Author: Sumesh Sharma

  • Fortune कंपनी का नकली रिफाइंड बनाने वालों पर कंपनी के अधिकारियों ने रेड करवा कर पकड़वाया नकली सामान..

    Fortune कंपनी का नकली रिफाइंड बनाने वालों पर कंपनी के अधिकारियों ने रेड करवा कर पकड़वाया नकली सामान..

     Fortune कंपनी का नकली रिफाइंड बनाने वालों पर कंपनी के अधिकारियों ने रेड करवा कर पकड़वाया नकली सामान..

    थाना-8 के प्रभारी गुरमुख सिंह ने बताया कि उनके पास फॉर्च्यून कंपनी के एक टीम आई थी। जिसमें कंपनी के अधिकारी अपने साथ एक्सपर्ट्स की टीम लेकर थाने पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि अमन नगर में उनकी कंपनी का का नकली रिफाइंड तैयार करके मार्कीट में बेचा जा रहा है। पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए अमन नगर में स्थित हरि सन्स एग्रो ऑयल एंड कैमिकल नामक फैक्टरी में रेड कर दी। पुलिस ने फैक्टरी में रेड की तो अंदर रिफाइंड तैयार करने की मशीनरी मिली। जबकि पुलिस ने 40 फॉर्च्यून कंपनी के रिफाइंड के टीन बरामद किए और साथ ही साथ गत्ते के डिब्बे भी मिले जिस पर फॉर्च्यून कंपनी का नाम मार्का आदि सब कुछ असली फॉर्च्यून कंपनी के डिब्बों जैसा दिखाई दे रहा था। फॉर्च्यून कंपनी की एक्सपर्ट टीम ने बरामद हुए नकली रिफाइंड के सैंपल भी लिए हैं जबकि थाना 8 की पुलिस सारा सामान कब्जे में लेकर थाने पहुंच गई।

    फॉर्च्यून कंपनी के अधिकारियों ने हरि सन्स एग्रो ऑयल एंड कैमिकल के मालिक के खिलाफ लिखित शिकायत भी दी है। थाना प्रभारी गुरमुख सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर जल्द कार्रवाई की जाएगी और एफ.आई.आर दर्ज होगी।

    फैक्टरी से खरीद कर मार्कीट में बेचने वाले भी आएंगे शिकंजे में

    फॉर्च्यून कंपनी का नकली रिफाइंड तैयार करके लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे इस फैक्टरी मालिक के बारे काफी समय से कंपनी को शिकायत मिलने के बाद वे उसे ढूंढ रहे थे। काफी मशक्कत के बाद जाकर उन्हें पता लगा कि उनकी कंपनी का नकली रिफाइंड जालंधर के अमन नगर में तैयार करके मार्कीट में बेचा जा रहा है। अब खुलासा होने के बाद पुलिस उन लोगों तक भी पहुंचेगी जो फैक्टरी में नकली रिफाइंड तैयार होने की बात जानकर भी वहां से रिफाइंड खरीद कर मार्कीट में कंपनी के दाम में ही बेच रहे थे।

    सूत्रों की मानें तो फैक्टरी का मालिक काफी लंबे समय से इस धंधे से जुड़ा है और पता नहीं कितने हजार लीटर रिफाइंड वह नकली तैयार करके मार्कीट में बेच भी चुका है। हालांकि पुलिस ने उसे अपनी कस्टडी में नहीं लिया है लेकिन जल्द ही उसकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।

  • सेना में अग्निवीर और पंजाब पुलिस भर्ती के लिए मुफ्त लिखित और शारीरिक प्रशिक्षण

     

    सेना में अग्निवीर और पंजाब पुलिस भर्ती के लिए मुफ्त लिखित और शारीरिक प्रशिक्षण

    सी-पाइट कैंप थेह कांजला में शुरू – कैप्टन अजीत सिंह

    जिला जालंधर और कपूरथला के इच्छुक युवा शिक्षा का लाभ उठा सकते

    अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 83601-63527, 69002-00733 और 99143-69376 पर करे संपर्क

    MBD NEWS : जालंधर(सुमेश शर्मा) 01 अगस्त सेना में अग्निवीर और पंजाब पुलिस में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए लिखित और शारीरिक परीक्षा की तैयारी के लिए सी-पाईट कैंप कपूरथला में प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सी-पाइट कपूरथला के अधिकारी कैप्टन अजीत सिंह ने बताया कि जिला जालंधर और कपूरथला के इच्छुक युवा जिन्होंने अग्निवीर का लिखित पेपर पास कर लिया है और उन्हें शारीरिक परीक्षण की तैयारी करनी है, वे सी-पाइट कैंप थेह कांजला कपूरथला में निःशुल्क तैयारी कर सकते है।

