Author: Sumesh Sharma

  • Paris Olympics में पदक जीत Punjab पहुंची भारतीय हॉकी टीम, Amritsar Airport पर हुआ भव्य स्वागत,टीम के सभी सदस्य Sri Darbar Sahib में हुए नतमस्तक

    You are currently viewing Paris Olympics में पदक जीत Punjab पहुंची भारतीय हॉकी टीम, Amritsar Airport पर हुआ भव्य स्वागत, Sri Darbar Sahib में हुए नतमस्तक

    Indian hockey team reached Punjab after winning medal in Paris Olympics, grand welcome at Amritsar airport, bowed down at Sri Darbar Sahib

    Paris Olympics में पदक जीत Punjab पहुंची भारतीय हॉकी टीम, Amritsar Airport पर हुआ भव्य स्वागत,टीम के सभी सदस्य Sri Darbar Sahib में हुए नतमस्तक

     

    • अमृतसरः पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम आज यानि रविवार को अमृतसर पहुंची। इस दौरान अमृतसर एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का ढोल के साथ शानदार स्वागत किया गया। इस मौके पर पंजाब कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और हरभजन सिंह ईटीओ खिलाड़ियों का स्वागत करने पहुंचे।

    बता दें कि भारतीय खिलाड़ियों के इंतजार में सुबह से ही उनके फैंस एयरपोर्ट के बाहर जमा हो गए थे। वहीं खिलाड़ियों के माता-पिता भी उन्हें लेने एयरपोर्ट पहुंचे। अमृतसर पहुंचने के बाद खिलाड़ी सीधा दरबार साहिब पहुंचे, जहां वे गुरुघर में नतमस्तक हुए और गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। गौरतलब है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम में पंजाब के 10 खिलाड़ी हैं।

    वहीं, सचखंड श्री दरबार साहिब में भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों से मिलते हुए SGPC अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने हॉकी प्‍लेयर्स को दी बधाई। उन्‍होंने कहा कि मैं खिलाड़ियों को बधाई देता हूं। खिलाड़ियों ने अच्‍छा प्रदर्शन किया यह गर्व की बात है कि एक पंजाब के 10 खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक में खेले और पदक जीतकर लौटे हैं।

  • एविएशन एकेडमी का एक प्रशिक्षु विमान हुआ दुर्घटना का शिकार, दोनों पायलट घायल; इंजन फेल होने की आशंका

    एविएशन एकेडमी का एक प्रशिक्षु विमान हुआ दुर्घटना का शिकार, दोनों पायलट घायल; इंजन फेल होने की आशंका

     

     

    गुना- मध्य प्रदेश के गुना जिले में रविवार को शा-शिब एविएशन एकेडमी का एक प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो पायलट घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

    जानकारी के अनुसार, गुना हवाई पट्टी से रविवार दोपहर एक प्रशिक्षु विमान (टू सीटर एयरक्राफ्ट 152) ने उड़ान भरी। उड़ान भरने के बाद एयरक्राफ्ट का संतुलन बिगड़ा और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आधिकारिक तौर पर दुर्घटना की वजह का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि इंजन में कोई गड़बड़ी आने के बाद ही हादसा हुआ है। हादसे के बाद विमान का मलबा बिखरा हुआ है और वहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच चुकी है। इस मामले में अधिकारियों की ओर से किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। जांच के लिए जरूर अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।

    गुना कैंट थाना के प्रभारी दिलीप राजोरिया ने बताया कि गुना एयरपोर्ट से साढ़े 12 बजे एक ट्रेनी विमान ने उड़ान भरी थी। दो पायलट इसे टेस्ट उड़ान के लिए ले जा रहे थे, उड़ान के बाद इन्हें लैंड करना था। लेकिन, यह एयरक्राफ्ट हवाई पट्टी पर लैंड नहीं होकर पेड़ और झाड़ियों के बीच क्रैश हो गया। दोनों पायलट को संजीवनी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत खतरे के बाहर है।

