Category: CRIME

  • पुरानी रंजिश के चलते अज्ञात हमलावरों ने पिता-पुत्र की गोलियां मारकर की हत्या, जांच में जुटी Police

    You are currently viewing पुरानी रंजिश के चलते अज्ञात हमलावरों ने पिता-पुत्र की गोलियां मारकर की हत्या, जांच में जुटी Police

    Due to old rivalry, unknown assailants shot dead father and son, police engaged in investigation

    पुरानी रंजिश के चलते अज्ञात हमलावरों ने पिता-पुत्र की गोलियां मारकर की हत्या, जांच में जुटी Police

    होशियारपुरः होशियारपुर के अन्तर्गत आते गांव चक्कोवाल बाहमण्यिा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यहां अज्ञात हमलावरों ने करवा चौथ की रात पिता-पुत्र की गोलियां मार कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं इस गोलाबारी में 2 बच्चे भी घायल हुए हैं।

    वारदात की सूचना मलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और गंभीर रूप से हुए घायल बच्चों को तुरंत उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं, पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान अमरजीत (37) और उनके पिता कश्मीर सिंह (60) निवासी तलवंडी रईयां के तौर पर हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात करीब 8 बजे की बताई जा रही। जब दोनों पिता-पुत्र नवजन्में बच्चे का हाल जानने के लिए अस्पताल में आए थे। लेकिन घर लौटते समय अस्पताल के बाहर ही अज्ञात लोगों ने उन पर ताबड़तोड गोलियां चला दीं जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा था, जिसके चलते आरोपियों ने उक्त वारदात को अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार बताए जा रहे हैं। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • दिल्ली में बदमाशों ने DRDO के पूर्व वैज्ञानिक को बंधक बनाकर दो करोड़ कैश और सोने के गहने लूटकर हुए फरार..

    दिल्ली में बदमाशों ने DRDO के पूर्व वैज्ञानिक को बंधक बनाकर दो करोड़ कैश और सोने के गहने लूटकर हुए फरार..

     

    नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां प्रशांत विहार थाना क्षेत्र में कूरियर ब्वॉय (Courier Boy) बनकर आए पांच बदमाशों (Five rogues) ने डीआरडीओ (DRDO) के सेवानिवृत्त वैज्ञानिक (Retired Scientist) के घर दिनदहाड़े डकैती (Robbery) डाली। बदमाशों ने घर में घुस कर सेवानिवृत्त वैज्ञानिक व उनकी पत्नी के हाथ-पांव बांधे और दो करोड़ रुपये नकद व लाखों रुपये के गहने लूटकर फरार हो गए।

    दंपती शोर न मचा पाएं, इसलिए दोनों के मुंह पर कपड़ा बांध दिया। वारदात के समय घर पर बुजुर्ग दंपती के अलावा परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। लूट की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दंपती के बयान के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

    पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस मामले में आरोपियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस अधिकारी ने जिला के स्पेशल स्टाफ सहित छह टीम गठित कर दी हैं। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में कर लिया है। पुलिस फुटेज के जरिए वारदात में शामिल बदमाश की पहचान करने में जुटी है। दिनदहाड़े हुई डकैती के बाद लोग सकते में हैं।

    डीआरडीओ (DRDO) से सेवानिवृत्त शिबू सिंह वर्मा अपनी पत्नी के साथ प्रशांत विहार क्षेत्र में रहते हैं। शिबू के दो बेटे हैं, दोनों बेटे दिल्ली में ही अलग-अलग क्षेत्रों में रहते हैं। पुलिस को दिए बयान में शिबू ने बताया कि उनका एक बेटा रोहिणी सेक्टर-18 में रहता है, जो हर रोज उनके पास आता रहता है।

  • जानें किस जगह शराब बंदी मके बावजूद जहरीली शराब ने मचाया तांडव, 24 लोगों की मौत, कई लोगों की गई आंखों की रोशनी

    जानें किस जगह शराब बंदी मके बावजूद जहरीली शराब ने मचाया तांडव, 24 लोगों की मौत, कई लोगों की गई आंखों की रोशनी

     

    पटना- बिहार में जहरीली शराब ने कई लोगों मौत की नींद सुला दिया है। सीवान और छपरा के अलग-अलग गांवों में संदिग्ध परिस्थितियों में 24 लोगों की मौत हुई है और मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है। मृतक लोगों के परिजनों के मुताबिक, उनकी मौत जहरीली शराब पीने से हुई है।

