Author: Sumesh Sharma

  • विधानसभा उप चुनाव में शानदार सेवाएँ देने वाले 135 अधिकारियों /कर्मचारियों को किया सम्मानित

    विधानसभा उप चुनाव में शानदार सेवाएँ देने वाले 135 अधिकारियों /कर्मचारियों को किया सम्मानित

     

    विधानसभा उप चुनाव में शानदार सेवाएँ देने वाले 135 अधिकारियों /कर्मचारियों को किया सम्मानित

    MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा), 30 जुलाई:डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज जालंधर पश्चिम ( अ.ज.) विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में शानदार सेवाओं के लिए 135 अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

    यहां जिला प्रशासकीय परिसर में एक सादे समारोह के दौरान, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र सौंपे और कहा कि उनकी जिम्मेदारी और मेहनत से निभाई ड्यूटी के कारण चुनाव प्रक्रिया उचित ढंग से संपन्न हुई।

    सम्मानित होने वालों में अलका कालिया अधिकारी कम रिटर्निंग अधिकारी, दिनेश कुमार ए ओ, सेवा सिंह बीडीपीओ, जसवन्त राय सीएओ, सुखदेव सिंह, चुनाव तहसीलदार, राकेश कुमार चुनाव कानूनगो, हरीश नागपाल हिंदी मास्टर, बलजीत कुमार एसएस मास्टर, राजिंदर कुमार हिंदी मास्टर, परमजीत सिंह लेक्चरर फिजिक्स, हरिंदरपाल सिंह गणित मास्टर, विरिंदर कुमार, मोहिंदरपाल, गुरप्रीत सिंह तीनों लेक्चरर, विजय सिंह असिस्टेंट इंजीनियरिंग, मनदीप सिंह लेक्चरर, संदीप कुमार लेक्चरर बायोलॉजी, संजीव कुमार मैथ मास्टर, बलकार सिंह और बरजेश कुमार वैद लेक्चरर पॉलिटिकल साइंस, राकेश कुमार जस्सल मैथ लेक्चरर, गुरप्रीत सिंह असिस्टेंट इंजीनियरिंग, विनोद कुमार पुरी लेक्चरर, तलविंदर सिंह लेक्चरर, राजेश कुमार, सुखपाल सिंह, सोनू और रविंदर सिंह सभी एईओ, आदित्य रतन एसडीओ सिविल, रमन कुमार अरोड़ा डीएचडी, मनदीप सिंह एडीओ, अमरीक सिंह एडीओ (प्रवर्तन), भूपिंदर सिंह और मनप्रीत सिंह दोनों प्रिंसिपल, सुरेश मागो, शारधा मनोचा, सतीश आहूजा, मनीष अरोड़ा, कुलदीप सोढ़ी, हरिओम वर्मा, राजीव पुरी, अमित कुमार जैन , अर्शदीप सिंह, अरुण देव शर्मा, पंकज गुप्ता, नवीन जोशी, मनीष खन्ना, राकेश कुमार, राहुल भारद्वाज, सुखदेव सिंह, दिनकर शर्मा, साहिब सिंह, सुनील ठाकुर, परमिंदर सिंह, कुलदीप खुल्लर, करणबीर सिंह, नवनीत अरोड़ा, गौरव वर्मा, राहुल सेखडी, दीपक वधावन, रवि खुराना, गुरसमिरन सिंह, नरिंदर कुमार, विकास जैन, ओपिंदर सिंह, केवल कृष्ण नेलवाल, नितिन खन्ना, विकास कुमार, पलविंदर सिंह, अजय कुमार, साहिल नागपाल, सुमित जलोटा सभी सहायक प्रोफेसर, आशा रानी सुपरडेंट, डिंपल कुमार एसओ, रोहित सिंह सैनी लेक्चरर अंग्रेजी, अश्वनी कुमार, नरेश कुमार, हरिंदर सिंह, ऋषि कुमार, विद्या सागर, गौरव कपाह सभी लेक्चरर, भूपिंदर सिंह ए. ईपीओ, सरबजीत राम, राम लाल, राजिंदर बाली, मुख्तियार सिंह, पलविंदर सिंह, रजनीश कुमार, अजय, किरण कुमार शर्मा, सतीश बंसल, पंकज, सुरिंदर पाल, गौरव कोहली सभी वरिष्ठ सहायक, गुरप्रीत सिंह ड्राफ्टमैन, अमनदीप सिंह, जसकरन सिंह, अमनदीप सिंह सभी जेई, जसवंत रॉय और योगेश कुमार डोव जूनियर सहायक, संजय मास्टर, श्रीमती मीना मेसर्स, अनिल कुमार और राकेश कुमार अग्रवाल डव साइंस मास्टर, किमती लाल और वरिंदर कुमार हिंदी मास्टर, सुनील खुल्लर, शबदल सिंह, मुनीश कुमार, नितिन पुरी, जसविंदर सांपला, हरीश शर्मा, राजिंदरपाल सिंह सभी कंप्यूटर फैकल्टी, दीपक डाटा एंट्री ऑपरेटर, रोहित कुमार एसीटी, हीरा लाला डीपीई, गुरविंदर सिंह ईटीटी, इरफान खान एसएलए, पवन कुमार कृषि सब- इंस्पेक्टर, गुरदीप सिंह, हरकेश कुमार, गुरप्रीत सिंह सभी क्लर्क, हंसराज और रॉयल सिंह बेलदार, आनंद सिंह चौकीदार संदीप कुमार दर्जा, नितिन, सुरिंदर मेहतो, जितिंदर कुमार, मिन प्रशाद शर्मा, सुरिंदर सभी सेवादार और खुशदीप सिंह ड्राइवर शामिल हैं।

