Author: Sumesh Sharma

  • ‘सरकार आप दे द्वार’ प्रोग्राम के अंतर्गत ज़िला प्रशासन द्वारा भारगो कैंप में विशेष कैंप आज

     

    ‘सरकार आप दे द्वार’ प्रोग्राम के अंतर्गत ज़िला प्रशासन द्वारा भारगो कैंप में विशेष कैंप आज

    अधिकारियों द्वारा की जाएगी लोक समस्याओं की सुनवाई

    डिप्टी कमिश्नर ने लोगों को कैंप का अधिक से अधिक लाभ लेने को कहा

    MBD NEWS (मनीष भट्टी)जालंधर 07 अगस्त:पंजाब सरकार द्वारा लोगों को उनके दरवाजे पर नागरिक सेवाएं मुहैया करवाने और समस्याओं की मौके पर सुनवाई कर जल्द हल को यकीनी बनाने के निर्देशों अधीन ज़िला प्रशासन द्वारा 08 अगस्त को कम्युनिटी हाल, भारगो कैंप, जालंधर में विशेष कैंप लगाया जा रहा है।

    इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि यह विशेष कैंप कम्युनिटी हाल भारगो कैंप में सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक लगाया जाएगा, जिसमें लोगों के अलग- अलग विभागों संबंधी मामलों की सुनवाई की जाएगी ताकि उनको जल्द से जल्द हल किया जा सके।

    डा. अग्रवाल ने बताया कि कैंप में पैंशन, एस.सी. / बी.सी. सर्टिफिकेट आदि बनाने के साथ- साथ ज़िला भलाई दफ़्तर, जल स्पलाई और सीवरेज, स्वास्थ्य आदि विभागों संबंधित अलग- अलग सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने आगे बताया कि अलग- अलग विभागों/ दफ्तरों के अधिकारी कैंप में मौजूद रह कर लोगों के मामलों/ समस्याओं की सुनवाई करके उनका उपयुक्त हल यकीनी बनाएगे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए ज़िला प्रशासन द्वारा लगाए जा रहे इस विशेष कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने का न्योता दिया।

  • पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने चाईना डोर संबंधी जागरूकता कैंप करवाया,डोर बेचने व  खरीदने और भंडारण करने वालो के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई 

    पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने चाईना डोर संबंधी जागरूकता कैंप करवाया,डोर बेचने व  खरीदने और भंडारण करने वालो के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई 

    पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने चाईना डोर संबंधी जागरूकता कैंप करवाया,डोर बेचने व  खरीदने और भंडारण करने वालो के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई 

    MBD NEWS (हनी)जालंधर, 7 अगस्त: पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आज जिले में चाईना डोर के इस्तेमाल से खतरनाक नतीजों से लोगों को जागरूक करने के लिए एक कैंप आयोजित किया। बोर्ड के कार्यकारी इंजीनियर श्री संजीव ने बताया कि यह कैंप लायलपुर खालसा कॉलेज, जंडू सिंघा के सरकारी स्कूल और सुच्ची पिंड में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य बच्चों और युवाओं को इस डोर के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करना था।

    उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने चाईना डोर की बिक्री, खरीद, निर्माण और भंडारण पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों को पर्यावरण संरक्षण अधिनियम की धारा 15 के तहत दंडित किया जाएगा, जिसमें 5 साल तक की सजा, एक लाख रुपये का जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।

    कार्यकारी इंजीनियर ने यह भी बताया कि इस प्रतिबंध को लागू करने के लिए राजस्व विभाग, स्थानीय निकाय विभाग और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को अधिसूचित किया गया है। उन्होंने बताया कि डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल के निर्देशानुसार चाईना डोर के इस्तेमाल के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया गया है।

    उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित डोर का उपयोग, बिक्री या भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जोकि पर्यावरण और जन सुरक्षा की रक्षा के लिए सरकार की वचनबद्धता को मजबूत करेगा।

  • ढाई सालों में 44250 सरकारी नौकरियां, 872 दिनों में युवाओं को औसतन रोज़ाना 50 नौकरियां दी: मुख्यमंत्री

