Author: Sumesh Sharma

  • हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले AAP ने दी 5 गारंटी,जानें इन 5 गारंटियों के बारे में..

     हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले AAP ने दी 5 गारंटी,जानें इन 5 गारंटियों के बारे में..

     

     

    हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने दिल्ली-पंजाब की तरह यहां भी सेम मॉडल लागू करने का प्लान बनाया है. हरियाणा के लिए AAP ने केजरीवाल की पांच गारंटियों की घोषणा की है. इसमें फ्री बिजली, फ्री शिक्षा और सभी माताओं-बहनों को हर महीने 1 हजार रुपये देने की गारंटी दी है.

    फ्री शिक्षा, फ्री बिजली... हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले AAP ने दी 5 गारंटी

    हरियाणा में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियां शरू कर दी हैं. दिल्ली-पंजाब की तरह AAP अब हरियाणा में भी सेम मॉडल लाने की कोशिश कर रही है. शनिवार को पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में AAP ने पांच गारंटी लांच की हैं. इस कार्यक्रम के लिए पंजाब के सीएम भगवंत मान, सुनीता केजरीवाल और राज्यसभा सांसद संजय सिंह पहुंचे. बता दें कि सीएम केजरीवाल शराब घोटाला मामले में अभी भी तिहाड़ जेल में बंद हैं.

    दिल्ली-पंजाब में पार्टी का प्लान सफल होने के बाद पार्टी ने हरियाणा में भी यही मॉडल लॉन्च किया है. AAP ने हरियाणा में भी कई सुविधाओं को फ्री में देने की गारंटी दी है. इसमें बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं भी शामिल हैं. इसके अलावा प्रदेश की सभी माताओं-बहनों को हर महीने एक निश्चित धनराशि देने की भी गारंटी दी है.

    पंजाब में आम आदमी पार्टी की 5 गारंटियां:

    1- 24 घंटे मुफ्त बिजली

    • पार्टी ने दिल्ली और पंजाब की तरह हरियाणा में भी अपना मॉडल लागू किया है. केजरीवाल की गारंटी में हरियाणा के लोगों के पुराने घरेलू सारे बकाया बिल माफ करने की बात कह गई है.
    • पावर कट बंद होंगे, दिल्ली और पंजाब की तरह 24 घंटे बिजली देने की भी गारंटी दी गई है.

    2- सबको अच्छा और फ्री इलाज

    • दिल्ली और पंजाब की तरह हर गांव और शहर के हर मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक बनाने की गारंटी.
    • सभी सरकारी अस्पतालों का कायाकल्प और नए सरकारी अस्पताल बनाने की गारंटी.
    • हर हरियाणवी का पूरा इलाज मुफ्त होगा, फिर चाहे बीमारी छोटी हो या बड़ी.
    • सभी टेस्ट, दवाइयां, ऑपरेशन और इलाज सब फ्री होने की गारंटी दी गई है.

    3- अच्छी और फ्री शिक्षा की गारंटी

    • दिल्ली और पंजाब की तरह हरियाणा में भी शिक्षा माफियाओं का खात्मा होने की गारंटी.
    • सरकारी स्कूलों को अच्छा बनाने की गारंटी
    • प्राइवेट स्कूलों की गुंडागर्दी बंद करने, प्राइवेट स्कूलों के नाजायज फीस बढ़ाने पर भी रोक की गारंटी पार्टी ने दी है.

    4- सभी माताओं-बहनों को हर महीने 1000 रुपये

    • सभी माताओं-बहनों को हर महीने 1 हजार रुपये देने की गारंटी दी है.

    5- हर युवा को रोजगार

    • हर बेरोजगार युवा के लिए रोजगार का इंतजाम करने की गारंटी.
    • पंजाब में मात्र 2 साल में 45,000 सरकारी नौकरियां और 3 लाख से ज्यादा लोगों के प्राइवेट रोजगार, दिल्ली में 2.5 लाख सरकारी नौकरियों और 12 लाख से ज्यादा लोगों के प्राइवेट रोजगार का इंतजाम किया गया है.
  • IAS पूजा खेडकर की मां के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने सख्त कार्यवाही कर जब्त की बंदूक और गोलियां

    IAS पूजा खेडकर की मां के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने सख्त कार्यवाही कर जब्त की बंदूक और गोलियां

