Author: Sumesh Sharma

  • Out of Control हो कर कई कारों और मोटरसाइकिल को बस ने रौंदा; देखें कैमरे में कैद VIDEO

     Out of Control हो कर कई कारों और मोटरसाइकिल को बस ने रौंदा; देखें कैमरे में कैद VIDEO

    बेंगलुरु : सोमवार को बेंगलुरु में हेब्बल फ्लाईओवर पर एक बीएमटीसी वोल्वो बस ने एक साथ कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो बाइक सवार घायल हो गए जबकि कई गाड़ियां और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गईं।

    अब घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बस फ्लाईओवर पर जा रही है। जाम की स्थिति बनने पर ड्राइवर ने पहले बस को कई गाड़ियों के पीछे रोक लिया, लेकिन जब ट्रैफिक दोबारा शुरू हुआ तो इस बार बस नहीं रुकी और कई मोटर साइकिल सवारों को रौंदते हुए कारों को टक्कर मार दी।

    देखें VIDEO-

     

    वीडियो में देखने से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि शायद बस के ब्रेक सिस्टम में कोई समस्या आ गई होगी, जिसकी वजह से बस ड्राइवर के कंट्रोल से बाहर हो गई। गनीमत रही कि बस की रफ्तार कम होने की वजह से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। घटना सोमवार सुबह 9.25 बजे की है। घटना की वजह से चार मोटरसाइकिल और चार कारों को क्षति पहुंची है।

    घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से फ्लाईओवर पर लगे जाम को पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद खोल पाई। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट तौर पर कहा जा सकता है।

  • अगले 5 साल भयानक, युद्ध के मुहाने पर खड़ी दुनिया;एस जय शंकर..

     अगले 5 साल भयानक, युद्ध के मुहाने पर खड़ी दुनिया;एस जय शंकर..

     

     

     

    नई दिल्ली- इजरायल-ईरान के बीच तनाव, रूस और यूक्रेन में चल रहे भीषण युद्ध से दुनिया के कई देश विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुनिया में लगातार सामने आ रही भयानक तस्वीर को लेकर चिंता जताई। उन्होंने मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच ढाई साल से युद्ध चल रहा है। इस बीच मध्य पूर्व, दक्षिण-पूर्व एशिया में सैन्य तनाव, आर्थिक चुनौतियां और जलवायु परिवर्तन की घटनाएं बेहद खतरनाक हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच या दस साल बेहद कठिन होने वाले हैं। जयशंकर ने अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव पर कहा कि नवंबर में होने वाले चुनाव में जो भी जीतेगा, भारत की नरेंद्र मोदी सरकार उनके साथ काम करने को तैयार है।

    मंगलवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान विदेश मंत्री से पूछा गया कि आप दुनिया में हो रही घटनाओं को लेकर भविष्य में किस तरह से देखते हैं? जवाब में जयशंकर ने कहा, “मैं एक आशावादी व्यक्ति हूं और आम तौर पर समस्याओं के समाधान के बारे में सोचता हूं, न कि उन समस्याओं के बारे में जो समाधान से उत्पन्न होती हैं। लेकिन मैं बहुत गंभीरता से कहूंगा कि हम बेहद कठिन दौर से गुजर रहे हैं।”

    जयशंकर ने आगे कहा, “मेरे पास अगले पांच वर्षों के लिए बहुत ही गंभीर पूर्वानुमान है। आप मध्य पूर्व में, यूक्रेन में, दक्षिण पूर्व और पूर्वी एशिया में हो रहा देख रहे हैं। इसके अलावा कोविड का प्रभाव अभी भी जारी है। हम लोग जो कोरोना के उस भयावह दौर से सुरक्षित निकल आए हैं, अब इसे हल्के में ले रहे हैं।”

    जयशंकर ने कहा, “आप दुनिया में जिस तरह की आर्थिक चुनौतियां देख रहे हैं। उससे कहीं अधिक देश संघर्ष कर रहे हैं। व्यापार कठिन हो रहा है, विदेशी मुद्रा की कमी है।” उन्होंने गाजा में हो रहे संघर्ष और ईरान समर्थित हूती मिलिशिया द्वारा लाल सागर में कमर्शियल जहाजों में लगातार लूट की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। जयशंकर ने कहा, “लाल सागर में जो कुछ हो रहा है और जलवायु संबंधी घटनाएं… अब केवल न्यूज नहीं रह गई हैं… उनके वैश्विक स्तर पर विध्वंसकारी परिणाम सामने आ रहे हैं।”