    ढाई सालों में 44250 सरकारी नौकरियां, 872 दिनों में युवाओं को औसतन रोज़ाना 50 नौकरियां दी: मुख्यमंत्री

     

    ढाई सालों में 44250 सरकारी नौकरियां, 872 दिनों में युवाओं को औसतन रोज़ाना 50 नौकरियां दी: मुख्यमंत्री

    पुलिस, कानून, न्याय और गृह मामलों के विभाग में भर्ती के लिए 443 अधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र

    पंजाब पुलिस में 10 हजार नई रिक्तियों की स्थापना की घोषणा

    19 टोल प्लाज़ा बंद होने से पंजाबियों के रोज़ाना 63 लाख रुपए बचने लगे

    पंजाब पुलिस में 45 करोड़ रुपए की लागत से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लाई जाएगी*

    – *तस्करी रोकने के लिए भारत-पाकिस्तान सीमा पर लगेंगे लगभग तीन हजार अत्याधुनिक कैमरे*

    MBD NEWS (सुमेश शर्मा) फिल्लौर (जालंधर), 6 अगस्त पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार ने अपने मात्र 872 दिनों के कार्यकाल में राज्य के 44,250 युवाओं को सरकारी नौकरियाँ देकर नए मानक स्थापित किए हैं, जिससे पिछले ढाई सालों में औसतन रोज़ाना 50 युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं।

    यहां पुलिस, कानून और न्याय और गृह मामलों के विभाग में 443 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नियुक्ति पत्रों के वितरण के बाद अब तक सरकारी नौकरियाँ पाने वाले युवाओं की संख्या 44250 हो गई है और ये सभी नियुक्तियां पूरी तरह से मेरिट के आधार पर की गई हैं। उन्होंने कहा कि ये नियुक्तियां पूरी तरह से पारदर्शी प्रक्रिया अपनाकर और युवाओं द्वारा कड़े मुकाबले वाले परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद संभव हुई हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमारी सरकार का शुरू से ही एकमात्र एजेंडा युवाओं को सरकारी नौकरियां देकर अधिक से अधिक सशक्त बनाना रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को सरकारी नौकरियां देने के लिए वे इस ऐतिहासिक परिसर में दूसरी बार आए हैं। उन्होंने आज नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी 443 युवाओं को बधाई दी और उम्मीद जताई कि ये युवा अधिकारी राज्य की पुरातन शान बहाल करने में योगदान देंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज का यह दिन यादगार है क्योंकि इन युवाओं को नौकरियां मिली हैं और वे लोगों को सुविधाएं देने के लिए सरकारी सेवा में आए हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अब ये युवा सरकार का अभिन्न अंग बन गए हैं और उन्हें अब मिशनरी भावना से लोगों की सेवा करनी चाहिए। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि नए भर्ती हुए युवा अपनी कलम का उपयोग समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए करेंगे। उन्होंने कहा कि इन नव-नियुक्त युवाओं को जनता की अधिक से अधिक सेवा करने को प्राथमिकता देनी चाहिए ताकि समाज के हर वर्ग को इसका लाभ मिल सके।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की लोकहितैषी नीतियों के कारण लोगों का सरकार में विश्वास बढ़ा है, जिसके कारण कर संग्रहण में भी काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अब तक 19 टोल प्लाज़ा बंद कर दिए गए हैं, जिनमें से दो कल ही बंद किए गए हैं। इनमें से कई टोल प्लाज़ाओं के प्रबंधक समय बढ़ाने की मांग कर रहे थे, लेकिन बड़े जनहित में उनकी मांग को खारिज कर दिया गया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन टोल प्लाज़ा के बंद होने के कारण पंजाब के निवासियों की जेबों में रोज़ाना 63 लाख रुपए बच रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ‘एक विधायक, एक पेंशन’ बिल पास किया है, जिसके तहत यह सुनिश्चित किया गया है कि हर विधायक को सिर्फ एक ही पेंशन मिले, जबकि इससे पहले यह प्रचलन था कि विधायकों को हर कार्यकाल के लिए एक पेंशन मिलती थी, जिससे उन्हें एक से अधिक पेंशन की अनुमति दी जाती थी और इन नेताओं ने इससे मोटी कमाई की है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जनता के पैसों की बर्बादी न हो और हर पैसे का सही उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भी पहली बार हुआ है कि राज्य में कानून-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए 410 हाई-टेक नई गाड़ियां पंजाब पुलिस के एसएचओ को दी गई हैं। उन्होंने कहा कि यह भी पुराने रुझानों के विपरीत है, जब निचले स्तर पर नए वाहनों के बजाय यह उच्च अधिकारियों को दिए जाते थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे जहां एक तरफ कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस को अपनी ड्यूटी प्रभावी ढंग से निभाने में काफी मदद मिली है और दूसरी ओर लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के कामकाज को सुचारू और उच्च स्तर का बनाने के लिए धन की कोई कमी नहीं है।

    मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को राज्य से नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि पंजाब नशे के खिलाफ देश की लड़ाई लड़ रहा है और पंजाब पुलिस ने हमेशा इसकी आपूर्ति को रोकने के लिए बाधा के रूप में काम किया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पंजाब पुलिस को अपनी शानदार परंपरा को कायम रखना चाहिए ताकि राज्य से नशे की लानत को जड़ से समाप्त किया जा सके।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य में अपनी तरह की पहली सड़क सुरक्षा बल (एसएसएफ) की स्थापना की पहल की है और सड़क सुरक्षा बल को सड़कों की सुचारू निगरानी के लिए पहले चरण में 144 अत्याधुनिक वाहन दिए गए हैं, जो सड़कों की निगरानी के लिए हर 30 किलोमीटर की दूरी पर तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बल ने फरवरी 2024 से अपनी शुरुआत के बाद से अब तक 1000 से अधिक कीमती जानें बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बड़े गर्व और संतोष की बात है कि पंजाब पुलिस राज्य के तीन करोड़ से अधिक लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी ड्यूटी निभा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से उन्होंने पदभार संभाला है, उनकी सरकार पुलिस बल के आधुनिकीकरण पर जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल के वैज्ञानिक आधार पर आधुनिकीकरण पर ध्यान दिया जा रहा है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भी पुलिस में लागू किया गया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इस उद्देश्य के लिए पहले ही 45 करोड़ रुपए मंजूर कर दिए हैं, जिससे पुलिस में एक बड़ी क्रांतिकारी बदलाव दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि सीमा पार से नशे, हथियारों और अन्य वस्तुओं की तस्करी पर नजर रखने के लिए पहली बार सीमाओं पर लगभग 3000 एआई सक्षम कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही पंजाब पुलिस में 10,000 नए सिपाहियों की भर्ती करेगी, जिसके संबंध में अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पुलिस में कर्मियों की कमी को दूर करने के लिए अगले चार सालों के लिए पंजाब पुलिस में हर साल 1800 कांस्टेबल और 300 सब-इंस्पेक्टर भर्ती करने का पहले ही फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा कि इन 2100 पदों के लिए हर साल लगभग 2.50 लाख उम्मीदवारों द्वारा आवेदन किए जाने की संभावना है, इसलिए सभी इच्छुक परीक्षार्थी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए अकादमिक तैयारी के साथ-साथ अपने शारीरिक सुधार पर पहले ही ध्यान दे सकते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे उनकी अपार ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में ले जाने और नशे की समस्या से छुटकारा पाने में मदद मिल रही है।
    —-

  • मशहूर Travel Agent के Office के बाहर किसानों ने लगाया धरना, जानें क्या है पूरा मामला…

    You are currently viewing मशहूर Travel Agent के Office के बाहर किसानों ने लगाया धरना, जानें क्या है पूरा मामला….

    Farmers staged a protest outside the office of a famous travel agent, know what is the whole matter….

    मशहूर Travel Agent के Office के बाहर किसानों ने लगाया धरना, जानें क्या है पूरा मामला….