     

     

    नई दिल्ली ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर एक तरफ जहां मुसीबतों में फंसती जा रही है तो वहीं उनकी मां भी पुलिस की गिरफ्त में है। अब पुणे पुलिस ने उनके घर से एक पिस्तौल और तीन गोलियां जब्त की हैं। इसका इस्तेमाल उन्होंने कथित तौर पर महाराष्ट्र के कुछ किसानों को धमकाने के लिए किया था।

    बता दें कि गुरुवार को मनोरमा खेडकर को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से गिरफ्तार किया गया। वायरल वीडियो में एक जमीन विवाद को लेकर बंदूक लहराते और कुछ ग्रामीणों को धमकाते हुए दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रही एसयूवी को भी जब्त कर लिया है। पूजा खेडकर की मां पर हत्या के प्रयास सहित कई आरोप हैं। फुटेज में उन्हें एक किसान के साथ तीखी बहस करते हुए देखा जा सकता है। वह उनके नाम पर जमीन के दस्तावेज दिखाने की मांग कर रही हैं। जैसे-जैसे तनाव बढ़ता गया, उन्होंने धमकी भरे अंदाज में बंदूक लहराई। इस पूरी घटना को कैमरे में कैद होता देख उन्होंने तुरंत उसे छिपा दिया। विशाल नाम के शख्स ने वीडियो बनाया था।

    2023 बैच की आईएएस अधिकारी कुछ सप्ताह पहले तब सुर्खियों में आई थीं जब पुणे के कलेक्टर सुहास दिवासे ने महाराष्ट्र की मुख्य सचिव सुजाता सौनिक को पत्र लिखकर पूजा के द्वारा की गई मांगों के बारे में बताया था। वह अपने प्रोबेशन के दौरान इसकी हकदार नहीं थीं। इस शिकायत के बाद पूजा खेडकर और उनके परिवार को लेकर एक के बाद एक कई खुलासे हुए। अब तो इस बात पर सवाल उठाए गए कि उन्होंने यूपीएससी की कठिन चयन प्रक्रिया को कैसे पास किया। आरोप है कि उन्होंने शारीरिक विकलांगता और ओबीसी आरक्षण का लाभ लेने के लिए फर्जी कागज जमा कराए थे। अब उनके दो साल के प्रशिक्षण को रोक दिया गया है।

  • जालंधर जिले के खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका प्रतिभा पहचान कार्यक्रम के तहत खेल ट्रायल 28 जुलाई को

    जालंधर जिले के खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका

    प्रतिभा पहचान कार्यक्रम के तहत खेल ट्रायल 28 जुलाई को

    चयनित खिलाड़ियों को साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की अकादमियों में खेलने का सुनहरा अवसर मिलेगा

    गवर्नमेंट आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स कॉलेज में 28 जुलाई को सुबह 07 बजे से शाम 06 बजे तक आयोजित किया जाएगा ट्रायल

    जिला जालंधर, फिरोजपुर, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर के लड़के व लड़कियां (12 से 14 वर्ष) भाग ले सकते हैं

    MBD NEWS(सुमेश शर्मा) जालंधर 20 जुलाई ;युवाओं को जमीनी स्तर पर खेलों के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा प्रतिभा पहचान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत जालंधर जिले के ट्रायल 28 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक गवर्नमेंट आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स कॉलेज, जालंधर में आयोजित किए जाएंगे।

    इनमें जिला जालंधर, फिरोजपुर, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर
    के लड़के व लड़कियां (12 से 14 वर्ष) भाग ले सकते हैं।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रतिभा पहचान कार्यक्रम के संयोजक और महाराजा रणजीत सिंह अवार्डी जगदीप सिंह काहलों ने बताया कि प्रतिभा पहचान कार्यक्रम पूरे पंजाब में चलाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना है और खासकर ताकि पंजाब में साइकिलिंग को बढ़ावा मिल सके। इसके तहत खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की अकादमियों में भेजा जाएगा, जहां उनके आवास, भोजन, प्रशिक्षण, खेल उपकरण मुफ्त उपलब्ध कराए जाएंगे।