  • डिप्टी कमिश्नर ने निक्कू पार्क का किया दौरा

    डिप्टी कमिश्नर ने निक्कू पार्क का किया दौरा

     

    डिप्टी कमिश्नर ने निक्कू पार्क का किया दौरा

    बरसात के दौरान साफ-सफाई, जल निकासी प्रबंधों का लिया जायजा

    MBD NEWS (सुमेश शर्मा) जालंधर, 30 जुलाई:डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज स्थानीय निक्कू पार्क का दौरा किया और बरसात के मौसम में साफ-सफाई, पानी निकासी के प्रबंधों का जायजा लिया ताकि पार्क में कहीं भी पानी जमा न हो।

    उन्होंने मॉडल टाउन चिल्ड्रन पार्क कमेटी के प्रबंधकों और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) जसबीर सिंह को निर्देश दिए कि पार्क में हर तरह से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि बरसात के मौसम में पार्क में आने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करें ।

    उन्होंने यह भी कहा कि पार्क में लगे झूलों के नियमित रख-रखाव का विशेष ध्यान रखा जाए क्योंकि यह सीधे तौर पर बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा है। इसके अलावा डिप्टी कमिश्नर ने समिति को बच्चों के मनोरंजन के लिए पार्क में नए झूले लगाने का प्रस्ताव भी शीघ्र भेजने का निर्देश दिया।

    उन्होंने अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह को पार्क के रख-रखाव की निजी तौर निगरानी करने के लिए कहा क्योंकि यह पार्क न केवल बच्चों के मनोरंजन का एक बड़ा स्थान है बल्कि जालंधर शहर की पहचान का प्रतीक भी है।

     

  • दिल्ली कोचिंग हादसा; दृष्टि का बेसमेंट सील होने के बाद कोचिंग हादसे पर बोले विकास दिव्यकीर्ति, सिस्टम पर उठाए सवाल

    दिल्ली कोचिंग हादसा; दृष्टि का बेसमेंट सील होने के बाद कोचिंग हादसे पर बोले विकास दिव्यकीर्ति, सिस्टम पर उठाए सवाल

     

    ओल्ड राजेंद्र नगर की एक कोचिंग में हुए हादसे के बाद दिल्ली के कई कोचिंग सेंटर्स पर ताला गल गया है. इस लिस्ट में विकास दिव्यकीर्ति की दृष्टि आईएएस कोचिंग भी शामिल है. घटना के तीन दिन बाद विकास दिव्यकीर्ति की हादसे पर पहली प्रतिक्रिया सामने आई हैं. उन्होंने सिस्टम पर कर कई सवाल खड़े किए साथ ही सरकार को कुछ सुझाव भी दिए हैं. जानिए उन्होंने क्या कहा.

