Author: Sumesh Sharma

  • बड़ी प्लेन दुर्घटना: काठमांडू में उड़ान भरते ही विमान हुआ दुर्घटना का शिकार, 18 लोगों की मौत

     बड़ी प्लेन दुर्घटना: काठमांडू में उड़ान भरते ही विमान हुआ दुर्घटना का शिकार, 18 लोगों की मौत

     

    नेपाल (द पंजाब प्लस) नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक विमान क्रैश हो गया है। प्लेन में सवार 19 लोगों में से 18 की मौत हो गई है। वहीं घायल पायलट कैप्टन एम. शाक्य को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। प्लेन काठमांडू से पोखरा जा रहा था। प्लेन ने सुबह करीब 11 बजे त्रिभुवन एयरपोर्ट से उड़ान भरी। इसके कुछ ही देर के अंदर यह क्रैश हो गया। 9N-AME प्लेन सौर्य एयरलाइन्स का था। हादसे में मारे गए लोगों में से 17 सौर्य एयरलाइंस के ही स्टाफ थे, जबकि बाकी 2 क्रू मेंबर्स थे।

     

    काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद पुलिस और फायर फाइटर्स की टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंची। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि क्रैश के बाद विमान में आग लग गई थी। इसे तुरंत बुझा दिया गया।घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में धुएं का गुबार उठता दिख रहा है। हालांकि, हादसा किस वजह से हुआ इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

    तस्वीर में रेस्क्यू टीम मलबे के बीच से शव निकालती नजर आ रही है।

  • कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; एक जवान घायल

     कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; एक जवान घायल

     

     

    श्रीनगर  : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच रात से मुठभेड़ जारी है। एनकाउंटर के बीच सुरक्षाबलों के जवानों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी घायल है। बता दें कि सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह मुठभेड़ जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा की लोलाब घाटी के त्रिमुखा टॉप पर जारी है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को उस समय घेर लिया जब वह वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास जंगल में भागने की कोशिश कर रहे थे।

    एक दिन पहले ही 23 जुलाई को पुंछ के बट्टल सेक्टर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को बैकफुट पर ला दिया था। हालांकि, भारी गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया था, जो इलाज के दौरान शहीद हो गया। सेना के मुताबिक, जवान अलर्ट थे। हाल ही में 17 जुलाई को भी जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो आतंकी ढेर हो गए थे। एनकाउंटर नॉर्थ कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर के नजदीक LOC के पास हुआ था। इससे पहले डोडा के कास्तीगढ़ इलाके में मुठभेड़ होने की बात सामने आई थी। इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हुआ था। बता दें कि पिछले कुछ महीनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में इजाफा हुआ है। इसके बाद सेना ने भी अपने ऑपरेशन तेज कर दिए हैं।

  • भारी बारिश के कारण ढह गया 3 मंजिला मकान, दादी और दो पोतियों की मौत

     भारी बारिश के कारण ढह गया 3 मंजिला मकान, दादी और दो पोतियों की मौत

     

    द्वारका : गुजरात में द्वारका जिले के जाम खंभालिया शहर में भीषण बारिश के कारण मंगलवार को एक घर की तीन मंजिला इमारत ढह गई। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला और उसकी दो पोतियों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार शाम को शहर के गगवानी फली इलाके में हुई और आधी रात तक चले लगभग छह घंटे के बचाव अभियान के बाद तीन पीड़ितों के शव बाहर निकाले गए और पांच लोगों को बचाया गया।

    पुलिस ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमों ने क्षेत्र में जारी भारी बारिश के कारण इमारत ढहने के बाद मलबे को हटाकर शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान केशरबेन कंजारिया (65), प्रीतिबेन कंजारिया (15) और पायलबेन कंजारिया (18) के रूप में की गई है।

    देखें VIDEO-

     

    पुलिस ने बताया कि मलबे में फंसे पांच अन्य लोगों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के जिलों में भारी बारिश जारी है। इस वजह से निचले इलाकों में पानी भर गया है, क्योंकि बांध ओवरफ्लो हो गए हैं और मानसूनी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं।