    जानकारी के अनुसार इन सभी ने घटना से दो दिन पहले शराब पी थी। जिसके बाद 12 से ज्यादा लोग बीमार पड़े, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। इनमे दो लोगों की आंख की रोशनी चली गई है। सीवान एसपी ने जिले में अवैध शराब पीने से 20 लोगों की मौत की पुष्टि की है। घटना के बाद एसआईटी का गठन किया गया है। पुलिस ने 8 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर 3 आरोपियों की गिरफ्तारी की है। जहरीली शराब से हुई मौतों के कारण कई गांवों में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के परिजन मौत की वजह जहरीली शराब बता रहे हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।

    घटना के बाद सीवान एसपी ने एक थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर किया है, वहीं 2 चौकी इंचार्ज सस्पेंड किए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया। छापेमारी की जा रही है। स्वास्थ्य महकमे को अलर्ट रखा गया है। लोगों की संदिग्ध मौतों का मामला मंगलवार-बुधवार को सामने आया। सीवान के सीमावर्ती सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में दो लोगों की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई और एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर शाम तक जिले में कई मौतों के मामले सामने आए। इसके साथ ही सिवान जिले में भी ऐसी घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन को खबर मिलने पर अधिकारी प्रभावित गांवों में पहुंचे। ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि एक दिन पहले ही इलाके में मछली पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमें शराब का भी सेवन किया गया। शराब के पीने के बाद से ही इसे पीने वाले लोगों की तबियत खराब होने लगी। बता दें कि बिहार में 2016 से शराबबंदी है, इसके बाद भी जहरीली शराब से मौतों के मामले सामने आते रहते हैं।

  • Kapurthala में इकट्ठे बैठे गांव के लोगों पर 6 नकाबपोश व्यक्तियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो 4 Injure

    You are currently viewing Kapurthala में इकट्ठे बैठे गांव के लोगों पर 6 नकाबपोश व्यक्तियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो 4 Injured

    6 masked persons fired indiscriminately at villagers sitting together in Kapurthala, 2 and 4 injured

    Kapurthala में इकट्ठे बैठे गांव के लोगों पर 6 नकाबपोश व्यक्तियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो 4 Injure

     कपूरथलाः कपूरथला जिले के अंतर्गत अआते गांव भबियाणा में बीती रात करीब 8 बजे उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कुछ नाकबपोश लोगों ने एक जगह पर इकट्ठे बैठे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। इस फायरिंग में करीब 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है, वहीं अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं गोलीबारी की सूचना मिलते ही मौके पर SP रुपिंदर कौर भट्टी अस्पताल पहुंची और घायलों से जानकारी ली।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए गांव के लोगों ने बताया कि रात के समय जब लोग गांव के में ही एक जगह पर इकट्ठे बैठे थे, तो दो बाइक पर करीब 6 युवकों जिन्होंने अपना मुंह ढका हुए था। आते ही लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसमें बूटा राम, सुरेंद्र पाल, बिट्टू व जशनप्रीत सिंह घायल हो गए। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गए। गांव वासियों ने पुलिस पर आरोप लगाते कहा कि पुलिस सूचना के बावजूद भी पुलिस समय पर नहीं पहुंची।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि 4 घायलों में से दो घायल बिट्टू व जश्नप्रीत सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जालंधर रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद फगवाड़ा के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल व आप नेता मान सिविल अस्पताल में पहुंचे और घायलों से जानकारी ली।

    वहीं इस मामले पर SP रुपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि उन्होंने सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों से पूछताछ की। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस टीमें मामले की तह तक जाने के लिए जांच में जुट गई हैं। DSP भारत भूषण के अनुसार फायरिंग मामले में 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

  • बेखौफ लुटेरों का आतंक, बुजुर्ग दंपति को बनाया निशाना, 1 की मौत, 1 घायल

    You are currently viewing बेखौफ लुटेरों का आतंक, बुजुर्ग दंपति को बनाया निशाना, 1 की मौत, 1 घायल