    दृष्टि का बेसमेंट सील होने के बाद कोचिंग हादसे पर बोले विकास दिव्यकीर्ति, सिस्टम पर उठाए सवाल

    विकास दिव्यकीर्ति

    दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में तीन छात्रों की मौत हो गई. हादसे के बाद से दिल्ली के कई इलाकों में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं हो-हल्ले के बीच प्रशासन भी अब चौकन्ना हो गया है. राजेंद्र नगर समेत अन्य कई कोचिंग और लाइब्रेरी बंद करवा दी गई हैं. ये एक्शन उन सेंटर्स पर लिया गया है जिनकी क्लास रूम बेसमेंट में चल रही थीं. मशहूर शिक्षक और दृष्टि आईएएस के संस्थापक विकास दिव्यकीर्ति की कोचिंग भी बंद कर दी गई है. घटना के कुछ दिनों बाद अब विकास दिव्यकीर्ति की तरफ से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है.

    दृष्टि आईएएस की तरफ से जारी इस विज्ञप्ति में कहा गया कि राजेंद्र नगर में हुई त्रासद घटना पर हम अपना पक्ष देरी से रख रहे हैं इसके लिए हमें खेद हैं. दिव्यकीर्ति ने कहा कि हम नहीं चाहते थे कि अधूरी जानकारी के आधार पर हम कुछ कहें. इस देरी के लिए हम क्षमा मांगते हैं. उन्होंने आगे लिखा कि 27 जुलाई को जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, जिसमें 3 विद्यार्थियों की मौत हो गई, उनके प्रति हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. हम तीनों बच्चों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि उनके परिवार को इस क्षति झेलने का हौसला मिले. विकास दिव्यकीर्ति ने आगे क्या कहा, जानिए प्वाइंट्स में.