    उन्होंने आगे कहा कि युवा पंजाब पुलिस और सी.आर.पी.एफ., बी.एस.एफ. जो लोग भर्ती के लिए तैयारी करना चाहते हैं वे लिखित पेपर और शारीरिक परीक्षण के लिए आवश्यक दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड, दसवीं या बारहवीं कक्षा का प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो और ऑनलाइन पंजीकरण की फोटोकॉपी के साथ कैम्प में रिपोर्ट कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को निःशुल्क आवास एवं भोजन दिया जायेगा।
    उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए युवा मोबाइल नंबर 83601-63527 और 69002-00733 और मोबाइल नंबर 99143-69376 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से सी-पाइट कैंप थेह कांजला में आयोजित की जा रही निःशुल्क प्रशिक्षण कक्षाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की बात कही ।

  • संसद के मानसून सत्र में संत सीचेवाल ने उठाए पंजाब के मुद्दे: फ्लाईओवर और अंडरब्रिज बनाने की मांग

    संसद के मानसून सत्र में संत सीचेवाल ने उठाए पंजाब के मुद्दे: फ्लाईओवर और अंडरब्रिज बनाने की मांग

    चंडीगढ़ :संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने पंजाब के मुद्दों को जोरदार से ढंग से उठाया। उन्होंने जहां किसानों-मजदूरों का मुद्दा उठाया है, वहीं पंजाब की जरूरतों को भी प्रमुखता से संसद में रखा। संत सीचेवाल की ओर से उठाए गए करीब 14 सवालों के जवाब अब तक विभिन्न मंत्रालयों को मिल चुके हैं।

    मानसून सत्र में संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने मुख्य रूप से सुभानपुर-करतारपुर रेलवे क्रॉसिंग पर अंडर और फ्लाईओवर के निर्माण की मांग की। कहा कि वर्ल्ड फंड नेचर फंड की रिपोर्ट के अनुसार 2050 तक 30 शहरों में पीने का संकट होगा। इस दौरान उन्होंने बताया कि पंजाब के तीन शहर प्रमुख हैं, जालंधर, लुधियाना और अमृतसर सहित शहरों की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों के संबंध में प्रश्न पूछे गए हैं। इस रिपोर्ट में शामिल बेंगलुरु में जल संकट साफ तौर पर देखा गया, जब पानी की कमी के कारण शिक्षण संस्थानों को बंद करना पड़ा। उन्होंने अपने हर सवाल के जरिए जनहित के मुद्दों, सामाजिक कुरीतियां दूर करने, पर्यावरण बचाने से जुड़े सवाल पूछे हैं।

    इसी प्रकार पंजाब और देश में बढ़ते कैंसर के मामलों और उपचार के बारे में, दहेज प्रथा को नियंत्रित करने के लिए सरकार की ओर से किए गए प्रयासों और कार्यों, पंचायतों के विकास और डिजिटलीकरण और वायु प्रदूषण के कारण होने वाली मौतों के बारे में सवाल किए। पंजाब के हवाई अड्डों को अपग्रेड करने तथा अन्य नई अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने, किसान आंदोलन के दौरान सरकार की ओर से मानी गई मांगों को पूरा न करने के कारणों, बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर प्रदान करने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना तहत बनाए गए घर और जारी किए और रोके गए फंड्स संबंधी लि​खित सवाल उठाए।

    संत सीचेवाल ने इस सत्र में अब तक जलवायु परिवर्तन के सबसे बुरे प्रभावों पर अ​धिर जोर दिया कि यह कृषि को कैसे प्रभावित करेगा और पीने के पानी का संकट पैदा करेगा। जिसका असर इस बार साफ दिख रहा है।

  • पटियाला हाउस कोर्ट ने पूजा खेड़कर की अग्रिम जमानत याचिका की खारिज 

    पटियाला हाउस कोर्ट ने पूजा खेड़कर की अग्रिम जमानत याचिका की खारिज

     

    आईएएस ट्रेनी पूजा खेड़कर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. गुरुवार को पटियाला हाउस कोर्ट ने पूजा खेड़कर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी.