    इसी साल के मार्च महीने में भी गुना में एक प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस प्रशिक्षु विमान ने सागर स्थित ढाना हवाई पट्टी से उड़ान भरी थी और इस विमान को प्रशिक्षु महिला पायलट उड़ा रही थी। गुना के पास विमान में खराबी आई और महिला पायलट ने लैंडिंग की अनुमति मांगी, लैंडिंग के दौरान विमान का नियंत्रण बिगड़ा और वह झाड़ियों में जा गिरा था। राज्य में कई स्थानों पर पायलटों को प्रशिक्षण देने वाली अकादमी काम कर रही है। इन स्थानों पर पायलटों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। बीते कुछ समय में कई स्थानों पर प्रशिक्षु विमान हादसे का शिकार हुए हैं। गुना में ही दो हादसे हुए हैं।

  • पंजाब में चौ को पार करते समय बही  कार, 5 की मौत, हिमाचल में बादल फटने से मची हाहाकार

    पंजाब में चौ को पार करते समय बही  कार, 5 की मौत, हिमाचल में बादल फटने से मची हाहाकार

     

     

     

    चंडीगढ़- पंजाब, हरियाणा, हिमाचल में तेज बारिश हो रही है। जिस कारण होशियारपुर में इनोवा गाड़ी पानी के तेज बहाव में बह गई। नदी चो को पार करते हुए ये हादसा हुआ। कार में 11 लोग सवार थे। 5 लोगों की लाश बरामद हो गई है, जबकि 5 लोग अभी भी लापता हैं।

    किन्नौर जिले में फटा बादल
    हिमाचल प्रदेश में सिरमौर के नाहन में मारकंडा नदी के किनारे बना मंदिर बह गया। किन्नौर जिले के खाब में बादल फटा। जिससे नदी का पानी सड़क पर आ गया और ट्रैफिक बंद हो गया। भारी बारिश के कारण मंडी-कुल्लू हाईवे 9 मील के पास पंडोह के नजदीक बंद हो गया है।

    पंजाब के 7 जिलों संगरूर, पटियाला, एस.ए.एस नगर, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, चंडीगढ़, रूपनगर और एसबीएस नगर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

  • अनंतनाग में आतंकियों से सुरक्षा बलों की हुई मुठभेड़, दो जवान शहीद और तीन घायल

     अनंतनाग में आतंकियों से सुरक्षा बलों की हुई मुठभेड़, दो जवान शहीद और तीन घायल

     

    जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच अभी भी मुठभेड़ चल रही है. मुठभेड़ की शुरुआत उस समय हुई जब इलाके में तलाशी अभियान चला रहे सुरक्षाबलों के जवानों पर गोलीबारी की गई. इसके बाद पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों ने पूरे इलाके को घेरकर जवाबी कार्रवाई में जुट गए.

    जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़, दो जवान शहीद और तीन घायल

    जम्मू-कश्मीर में तैनात सुरक्षाबलों के जवान

    जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के दूरदराज इलाके में शनिवार को आतंकवादियों के साथ हुए मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं और तीन अन्य घायल हो गए हैं. सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच यह मुठभेड़ अहलान गडोले इलाके में चल रही है. पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और सुरक्षाबलों को इलाके में कुछ आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इसके बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था.

    न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकियों के साथ एनकाउंटर में पांच जवान घायल हुए थे, जिसके बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया जहां, दो जवान शहीद हो गए. तीन घायल जवानों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. मुठभेड़ में दो स्तानीय नागरिकों के घायल होने की भी सूचना मिली है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद दक्षिण कश्मीर जिले के कोकेरनाग इलाके के अहलान गडोले में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. आतंकवादियों की ओर से तलाशी दल पर गोलीबारी करने पर सुरक्षा बलों ने जवाब में गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.