    1. हादसे में जिन बच्चों की जान गई उनके परिजनों से हमारा प्रत्यक्ष परिचय नहीं हुआ है. लेकिन दुख की इस घड़ी में हम पूरी तरह के उनके साथ हैं. अगर हम किसी भी तरह उनके लिए कुछ कर सकेंगे तो हम जरूर करेंगे.
    2. इस दुर्घटना को लेकर विद्यार्थियों में जो रोष दिख रहा है, वह पूरी तरह से न्यायसंगत है. बहुत अच्छा होगा अगर इस रोष को सही दिशा मिले और सरकार कोचिंग संस्थाओं के लिये निश्चित दिशा निर्देश लागू करे. इस संबंध में हम सरकार के साथ सहयोग करने के लिए भी तैयार हैं.
    3. कोचिंग संस्थानों से जुड़ी यह समस्या जितनी सरल दिखतीं हैं, उतनी है नहीं. इसके कई पक्ष हैं जिनके तार कानूनों की अस्पष्टता और अंतर्विरोध से जुड़ते हैं. DDA, MCD और दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के नियमों में असंगति है. इसी तरह, ‘दिल्ली मास्टरप्लान-2021’, ‘नैश्नल बिल्डिंग कोड’, ‘दिल्ली फायर रूल्स’ और ‘यूनिफाइड बिल्डिंग बाई-लॉज़’ के प्रावधानों में भी काफी अंतर्विरोध है. ‘दिल्ली मास्टरप्लान-2021’ को छोड़कर किसी भी दस्तावेज़ में कोचिंग सेंटर्स के लिये साफ प्रावधान नहीं दिये गए हैं. हमें उम्मीद है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा नियुक्त समिति जब एक महीने में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी तो उसमें इन बिंदुओं का समाधान मिल सकेगा.
    4. हम पूरे विश्वास से कह सकते हैं कि टीम दृष्टि छात्रों की सुरक्षा को लेकर बहुत सतर्क रहती है. हमारी मैनेजमेंट में ‘फायर एन्ड सेफ्टी ऑफिसर’ का विशेष पद है जिसमें काम करने वाले अधिकारी नैशनल फायर सर्विस कॉलेज (नागपुर) से पढ़े हुए हैं और बड़े अस्पतालों और मॉल्स में 14 सालों तक, यही काम कर चुके हैं. हम हर सेंटर का नियमित रूप से सेफ्टी ऑडिट करते हैं. इसके अलावा, हर सेंटर के लिए एक-एक अधिकारी की ज़िम्मेदारी होती है कि वह रो सुरक्षा के 16 बिंदुओं को चेक करें और इसकी सूचना ‘बिल्डिंग मेंटेनेंस ग्रुप’ पर अपडेट करे. हमारे क्लासरूम जहां भी बने हुए हैं, उनमें आने-जाने के लिये कम से कम दो रास्ते हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में बच्चे सुरक्षित निकल सकें.
    5. दिल्ली नगर निगम द्वारा पिछले कुछ दिनों में की गई कार्रवाई का हम स्वागत करते हैं .
    6. इस समस्या का स्थायी समाधान यह है कि सरकार दिल्ली में तीन-चार इलाकों को चुनकर उन्हें कोचिंग सेंटर्स के लिये तय करे दे. अगर सरकार क्लासरूम्स, लाइब्रेरीज़, होस्टल खुद तैयार कराएगी तो न ज़्यादा किराए की समस्या रहेगी और न ही सुरक्षा से जुड़ी परेशानियों की.
    7. इस मामले की जटिलता को समझने के लिए हम जल्द ही एक विस्तृत लेख और वीडियो भी जारी करेंगे. ऐसा इसलिए ताकि सभी विद्यार्थियों और अन्य लोगों को सभी पक्षों का अनुमान हो सके. हमें विश्वास है कि जब सारे पक्ष सामने होंगे, तब समाधान की सही राह निकलेगी जाने-अनजाने में हमारी टीम से कोई चूक हुई है तो हम उसके लिये फिर से खेद व्यक्त करते हैं.

  • जानें किस सरकार ने दिया लाडली बहनों को तोहफा, अब 450 रुपए में मिलेगा LPG सिलेंडर, महिलाओं के खाते में डाले जा रहे फ्री में पैसे

    जानें किस सरकार ने दिया लाडली बहनों को तोहफा, अब 450 रुपए में मिलेगा LPG सिलेंडर, महिलाओं के खाते में डाले जा रहे फ्री में पैसे

     

     

    भोपाल: ‘लाडली बहना’ योजना के तहत रक्षाबंधन को लेकर मध्यप्रदेश सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने ‘लाडली बहना’ योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए अब गैस सिलेंडर 450 रुपए में कर दिया है।

    राज्य में अभी गैर सिलेंडर की कीमत 848 रुपए है। यानि अब सिलेंडर की कीमत आधी हो गई है। प्रति सिलेंडर 399 रुपए का खर्च राज्य सरकार की ओर से उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस फैसले पर मुहर लगा दी गई। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट बैठक के बाद इसकी सूचना दी। उन्होंने कहा, ‘लाडली बहना योजना के तहत हमने फैसला किया है कि इस योजना की सभी लाभार्थियों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर दें। गैस की टंकी अभी 848 रुपए में मिल रही है। इसमें 450 रुपए लाडली बहनों को देना होगा। 399 रुपए की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार देगी। इसमें करीब 160 करोड़ रुपए खर्च होंगे।’

    लाडली बहना योजना के तहत अभी राज्य की लाखों महिलाओं को हर महीने उनके खाते में 1250 रुपए राज्य सरकार की ओर से जमा किए जाते हैं। इस बार रक्षाबंधन की वजह से सरकार 250 रुपए अतिरिक्त देगी। इसका भुगतान 1 अगस्त को किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना की शुरुआत की थी। 2023 में भाजपा को मिली रिकॉर्ड जीत में इस योजना को अहम माना जाता है।