    बुधवार सुबह 6 बजे तक 24 घंटों में सूरत जिले के उमरपाड़ा तालुका में 276 मिमी बारिश हुई। उन्होंने बताया कि नवसारी, जूनागढ़, देवभूमि द्वारका, कच्छ, डांग और तापी जिलों में भी भारी बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ आ गई। प्रभावित जिलों में प्रशासन ने लोगों के लिए सलाह जारी की है। लोगों को जारी सलाह में कहा गया है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक घर से बाहर न निकलें। उफनते नालों या पानी से भरी सड़क को पार करने की कोशिश न करें। नवसारी कलेक्टर ने भारी बारिश के मद्देनजर जिले के शैक्षणिक संस्थानों को बुधवार को बंद रखने का आदेश दिया है।

  • भारतीय सेना बठिंडा में कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती मनाएगी

    भारतीय सेना बठिंडा में कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती मनाएगी

    भारतीय सेना बठिंडा में कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती मनाएगी

    *भारतीय सेना के उन्नत उपकरणों की प्रदर्शनी लगेगी*

    MBD NEWS: चंडीगढ़ (मनोज शर्मा)भारतीय सेना 25 जुलाई, 2024 को बठिंडा सैन्य स्टेशन में भव्य समारोह के साथ कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती मनाएगी । इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय सैनिकों की बहादुरी और बलिदान का सम्मान करना है, जिन्होंने 1999 में कारगिल संघर्ष के दौरान बहादुरी से लड़ाई लड़ी और जीती थी ।
    इस कार्यक्रम में आयोजित प्रदर्शनी को बठिंडा और उसके आस-पास के क्षेत्रों के सभी नागरिकों के लिए खोला जायेगा, जिसमें भारतीय सेना की ताकत और तकनीकी कौशल दर्शाते हुए विभिन्न उन्नत उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा। उपस्थित नागरिकों को लड़ाकू हथियारों, बख्तरबंद टैंकों, तोपखाने की तोपें, बंदूकों, वायु रक्षा प्रणालियों और अत्याधुनिक राडार की एक श्रृंखला को देखने का अनूठा अवसर मिलेगा। यह प्रदर्शनी हमारे सशस्त्र बलों की क्षमताओं और तैयारियों की व्यापक समझ प्रदान करने के लिए आयोजित की जा रही है।
    बठिंडा के विभिन्न स्कूलों के बच्चे भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे,जिससे उन्हें हमारे सैनिकों के समर्पण और बलिदान के बारे में जानकारी मिलेगी । प्रतिष्ठित सैन्य अधिकारी और वीर सैनिक भी अपने अनुभवों को साझा करने के लिए उपस्थित रहेंगे, जिसका उद्देश्य युवाओं को सैन्य प्रौद्योगिकी और हमारे वीर सैनिकों की वीरता के बारे में जानकारी प्रदान करके प्रेरित करना है।

  • ज़िला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समागम की तैयारियाँ शुरु की

    ज़िला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समागम की तैयारियाँ शुरु की

     

    ज़िला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समागम की तैयारियाँ शुरु की

    अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने अलग- अलग विभागों को ज़िम्मेदारी सौंपी, पुख़्ता प्रबंध यकीनी बनाने के आदेश

    MBD NEWS (सुमेश शर्मा) जालंधर, 23 जुलाई:ज़िला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2024 को ज़िला स्तर पर मनाए जाने वाले समागम की तैयारियाँ शुरु कर दी है। इस संबंधी अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ( ज) मेजर डा. अमित महाजन ने आज अलग- अलग विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी, साथ ही अधिकारियों को सभी प्रबंध समय पर यकीनी बनाने के निर्देश दिए ।

    यहाँ ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) लखविंदर सिंह रंधावा सहित अलग- अलग विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग दौरान ए.डी.सी. मेजर डा. अमित महाजन ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह हर साल की तरह इस साल भी पूरे उत्साह और शान के साथ स्थानीय गुरू गोबिन्द सिंह स्टेडियम में मनाया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि समागम दौरान पंजाब पुलिस, महिला पुलिस, पंजाब होमगार्डज़, एन.सी.सी. कैडिटस, स्काउट्स और गर्ल गाईडज़ द्वारा मार्च पास्ट , विद्यार्थियों द्वारा संस्कृतिक एंव देश भक्ति की भावना वाला प्रोग्राम पेश किया जाएगा। इसके इलावा विकास एंव जन कल्याण योजनाओं को दर्शाती झांकी भी निकाली जाएंगी।