    अमेरिकी चुनाव पर क्या बोले जयशंकर
    जयशंकर ने अमेरिकी चुनाव पर चर्चा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “हम अन्य देशों के चुनावों पर टिप्पणी नहीं करते। अमेरिकी अपना निर्णय लेंगे और हमें पूरा विश्वास है कि पिछले 20 वर्षों के अनुभव के आधार पर हम नए राष्ट्रपति के साथ काम कर सकते हैं…चाहे वह कोई भी हो।”

    गौरतलब है कि 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच सीधी टक्कर है। इससे पहले सत्ताधारी पार्टी डेमोक्रेट ने जो बाइडेन को चुनावी मैदान में उतारा था लेकिन, झलती उम्र के चलते उन्होंने अपना नाम वापस लिया और कमला हैरिस के नाम पर मुहर लगी। मामले के जानकार दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़े मुकाबले की भविष्यवाणी कर रहे हैं। हालांकि चुनाव में ट्रंप का पलड़ा ज्यादा भारी है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि ट्रंप दूसरी बार राष्ट्रपति बन सकते हैं।

  • डॉक्टर के साथ रेप और हत्या मामले में आज भी देश भर में रहेगी हड़ताल जारी, जानें किन-किन राज्यों में है बंद?

    डॉक्टर के साथ रेप और हत्या मामले में आज भी देश भर में रहेगी हड़ताल जारी, जानें किन-किन राज्यों में है बंद?

     

     

    कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या मामले में आज भी डॉक्टरों का देशव्यापी हड़ताल जारी है। डॉक्टरों की मांग है कि इस घटना में शामिल सभी अपराधियों को कड़ी सजा मिले।

     

    Doctor - India TV Hindi

    कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या मामले में देशव्यापी हड़ताल आज भी जारी

    कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या मामले में देशव्यापी हड़ताल आज भी जारी है। डॉक्टर्स ने हेल्थ मिनिस्टर जेपी नड्डा से मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। इधर सीएम ममता बनर्जी ने कहा पुलिस ने रविवार तक मामला नहीं सुलझाया तो CBI को केस ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इस घटना से देश भर के डॉक्टरों का आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं, मरीज व तीमारदार परेशान हो रहे हैं। डॉक्टरों के इस विरोध प्रदर्शन से दिल्ली, यूपी, एमपी और महाराष्ट्र में इलाज से जुड़ी सुविधाएं प्रभावित हैं।

    सीबीआई को सौंपा जा सकता है मामला

    टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा, “…सीएम ममता बनर्जी ‘राज धर्म’ का पालन कर रही हैं। दीदी बंगाल की मां की तरह काम कर रही हैं। इस घटना से वह भी बेहद दुखी हैं…सीपीआई(एम) के शासन में ऐसी घटनाएं होती रहती थीं…बीजेपी के शासन में उन्नाव, हाथरस, प्रयागराज, गुजरात, बिलकिस, एमपी, मणिपुर ये सब एक के बाद एक हुआ। बंगाल में ऐसा नहीं होना चाहिए था, लेकिन हुआ। यह एक सामाजिक अपराध है। सीएम ने पहले दिन कहा था कि जरूरत पड़ने पर मामला सीबीआई को सौंप दिया जाएगा…पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने यह भी कहा कि मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा और वे उसे फांसी की सजा दिलाने की कोशिश करेंगे…ममता बनर्जी ने पुलिस को रविवार तक का समय दिया है…अगर कोई निष्कर्ष नहीं निकलता है, तो मामला सीबीआई को सौंप दिया जाएगा।”

  • 23 अगस्त को देश भर में मनाया जाएगा पहला नेशनल स्पेस डे, चंद्रयान 3 की कामयाबी का जश्न मनाएगा इसरो

    23 अगस्त को देश भर में मनाया जाएगा पहला नेशनल स्पेस डे, चंद्रयान 3 की कामयाबी का जश्न मनाएगा इसरो

     

    इसरो ने कहा, “हम आपको अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की कामयाब यात्रा को उजागर करने वाली कहानियां, विशेषताएं और चर्चाओं को साझा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं. हम सब मिलकर इस खास दिवस को एक यादगार आयोजन बनाएं जो देश को एकजुट करे.”

