बताया जाता है।

  • विवाह के दौरान भाई द्वारा चलाई गोली में दुल्हन के सिर में लगी गोली..

    विवाह के दौरान भाई द्वारा चलाई गोली में दुल्हन के सिर में लगी गोली..

     

    फिरोजपुर  : पंजाब के फिरोजपुर में शादी समारोह में दुल्हन के सिर में गोली लग गई। गोली लगने से दुल्हन घायल हो गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत घायल दुल्हन को अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया।

    दुल्हन के सिर में गोली फंसी है। दुल्हन का नाम बलजिंदर कौर है। घटना फाजिल्का-फिरोजपुर स्थित गांव खाईफेमीकी (हसन टुट) की है। रविवार शाम डोली विदाई समय दुल्हन के भाई गुरप्रीत सिंह ने पिस्तौल से गोली दाग दी, जो दुल्हन के सिर में लगी। दुल्हन बलजिंदर कौर बेहोश हो कर जमीन पर गिर पड़ी और खून से लथपथ हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी सुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी संग पहुंच गए और जांच शुरू कर दी।

    पुलिस ने घायल लड़की के भाई गुरप्रीत सिंह और पैलेस के मालिक अशोक कुमार के ख़िलाफ़ मामला किया दर्ज कर दिया है। पता चला है कि दुल्हन बलजिंदर कौर की डोली विदाई जब हो रही थी तो उसके सगे भाई गुरप्रीत सिंह ने अपनी बहन की गले लगाकर अपने पिस्टल से फ़ायर किया जो उसकी बहन बलजिंदर कोर के सिर पर लगा जिससे वह घायल हो गई। खुशियों का माहोल गम में बदल गया।