    समागम संबंधी पुख़्ता प्रबंध यकीनी बनाने के निर्देश देते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि समागम वाले स्थान की सफ़ाई, सजावट, पीने वाले पानी, बैठने के इंतज़ाम, निर्विघ्न बिजली स्पलाई, मैडीकल टीमें, फायर ब्रिगेड आदि सहित सभी ज़रुरी इंतज़ाम समय पर किए जाए। समागम में लोगों की आमद को देखते हुए उनकी सुविधाजनक एंट्री, ट्रैफ़िक रूट प्लान, पार्किंग के उचित प्रबंध किए जाए ताकि किसी भी प्रकार की ट्रैफ़िक समस्या न हो साथ ही सुरक्षा के पुख़्ता प्रबंध किए जाए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि राष्ट्रीय महत्व वाले इस समागम में प्रबंधों के पक्ष से कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

    अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने यह भी बताया कि इस दौरान बढ़िया कारगुज़ारी करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने विभागों के प्रमुख को इस संबंधी नाम की सूचियां 7 अगस्त तक मुहैया करवाने के निर्देश दिए ।

    इस दौरान ज़िला राजस्व अधिकारी नवदीप सिंह भोगल और अलग- अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

     

  • ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स में अलग- अलग ठेके की नीलामी 26 जुलाई को

    ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स में अलग- अलग ठेके की नीलामी 26 जुलाई को

    MBD NEWS; (सुमेश शर्मा) जालंधर, 23 जुलाई:ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स की कैंटीन, डी.ए.सी. टाइप- 1 सेवा केंद्र में बनी कैंटीन और साइकिल स्टैंड ठेके की नीलामी 26 जुलाई 2024 को सुबह 11 बजे अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (ज) की अध्यक्षता में उनकी अदालत कमरा नं.18 ज़मीनी मंजिल दफ़्तर डिप्टी कमिश्नर में रखी गई है।

    इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए सरकारी वक्ता ने बताया कि ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स की कैंटीन के ठेके की आरक्षित बोली 8,56,667 रुपए और सक्योरिटी की रकम 1,00, 000 रुपए तय की गई है। इसी तरह टाईप- 1 सेवा केंद्र में कैंटीन के ठेके की आरक्षित बोली 1 44,800 रुपए और सिक्योरिटी 50,000 रुपए और साइकिल स्टैंड के ठेके की आरक्षित बोली 20,66,667 रुपए और सिक्योरिटी की रकम 2,00,000 रुपए है।
    बोली की शर्तों के बारे में जानकारी देते वक्ता ने बताया कि प्रत्येक बोलीकार को बोली में शामिल होने के लिए अपना आवेदन और सिक्योरिटी की रकम का ड्राफ्ट, जो कि डीसी- कम- चेयरमैन ओ एंड एम सोसायटी जालंधर के पक्ष में हो, स्थानीय डिप्टी कमिश्नर दफ़्तर (नजारत शाखा) कमरा नं. 123 पहली मंजिल डी.ए.सी.में बोली की तारीख़ से एक दिन पहले जमा करवाना होगा, जो बाद में सफल बोलीकार द्वारा ठेके की आधी रकम जमा करवाने उपरांत बाकी सभी को वापिस कर दिया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि बोली के लिए आवेदन देने वाले को उक्त बोली में उपस्थित हो कर बोली देना अनिर्वाय है। बोली न देने की सूरत में सिक्योरिटी की रकम ज़ब्त कर ली जाएगी। कैंटीन खोलने का समय सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक होगा और यदि अधिकारियों द्वारा कोई अचानक मीटिंग शनिवार या रविवार या किसी सरकारी छुट्टी वाले दिन रखी जाती है तो ठेकेदार कैंटीन खोलने के लिए पाबंद होगा। ऐसा कोई व्यक्ति जिसकी तरफ पहले कोई बकाया है या ब्लैक लिस्टिड है, को बोली में शामिल होने का अधिकार नहीं होगा। इस संबंधी बोलीकार बोली समय हलफीया बयान पेश करेगा कि वह किसी दफ़्तर का देनदार/ डिफालटर नहीं है।
    उन्होंने आगे बताया कि सफल बोलीकार को अंतिम मंज़ूर हुई बोली का 40 प्रतिशत बोली की कार्यवाही पूरी होने उपरांत उसी समय जमा करवाना होगा। ठेके की मियाद 1 अगस्त 2024 से 31 मार्च 2025 तक होगी और 31 मार्च 2025 शाम 5 बजे के बाद ठेकेदार को अपना सामान डी.ए.सी. में रखने का कोई इख्तियार नहीं होगा।