    National Space Day: 23 अगस्त को पहला नेशनल स्पेस डे, चंद्रयान 3 की कामयाबी का जश्न मनाएगा इसरो

    23 अगस्त को देश मनाएगा पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

    देश में पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day) के आयोजन को लेकर जोरदार तैयारी की जा रही है. भारत में 23 अगस्त को पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाएगा. यह दिन इसलिए खास है क्योंकि अंतरिक्ष अन्वेषण में हमारे देश की उल्लेखनीय उपलब्धियों और चंद्रमा के साउथ पोल में चंद्रयान 3 की ऐतिहासिक लैंडिंग की पहली वर्षगांठ का सम्मान करने की पहल है.

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष दिवस के आयोजन को लेकर कहा, “हमारा यह मानना ​​है कि आपके सम्मानित मीडिया आउटलेट इस खास आयोजन को देश के हर कोने तक पहुंचाने और वैज्ञानिकों, इंजीनियरों तथा अंतरिक्ष क्षेत्र के उत्साही लोगों की अगली पीढ़ी को प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाते हैं.”

    हम लोग यादगार आयोजन करेंः इसरो

    इसरो ने कहा, “हम आपको अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की कामयाब यात्रा को उजागर करने वाली कहानियां, विशेषताएं और चर्चाओं को साझा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं. आइए, हम सब मिलकर राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस को एक यादगार आयोजन बनाएं जो देश को एकजुट करे.” उसने आगे कहा कि हम इस दिन को एक शानदार सफलता बनाने में आपके समर्थन और सहयोग की आशा करते हैं.

  • केंद्र सरकार ने मीडिया चैनलों के जारी की एडवाइजरी, आपदा-हादसे के दृश्य पर डेट-टाइम भी बताएं

     केंद्र सरकार ने मीडिया चैनलों के जारी की एडवाइजरी, आपदा-हादसे के दृश्य पर डेट-टाइम भी बताएं

     

    एडवाइजरी में कहा गया कि दर्शकों के बीच किसी भी गलतफहमी से बचने के लिए, सभी प्राइवेट टीवी चैनलों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी जाती है कि प्राकृतिक आपदाओं या बड़ी दुर्घटनाओं के दृश्यों में फुटेज के शीर्ष पर डेट और टाइम प्रदर्शित किए जाने चाहिए.

    न्यूज चैनलों को केंद्र की एडवाइजरी, आपदा-हादसे के दृश्य पर डेट-टाइम भी बताएं

    अश्विनी वैष्णव.

    केंद्र सरकार ने सोमवार को प्राइवेट न्यूज चैनलों के लिए एक एडवाइजरी जारी की. जिसमें कहा गया है कि प्राकृतिक आपदाओं और बड़ी दुर्घटनाओं की रिपोर्टिंग करते समय दृश्यों पर तारीख और समय जरूर लिखे जाएं. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि दुर्घटना या आपदा के कई दिनों बाद टेलीविजन चैनलों पर दिखाया गया फुटेज जरूरी नहीं कि वास्तविक समय की जमीनी स्थिति को दर्शाए.

    मंत्रालय की तरफ से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि टेलीविजन चैनल कई दिनों तक प्राकृतिक आपदाओं, बड़ी दुर्घटनाओं की निरंतर कवरेज करते हैं, लेकिन घटना के दिन से फुटेज दिखाते रहते हैं. मंत्रालय ने तर्क दिया कि दुर्घटना या आपदा के कई दिनों बाद टेलीविजन चैनलों द्वारा दिखाया गया फुटेज जरूरी नहीं कि वास्तविक समय की जमीनी स्थिति को दर्शाए, जिससे दर्शकों के बीच अनावश्यक भ्रम और संभावित घबराहट पैदा होती है.

    सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की एडवाइजरी

    दरअसल सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की एडवाइजरी में कहा गया है कि टेलीविजन चैनल प्राकृतिक आपदाओं और बड़ी दुर्घटनाओं का कई दिनों तक लगातार कवरेज करते रहते हैं लेकिन वह घटना वाले दिन के फुटेज ही लगातार प्रसारित करते रहते हैं.मंत्रालय ने तर्क दिया कि दुर्घटना या आपदा के कई दिनों बाद टेलीविजन चैनलों द्वारा दिखाए जाने वाले फुटेज वास्तविक समय की जमीनी स्थिति को नहीं दिखाते हैं, जिससे दर्शकों में भ्रम और घबराहट पैदा होती है.