    काहलों ने कहा कि पंजाब के सभी जिलों से युवाओं का चयन ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा और चयनित खिलाड़ियों को दिल्ली में अंतिम ट्रायल के लिए भेजा जाएगा। खिलाड़ी ट्रायल में भाग ले सकते हैं। इसमें जालंधर जिले के साथ-साथ होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर और फिरोजपुर के 2010, 2011, 2012 में जन्मे लड़के और लड़कियां (12 से 14 वर्ष) भाग ले सकते हैं।

    इन ट्रायल्स में एथलीटों को स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, हाई जंप (वर्टिकल) और लड़कों के लिए 1600 मीटर और लड़कियों के लिए 800 मीटर की दौड़ कराई जाएगी।
    इच्छुक खिलाड़ी 28 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अपनी पात्रता (आधार कार्ड), आयु प्रमाण पत्र, 04 पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ के साथ कॉलेज में रिपोर्ट करें।

    अधिक जानकारी के लिए प्रतिभा पहचान कार्यक्रम समिति सदस्य सतिंदर सिंह से फोन नंबर 9815849927 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • जालंधर जिले में ब्लाक स्तरीय बैंकरज़ समिति की तिमाही बैठके शुरू

     

    जालंधर जिले में ब्लाक स्तरीय बैंकरज़ समिति की तिमाही बैठके शुरू

    MBD NEWS(सुमेश शर्मा)जालंधर, 20 जुलाई आर्थिक वर्ष 2024- 2025 की पहली तिमाही की समीक्षा करने के लिए ब्लाक स्तरीय बैंकरज़ समिति द जालंधर पूर्वी और पश्चिमी ब्लाकों की मीटिंग हुई, जिसमें एल.डी.एम जालंधर एम.एस.मोती, ए.डी.सी. ( ग्रामीण विकास) दफ़्तर से आजीविका मिशन के प्रतिनिधी, रूडसैट इंस्टीट्यूट के डायरैक्टर संजीव चौहान, करिसल फाऊड्डेशन और बैंक के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

    मीटिंग में पहली तिमाही दौरान बैंकों की कार्यगुज़ारी की समीक्षा के साथ-साथ पिछले आर्थिक वर्ष के लिए रखे गए लक्ष्य और नतीजों बारे जानकारी दी गई!

    हाल ही में हुई लोक सभा और जालंधर पश्चिमी विधान सभा उप चुनाव में बैंक स्टाफ द्वारा निभाई ड्यूटी और सहयोग की प्रशंसा की गई।

    एल.डी.एम.श्री एम.एस. मोती ने जन सुरक्षा योजनाओं एंव प्रधान मंत्री स्वै-निधी योजना के अंतर्गत लाभपात्रियों को जागरूक करने साथ-साथ कर्ज़े के लिए आए आवेदनों के जल्द निपटारे के लिए हिदायते दी।

    जून 2024, तिमाही की समीक्षा के साथ-साथ जिले की कम संचित कर्ज़ अनुपात ( सी.डी.रेशो) के बारे में भी जानकारी सांझा की गई और बैंकों को इसमें सुधार करने के लिए अधिक से अधिक कर्ज़े मंज़ूर करने के लिए कहा गया।

  • डिप्टी कमिश्नर ने लैदर कंपलैक्स का किया दौरा- सी.ई.टी.पी. की कार्यप्रणाली का लिया जायज़ा

    डिप्टी कमिश्नर ने लैदर कंपलैक्स का किया दौरा- सी.ई.टी.पी. की कार्यप्रणाली का लिया जायज़ा

     

    डिप्टी कमिश्नर ने लैदर कंपलैक्स का किया दौरा- सी.ई.टी.पी. की कार्यप्रणाली का लिया जायज़ा

    सी.एल.आर.आई. के क्षेत्रीय दफ़्तर द्वारा ज़िले के चमड़ा उद्योग को बढावा देने के लिए दी जा रही सेवाओं को सराहा

    MBD NEWS :जालंधर(सुमेश शर्मा)20 जुलाई: डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज स्थानीय लैदर कंपलैक्स का दौरा किया , जिस दौरान उन्होंने कामन एफलूऐंट ट्रीटमैंट प्लांट ( सी.ई.टी.पी.) का जायज़ा लिया।