    • जालंधरः महानगर में बस स्टैंड के बिल्कुल सामने स्थित एक मशहूर ट्रेवल एजेंट के बाहर किसानों द्वारा धरना लगाया गया है। बताया जा रहा है कि My Travel Agent पर 25 लाख ठगने के आरोप है, जिसकी वजह से किसानों को मजबूरन आज पीड़ितों के हक के धरना लगाना पड़ा है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार जोकि बरनाला के जोधपुर का रहने वाला है ने बताया कि उक्त ट्रैवल एजेंट से कनाडा का विज़िटर वीज़ा लगवाया था, जिसकी एवज के बदले में उक्त एजेंट ने उनसे करीब 22 लाख से अधिक रूपए ले लिए थे जिसके बाद अन्य दस्तावेज के तहत 25 लाख रुपए ले लिए। बाद उन्हें विदेश जाने के लिए एक वीज़ा दिया गया परिवार जब दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा तो एंबेसी वालों ने कैंसिल की मोहर लगा दी।

    आरोप है कि एजेंट द्वारा विदेश भेजने के झूठे दस्तावेज तैयार किए गए थे। परिजनों ने कहा कि कई बार एजेंट द्वारा समझौता भी किया लेकिन अभी तक उनके पैसे वापिस नहीं दिए गए। वहीं, इस मामले में भारतीय किसान यूनियन बूटा सिंह बुर्ज ने अन्य किसानों के साथ धरना लगा दिया है।

  • Jalandhar में दर्दनाक हादसा, बिजली ठीक करते कर्मचारी की करंट लगने से Death, परिजनों ने किया रोष प्रदर्शन

    You are currently viewing Jalandhar में दर्दनाक हादसा, बिजली ठीक करते कर्मचारी की करंट लगने से Death, परिजनों ने किया रोष प्रदर्शन

    Tragic accident in Jalandhar, employee repairing electricity died due to electrocution, family members protested

    Jalandhar में दर्दनाक हादसा, बिजली ठीक करते कर्मचारी की करंट लगने से Death, परिजनों ने किया रोष प्रदर्शन

     

    • जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते नागरा में स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा के पास उस वक्त भीषण हादसा हो गया, जब यहां एक बिजली कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इलाके में बिजली जाने के कारण बिजली कर्मचारी बिजली को ठीक कर रहा था। इसी दौरान उसके जोरदार करंट लगा जिससे उसकी बुरी तरह से झुलसने के कारण मौत हो गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक कर्मचारी की पहचान सन्नी निवासी शिव नगर के रूप में हुई है।

    इस संबंध मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को नागरा में बिजली का फाल्ट ठीक करते कर्मचारी सन्नी की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सन्नी बिजली विभाग में अभी कच्चा मुलाजिम था।

    वहीं मृतक के परिजनों ने इंसाफ की मांग को लेकर शक्ति सदन के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वहीं खबर लिखे जाने तक परिजनों द्वारा सरकार के खिलाफ धरना जारी था और परिजनों द्वारा इंसाफ की मांग की जा रही थी।

  • नोएडा में मजदूरी के लिए ले जाए जा रहे थे नाबालिग बच्चे, RPF ने 12 को बच्चों को करवाया मुक्त; एक अपराधी गिरफ्तार

    नोएडा में मजदूरी के लिए ले जाए जा रहे थे नाबालिग बच्चे, RPF ने 12 को बच्चों को करवाया मुक्त; एक अपराधी गिरफ्तार

     

    रांची : रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स को डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर बड़ी कामयाबी मिली है। फोर्स ने ट्रैफिकिंग कर मजदूरी कराने के लिए ले जाए जा रहे 12 बच्चों को मुक्त कराया है। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ने इस दौरान एक अपराधी को भी गिरफ्तार किया है। मुक्त कराए गए सभी बच्चे बिहार के गया जिले के सलैया के रहने वाले हैं। इन बच्चों की उम्र 10 से 14 साल के बीच है। बताया जा रहा है कि इन बच्चों को गांव का ही एक व्यक्ति नोएडा ले जा रहा था।

    पूछताछ के क्रम में पता चला है कि बच्चों को नोएडा स्थित एक कूलर फैक्ट्री में मजदूरी कराने के लिए ले जाया जा रहा था। मुक्त कराए गए बच्चे स्कूलों में पढ़ते हैं, लेकिन उनके माता-पिता को बहला-फुसलाकर अच्छी नौकरी दिलाने का वादा करके इन बच्चों को नोएडा ले जाया जा रहा था।