     

    पूजा खेड़कर को कोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका हुई खारिज

    ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर

    आईएएस ट्रेनी पूजा खेड़कर को गुरुवार को कोर्ट से झटका लगा. पटियाला हाउस कोर्ट ने पूजा खेड़कर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने पूजा की कोर्ट में मौजूदगी पर सवाल उठाए. कोर्ट ने इस बात पर भी असंतोष जताया कि वह अनुपस्थित थी. कोर्ट ने कहा कि अगर आरोपी पूरे सेशन में एक बार भी मौजूद रहती है तो उसे हमेशा उपस्थित नहीं माना जाएगा.

    यूपीएससी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आईएएस ट्रेनी पूजा खेड़कर के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज की थी.

    पूजा पर संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा, 2022 के लिए अपने आवेदन में गलत जानकारी प्रस्तुत करने का आरोप लगाया गया था.

     

  • हिमाचल में बादल फटने की घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद संभाली मॉनिटरिंग की कमान, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

    हिमाचल में बादल फटने की घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद संभाली मॉनिटरिंग की कमान, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

     

     

    नई दिल्ली- हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर देखने को मिला है। मंडी, शिमला और कुल्लू में भारी बारिश और बादल फटने से काफी जान-माल का नुकसान हुआ है। कई घर और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई। इसी बीच हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं और करीब से पैनी नजर रख रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने शीर्ष अधिकारियों से प्रभावितों को हर संभव मदद सुनिश्चित करने को भी कहा है। पीएम मोदी के निर्देश के बाद यहां राहत कार्य जोरों से चल रहा है।

    इससे पहले केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर बात कर वहां के हालात की जानकारी ली। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”आज हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल फटने के कारण हुए भारी नुकसान से आम जनजीवन प्रभावित होने का दुखद समाचार मिला। लगातार हो रहे प्राकृतिक आपदाओं के संदर्भ में राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर विस्तृत बात कर जानकारी प्राप्त की और प्रधानमंत्री मोदी के सरकार की तरफ से हर संभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया। प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल और भाजपा कार्यकर्ताओं से इस संकटपूर्ण समय में प्रदेशवासियों को मदद पहुंचाने की अपील की।”

    पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ”बीती रात भारी बारिश के कारण जिला मंडी के थलटूखोड़ के समीप राजमण गांव में जानमाल की क्षति और निरमंड के अंतर्गत समेज, बागीपुल क्षेत्रों में कई भवन एवं मकान बहने तथा कई लोगों के लापता होने वाली खबर सुनकर मन बहुत दुखी है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा लापता लोग सकुशल हों। दुःख की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा हूं। राज्य सरकार से भी मेरा निवेदन है कि कल रात पूरे प्रदेश में हुई भारी बारिश के कारण हो रही तबाही में घटना स्थलों पर युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य करवाएं।”

  • हिमाचल के रामपुर में बादल फटने के बाद 36 लोग लापता,एनडीआरएफ की टीम ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन 

     हिमाचल के रामपुर में बादल फटने के बाद 36 लोग लापता,एनडीआरएफ की टीम ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

     

    रामपुर- हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के रामपुर में गुरुवार सुबह भारी बारिश के कारण बादल फटने से तबाही मच गई। बादल फटने से झाकड़ी के समेज खड्ड में बाढ़ आ गई। इसमें 36 लोग लापता हैं।

    बताया जा रहा है कि लापता लोगों में एक पावर प्रोजेक्ट के कर्मचारी भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, झाकड़ी के समेज खड्ड स्थित हाइड्रो प्रोजेक्ट के पास गुरुवार तड़के बादल फटा। इसकी जानकारी मिलते ही रामपुर उपमंडल प्रशासन, एनडीआरएफ, सीआईएसएफ, होमगार्ड और चिकित्सा दल की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई।

    रामपुर के उपमंडल अधिकारी निशांत तोमर ने बताया कि गुरुवार सुबह बादल फटने की जानकारी मिली थी। इसके बाद क्षेत्र में अचानक बाढ़ आ गई। और प्रभावित क्षेत्र में कई लोगों के लापता होने की सूचना है। उन्होंने कहा, “बादल फटने के कारण कई जगह सड़कें बंद पड़ी हुई हैं। इस वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर ही घटनास्थल तक राहत-बचाव का सामान पहुंचाया जा रहा है।” उपमंडल अधिकारी निशांत तोमर ने कहा, “प्रभावित क्षेत्र में राहत बचाव कार्य तेजी पर है। रेस्क्यू ऑपरेशन में आईटीबीपी, स्पेशल होमगार्ड की टुकड़ियों की भी मदद ली जा रही है। मौके पर एंबुलेंस और अन्य सुविधाओं के भी इंतजाम किए गए हैं।”फिलहाल लापता लोगों की तलाश जारी है।

    केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की और घटना की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र सरकार से हर संभव मदद का भरोसा दिया। नड्डा ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी बात की और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को राहत कार्यों में जुटने का निर्देश दिया। मौसम विभाग ने कुल्लू, सोलन, सिरमौर, शिमला और किन्नौर जिलों के संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ आने की भी चेतावनी दी है। इससे पहले हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले स्थित राजवन गांव में बुधवार देर रात बादल फटा था। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। इसके अलावा 11 से अधिक लोग लापता हैं।

  • बादल फटने से मची तबाही, 200 यात्री फंसे,बचाव कार्यों में जुटी टीमें…

    बादल फटने से मची तबाही, 200 यात्री फंसे,बचाव कार्यों में जुटी टीमें…

     

     

    केदारनाथ- उत्तराखंड में बुधवार से हो रही भारी बारिश के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग में भीम बली के गदेरे में बादल फटने की घटना हुई है। रास्ते में भारी मलबा और बोल्डर गिरे हैं। पैदल मार्ग का करीब 30 मीटर हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। करीब 150-200 यात्री वहां फंसे बताये जा रहे हैं।

    हादसे के बाद पैदल मार्ग पर आवाजाही बंद कर दी गई है। भीम बली में 150 से 200 तीर्थ यात्रियों के फंसे होने की आशंका है। अब तक किसी जनहानि की खबर नहीं है। लगातार हो रही बारिश से केदारनाथ धाम में मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। भीम बली में बादल फटने के बाद मौके पर रेस्क्यू टीमें तैनात हैं।

    वहीं, सेक्टर गौरीकुंड द्वारा सूचना प्राप्त मिली है कि नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण गौरी माई मंदिर खाली करवा दिया गया है। सभी को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। साथ ही नदी का जल स्तर बढ़ने के कारण पार्किंग खाली करा दी गई है। घटना के बाद एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस को मौके पर तैनात कर दिया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। भारी बारिश को देखते हुए अस्पतालों को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। रुद्रप्रयाग के जिलाधीश सौरभ गहरवार ने बताया कि केदारनाथ धाम में भारी बारिश लगातार जारी है। केदारनाथ में भारी बारिश के कारण भीमबली में बादल फटने से एमआरपी के पास 20 से 25 मीटर पैदल रास्ता वॉशआउट हो गया है। रास्ते में बड़े -बड़े बोल्डर आ गये हैं। लगभग 200 यात्रियों को भीमबली जीएमवीएन में सुरक्षित रोका गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है।

  • Paris Olympics में भारत के हाथ लगा एक और मेडल, स्वप्निल कुसाले ने जीता कांस्य पदक

    Paris Olympics में भारत के हाथ लगा एक और मेडल, स्वप्निल कुसाले ने जीता कांस्य पदक

     

     

     नई दिल्ली-  पेरिस ओलंपिक के छठे दिन गुरुवार को भारत की झोली में एक और पदक आया है। स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग में इतिहास रचते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। स्वप्निल ने शूटिंग की पुरूष स्पर्धा 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

    पहली बार किसी भारतीय शूटर ने ओलंपिक की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में मेडल जीता है। इसके साथ पेरिस ओलंपिक में भारत ने अपने नाम तीसरा मेडल किया है। खास बात यह है कि तीनों मेडल भारतीय शूटर ने ही दिलाए हैं। इससे पहले मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में दक्षिण कोरियाई जोड़ी को हराकर भारत के लिए कांस्य पदक जीता था। स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन्स (3पी) ओलंपिक क्वालीफिकेशन राउंड की कड़ी परीक्षाओं और कठिनाइयों का अद्भुत संयम के साथ सामना किया और हर पोजिशन्स में प्रत्येक में 20 शॉट्स में शीर्ष स्तर का 590 स्कोर किया, जिससे 44-मैन फील्ड में सातवां स्थान प्राप्त किया और फ़ाइनल में पहुंचकर भारत को पेरिस ओलंपिक में तीसरा मेडल दिलाया।