    उद्योगपतियों द्वारा लैदर कंपलैक्स के वैट ज़ोन एरीए में सीवरेज का पानी ओवर फ्लो होने, पंजाब स्माल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कारपोरेशन द्वारा उनके नाम पर अलाट/ ट्रांसफर किए फैक्ट्री प्लांट के मालिकाना अधिकार संबंधी मुश्किलों, सी.ई.टी.पी. की यूनिटों की री-कंडीशनिंग की ज़रूरत संबंधी मामले डिप्टी कमिश्नर के सामने रखे गए। उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित मामलों में प्रशासन द्वारा तुरंत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

    उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार उद्योगों को अपने कारोबार के लिए सुखदाई और बढिया माहौल देने के लिए वचनबद्ध है।

    मीटिंग उपरांत डिप्टी कमिश्नर ने टैनरी सी.ई.टी.पी. का दौरा करते इसकी कार्यप्रणाली का जायज़ा लिया।

    सी.ई.टी.पी. से संबंधित अधिकारियों ने डिप्टी कमिश्नर को अवगत करवाया कि 28.64 करोड़ की लागत वाले सी.ई.टी.पी. की अपग्रेडेशन प्रोजैक्ट पहले ही मंज़ूर हो चुका है।

    इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने सैंट्रल लैदर रिर्सच इंस्टीट्यूट के क्षेत्रीय दफ़्तर दौरा भी किया। उन्होंने जालंधर के चमड़ा उद्योग को उत्साहित करने के लिए सी.एल.आर.आई. के क्षेत्रीय दफ़्तर द्वारा दी जा रही सेवाओं की प्रशंसा भी की।

    मीटिंग में नोडल अधिकारी, सी.ई.टी.पी.,के.सी. डोगरा और चमड़ा उद्योग के साथ जुड़े प्रमुख उद्योगपति हीरा लाल वर्मा, प्रवीन कुमार, दीपक चावला, अमनदीप सिंह और जतिन्दर कुमार भी मौजूद थे।

    कैप्शन: डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल लैदर कंपलैक्स का दौरा करते हुए।

    डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल कामन एफलूऐंट ट्रीटमैंट प्लांट का जायज़ा लेते हुए।

    डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल सैंट्रल लैदर रिर्सच इंस्टीट्यूट के क्षेत्रीय दफ़्तर दौरा करते हुए।

  • लेफ्टिनेंट जनरल प्रितपाल सिंह को राष्ट्रपति द्वारा अति विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा गया

    लेफ्टिनेंट जनरल प्रितपाल सिंह को राष्ट्रपति द्वारा अति विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा गया

    *लेफ्टिनेंट जनरल प्रितपाल सिंह को राष्ट्रपति द्वारा अति विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा गया*

    MBD NEWS चंडीगढ़ (मनोज शर्मा) हरियाणा के सिरसा के रहने वाले सुदर्शन चक्र कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी)6 लेफ्टिनेंट जनरल प्रितपाल सिंह को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रतिष्ठित अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम) से सम्मानित किया गया। यह सम्मान लेफ्टिनेंट जनरल सिंह की भारतीय सशस्त्र बलों में असाधारण सेवा और विशिष्ट योगदान को मान्यता देता है। अपने विशिष्ट करियर के दौरान,लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने लगातार उल्लेखनीय पेशेवर क्षमता और नेतृत्व का प्रदर्शन किया है। उनके समर्पण और प्रतिबद्धता ने भारतीय सशस्त्र बलों की परिचालन दक्षता और रणनीतिक क्षमताओं को काफी बढ़ाया है। संपूर्ण सुदर्शन चक्र कोर को लेफ्टिनेंट जनरल सिंह के इस योग्य सम्मान पर बहुत गर्व है। उनकी अटूट सेवा और प्रेरणादायक नेतृत्व उनके साथियों और अगली पीढ़ी के अधिकारियों को प्रेरित करता है।

  • कारगिल विजय दिवस रजत जयंती 2024 के उत्सव के अवसर पर वायु सेना स्टेशन भिसियाना में वायुसैनिक मिलन आयोजित

    कारगिल विजय दिवस रजत जयंती 2024 के उत्सव के अवसर पर वायु सेना स्टेशन भिसियाना में वायुसैनिक मिलन आयोजित