    गिरफ्तार बाल तस्कर की मानें तो मजदूरी के एवज में सभी बच्चों को हर महीने सात-सात हजार रुपए दिए जाने की बात थी। मंगलवार को आरपीएफ की टीम ने स्टेशन पर गश्त के दौरान इन बच्चों को देखा तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद जब बच्चों से पूछताछ की गई तब मामले का खुलासा हुआ। इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। मुक्त कराए गए बच्चों को उनके माता-पिता को सौंपने के लिए उनसे संपर्क किया जा रहा है।

    बता दें कि झारखंड-बिहार से बच्चों और लड़कियों की ट्रैफिकिंग करने वाले कई गिरोह सक्रिय हैं। इन्हें दिल्ली में चलने वाली प्लेसमेंट एजेंसियों को सौंप दिया जाता है और इसके बाद उन्हें दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के शहरों में बेच दिया जाता है।

  • बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद हिंदू मंदिरों से लेकर घरों और दुकानों पर हमला, लगाई गई आग, सामने आये VIDEO

     बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद हिंदू मंदिरों से लेकर घरों और दुकानों पर हमला, लगाई गई आग, सामने आये VIDEO

     

    नई दिल्ली- बांग्लादेश में इस समय हिंसा की आग अब हिंदुओं के घर तक भी पहुंच चुकी है। तख्तापलट होने के बाद हिंदू धर्म के लोग निशाने पर हैं, हिंदू लोगों के घरों में अराजक तत्वों ने आग लगा दी, लूटपाट की और यहां तक की मंदिर में तोड़-फोड़ करने की कोशिश की।

    बांग्लादेश में 27 जिलों में हिन्दू धर्म के लोगों के घरों पर हमले किए गए। लालमोनिरहाट सदर उपजिला में अराजक तत्वों ने तेलीपारा गांव में लालमोनिरहाट पूजा परिषद के सचिव प्रदीप चंद्र रॉय के घर में तोड़फोड़ और लूटपाट की। उन्होंने मुहिन रॉय की एक कंप्यूटर दुकान में भी तोड़फोड़ और लूटपाट मचाई। इसके अलावा, जिले के कालीगंज उपजिला के चंद्रपुर गांव में चार हिंदू परिवारों के घरों में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई। साथ ही हतीबंधा उपजिला के पुरबो सरदुबी गांव में 12 हिंदू घरों को आग लगा दी गई। पंचगढ़ में कई हिंदू घरों में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई।

     

     

    मंदिर में तोड़-फोड़ की कोशिश
    दिनाजपुर शहर और अन्य उपजिलों में, कम से कम 10 हिंदू घरों पर हमला हुआ। हमलावरों ने शहर के रेल बाजारहाट में एक मंदिर में भी तोड़फोड़ करने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।

     

     

    इस बीच, बांग्लादेश लीगल एड एंड सर्विसेज ट्रस्ट ने एक बयान में मांग की कि बांग्लादेश सेना और प्रशासन आगजनी, बर्बरता और लूटपाट के अपराधियों की पहचान करें और हिंदू धर्म के लोगों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए।

  • स्कूल बस पेड़ से टकराई; हादसे में एक बच्चे की मौत; 5 छात्र घायल

     स्कूल बस पेड़ से टकराई; हादसे में एक बच्चे की मौत; 5 छात्र घायल

     

    लुधियाना  : पंजाब के लुधियाना के अंतर्गत जगराओं में मंगलवार को एक हादसा हो गया। सुबह 7:30 बजे करीब रायकोट से जगराओं आ रही एक प्राइवेट स्कूल की वैन साइंस कॉलेज के नजदीक बेकाबू होकर वृक्ष से जा टकराई। इस हादसे में 6 वर्ष के बच्चे की मौत हो गई, जबकि 5 बच्चे घायल हो गए। सभी घायल छात्रों को जगराओं के प्राइवेट कल्याणी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है। जानकारी के अनुसार जगराओं के एक प्राइवेट स्कूल की वैन गांव अखाड़ा डला आदि गांवों से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को लेकर स्कूल के लिए आ रही थी।