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बीमा कवर
    आंगवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए भी कैबिनेट ने अहम फैसला किया है। सक्षम आंगनवाड़ी पोषण योजना के तहत आंगनवाड़ी की सभी बहनों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का कवर किया जाएगा। इसका प्रीमियम राज्य सरकार भरेगी। प्रदेश की 57 हजार 324 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।

  • हरियाणा के किसानों के लिए सरकार लेकर आई नई बीबीएसएसएल योजना

    हरियाणा के किसानों के लिए सरकार लेकर आई नई बीबीएसएसएल योजना

     

     

    नई दिल्ली – केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड (बीबीएसएसएल) के संबंध में लोकसभा को जानकारी दी कि बहु-राज्य सहकारी सोसायटी (एमएससीएस) अधिनियम, 2002 के तहत स्थापित बीबीएसएसएल में हरियाणा से पर्याप्त भागीदारी देखी गई है। इफको, कृभको, NAFED, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB), और राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) जैसे प्रमुख सहकारी संगठनों द्वारा प्रचारित, BBSSL की शुरुआत ₹250 करोड़ की प्रारंभिक चुकता पूंजी के साथ हुई। पांच प्रवर्तकों में से प्रत्येक ने ₹50 करोड़ का योगदान दिया, जिसकी अधिकृत शेयर पूंजी ₹500 करोड़ निर्धारित की गई।

    अब तक, बीबीएसएसएल को हरियाणा से 683 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 32 आवेदक सोसायटी सोनीपत से हैं। इनमें से 26 सहकारी समितियों को सदस्यता प्रदान की गई है। 23 जुलाई, 2024 को, बीबीएसएसएल ने हरियाणा सरकार से बीज लाइसेंस प्राप्त किया, जिससे वह राज्य में सदस्य सहकारी समितियों के नेटवर्क के माध्यम से परिचालन शुरू करने में सक्षम हो गया।

    गतिविधियाँ और उद्देश्य

    बीबीएसएसएल योजना भारत में बीज उत्पादन और वितरण में क्रांति लाने के लिए बनाई गई है। सहकारी समितियों के अपने नेटवर्क के माध्यम से, बीबीएसएसएल एक ही ब्रांड के तहत गुणवत्ता वाले बीजों के उत्पादन, खरीद और वितरण पर ध्यान केंद्रित करेगा। इस योजना का उद्देश्य फसल की पैदावार में सुधार करना और स्वदेशी प्राकृतिक बीजों के संरक्षण और प्रचार के लिए एक प्रणाली स्थापित करना है।

    ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर प्रभाव

    बीबीएसएसएल योजना के कार्यान्वयन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था और बीज उत्पादन को काफी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। सहकारी समितियों के माध्यम से गुणवत्ता वाले बीजों का उत्पादन बढ़ाकर, इस योजना का उद्देश्य आयातित बीजों पर भारत की निर्भरता को कम करना और समग्र कृषि उत्पादकता को बढ़ाना है। यह पहल “मेक इन इंडिया” अभियान के व्यापक लक्ष्यों और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

    इसके अलावा, बीबीएसएसएल की गतिविधियों से “सहकार-से-समृद्धि” (सहयोग के माध्यम से समृद्धि) के नारे के तहत सहकारी मॉडल के माध्यम से समावेशी विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीजों के लिए बेहतर कीमतों, उच्च उपज वाले किस्म (एचवाईवी) बीजों के उपयोग के माध्यम से फसल उत्पादन में वृद्धि और समाज द्वारा उत्पन्न अधिशेष से वितरित लाभांश से लाभ होगा।

    यह खुलासा सतपाल ब्रह्मचारी द्वारा लोकसभा में पूछे गए एक अतारांकित प्रश्न के जवाब में हुआ कि हरियाणा में किसानों को बीबीएसएसएल योजना से किस हद तक लाभ हो रहा है।