    एक अनुभवी 3पी शूटर स्वप्निल ने अपने पदार्पण ओलंपिक में पहला ओलंपिक फाइनल स्थान सुनिश्चित किया था। दो बार के ओलंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने थोड़ा सा चूकते हुए, 589 स्कोर के साथ 11वां स्थान प्राप्त किया था। कुसाले ने 60-शॉट क्वालीफाइंग राउंड में 38 इनर 10 सहित कुल 590 अंक बनाए। उन्होंने 99 के दो प्रभावशाली स्कोर के साथ शुरुआत की और एक ठोस आधार तैयार किया। उन्होंने प्रोन पोजीशन में अपना फॉर्म बरकरार रखा और 98 एवं 99 का स्कोर किया। फाइनल स्टैंडिंग पोजीशन में उन्होंने 98 और 97 का स्कोर पोस्ट किया, कुसाले की कुल संख्या फाइनल में उनकी जगह पक्की करने के लिए पर्याप्त थी।

  • Visa Fraud: कनाडा भेजने के नाम पर लाखों रूपए के फ्राड  करने वाले The Visa House के मालिक के खिलाफ FIR दर्ज , जानें क्या है पूरा मामला..

     

    MBD NEWS: जालंधर : Visa Fraud: कन्हैया सहगल के खिलाफ कमिश्नरेट जालंधर के सीआईए स्टाफ की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पता चला है कि कन्हैया सहगल व उनकी टीम के खिलाफ एक दो नहीं बल्कि कई शिकायतें पुलिस को मिली हैं। पुलिस के मुताबिक कन्हैया सहगल व उसके स्टाफ के खिलाफ कनाडा भेजने के नाम पर लाखों रूपए के फ्राड की शिकायतें देने वाले कई शिकायतकर्ताओं को एफआईआर में बतौर गवा रखा गया है।

     

    जालंधर के पुरानी सब्जी मंडी में कन्हैया सहगल का मोबाइल कारोबार रहा। कुछ समय पहले कन्हैया सहगल ने दी वीज़ा हाऊस के नाम से इमीग्रेशन का कारोबार शुरू कर लिया। कमिश्नरेट जालंधर के सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर सुरिन्द्र ने बताया कि पिछले काफी समय से पुलिस के पास दी वीज़ा हाऊस के सुरिन्द्र सहगल उर्फ कन्हैया के खिलाफ शिकायतें आई रही थी।

    इंस्पेक्टर सुरिन्द्र के मुताबिक कन्हैया सहगल व उनकी टीम द्वारा लोगों को कनाडा भेजने का झांसा देकर एक एक लाख सवा सवा लाख रूपए कई लोगों से लिए। लेकिन बाद में न तो विदेश भेजा और न ही रूपए वापस किए। कई लोगों के पासपोर्ट भी पेमेंट के साथ लिए गए। इंस्पेक्टर सुरिन्द्र ने बताया कि पुलिस को मिल रही लगातार शिकायतों के मद्देनज़र सीआईए स्टाफ द्वारा द वीज़ा हाऊस के मालिक सुरिन्द्र उर्फ कन्हैया सहगल व उनके कर्मचारियों के खिलाफ फ्राड का केस दर्ज कर लिया गया है।

     

     

  • जालन्धर :दुकान के बाहर से चोरों ने दिनदहाड़े दिया चोरी वारदात को अंजाम..

    जालन्धर :दुकान के बाहर से चोरों ने दिनदहाड़े दिया चोरी वारदात को अंजाम..

     

    MBD NEWS जालन्धर 31 जुलाई (हनी) जालंधर में चोरों और लुटेरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। चोर लगातार बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच खबर सामने आई है कि दिनदहाड़े जालंधर की गोल मार्किट के नजदीक एक शूज के शोरूम के बाहर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। खबर मिली है कि चोर जूतों से भरा बोरा शोरूम के बाहर से चोरी कर फरार हो गए।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए दुकान के कर्मचारी ने बताया कि सुबह 11.30 बजे के करीब शोरूम के बाहर बोरे में 48 के करीब जूते पड़े थे। इन जूतों की कीमत लगभग 25 हजार के करीब थी को लेकर चोर फरार हो गए। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई पर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद दुकान मालिक ने पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। दुकानदार ने आरोप लगाए हैं कि जब वह थाने में शिकायत करने गए तो वहां पुलिसकर्मी ने कहा कि थाने में सिर्फ 4 लोग ही मौजूद हैं।

    दुकान के मालिक ने कहा कि उनकी दुकान से कुछ दूरी पर ही पुलिस थाना है पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं चोरी की यह घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई है जिसमें 3 एक्टिवा सवार युवक चोरी करते दिखाई दे रहे हैं।