     

  • कैबिनेट मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पौधे लगाने के अभियान की शुरुआत की

    कैबिनेट मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पौधे लगाने के अभियान की शुरुआत की

    कैबिनेट मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पौधे लगाने के अभियान की शुरुआत की

    ‘ग्रीनिंग नेशनल हाईवे’ अभियान के तहत जालंधर से ढिल्लवां के बीच 20 हजार से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे

    MBD NEWS (मनीष भट्टी)जालंधर, 12 अगस्त: पंजाब के कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने आज’हरित राष्ट्रीय राजमार्ग’ पहल के तहत, जालंधर और ढिलवां के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक व्यापक वृक्षारोपण अभियान शुरू किया

    इस अवसर पर बोलते हुए मंत्री बलकार सिंह ने घोषणा की कि इस अभियान के तहत राजमार्ग के साथ 20,000 पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल राजमार्ग खूबसूरत बनेंगे बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार हरियाली को बढ़ावा देकर राज्य के पर्यावरण को हरा-भरा और स्वस्थ बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    मंत्री ने पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने इस अनूठी पहल का नेतृत्व करने और राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे 20,000 से अधिक पौधे लगाने को सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग की सराहना की।
    इस अवसर पर प्रभागीय वन अधिकारी जरनैल सिंह भी उपस्थित थे, जिन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल से जहां हाईवे की खूबसूरती बढ़ेगी, वहीं जिले में हरियाली भी बढ़ेगी।

  • स्वतंत्रता दिवस से पहले कमिश्नरेट पुलिस उच्च स्तरीय सुरक्षा रणनीति के साथ तैयार

    स्वतंत्रता दिवस से पहले कमिश्नरेट पुलिस उच्च स्तरीय सुरक्षा रणनीति के साथ तैयार

    स्वतंत्रता दिवस से पहले कमिश्नरेट पुलिस उच्च स्तरीय सुरक्षा रणनीति के साथ तैयार

    उच्च स्तरीय बैठक में सख्त प्रोटोकॉल तय

    अधिकारियों को दिए गए स्पष्ट सुरक्षा निर्देश

    –MBD NEWS (सुमेश शर्मा) श्री पी.के. सिन्हा आई.पी.एस, ए.डी.जी.पी. लॉ एंड ऑर्डर पंजाब के नेतृत्व में जालंधर में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक आयोजित की गई।

    श्री स्वपन शर्मा, आई.पी.एस, पुलिस आयुक्त, जालंधर, के अलावा कमिश्नरेट पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक के दौरान उपस्थित थे।

    बैठक का उद्देश्य आगामी स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के महत्व पर स्पष्ट दिशानिर्देश और संक्षिप्त जानकारी अधिकारीयों को प्रदान करना था।

    बैठक के दौरान शहर भर में नाकाबंदी, रात्रि गश्त, संदिग्धों पर निगरानी, वी.आई.पी की सुरक्षा और स्टेडियम की सुरक्षा सहित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

    -किसी भी संभावित खतरे को विफल करने के लिए खुफिया जानकारी जुटाने और सी.आई.डी, काउंटर इंटेलिजेंस के साथ समन्वय पर विशेष जोर दिया गया।

    अधिकारियों को सरकारी भवनों, केंद्रों और भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों सहित सभी संवेदनशील स्थानों पर उच्च सतर्कता बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।

    समुदाय की भागीदारी के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया, अधिकारियों से 112 हेल्पलाइन पर किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट करने में स्थानीय निवासियों को शामिल करने का आग्रह किया गया।

  • पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद नेता विकास बग्गा के हत्या मामले में वांछित संदिग्ध व्यक्ति को किया गिरफ्तार 

     पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद नेता विकास बग्गा के हत्या मामले में वांछित संदिग्ध व्यक्ति को किया गिरफ्तार

     

     

    चंडीगढ़/लुधियाना- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) लुधियाना और लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नंगल के विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) नेता की हत्या मामले में वांछित संदिग्ध व्यक्ति मुकुल मिश्रा को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने दी। बताया गया है कि इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा की जा रही है।