    Terror of fearless robbers, elderly couple targeted, 1 dead, 1 injured

    बेखौफ लुटेरों का आतंक, बुजुर्ग दंपति को बनाया निशाना, 1 की मौत, 1 घायल

    जालंधरः महानगर में बेखौफ लुटेरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है आए दिन चोर-चोरी लूटपाट और छीनाझपटी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला बीती रात मकसूदां से सामने आया है, जहां मोटरसाइकिल सवार 2 लुटेरों ने बुजुर्ग दंपति को निशाना बनाते हुए उनसे पर्स छीनने की कोशिश की। इस छीनाझपटी में उक्त दम्पत्ति जमीन पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से हुए घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया और अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार, बीती देर रात फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी रिटायर्ड बैंक कर्मी अपनी पत्नी के साथ करतारपुर में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर से माथा टेककर वापस अपने घर जा रहे थे। इस दौरान जब वह लिद्दड़ा गांव के पास पहुंचे तो रास्ते में मोटरसाइकिल सवार 2 अज्ञात लुटेरों ने ने उनका पर्स छीनने की कोशिश की इस छीनाझपटी के दौरान रिटायर्ड बैंक कर्मी और उसकी जमीन पर गिर गए जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना मकसूदां की पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए दंपति को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन यहां रिटायर्ड बैंक कर्मी के सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण आज सुबह उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान अशोक सेठी निवासी फ्रैंड्स कालोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पातल की मोर्चरी में रखवा दिया है और अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • खुर्दपुर रेलवे स्टेशन पर 2 ASI के शव बरामद, फैली सनसनी

    You are currently viewing खुर्दपुर रेलवे स्टेशन पर 2 ASI के शव बरामद, फैली सनसनी

    Bodies of 2 ASIs recovered at Khurdpur railway station, sensation spread

    खुर्दपुर रेलवे स्टेशन पर 2 ASI के शव बरामद, फैली सनसनी

    आदमपुरः महानगर के अन्तर्गत आते कस्बा आदमपुर के खुर्दपुर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यहां संदिग्ध परिस्थितियों में 2 पुलिसकर्मियों के शव बरामद हुए। सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची थाना जालंधर जीआरपी की पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों पुलिसकर्मियों की पहचान एएसआई प्रीतम दास और एएसआई जीवन लाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों एएसआई होशियारपुर के रहने वाले थे।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए रेलवे स्टेशन मास्टर नरेश राजू ने बताया कि वह रोजाना की तरह रात को अपनी ड्यूटी पर थे। वह अपने कमरे से बाहर निकले ही थे कि खुर्दपुर स्टेशन पर निर्माण किए जा रहे एक भवन के पास कुछ सामान पड़ा दिखाई दिया। जब पास जाकर देखा तो वहां दो लोगों के शव पड़े थे। जिसके बाद तुरंत मामले की जानकारी आदमपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आदमपुर पुलिस तथा जीआरपी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस जांच में पता चला कि ये दोनों पुलिसकर्मी हैं जो होशियारपुर में ड्यूटी पर थे।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस के एएसआई प्रीतम सिंह और जीवन लाल चोरी के दो आरोपियों को पेशी के लिए सोमवार को दोपहर जालंधर लेकर आए थे। दोनों को दोपहर के वक्त कोर्ट में पेश कर दिया जा चुका था। जिसके बाद एक आरोपी को जालंधर देहात पुलिस के थाना आदमपुर में छोड़ना था। वहीं, दूसरे नाबालिग आरोपी को लेकर दोनों एएसआई होशियारपुर के जुवेनाइल होम छोड़ने के लिए रवाना हो गए थे। शाम के वक्त दोनों एएसआई नाबालिग को लेकर होशियारपुर की ओर निकले तो दोनों रास्ते में ही कहीं लापता हो गए। जिसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों के शव सोमवर रात आदमपुर रेलवे स्टेशन के पास बरामद हुए। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी है।

  • Mohali में बड़ी वारदात, दिनदिहाड़े चाकुओं से गोदकर व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, मृतक Security Guard की करता था नौकरी

    You are currently viewing Mohali में बड़ी वारदात, दिनदिहाड़े चाकुओं से गोदकर व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, मृतक Security Guard की करता था नौकरी

    Major incident in Mohali, a person was brutally murdered by stabbing him with knives in broad daylight, the deceased used to work as a security guard

    Mohali में बड़ी वारदात, दिनदिहाड़े चाकुओं से गोदकर व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, मृतक Security Guard की करता था नौकरी

    • मोहालीः पंजाब में बेखौफ अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है आए दिन अपराधी तेजधार हथियारों से हत्या और गोलाबारी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार सुबह मोहाली  के अधीन आते डेराबस्सी से सामने आया है यहां हमलावरों ने दिन-दिहाड़े बाइक सवार व्यक्ति की सरे बाजार चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

    वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक व्यक्ति की पहचान हरबंस सिंह (45) निवासी गांव रामपुर बाण के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक हरबंस सिंह एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।

    मिली जानकारी के अनुसार, मृतक हरबंस सिंह आज सुबह बाइक पर अपनी महिला रिश्तेदार के साथ जा रहा था तो इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे रास्ते में घेरकर उस पर चाकुओं से हमला कर दिया जिससे हरबंस सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि आखिर हमलावरों ने हरबंस सिंह की हत्या क्यों की। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर हर एंगल से जांच की जा रही है।

  • Jalandhar की इस नहर से मिला अज्ञात बच्चे का शव, जांच में जुटी Police

    You are currently viewing Jalandhar की इस नहर से मिला अज्ञात बच्चे का शव, जांच में जुटी Police

    Dead body of unknown child found in this canal of Jalandhar, police engaged in investigation

    Jalandhar की इस नहर से मिला अज्ञात बच्चे का शव, जांच में जुटी Police

     

    • जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते बस्ती बावा खेल नहर के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बच्चे के शव मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि नहर में नहा रहे बच्चों ने इस अज्ञात बच्चे के शव को देखा जिसके बाद मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई।

    नहर में बच्चे का शव मिलने के बाद पहुंची पुलिस व लोगों की भीड़ का दृश्य। - Dainik Bhaskar

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर बस्ती बाबा खेल की नहर में बच्चे सुबह नहा रहे थे, नहाते समय बच्चे की नजर नहर के बीच साइड में पानी में अटके एक अज्ञात बच्चे पर पड़ी, तब उसने बाहर लोगों को आवाज़ लगाई और बताया कि यह बच्चा नहर में पड़ा है। जिसके बाद लोगों द्वारा बच्चों को नहर से बाहर निकाला और संबंधित थाना पुलिस को सूचित किया। वहीं पुलिस द्वारा पहुंचकर शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। बच्ची को देखते हुए उसकी उम्र 3 से 6 महीने की बताई जा रही है। पुलिस द्वारा कहा गया है कि बहुत ही शर्मनाक बात है।

    वहीं मौके पर पहुंची पुलिसने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारियों ने बताया कि नहर के आसपास के लगे कैमरे चेक किए जाएंगे, ऐसी घिनौनी हरकत करने वाले को बक्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने मृत बच्चे के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • बेखौफ लुटेरों का आतंक, दिनदहाड़े कारोबारी के घर पर बोला धावा, लाखों रूपए के गहने लूट हुए फरार

    You are currently viewing बेखौफ लुटेरों का आतंक, दिनदहाड़े कारोबारी के घर पर बोला धावा, लाखों रूपए के गहने लूट हुए फरार

    Terror of fearless robbers, raided businessman’s house in broad daylight, looted jewelery worth lakhs of rupees and absconded

    बेखौफ लुटेरों का आतंक, दिनदहाड़े कारोबारी के घर पर बोला धावा, लाखों रूपए के गहने लूट हुए फरार

    जालंधर : महानगर में बेखौफ लुटेरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है आए दिन चोर-चोरी लूटपाट और छीनाझपटी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला शहर के अधीन आती राजा गार्डन कॉलोनी से सामने आया है यहां लुटेरों ने बीते दिन एक कारोबारी के घर पर धावा बोलते हुए वहां से लाखों रूपए की नकदी और सोने के गहने लूट मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिन दिहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए स्पोर्ट्स कारोबारी जगदीश कोहली के बेटे पुण्यातम कोहली ने बताया कि बीते दिन दोपहर वह अपने पिता के साथ शोरूम में था, वहीं उनकी पत्नी अपनी माता का पता लेने अस्पताल गई थी जबकि बेटी ट्यूशन चली गई। रात को जब वह घर लौटे तो देखा कि कमरे का सामान उथल-पुथल था जब उन्होंने अलमारियां चैक की तो उसमें रखे सोने के गहने जिसकी कीमत लाखों रूपए थी गायब थे।

    पुण्यातम कोहली ने बताया कि जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो देखा कि दोपहर बाद करीब 4 बजे के आसपास दो चोर आते दिखाई दे रहे थे। उन्होंने आसपास के लोग इक्ट्ठा किए तो घर की बैक साइड पर जाकर पता लगा कि चोर खाली प्लाट से घर में घुसे थे। पुण्यातम कोहली ने बताया कि बीते एक माह में राजा गार्डन में यह चौथी चोरी की वारदात है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना सात की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात लुटेरों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही लुटेरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੌਮੀ ਫਰਜ਼ੀ ਡਿਗਰੀ ਰੈਕੇਟ ਦਾ ਕੀਤਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼

    ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੌਮੀ ਫਰਜ਼ੀ ਡਿਗਰੀ ਰੈਕੇਟ ਦਾ ਕੀਤਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼

    ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੌਮੀ ਫਰਜ਼ੀ ਡਿਗਰੀ ਰੈਕੇਟ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼ ਕੀਤਾ

    196 ਜਾਅਲੀ ਡਿਗਰੀਆਂ ਸਮੇਤ ਦੋ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

    MBD NEWS: ਜਲੰਧਰ, 29 ਸਤੰਬਰ: ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਨੇ ਇੱਕ ਅਹਿਮ ਕਦਮ ਚੁੱਕਦਿਆਂ ਦੋ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਕੋਲੋਂ 196 ਜਾਅਲੀ ਡਿਗਰੀਆਂ ਬਰਾਮਦ ਕਰਕੇ ਫਰਜ਼ੀ ਡਿਗਰੀ ਘੁਟਾਲੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਅੰਤਰਰਾਜੀ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼ ਕੀਤਾ ਹੈ।

    ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਹ ਮਿਲੀ ਹੈ ਕਿ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਗਿਰੋਹ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਜੋ ਜਾਅਲੀ ਡਿਗਰੀਆਂ ਦਾ ਕਾਰੋਬਾਰ ਕਰ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਆਧਾਰ ‘ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪੁਸ਼ਕਰ ਗੋਇਲ ਪੁੱਤਰ ਬਰਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਗੋਇਲ ਵਾਸੀ ਮੇਨ ਬਜ਼ਾਰ ਨੇੜੇ ਆਟਾ ਚੱਕੀ, ਫੱਤੂ ਢੀਂਗਾ, ਕਪੂਰਥਲਾ, ਜੋ ਕਿ ਹੁਣ ਕੋਠੀ ਨੰਬਰ 96ਏ, ਗ੍ਰੀਨ ਪਾਰਕ, ​​ਜਲੰਧਰ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ, ਅਤੇ ਵਰਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਪੁੱਤਰ ਗੁਰਚਰਨ, 253, ਮੋਤਾ ਸਿੰਘ ਨਗਰ, ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਗਿ੍ਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ | ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲੋਂ ਕੁੱਲ 196 ਜਾਅਲੀ ਡਿਗਰੀਆਂ, 53 ਸਟੈਂਪ, 16 ਪਾਸਪੋਰਟ, ਛੇ ਲੈਪਟਾਪ, ਤਿੰਨ ਪ੍ਰਿੰਟਰ, ਇੱਕ ਸਟੈਂਪ ਬਣਾਉਣ ਵਾਲੀ ਮਸ਼ੀਨ ਅਤੇ ਅੱਠ ਮੋਬਾਈਲ ਫੋਨ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ।

    ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੁਕੱਦਮਾ ਨੰਬਰ 203 ਮਿਤੀ 28.09.2024 ਅਧੀਨ 318(2), 336(2), 338, 336(3), 340(2)ਬੀਐਨਐਸ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇੰਜੀਨੀਅਰਿੰਗ, ਮੈਡੀਕਲ, ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਸਮੇਤ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਕੋਰਸਾਂ ਲਈ ਫਰਜ਼ੀ ਡਿਗਰੀਆਂ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਗਰੋਹ ਪੰਜਾਬ, ਹਰਿਆਣਾ, ਰਾਜਸਥਾਨ, ਯੂਪੀ ਅਤੇ ਹੋਰਾਂ ਸਮੇਤ ਕਈ ਰਾਜਾਂ ਵਿੱਚ ਕੰਮ ਕਰਦਾ ਹੈ।

    ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਹੋਰ ਜਾਂਚ ਵਿੱਚ ਫਰਜ਼ੀ ਡਿਗਰੀਆਂ ਸਪਲਾਈ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਦੇ ਦੇਸ਼ ਵਿਆਪੀ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਖੁਲਾਸਾ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਅਗਲੇਰੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਵੇਰਵੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਕੇਸ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੁਲਜ਼ਮ ਪੁਸ਼ਕਰ ਗੋਇਲ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਦੋ ਕੇਸ ਪੈਂਡਿੰਗ ਹਨ।