  • पंजाब में सरकार नबालिग वाहन चालकों व उनके अभिभावकों पर हुई सख्त , अब 25 हजार जुर्माना, 3 साल की जेल

    पंजाब में सरकार नबालिग वाहन चालकों व उनके अभिभावकों पर हुई सख्त , अब 25 हजार जुर्माना, 3 साल की जेल

     

     

    पटियाला : पंजाब सरकार यातायात नियमों को लेकर सख्त रुख अपना चुकी है। अब नाबालिग बच्चे सड़कों पर वाहन लेकर घूमते हुए नजर आए तो उनकी खैर नहीं।

    पंजाब सरकार ने ऐसे बच्चों के माता-पिता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। उन्हें 25 हजार तक का जुर्माना और 3 साल कारावास में बिताना पड़ सकता है।

    एडीजीपी ट्रैफिक एंड रोड सेफ्टी फोर्स की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि 18 साल से कम उम्र के बच्चे यदि दो पहिया या चार पहिया वाहन चलाते हुए पकड़े जाते हैं तो उनके माता-पिता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    इस पत्र के जरिए पंजाब के हर जिले के एसएसपी और कमिश्नर को यातायात नियमों को सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही 31 जुलाई 2024 तक एक अभियान चलाकर बच्चों और अभिभावकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाए।

    जागरूकता अभियान में कहा जाएगा कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों को दोपहिया और चार पहिया वाहनों के इस्तेमाल पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई जाए। अगर कोई नाबालिग गाड़ी चलाते हुए पाया गया तो उनके माता-पिता को अधिकतम 25,000 तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसके अलावा तीन साल की सजा भी हो सकती है।

    इसी कड़ी में पटियाला के डीएसपी ट्रैफिक कर्नल सिंह ने मंगलवार को पटियाला के लीला भवन चौक पर एक जागरूकता कैंप का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 18 साल से कम उम्र के बच्चों को यातायात नियमों को जानकारी दी गई। साथ ही उनके माता-पिता को भी बच्चों को दोपहिया और चार पहिया वाहन चलाने से रोकने की अपील की गई।

    इस दौरान डीएसपी ट्रैफिक करनैल सिंह ने कहा कि हम इस अभियान के जरिए नाबालिग बच्चों के माता-पिता को जागरूक कर रहे हैं। अक्सर सड़क दुर्घटना में कई नाबालिग बच्चों की जान चली जाती है। इसलिए नियमानुसार उन्हें बालिग होने तक दो पहिया या चार पहिया वाहन चलाने से रोका जा रहा है।

  • जानें मोदी सरकार के BUDGET को लेकर विपक्षी पार्टियों ने क्या कहा,राहुल ने इसे कुर्सी बचाओ बजट बताया

    जानें मोदी सरकार के BUDGET को लेकर विपक्षी पार्टियों ने क्या कहा,राहुल ने इसे कुर्सी बचाओ बजट बताया
     

    नई दिल्ली- केंद्रीय बजट में बिहार को 26 हजार करोड़ रुपये देने का एलान किया गया है। इस पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद की सांसद राबड़ी देवी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “राज्य में हत्या और चोरी हो रही है। मजदूरों को उनकी मजदूरी नहीं मिल रही है। युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रही औक किसानों की समस्या अभी भी बरकरार है। बिहार को 26 हजार करोड़ रुपये आवंटित करना बिहार को झुनझुना देने के बराबर है।”