    जानकारी के अनुसार, इस साल 13 अप्रैल की शाम को नंगल के रेलवे रोड पर स्थित वीएचपी नंगल मंडल के अध्यक्ष विकास प्रभाकर उर्फ विकास बग्गा की दुकान पर दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। इन हमलावरों में से एक ने हेलमेट पहना हुआ था और दूसरे ने मफलर से मुंह ढका हुआ था, वे दोनों काले रंग की स्कूटी पर आए थे। यह सफलता पंजाब पुलिस द्वारा इस मामले में शामिल दोनों शूटरों, मंदीप कुमार उर्फ मंगी और सुरिंदर कुमार उर्फ रिक्का को .32 बोर के दो पिस्तौल और अपराध में प्रयुक्त स्कूटी समेत गिरफ्तार करने के चार महीने बाद प्राप्त हुई है।

    डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि वित्तीय लेन-देन की जांच और खुफिया जानकारी समेत उत्कृष्ट टीम वर्क और वैज्ञानिक तरीके से की गई जांच के बाद, सीआई लुधियाना ने लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस के साथ जानकारी साझा की और पंजाब तथा जम्मू-कश्मीर में संयुक्त रूप से अभियान चलाया, जिससे आरोपी मुकुल मिश्रा, निवासी जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश (यूपी) को गिरफ्तार किया गया।

    उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी मुकुल मिश्रा ने अपने बैंक खाते के माध्यम से विकास बग्गा की हत्या में उपयोग किए गए हथियारों की खरीद की थी। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों ने हथियार खरीदने वाले एक अन्य व्यक्ति समेत दो संदिग्ध व्यक्तियों की भी पहचान की है।
    डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी मुकुल मिश्रा भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 379-बी और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत वर्ष 2024 में थाना डिवीजन 2 लुधियाना में दर्ज एफआईआर 55 के तहत दर्ज मामले में भी वांछित था। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है और पुलिस टीमें भगोड़ों को पकडऩे के लिए छापेमारी कर रही हैं।

  • पिपली गांव में पूर्व सैनिक पर हुए हिंसक हमले के मामले में जालंधर ग्रामीण पुलिस ने आगे की कार्रवाई की

    पिपली गांव में पूर्व सैनिक पर हुए हिंसक हमले के मामले में जालंधर ग्रामीण पुलिस ने आगे की कार्रवाई की

     

    पिपली गांव में पूर्व सैनिक पर हुए हिंसक हमले के मामले में जालंधर ग्रामीण पुलिस ने आगे की कार्रवाई की

    10 गिरफ्तार; 02 पिस्तौल, 08 जिंदा कारतूस, धारदार हथियार, कृषि उपकरण, 2 कार, 1 ट्रैक्टर और 5 मोटरसाइकिलें जब्त

    कर्तव्य में लापरवाही के लिए एक ईएसआई को निलंबित किया गया

    MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) 11 अगस्त पिपली गांव में हुए हमले के मामले में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में जालंधर ग्रामीण पुलिस ने कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपराध से जुड़े कई हथियार और वाहन भी बरामद किए हैं।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरकमल प्रीत सिंह खख ने कहा कि ये गिरफ्तारियां 3 अगस्त को पिपली गांव, लोहियां में पूर्व सैनिक बलविंदर सिंह के परिवार पर हुए हमले की चल रही जांच के तहत की गई हैं। एसएसपी खख ने मीडिया को बताया, “एसएचओ लोहियां बख्शीश सिंह और इंस्पेक्टर सीआईए स्टाफ जालंधर ग्रामीण के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने 10 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। हमारी टीमों ने इस मामले से जुड़े विभिन्न हथियार और वाहन जब्त किए हैं।” गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखजीवन सिंह उर्फ ​​गग्गू, अमनदीप सिंह उर्फ ​​अमना, पुपिंदर सिंह उर्फ ​​पिंडू, जगदीप सिंह उर्फ ​​जग्गी, गुरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी, गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​बाबा, शमशेर सिंह उर्फ ​​साबी, जतिंदर कुमार उर्फ ​​बॉबी और योगेश कुमार उर्फ ​​जैरी के रूप में हुई है।