    कठुआ में देखे गए चार आतंकियों का स्केच जारी

    दूसरी ओर पुलिस ने कठुआ जिले के ढोक इलाके में देखे गए चार आतंकवादियों का शनिवार को स्केच जारी कर दिया. पुलिस ने ऐलान किया है कि आतंकियों के बारे में पुख्ता जानकारी देने वाले को 20 लाख रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा. कठुआ में आतंकियों ने 8 जुलाई को माछेड़ी के सुदूर वन क्षेत्र में सेना की सर्चिंग टीम पर हमला कर दिया था. इसमें एक जूनियर कमीशंड अधिकारी यानी जेसीओ सहित पांच जवानों की मौत हो गई थी.

    मल्हार, बानी और सोजधर जंगलों में नजर आए थे आतंकवादी

    जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में 4 आतंकवादियों के स्केच जारी किए, जिन्हें आखिरी बार कठुआ के ऊंचाई वाले इलाकों में मल्हार, बानी और सोजधर जंगलों में देखा गया था. पुलिस ने कहा कि हर आतंकवादी के संबंध में सूचना देने वालों को 5-5 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा.

    बीएसएफने जम्मू में भारत-पाकिस्तान सीमा पर आतंकवादी घटनाओं में बढ़ोतरी को देखते हुए पंजाब-जम्मू अंतरराज्यीय सीमा पर जवानों की संख्या में भारी वृद्धि की है और सीसीटीवी लगाए हैं.

  • सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर ने बठिंडा मिलिट्री स्टेशन का दौरा किया

    सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर ने बठिंडा मिलिट्री स्टेशन का दौरा किया

    *सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर ने बठिंडा मिलिट्री स्टेशन का दौरा किया*

     

    MBD NEWS: चंडीगढ़ (मनोज शर्मा) सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह ने 8 अगस्त से 10 अगस्त 24 तक बठिंडा सैन्य स्टेशन का दौरा किया,जिसमे उन्हें चेतक कोर के परिचालन तैयारियों,प्रशिक्षण गतिविधियों और प्रशासनिक पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई ।
    आर्मी कमांडर ने स्टेशन की फोर्मेशन्स और प्रशिक्षण सुविधाओं का निरीक्षण किया और सभी रैंकों की उच्च प्रतिबद्धता और व्यावसायिकता की सराहना की। उन्होंने युनिटो को सशक्त बनाने हेतु कार्य-उन्मुख और यथार्थवादी प्रशिक्षण तथा अत्याधुनिक प्रौद्योगिकि पर जोर दिया।
    भारतीय सेना की ‘ईयर ऑफ टेक अब्सॉर्प्शन’ पहल के हिस्से के रूप में प्रौद्योगिकी अवशोषण के लिए विभिन्न संरचनाओं द्वारा किए जा रहे विभिन्न प्रयासों को भी प्रदर्शित किया गया। इनकी सराहना करते हुए उन्होंने आत्मनिर्भरता के महत्व और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के राष्ट्रीय दृष्टिकोण को सुगम बनाने के लिए और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी रैंकों को नवीनतम रुझानों और तकनीकी प्रगतीओं तथा उभरते साइबर खतरों के साथ खुद को सचेत रखना चाहिए और ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी खतरे के लिए पहले उत्तरदाता के रूप में कार्य करने में सक्षम होना चाहिए।
    आर्मी कमांडर ने कोर की युद्ध तत्परता के उच्च मानकों की सराहना की और सभी रैंकों को उत्कृष्टता के लिए प्रयास जारी रखने और आधुनिक युद्ध की चुनौतियों का कुशलतापूर्वक सामना करने के लिए तैयार रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

  • ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਚਰਨ ਕੰਵਲ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਕਥਾ ਦਰਬਾਰ

    ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਚਰਨ ਕੰਵਲ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਕਥਾ ਦਰਬਾਰ

    ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਚਰਨ ਕੰਵਲ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਕਥਾ ਦਰਬਾਰ

     