    बजट पर क्या बोले राहुल गांधी
    * इस बजट को लेकर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के कद्दावर नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने इसे कुर्सी बचाओ बजट बताया। राहुल गांधी ने इस बजट को सहयोगियों को खुश करने वाला बताया है। उन्होंने कहा, बजट में अन्य राज्यों की कीमत पर उनसे (सहयोगियों) खोखले वादे किए गए। राहुल ने कहा, ये बजट अपने मित्रों को खुश करने के लिए लाया गया है। इससे AA (अडानी अंबानी) को लाभ होगा और आम भारतीय को कोई राहत नहीं मिलेगी। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने इस बजट को कॉपी पेस्ट करार दिया। राहुल ने दावा किया कि बजट कांग्रेस के घोषणा पत्र और पिछले बजट से कॉपी किया गया है।

    * बजट पर क्या बोले खरगे?
    उधर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी इसे कॉपी पेस्ट बजट करार दिया। खरगे ने ट्वीट कर कहा, कांग्रेस के न्याय के एजेंडे को ठीक तरह से कॉपी भी नहीं कर पाया मोदी सरकार का नकलची बजट। मोदी सरकार का बजट अपने गठबंधन के साथियों को ठगने के लिए आधी-अधूरी रेवड़ियां बांट रहा है, ताकि NDA बची रहे। ये देश की तरक्की का नहीं मोदी सरकार बचाओ बजट है।

    * बजट पर क्या बोलीं मायावती?
    बसपा अध्यक्ष मायावती ने संसद में पेश केन्द्रीय बजट को अच्छे दिन की उम्मीदों वाला कम बल्कि उन्हें मायूस करने वाला ज्यादा बताया है। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि संसद में आज पेश केन्द्रीय बजट अपने पुराने ढर्रे पर कुछ मुट्ठी भर अमीर व धन्ना सेठों को छोड़कर देश के गरीबों, बेरोजगारों, किसानों, महिलाओं, मेहनतकशों, वंचितों व उपेक्षित बहुजनों के त्रस्त जीवन से मुक्ति हेतु अच्छे दिन की उम्मीदों वाला कम बल्कि उन्हें मायूस करने वाला ज्यादा है। मायावती ने कहा, देश में छाई जबरदस्त गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, पिछड़ापन तथा यहां के 125 करोड़ से अधिक कमजोर तबकों के उत्थान व उनके लिए जरूरी बुनियादी सुविधाओं के प्रति इस नई सरकार में भी अपेक्षित सुधारवादी नीति व नीयत का अभाव है।

    * कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने केंद्रीय बजट में इंटर्नशिप योजना की घोषणा किए जाने के बाद मंगलवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें इस बात की खुशी हुई है कि लोकसभा चुनाव के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुख्य विपक्षी दल का घोषणापत्र पढ़ा। वित्त मंत्री सीतारमण ने केंद्रीय बजट-2024-25 में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की घोषणा की है जिसके तहत युवाओं को इंटर्नशिप के साथ 5,000 रुपये का मासिक भत्ता मिलेगा। कांग्रेस ने इस कार्यक्रम को ‘पहली नौकरी पक्की’नाम भी दिया था। मुझे इस बात की भी खुशी है कि उन्होंने कांग्रेस घोषणापत्र के पृष्ठ 30 पर उल्लिखित रोजगार से जुड़े प्रोत्साहन (ईएलआई) को वस्तुतः अपना लिया है।’

    * तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, “यह कुर्सी बचाओ बजट है।” टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने कहा, “पिछले दस वर्षों से कोई उम्मीद नहीं। हम सिर्फ नारे सुनते रहे। आज भी जुमले ही होंगे। इस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है। न तो उन्हें सरकार चलाने आता है और न ही उन्हें लोगों के दर्द से कोई मतलब है। वे बहुत कुछ बोलते हैं, लेकिन किसानों के लिए उन्होंने क्या किया? किसानों के लिए तीन कानून लाए गए, जिसे वापस लेना चाहिए।”