  • इंडिया गठबंधन ने जंतर-मंतर पर की बड़ी रैली, मंच पर पहुंचे CM मान और सुनीता केजरीवाल

    इंडिया गठबंधन ने जंतर-मंतर पर की बड़ी रैली, मंच पर पहुंचे CM मान और सुनीता केजरीवाल

     

    नई दिल्ली- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जेल में बिगड़ती तबीयत को लेकर इंडिया गठबंधन ने आज दिल्ली के जंतर मंतर पर एक बड़ी रैली की। इस रैली में आप वर्करों समेत इंडिया गठबंधन के कई नेताओं ने शिरकत की। सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मंच पर मौजूद है।

    इस रैली में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और टीएमसी के नेताओं ने भी हिस्सा लिया। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और गिरते स्वास्थ्य को लेकर इंडिया गंठबधन द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और संदीप पाठक मंच पर पहुंचे चुके हैं। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मंच पर मौजूद है। आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा पर षड्यंत्र का आरोप लगा रही है। आप का आरोप है कि भाजपा अरविंद केजरीवाल को जेल में मारना चाहती है। लगातार उनका ब्लड प्रेशर कम हुआ। तीन जून से सात जून के बीच 34 बार ब्लड प्रेशर गिरा।

  • भारतीय सेना की पश्चिमी कमान ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया

    भारतीय सेना की पश्चिमी कमान ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया

    भारतीय सेना की पश्चिमी कमान ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया


    MBD NEWS: चंडीगढ़ (मनोज शर्मा)पर्यावरण संरक्षण के प्रति भारतीय सेना की प्रतिबद्धता और माँ व बच्चों के रिश्ते की पावनता को दर्शाने के उद्देश्य से पश्चिमी कमान द्वारा 22 जुलाई, 2024 से जम्मू-कश्मीर, पंजाब,हरियाणा,हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के विभिन्न सैन्य स्टेशनों में एक सप्ताह का “गो ग्रीन” वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

    वृक्षारोपण अभियान सैन्य और नागरिक दोनों क्षेत्रों में चलाया जा रहा है, जिसमें सेना के जवान, वन विभाग,स्कूली बच्चे,प्रादेशिक सेना पारिस्थितिक बटालियन और अन्य सरकारी एजेंसियां शामिल हैं। पौधारोपण में छायादार पेड़,फलदार पेड़,औषधीय और अन्य किस्मों के पौधे शामिल हैं।

    चंडीमंदिर मिलिट्री स्टेशन में,वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार द्वारा स्वयं अपनी मां को समर्पित करते हुए एक पौधा लगाने से हुई। इस वर्ष के लिए केंद्र द्वारा निर्धारित विषय ‘एक पेड़ मां के नाम’ के अनुसरण में,सभी व्यक्तियों को कम से कम एक पेड़ लगा कर पर्यावरण संरक्षण को सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गत सप्ताह के दौरान 50,000 से अधिक पेड़ लगाए गए। इस माध्यम से कार्बन तत्वों को कम करने के लिए पृथ्वी को हरा-भरा और स्वच्छ रखा जाने के लिए प्रेरित किया गया है।

    इस पहल का उद्देश्य पृथ्वी को अधिक रहने योग्य बनाने और मानव जाति की भावी पीढ़ियों के लिए पर्यावरणीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के समग्र दृष्टिकोण के तहत जनता के बीच जागरूकता पैदा करना है।

  • नीतू कपूर DMA वूमेन सेल की सीनियर उप प्रधान नियुक्त,वहीं वरिंदर शर्मा उप प्रधान और योगेश कत्याल बने ज्वाइंट सेक्रेटरी, डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के प्रधान अमन बग्गा और चेयरमैन गुरप्रीत सिंह संधू ने सौंपी बड़ी ज़िम्मेदारी 

    नीतू कपूर DMA वूमेन सेल की सीनियर उप प्रधान नियुक्त,वहीं वरिंदर शर्मा उप प्रधान और योगेश कत्याल बने ज्वाइंट सेक्रेटरी, डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के प्रधान अमन बग्गा और चेयरमैन गुरप्रीत सिंह संधू ने सौंपी बड़ी ज़िम्मेदारी 