    MBD NEWS ਜਲੰਧਰ ( MANISH ) ਪੁਰਾਤਨ ਇਤਿਹਾਸਕ ਅਸਥਾਨ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਚਰਨ ਕੰਵਲ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਚਰਨ ਪਾਵਨ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਕਥਾ ਦਰਬਾਰ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖ ਪੰਥ ਦੇ ਸਿਰਮੋਰ ਮੋਢੀ ਕਥਾ ਵਾਚਕ ਗਿਆਨੀ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਢੋਟੀਆਂ, ਭਾਈ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਜੀ(ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ,ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ) ਭਾਈ ਅਭੀਤੇਜ਼ ਸਿੰਘ ਜੀ ਨੇ ਗੁਰਬਾਣੀ ਕਥਾ ਸੁਣਾ ਕੇ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਨਿਹਾਲ ਕੀਤਾ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਾਰੇ ਕਥਾਵਾਚਕਾਂ ਨੂੰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸਿਰਪਾਓ ਤੇ ਸਨਮਾਨ ਚਿੰਨ ਦੇ ਕੇ ਸਨਮਾਨ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਮੌਕੇ ਮਹਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ,ਗੁਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮਝੈਲ, ਜਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮਝੈਲ , ਅਮਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ, ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ ਖੜਕ , ਪ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਲੱਕੀ , ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲੜਾ , ਕਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਜੱਜ, ਇੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੱਬਰ, ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗੱਗੂ, ਗੁਰਸ਼ਰਨ ਸਿੰਘ ਛੰਨੂ ਆਦਿ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

  • जालंधर देहाती पुलिस ने अंतरराज्यी अफ़ीम रैकेट का किया पर्दाफाश

    जालंधर देहाती पुलिस ने अंतरराज्यी अफ़ीम रैकेट का किया पर्दाफाश

     

    जालंधर देहाती पुलिस ने अंतरराज्यी अफ़ीम रैकेट का किया पर्दाफाश

    बड़ी कार्यवाही करते 2 किलो अफ़ीम सहित 3 काबू

    पुलिस ने उत्तर प्रदेश और झारखंड से पंजाब तक फैले ड्रग नैटवर्क का किया पर्दाफाश

    MBD NEWS :(सुमेश शर्मा) जालंधर, 10 अगस्त नशीले पदार्थों की तस्करी के ख़िलाफ़ एक महत्वपूर्ण अभियान में, जालंधर देहाती पुलिस की सीआईए टीम ने एक अंतरराज्यी अफ़ीम रैकेट को सफलतापूर्वक नष्ट करके तीन व्यक्तियों को 2 किलो अफ़ीम सहित गिरफ़्तार किया है।

    मुलजिमों की पहचान उसमा ख़ान पत्नी मरहूम अमरान अजाज निवासी पी. एस अतरौली, ज़िला अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, जुनैद अंसारी पुत्र बाबू अहमद और आदर्श कुमार पुत्र भजन लाल दोनों निवासी गाँव माझ गावां, पी. एस बिसरत गैंग, ज़िला बरेली, उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है।

    जालंधर देहाती के सीनियर कप्तान पुलिस हरकमल प्रीत सिंह खख ने मीडिया को जानकारी देते हुए इलाके में नशा तस्करी को रोकने के लिए पुलिस की तरफ से किए जा रहे ठोस प्रयास के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए गज़टिड रैक के अधिकारियों की निगरानी में जालंधर देहाती की सभी सब- डवीजनों में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

    एसएसपी खख ने बताया कि भरोसेयोग सूचना पर कार्यवाही करते डीएसपी ( डी) लखवीर सिंह की निगरानी नीचे सीआईए के इंस्पेक्टर पुष्प बाली के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने लांबड़ा रोड पर रामपुर ललियाना नज़दीक विशेष नाके लगाया गया था। जहाँ पुलिस पार्टी ने शक्की व्यक्तियों को रोका और तलाशी लेने पर उनके पास से 2 किलो अफ़ीम बरामद की है।