    * राकांपा (एसपी) नेता क्लाइड कैस्ट्रो ने कहा कि बजट में महाराष्ट्र का जिक्र तक नहीं किया गया। उन्होंने केंद्रीय वित्तीय मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, “क्या निर्मला सीतारमण ने सिर्फ बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए बजट पेश किया। यह बैसाखी के सहारे खड़ा रखने वाला बजट है। भाजपा नीत एनडीए सरकार को मालूम है कि अगर बजट बिहार और आंध्र प्रदेश के पक्ष में नहीं होता तो उनकी सरकार गिर जाती।” निर्मला सीतारमण ने भारत नहीं बल्कि एनडीए को फायदा पहुंचाने वाला बजट पेश किया है। उन्होंने आगे कहा कि बजट में महाराष्ट्र को नजरअंदाज करना भाजपा को विधानसभा में यहां की जनता सबक सिखाएगी।

    * केंद्रीय बजट पर समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “सरकार बचानी है तो अच्छी बात है कि बिहार और आंध्र प्रदेश को विशेष योजनाओं से जोड़ा गया है। उन्होंने पिछले 10 वर्षों में बेरोजगारी बढ़ा दी है।”

    * केंद्रीय बजट पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “अगर मुख्य बातें सामने आ गईं तो सरकार की पोल खुल जाएगी। सरकार गलत है और दिखावा कर रही है। इस बजट में कुछ भी नहीं है और यह केवल गुमराह करने वाला है।”

    * बजट 2024 पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, “मोदी सरकार का पुराना इतिहास बताता है कि ये 2 करोड़ रोज़गार के वादे के साथ सत्ता में आई थी। चार करोड़ रोजगार यानि दोगुना झूठ, डबल इंजन की, नरेंद्र मोदी की सरकार यानी डबल झूठ।”

    * तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, “यह कुर्सी बचाओ बजट है।” टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने कहा, “पिछले दस वर्षों से कोई उम्मीद नहीं। हम सिर्फ नारे सुनते रहे। आज भी जुमले ही होंगे। इस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है। न तो उन्हें सरकार चलाने आता है और न ही उन्हें लोगों के दर्द से कोई मतलब है। वे बहुत कुछ बोलते हैं, लेकिन किसानों के लिए उन्होंने क्या किया? किसानों के लिए तीन कानून लाए गए, जिसे वापस लेना चाहिए।”

  • जानें मोदी सरकार 3.0 के BUDGET में क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा

     जानें मोदी सरकार 3.0 के BUDGET में क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा

     

    नई दिल्ली- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को मोदी 3.0 सरकार का पहला बजट पेश किया। इसके बाद कई वस्तुएं उपभोक्ताओं के लिए सस्ती और महंगी हो गई हैं। वित्त मंत्री ने मोबाइल फोन, सोना, चांदी और तांबे की कीमतों में कमी की घोषणा की।

    सस्ते और महंगे सामानों की लिस्ट-

    – वित्त मंत्री ने मोबाइल फोन, मोबाइल चार्जर पर बीसीडी को घटाकर 15 प्रतिशत करने की घोषणा की।

    – सोने और चांदी पर सीमा शुल्क घटाकर 6 प्रतिशत और प्लेटिनम पर 6.4 प्रतिशत किया गया है।

    – मंत्री ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली तीन और दवाओं पर सीमा शुल्क छूट की घोषणा की।

    – वित्त मंत्री ने सोलर पैनलों के निर्माण में उपयोग की जाने वाली छूट वाली पूंजीगत वस्तुओं की सूची का विस्तार करने का भी प्रस्ताव किया।

    क्या हुआ महंगा?
    वित्त मंत्री ने अमोनियम नाइट्रेट पर सीमा शुल्क बढ़ाकर 10 प्रतिशत और गैर-बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक पर 25 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा है, जिससे यह चीजें भी महंगी हो गई हैं। इसके अलावा स्पेसिफिक कम्युनिकेशन डिवाइस पर भी सीमा शुल्क 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया गया है।