    *कारगिल विजय दिवस रजत जयंती 2024 के उत्सव के अवसर पर वायु सेना स्टेशन भिसियाना में वायुसैनिक मिलन आयोजित*

    MBD NEWS चंडीगढ़ (मनोज शर्मा)देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले योद्धाओं को सम्मानित करने और ऑपरेशन में भाग लेने वाले सभी वीर सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए एयरफोर्स स्टेशन भिसियाना में आज कारगिल विजय दिवस रजत जयंती 2024 के अवसर पर वायुसैनिक मिलन आयोजित किया गया।
    भारतीय वायु सेना की नंबर 17 स्क्वाड्रन “गोल्डन एरो” जिस ने ऑपरेशन सफेद सागर में सक्रिय रूप से भाग लिया और दुश्मन सैनिकों को खदेड़ने के लिए कई खोज और स्ट्राइक मिशनों किए, को ऑपरेशन के दौरान अपनी सराहनीय सेवा के लिए प्रतिष्ठित ‘बैटल ऑनर्स’ से सम्मानित किया गया। ऑपरेशन के दौरान, स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा ने मिग 21 विमान उड़ाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया और उनके वीरतापूर्ण कार्य के लिए उन्हें मरणोपरांत ‘वीर चक्र’ से सम्मानित किया गया।

    इस अवसर की स्मृति में आज 19 जुलाई 2024 को हवाई योद्धाओं और परिवारों के लिए एक वायुसैनिक मिलन का आयोजन किया गया,जिसमें शहीद योद्धाओं और दिग्गजों के रिश्तेदारों के साथ संवाद किया गया, जिन्होंने ऑपरेशन के दौरान हुए अपने अनुभव साझा किए और भावी पीढ़ियों को प्रेरित किया।

    संघर्ष के दौरान ऑपरेशनों के प्रतीकात्मक प्रदर्शन से हमारे युद्ध नायकों की बहादुरी और बलिदान को समानित करनें के लिए वायु योद्धाओं के लिए एक अभिनंदन समारोह भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम ने दिग्गजों,सेवारत सैनिकों और वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों के लिए सौहार्दपूर्ण और एकजुटता के साथ आने के लिए एक मंच के रूप में कार्य किया,जिससे भावी पीढ़ी को युद्ध की कहानियों से प्रेरणा मिली।

  • कठपुतलियों के शौ ने कैंसर पीड़ित बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान

    कठपुतलियों के शौ ने कैंसर पीड़ित बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान

    *कठपुतलियों के शौ ने कैंसर पीड़ित बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान*


    MBD NEWS: चंडीगढ़ (मनोज शर्मा )इनरव्हील क्लब चंडीगढ़ सेंट्रल ने कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए कठपुतली शौ करवाया ,क्लब संपादक रिशी यादव ने जानकारी देते हुए बताया की क्लब सामाजिक कार्य मे सदैव अग्रणी होने के साथ स्कुल बच्चों और कैंसर पीड़ित बच्चों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने का कार्य करती है इसी कर्म मे कैंसर पीड़ित बच्चों का जिनका पीजीआई में इलाज चल रहा है

    उन सभी बच्चों के लिए कठपुतली शो का आयोजन जहा इलाज के लिए बच्चे रहते है सेक्टर 23 चंडीगढ़ मे किया गया ,इस अवसर पर सभी बच्चे शौ देखकर रोमांचित हुए और अपने माता-पिता के साथ कठपुतली शो देखने का आनंद लिया, इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष: अंजना कपूर, उपाध्यक्ष वीना सिंगला सचिव:यशिका जैन,कोषाध्यक्ष: श्वेता गुप्ता ,तजिंदर कौर और रिचा मौजूद रहीं। क्लब अध्यक्ष अंजना कपूर ने बताया कि उनका क्लब कैंसर पीड़ित बच्चों को खेलने के लिए खिलौने,खेल- कहानी की किताबें, ड्राइंग और रंग सामग्री आदि वितरित की गईं और कहा की भविष्य में भी जो भी मदद की आवश्यकता होगी क्लब वह प्रदान करता रहेगा।

  • जालंधर : सेना के ट्रक और कैंटर में हुई टक्कर के बाद सेना का ट्रक पलटा: 5 जवान घायल, आर्मी अस्पताल में इलाज जारी