    नीतू कपूर DMA वूमेन सेल की सीनियर उप प्रधान नियुक्त,वहीं वरिंदर शर्मा उप प्रधान और योगेश कत्याल बने ज्वाइंट सेक्रेटरी, डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के प्रधान अमन बग्गा और चेयरमैन गुरप्रीत सिंह संधू ने सौंपी बड़ी ज़िम्मेदारी 

    MBD NEWS: जालंधर (सुमेश शर्मा ) पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (रजि.) DMA की एक बैठक प्रधान अमन बग्गा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में विशेष तौर पर संस्था के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह संधू, पैटर्न प्रदीप वर्मा, चीफ एडवाइजर जसविंदर सिंह आजाद, सीनियर उप प्रधान अमरप्रीत सिंह, ज्वाइंट सेक्रेटरी मोहित सेखड़ी उपस्थित हुए।

    इस मौके प्रधान अमन बग्गा ने पत्रकारों की विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की। इस मौके प्रधान अमन बग्गा और चेयरमैन गुरप्रीत सिंह संधू ने पंजाब रिफ्लेक्शन अखबार व न्यूज पोर्टल के एडिटर नीतू कपूर को डीएमए वूमेन सेल का सीनियर वाइस प्रधान, सत्य सवेरा अख़बार व न्यूज पोर्टल के एडिटर वरिंदर शर्मा को एसोसिएशन का वाइस प्रधान, मैट्रो जालंधर अख़बार व न्यूज पोर्टल के एडिटर योगेश कत्याल को ज्वाइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया।

    इस मौके सुनील कपूर और संजीव कपूर ने सभी पत्रकारों का पंजाब रिफ्लेक्शन अख़बार के दफ्तर में आने पर उन का स्वागत किया और साथ ही सभी पत्रकारों को सुंदर आकर्षक डायरी गिफ्ट रूप में भेंट की जिस से सभी पत्रकारों ने कपूर परिवार का आभार जताया। वही इस अवसर पर पत्रकार हरीश शर्मा, अजय मल्होत्रा भी उपस्थित थे।

    इस मौके डीएमए के पदाधिकारियों ने नीतू कपूर को फूल माला भेंटकर, वरिंदर शर्मा और योगेश कत्याल को फूल माला पहनाकर उन्हें नियुक्ति पत्र, आइडी कार्ड और व्हीकल स्टिकर भेंट किए।

    इस मौके गुरप्रीत सिंह संधू और प्रदीप वर्मा ने कहा कि किसी पत्रकार ने अगर डीएमए का सदस्य बनना है तो वह डीएमए के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही शहर के अन्य इलाकों में एसोसिएशन की बैठकें आयोजित कर अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी और साथ ही उन्हें नियुक्ति पत्र आई डी कार्ड व्हीकल स्टीकर भेंट किए जायेंगे।

  • कोचिंग सेंटर हादसे के विरोध में दिल्ली के करोल बाग में छात्रों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने खाली कराई सड़क

     कोचिंग सेंटर हादसे के विरोध में दिल्ली के करोल बाग में छात्रों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने खाली कराई सड़क

     

    दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में शनिवार को एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बारिश का पानी भर गया. बेसमेंट में ही कोचिंग सेंटर का लाइब्रेरी थी. पानी के अचानक बेसमेंट में आने से मौजूद कई छात्रा बाहर नहीं निकल पाए और अंदर ही फंसे रह गए. बेसमेंट में पानी भरने की वजह से तीन छात्रों की मौत हो गई.