    पकड़े गए व्यक्तियों ने झारखंड से 2,60, 000 रुपए की कीमत पर अफ़ीम ला कर 3 00, 000 रुपए’में आगे बेचने के इरादे के साथ ले कर आए थे। इसको आगे बेचने’ और, दोषी को 7 000 रुपए मिलने थे। इस आपरेशन ने झारखंड में ड्रग स्पलायरों और उत्तर प्रदेश के समागलरा के बीच एक महत्वपूर्ण सम्बन्ध का पर्दाफाश किया है। पुलिस अब इस ग़ैर- कानूनी धंधे में शामिल व्यापक नैटवर्क का पर्दाफाश करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

    इस संबंधी थाना लांबड़ा, जालंधर देहाती में एन. डी. पी. एस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा नंबर 80 दर्ज किया गया है।

    गिरफ़्तार व्यक्तियों को अदालत में पेश किया जाएगा, जहाँ पुलिस इस नैटवर्क की पूछताछ करने के लिए उनके रिमांड की माँग करेगी।

    एसएसपी खख ने कहा कि जालंधर देहाती पुलिस क्षेत्र में से नशा तस्करी के ख़ात्मे के अपने मिशन के लिए वचनबद्ध है और ऐसे आप्रेशन को पूरी ताकत के साथ जारी रखेगी।

  • केदारनाथ में पहाड़ गिरने से बना अफरा-तफरी का माहौल, सहमे लोग

    केदारनाथ में पहाड़ गिरने से बना अफरा-तफरी का माहौल, सहमे लोग

     

     

    रुद्रप्रयाग- उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शनिवार को एक बार फिर रुद्रप्रयाग में केदारनाथ हाईवे के डोलिया देवी के पास पहाड़ टूटने की घटना सामने आई है।

    डोलिया देवी के पास पहाड़ टूटने से पहाड़ी से राजमार्ग पर पूरा पहाड़ भरभराकर गिर पड़ा। पहाड़ से बड़े बड़े बोल्डर और मलबा भारी मात्रा में आ कर सड़क पर गिर गया। जिससे सड़क मार्ग बाधित हो गया। दरअसल शुक्रवार देर रात केदारघाटी में जोरदार बारिश हुई। जिसके बाद शनिवार को मौसम के साफ होते ही पहाड़ टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि जब पहाड़ टूटकर गिरा उस वक्त कोई सड़क से गुजर नहीं रहा था। जिसके कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ हाईवे पर पहाड़ के टूटकर गिरने के बाद अब सड़क को खोलने का काम किया जा रहा है। वहीं केदारनाथ धाम में भारी बारिश से हुए नुकसान के बाद लगातार काम जारी है। लेकिन लगातार हो रही भारी बारिश से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश से जहां पहाड़ पर भूस्खलन और पहाड़ गिरने से सड़कें बाधित हो रही हैं, वहीं भूस्खलन की चपेट में कई गांव आ रहे हैं। जिसके कारण यहां लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बीते 31 जुलाई को भी केदारनाथ धाम में बादल फटने की घटना हुई थी। जिसके चलते वहां भारी नुकसान हुआ था और पैदल यात्रा भी बंद करनी पड़ी थी। केदारनाथ पैदल मार्ग 29 जगहों पर क्षतिग्रस्त हुआ था। जिस पर लगातार काम चल रहा है। वहीं रुद्रप्रयाग एनएच भी क्षतिग्रस्त हुआ था उस पर भी काम जारी है।

  • NHAI प्रोजेक्ट को लेकर सीएम मान को लिखा पत्र,राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में हो रही दिक्कतों का किया जिक्र

     NHAI प्रोजेक्ट को लेकर सीएम मान को लिखा पत्र,राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में हो रही दिक्कतों का किया जिक्र

     

     