    2023 के वार्षिक बजट के दौरान, वित्त मंत्री ने भारत में मोबाइल फोन निर्माण को बढ़ावा देने के लिए कैमरा लेंस सहित विभिन्न कंपोनेंट्स पर आयात टैक्स को कम करने की घोषणा की थी।

    केंद्र सरकार ने बजट में सोने और चांदी पर सीमा शुल्क घटाकर छह प्रतिशत, प्लैटिनम पर 6.5 प्रतिशत करने का प्रस्ताव दिया है। वहीं, मोबाइल फोन और मोबाइल पीसीबीएस तथा मोबाइल चार्जर पर बीसीडी को घटाकर 15 प्रतिशत करने का प्रस्ताव भी दिया।

    बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह 7वां बजट रहा। इससे पहले उन्होंने 5 पूर्ण और एक अंतरिम बजट पेश किया है। निर्मला सीतारमण देश की पहली ऐसी महिला वित्त मंत्री हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।

  • डिप्टी कमिश्नर ने विकास प्रोजैक्टों का लिया जायज़ा, तेज़ी से काम पूरा करने के आदेश

    डिप्टी कमिश्नर ने विकास प्रोजैक्टों का लिया जायज़ा, तेज़ी से काम पूरा करने के आदेश

     

    डिप्टी कमिश्नर ने विकास प्रोजैक्टों का लिया जायज़ा, तेज़ी से काम पूरा करने के आदेश

    पी.एस.पी.सी.एल. अधिकारियों को सड़क प्रोजैक्ट समय पर पूरा करने के लिए बिजली की तारें जल्द बदलने के निर्देश

    MBD NEWS जालंधर, 22 जुलाई (सुमेश शर्मा) डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज शहर में चल रहे अलग- अलग विकास कार्यों का बारीकी से जायज़ा लिया। उन्होंने सबंधित विभागों को इन प्रोजैक्टों को निर्धारित समय पर पूरा करने में तेज़ी लाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।

    अलग-अलग प्रोजैक्टों में जालंधर हाइट्स-2 से प्रतापपुरा तक 66 फुटी सड़क को चौड़े करना, यह प्रोजैक्ट जिस में स्ट्रीट लाईटें लगाने और पाँच साल तक संभाल करना शामिल है। डा. अग्रवाल न इस प्रोजैक्ट की महत्ता पर ज़ोर देते हुए बताया कि इससे जहाँ बुनियादी ढांचे में विस्तार होगा वही शहर में ट्रैफिक को उचित ढंग से जारी रखा जा सकेगा।

    इसके इलावा डिप्टी कमिश्नर ने कई प्रोजैक्टें जैसे कि सड़क नैटवर्क जिसमें सड़कों की 5 साल के लिए संभाल, गाँव कादियांवाली से गाँव धनाल तक 1.84 किलोमीटर तक सड़क को चौड़ा करना और गाँव फोलड़ीवाल से कादियांवाल तक 1.72 किलोमीटर तक सड़क को चौड़ा करना शामिल है।
    डा. अग्रवाल ने पंजाब स्टेट पावर निगम लिमटिड ( पी.एस.पी.सी.एल.) के अधिकारियों को आदेश दिए कि सड़क से बिजली के खंबों और तारों को बदलने के काम में तेज़ी लाई जाए। उन्होंने सबंधित विभागों को आदेश दिए कि विकास कार्यों को तेज़ी से पूरा कर इस संबंधी प्रगति रिपोर्ट पेश की जाए।

    इस मीटिंग में मुख्य प्रशासक जालंधर विकास अथारिटी अमनप्रीत कौर, नगर निगम और जालंधर इम्परूवमैंट ट्रस्ट और शहरी विकास विभाग के अधिकारी शामिल थे। इस सांझा मीटिंग में विकास कार्यों को समय पर पूरा करने में आ रही दिक्कतों को दूर करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया गया।
    डा. अग्रवाल द्वारा दिए निर्देशों का उदेश्य इन प्रोजैक्टों को निर्धारित समय में पूरा कर शहर निवासियों को लाभ पहुंचाना और शहर के बुनियादी ढांचे में विस्तार करना है।