     

    दिल्ली में कोचिंग सेंटर हादसे के विरोध में करोल बाग में छात्रों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने खाली कराई सड़क

    करोल बाग मेट्रो स्टेशन के नीचे प्रदर्शन करते छात्र

    दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र इलाके में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत का मामला तूल पकड़ लिया है. घटना के अगले दिन यानी रविवार को तैयारी करने वाले छात्र करोल बाग मेट्रो स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन करने लगे. छात्रों को वहां से हटाने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स बुलाई गई. बताया जा रहा है कि प्रदर्शन कर रहे कई छात्रों को हिरासत में भी लिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस और फोर्स ने प्रदर्शनकारी छात्रों को तितर-बितर कर रोड आवाजाही शुरू करा दी है.

    प्रदर्शनकारी छात्रों ने कोचिंग सेंटर पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं. छात्रा का कहना है कि दिल्ली में ऐसे कितने कोचिंग सेंटर हैं जो हर दिन छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन मौन है. छात्रों से मिलने के लिए दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ओल्ड राजेंद्र नगर पहुंचे थे. जैसे ही वो छात्रों के पास पहुंचे उनका विरोध शुरू हो गया. छात्र वापस जाओ का नारा लगाने लगे. यादव छात्रों से बात करना चाह रहे थे, लेकिन संभव नहीं हो सका.

  • Big News:भीड़ ने किया Police चौकी पर हमला, चौकी इंचार्ज और Constable को पीटा, Incharge का सिर फटा

    You are currently viewing Big News:भीड़ ने किया Police चौकी पर हमला, चौकी इंचार्ज और Constable को पीटा, Incharge का सिर फटा

    Big News: Mob attacked police post, beat up post incharge and constable, incharge’s head broken

    Big News:भीड़ ने किया Police चौकी पर हमला, चौकी इंचार्ज और Constable को पीटा, Incharge का सिर फटा

     

    • लुधियानाः लुधियाना में थाना डिवीजन नंबर-3 के अंतर्गत आती पुलिस चौकी धर्मपुरा में शनिवार रात साढ़े 12 बजे के करीब कुछ हमलावरों ने हमला कर दिया। इस हमले में कॉन्स्टेबल लक्की शर्मा की वर्दी फट गई और चौकी इंचार्ज जसविंदर सिंह का माथा फट गया। इस दौरान हमलावरों ने पुलिस चौकी का दरवाजा भी तोड़ दिया और मुंशी हरीश शर्मा से हाथापाई की।

    मिली जानकारी के अनुसार, चौकी धर्मपुरा की पुलिस फोर्स की तरफ से शिंगार सिनेमा रोड पर नाकाबंदी की हुई थी और रात को पुलिस वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक्टिवा सवार एक बाप-बेटे को रोककर कागजात चैक करवाने को कहा तो उन्होंने पुलिस से बहस करनी शुरु कर दी। जिसके बाद पुलिस दोनों बाप-बेटों को चौकी के अंदर लेकर पूछताछ करनी चाही तो बेटा चौकी से बाहर भाग गया। कुछ देर बाद वह कुछ लोगों को अपने साथ लेकर आया, जिन्होंने चौकी के बाहर हंगामा किया।

    धर्मपुरा पुलिस चौकी के बाहर पिता-पुत्र को चौकी में ले जाती पुलिस।

    इस संबंधी चौकी इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया है कि शुक्रवार को उनके इलाके न्यू हरगोबिंद नगर में बाइक सवार बदमाशों ने एक्टिवा सवार से स्नेचिंग की थी। इस वारदात के बाद उन्होंने बदमाशों की बाइक बरामद कर ली थी, लेकिन स्नेचर नहीं पकड़े गए थे। जसविंदर सिंह ने कहा कि लुटेरों को पकड़ने के लिए उन्होंने नाका लगाया था। एक्टिवा पर आरोपी सरबजीत सिंह और उसका बेटा हरसिदक तेज रफ्तार में आ रहे थे। उन्हें जब एक्टिवा रोक कर पूछताछ करनी चाही तो उन लोगों ने खुद को पत्रकार बताया और पिता-पुत्र ने उनसे बदतमीजी की।

    इसे लेकर डिवीजन नं.3 के SHO Amritpal का कहना है कि मुलाजिमों और बाप-बेटे दोनों की तरफ से अपनी-अपनी शिकायत दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।