    जालंधर : सेना के ट्रक और कैंटर में हुई टक्कर के बाद सेना का ट्रक पलटा: 5 जवान घायल, आर्मी अस्पताल में इलाज जारी

     

     

    MBD NEWS : जालंधर (सुमेश शर्मा)  जालंधर में सुच्ची पिंड के नजदीक अधिकतर हादसे होने वाली जगह पर आज सुबह सेना के ट्रक और कैंटर में भीषण टक्कर हो गई।इस दुर्घटना में सेना के करीब पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुंरत इलाज के लिए आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि हादसा कैसे हुआ। यह हादसा करीब 6 बजे हुआ।

    क्रेन से क्षतिग्रस्त हुए सेना के ट्रक को उठाते हुए।

    मिली जानकारी के अनुसार लोडेड कैंटर और सेना का ट्रक पीएपी चौक की तरफ से अमृतसर की तरफ जा रहे थे। सेना का ट्रक कब और कैसे हाईवे पर लगी लोहे की ग्रिल और डिवाइडर से टकराया, फिर ट्रक से टकराया और फिर हाईवे पर पलट गया, इसका पता नहीं चल पाया है। हालांकि आरोप है कि कैंटर ने सेना के ट्रक को पीछे से टक्कर मारी, जिससे सेना का ट्रक बेकाबू हो गया। जिससे यह हादसा हुआ।

    सेना के ट्रक के परखच्चे उड़ गए थे, जिन्हें साइड पर करते हुए सेना के जवान।

    घटना के वक्त सेना के वाहन में करीब पांच लोग सवार थे। घटना में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए आर्मी अस्पताल जालंधर कैंट में भर्ती कराया गया। सभी का इलाज चल रहा है। आगे की सीट पर ड्राइवर और एक कंडक्टर बैठे थे। वहीं, पीछे की सीट पर तीन जवान बैठे थे।

    मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही राज्य की सड़क सुरक्षा फोर्स की टीमें मौके पर पहुंच गई थी और जांच शुरू कर दी थी। तुरंत प्रभाव से सभी जख्मी हुए जवानों को बाहर निकाला गया और सभी को इलाज के लिए भेजा गया।

    घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने क्रेन की मदद से किसी तरह सेना का क्षतिग्रस्त हुआ ट्रक साइड पर करवाया और ट्रैफिक खुलवाया। क्योंकि हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया था।

  • अमन बग्गा बने Digital Media Association (DMA) के प्रधान, गुरप्रीत सिंह संधू चेयरमैन, अजीत सिंह बुलंद जनरल सेक्रेटरी, प्रदीप वर्मा संरक्षक, महाबीर सेठ सीनियर उप प्रधान, जसविंदर सिंह आजाद चीफ एडवाइजर, सुमेश शर्मा चीफ कॉर्डिनेटर नियुक्त

    अमन बग्गा बने Digital Media Association (DMA) के प्रधान, गुरप्रीत सिंह संधू चेयरमैन, अजीत सिंह बुलंद जनरल सेक्रेटरी, प्रदीप वर्मा संरक्षक, महाबीर सेठ सीनियर उप प्रधान, जसविंदर सिंह आजाद चीफ एडवाइजर, सुमेश शर्मा चीफ कॉर्डिनेटर नियुक्त

    MBD NEWS  जालंधर (हनी) जालंधर के वरिष्ठ व अनुभवी पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (रजि.) DMA की एक विशेष वार्षिक बैठक आज सर्किट हाउस में आयोजित की गई। इस मौके बैठक में न्यूज़ पोर्टल्स, अखबारों और टीवी चैंनलों के लगभग 100 से ज्यादा पत्रकार विशेष रूप से उपस्थित हुए।

    इस अवसर पर संस्था के प्रधान पत्रकार अमन बग्गा पर सभी पत्रकारों ने विश्वास जताते हुए उन्हें सर्वसम्मति से एक बार फिर से डिजिटल मीडिया एसोसिएशन-DMA (रजि.) का प्रधान नियुक्त किया।

    इस अवसर पर DMA की कार्यकारिणी कमेटी ने यह फैंसला लिया कि अमन बग्गा पहले की तरह बतौर प्रधान डिजिटल मीडिया एसोसिएशन को लीड करेंगे व सभी पदाधिकारी अमन बग्गा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उन के नेतृत्व में काम करेंगे।