    नई दिल्ली- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा। इस पत्र में उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में हो रही दिक्कतों का जिक्र किया है।

    नितिन गडकरी ने कहा कि एनएचएआई ने पंजाब में तीन परियोजनाएं पहले ही बंद कर दी हैं, जिनकी लंबाई 104 किलोमीटर और लागत 3263 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे सहित पंजाब में कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं चल रही हैं। लेकिन, इन परियोजनाओं में सुरक्षा और भूमि अधिग्रहण से जुड़ी गंभीर समस्याएं आ रही हैं। उन्होंने दो घटनाओं का जिक्र किया, जिनमें एक्सप्रेसवे परियोजना के इंजीनियर की जालंधर में बेरहमी से पिटाई की गई और लुधियाना में परियोजना कैंप पर हमला किया गया। इंजीनियरों को प्रोजेक्ट कैंप और उनके कर्मचारियों को जिंदा जलाने की धमकी भी दी। गडकरी ने मांग की है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए।

    गडकरी ने लिखा, “मैं अनुरोध करता हूं कि राज्य सरकार तुरंत सुधारात्मक उपाय करे, एफआईआर दर्ज करे और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और एनएचएआई अधिकारियों और रियायत कर्ताओं के कर्मचारियों का विश्वास बहाल हो सके।” गडकरी ने चेतावनी दी है कि अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो 8 और परियोजनाएं बंद करनी पड़ सकती हैं, जिनकी लंबाई 293 किलोमीटर और लागत 14288 करोड़ रुपये है। उन्होंने आगे लिखा कि इन मामलों में आपके व्यक्तिगत हस्तक्षेप का ईमानदारी से अनुरोध करता हूं, जो एनएच परियोजनाओं में लंबित मुद्दों को हल करने में लंबा रास्ता तय करेगा, जिससे पंजाब में एनएच बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी आएगी।

  • CM मान ने पंजाब के लोगों को बड़ी सौगात;अब से दिल्ली एयरपोर्ट पर अब 24 घंटे मिलेंगी ये सुविधाए

     CM मान ने पंजाब के लोगों को बड़ी सौगात;अब से दिल्ली एयरपोर्ट पर अब 24 घंटे मिलेंगी ये सुविधाएं

     

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जाने वाले एनआरआई और पंजाबियों की सुविधा के लिए हेल्प सेंटर स्थापित किया है। लोगों की सुविधा के लिए यहां 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहेंगे। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज हेल्प सेंटर का उद्घाटन किया। इस प्रोजेक्ट के लिए पंजाब सरकार ने एक निजी कंपनी के साथ समझौता किया है। इस हेल्प सेंटर की घोषणा सीएम मान ने पहले ही कर दी थी और आज उन्होंने इसका उद्घाटन कर लोगों को समर्पित किया।

    इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर बने इस सेंटर में लोगों को फ्लाइट, कनेक्टिंग फ्लाइट, टैक्सी सर्विस, गुम हुए सामान और एयरपोर्ट पर किसी भी तरह की मदद मिलेगी। साथ ही, इमरजेंसी की स्थिति में यात्रियों या उनके रिश्तेदारों के लिए दिल्ली के पंजाब भवन में उपलब्धता के आधार पर कुछ कमरे उपलब्ध कराए जाएंगे। हेल्प सेंटर बनाने का उद्देश्य इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले पंजाबियों और एनआरआई की परेशानियों को कम करना है।

    स्टाफ में शामिल होने वाले युवाओं को अंग्रेजी और हिंदी के अलावा पंजाबी भाषा पर भी अच्छी पकड़ होगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि पंजाब के लोगों को अपनी भाषा में संवाद करने में किसी तरह की परेशानी न हो। सरकार ने हेल्प सेंटर के लिए एक नंबर भी जारी किया है। लोग दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जान सकेंगे। इसके लिए लोग हेल्पलाइन नंबर 011-61232182 पर संपर्क कर सकते हैं।