    School bus collides with a tree in Ludhiana : साइंस कॉलेज के नजदीक बस बेकाबू होकर पहले कंडक्टर साइड वृक्ष में लगी और वहां से ड्राइवर ने जब तेजी से बस को कट मारा तो बस सामने साइड वृक्ष के साथ ड्राइवर साइड जा टकराई। इसी दौरान जब ड्राइवर ने बस को एक दम तेज कट मारा तो बस में आगे की सीटों पर बैठा हुआ 6 वर्ष का बच्चा गुरमन सिंह पुत्र सतनाम सिंह गांव अखाडा जो की स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था। वह बस से नीचे गिर गया और इस बस के नीचे आकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

    इस हादसे में आकाशदीप कौर कक्षा प्लस टू, अर्शदीप कौर कक्षा दसवीं , गुरु साहिब सिंह कक्षा पहली सभी निवासी गांव डला और सुखमण सिंह कक्षा 5वी तथा गुरलीन कौर कक्षा चौथी गांव अखाड़ा घायल हो गए । जिन्हें उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया। स्कूल वैन के इस तरह हादसा ग्रस्त हो जाने से खबर मिलने पर पूरे इलाके में हड़कंप को मच गया और बच्चों के परिजन तेजी से घटनास्थल पर पहुंचने शुरू हो गए।

  • Bangladesh Crisis के बाद भारत पहुंचीं शेख हसीना से एयरबेस पर अजित डोवाल ने की मुलाकात, लंदन जा सकती हैं

    Bangladesh Crisis के बाद भारत पहुंचीं शेख हसीना से एयरबेस पर अजित डोवाल ने की मुलाकात, लंदन जा सकती हैं

     

    सूत्रों से पहले ही जानकारी मिली थी कि शेख हसीना अपने विमान से भारत उतरेंगी। शेख हसीना का विमान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित हिंडन एयरबेस में उतरा है। आइए जानते हैं सभी अपडेट इस खबर में।

    बांग्लादेश से भारत पहुंचीं शेख हसीना। - India TV Hindi
    बांग्लादेश से भारत पहुंचीं शेख हसीना।

    बांग्लादेश में हुए बड़े स्तर पर हिंसक प्रदर्शन के बाद शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद शेख हसीना ने बांग्लादेश छोड़ दिया है। शेख हसीना का विमान भारत के उत्तर प्रदेश में स्थित गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर लैंड हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, शेख हसीना के विमान की रिफ्यूलिंग होगी, इसके बाद वह लंदन जाएंगी। जानकाी  आइए जानते हैं इस मामले पर सभी अपडेट हमारी इस खबर में।

    अजित डोवाल से मिलीं शेख हसीना

    सूत्रों के मुताबिक, बांग्लादेश भारत पहुंच कर शेख हसीना ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल से मुलाकात की है। सूत्रों के अनुसार NSA अजीत डोभाल शेख हसीना से मुलाकात कर हिंडन एयरपोर्ट से निकले हैं। NSA अजित डोवाल ने ही शेख हसीना को हिंडन एयरबेस पर रिसीव किया था।

  • नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बांग्लादेश में तख्ता पलटने के बाद विदेश मंत्री से की मुलाकात

    नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बांग्लादेश में तख्ता पलटने के बाद विदेश मंत्री से की मुलाकात

     

    संसद में आज मोदी सरकार वक्फ बोर्ड के अधिकारों में कटौती करने वाला बिल ला सकती है. इस बिल के मुताबिक सरकार वक्फ बोर्डों के उस अधिकार पर पर लगाम लगाना चाहती है, जिसके तहत वक्फ बोर्ड किसी भी संपत्ति को वक्फ बोर्ड की संपत्ति घोषित देते हैं. इस बिल को लेकर संसद में हंगामे के आसार हैं.

     

    बांग्लादेश पर अभी कोई बयान नहीं देगी कांग्रेस

    जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस बांग्लादेश के मसले पर सरकार से हालात की जानकारी दिए जाने तक कोई बयान नहीं देगी। राहुल गांधी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ इस मसले पर चर्चा की। इसके बाद तय हुआ कि, सरकार के आधिकारिक बयान का इंतज़ार किया जाए।