*कठपुतलियों के शौ ने कैंसर पीड़ित बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान*

MBD NEWS: चंडीगढ़ (मनोज शर्मा )इनरव्हील क्लब चंडीगढ़ सेंट्रल ने कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए कठपुतली शौ करवाया ,क्लब संपादक रिशी यादव ने जानकारी देते हुए बताया की क्लब सामाजिक कार्य मे सदैव अग्रणी होने के साथ स्कुल बच्चों और कैंसर पीड़ित बच्चों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने का कार्य करती है इसी कर्म मे कैंसर पीड़ित बच्चों का जिनका पीजीआई में इलाज चल रहा है

उन सभी बच्चों के लिए कठपुतली शो का आयोजन जहा इलाज के लिए बच्चे रहते है सेक्टर 23 चंडीगढ़ मे किया गया ,इस अवसर पर सभी बच्चे शौ देखकर रोमांचित हुए और अपने माता-पिता के साथ कठपुतली शो देखने का आनंद लिया, इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष: अंजना कपूर, उपाध्यक्ष वीना सिंगला सचिव:यशिका जैन,कोषाध्यक्ष: श्वेता गुप्ता ,तजिंदर कौर और रिचा मौजूद रहीं। क्लब अध्यक्ष अंजना कपूर ने बताया कि उनका क्लब कैंसर पीड़ित बच्चों को खेलने के लिए खिलौने,खेल- कहानी की किताबें, ड्राइंग और रंग सामग्री आदि वितरित की गईं और कहा की भविष्य में भी जो भी मदद की आवश्यकता होगी क्लब वह प्रदान करता रहेगा।









Leave a Reply