    वहीं इस मौके अमन बग्गा ने प्रधान बनने के बाद सबसे पहले चेयरमैन पद की नियुक्ति करते हुए स. गुरप्रीत सिंह संधू को चेयरमैन पद की जिम्मेदारी सौंपी।

    इस मौके एडवोकेट अजीत सिंह बुलंद को जनरल सेक्रेटरी, प्रदीप वर्मा को संरक्षक, महाबीर सेठ को सीनियर उप प्रधान और जसविंदर सिंह आजाद को चीफ एडवाइजर व सुमेश शर्मा चीफ कॉर्डिनेटर नियुक्त किया।

    उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही डीएमए के आई डी कार्ड और व्हीकल स्टीकर पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और विधायक रमन अरोड़ा की तरफ से जारी किए गए थे जो आज बैठक में 100 से ज्यादा पत्रकारों को आईडी कार्ड और व्हीकल स्टीकर भेंट किए गए हैं।

    इस मौके प्रधान अमन बग्गा ने बताया कि जिन पत्रकारों की आज नियुक्तियाँ की गई हैं इन्हें पत्रकारिता में 20 से 25 वर्ष का अनुभव है। वह कई वर्षों से कई अखबारों व टीवी चैनलों में कार्य कर चुके हैं और साथ ही पिछले कई वर्षो से न्यूज पोर्टल, यूट्यूब चैनल्स और अखबारों के जरिए पत्रकारिता कर रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि एसोसिएशन के प्रति इन पत्रकारों की सेवाओं व पत्रकारिता में उनके कई वर्षो के अनुभव को देखते हुए इन्हे एसोसिएशन के विभिन्न पदों की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    उन्होंने कहा कि जल्दी की डीएमए की नई कार्यकारिणी की टीम के सभी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी और सभी पदाधिकारियों को ससम्मान विभिन्न इलाकों में बैठकों का आयोजन कर नियुक्ति पत्र दिए जायेंगे।

    वही इस मौके एसोसिएशन की तरफ से प्रदीप वर्मा और जसविंदर सिंह आजाद को डीएमए के प्रति इन पत्रकारों की सेवाओं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

    इस मौके प्रधान अमन बग्गा चेयरमैन गुरप्रीत सिंह संधू, जनरल सचिव अजीत सिंह बुलंद व प्रदीप वर्मा ने बताया कि जल्द ही डीएमए की कोर कमेटी पत्रकारों को आ रही विभिन्न समस्याओं और पत्रकारों के हितों को देखते हुए अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात करेगी।

    इस मौके बैठक में धर्मेंद्र सोंधी, अमरप्रीत सिंह, कपिल ग्रोवर, योगेश कत्याल, जतिंदर रावत, सुखविंदर सिंह लक्की, कमलदेव जोशी, नीतू कपूर, संदीप वर्मा,दविंदर कुमार, सौरव खन्ना, कुलप्रीत सिंह, योगेश कत्याल, अंकित भास्कर, मोहित सेखड़ी, नीरज जिंदल, केवल कृष्ण, अनुराग कोंडल, हरशरण सिंह चावला, विजय अटवाल, सन्नी भगत, कबीर सोंधी, संजीव कपूर, सुनील कपूर, विधि चंद, रमेश कुमार, करणबीर सिंह, मंजिंदर सिंह, रंजन गुप्ता, हरीश गुप्ता, कमलजीत सिंह, सुनील कुकरेती, सोढ़ी, दिलबाग सल्लन, तरणजीत सिंह, तरणप्रीत सिंह लक्की, सुशील शर्मा, राकेश भास्कर,, रमन जिंदल, सुरिंदर सिंह, बसंत, रविंद्र किट्टी, संतोष पाण्डेय, राकेश चावला, सौरव शूर, सुखविंदर, दीपक पंडित, हरप्रीत सिंह, करण सेठी, धर्मेंद्र कुमार, नवदीप मेहता, विनोद कुमार, साजन, रवि जस्सल, अजय मल्होत्रा, गुरप्रीत सोनू, नवीन पूरी, अजय, रमेश कुमार, अमन बहादुर, दीपक, रघुवंश, आदि समेत अनेकों पत्रकार मौजूद थे।