    पुलिस ने 4 जिंदा कारतूस के साथ एक .32 बोर पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस के साथ एक देशी पिस्तौल (.315 बोर) बरामद की है। इसके अलावा, कृपाण (औपचारिक तलवारें), दातार (घुमावदार ब्लेड), लाठी और कहिस (खेती के औजार) भी बरामद किए गए।

    जब्त किए गए वाहनों में एक होंडा सिटी कार (PB-12-F-6896), एक ऑल्टो कार (PB-12-AG-9956), एक चोरी किया हुआ सोनालीका ट्रैक्टर और पांच मोटरसाइकिल शामिल हैं। इन मोटरसाइकिलों में एक स्प्लेंडर (PB-33-1-8579), एक लाल बॉक्सर (PB-08-AE-8753), एक काले और चांदी रंग की होंडा (PB-08-EL-4370), एक काले और नीले रंग की बजाज प्लेटिना (PB-08-EH-5620) और एक काले रंग की हीरो स्प्लेंडर (PB-08-FE-4066) शामिल हैं।

    एसएसपी खख ने कहा कि हमले की साजिश कथित तौर पर दो एनआरआई भाइयों, दारा सिंह और दरबारा सिंह ने रची थी, जो वर्तमान में इंग्लैंड में रह रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम उनकी भूमिका की जांच जारी रखे हुए हैं और लुकआउट नोटिस जारी करने की प्रक्रिया में हैं।”

    इसी से जुड़े घटनाक्रम में, ईएसआई अवतार सिंह (नंबर 179/जालंधर-ग्रामीण) को इस मामले में कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक (सब डिवीजन शाहकोट) की रिपोर्ट के अनुसार, एएसआई अवतार सिंह भूमि विवाद से संबंधित एक पूर्व शिकायत पर उचित कार्रवाई करने में विफल रहे, जिससे हिंसक घटना को रोका जा सकता था। उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है।

    एसएसपी खख ने कहा, “कर्तव्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी”

    लोहियां पुलिस स्टेशन में आईपीसी और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया मामला जिले में आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। एसएसपी (जांच) जसरूप कोर बाथ और एसपी शाहकोट सब डिवीजन विजय कुंवर पाल के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया।

    सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है और आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। जालंधर ग्रामीण पुलिस किसी भी शेष संदिग्ध की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए अपनी जांच जारी रखे हुए है।

    एसएसपी खख ने कहा, “हम इस मामले में सभी सुरागों का अनुसरण कर रहे हैं। इस घटना से संबंधित जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति को पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।”

    एसएसपी ने घटना के बारे में भी जानकारी दी, जिसमें बताया गया कि यह पिपली गांव में 10.5 एकड़ जमीन से जुड़े एक भूमि विवाद से संबंधित है। कथित तौर पर हमले में लगभग 100 व्यक्तियों का एक समूह शामिल था, जिन्होंने बलविंदर सिंह के घर में प्रवेश किया, परिवार के सदस्यों पर हमला किया, संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और कीमती सामान चुरा लिया।

    जालंधर पुलिस इस मामले की गहन जांच करने और सभी दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • कैदी को ले जा रही Police की गाड़ी पलटी, 3 घायल

    You are currently viewing Ludhiana में बड़ा हादसा, कैदी को ले जा रही Police की गाड़ी पलटी, 3 घायल

    Major accident in Ludhiana, police car carrying prisoner overturned, 3 injured

     कैदी को ले जा रही Police की गाड़ी पलटी, 3 घायल

     

    •  लुधियानाः लुधियाना के अन्तर्गत आते दुगरी रोड पर बीती रात उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब यहां अमृतसर पुलिस की गाड़ी अचानक से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और आगे-पीछे का शीशा भी टूट गया। इस हादसे में कैदी बुरी तरह से घायल हो गया, जबकि 2 पुलिस कर्मचारियों को हल्की चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना सदर की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए राहगीरों ने बताया कि गाड़ी की स्पीड इतनी तेज थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद गाड़ी दूर जाकर गिर गई और गाड़ी के पीछे जो बाइक सवार आ रहा था वह भी बुरी तरह से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि 2 पुलिस कर्मचारियों और कैदी को सुरक्षित गाड़ी से बाहर निकाला और तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

    उधर, पुलिस स्टेशन छेहरटा के एएसआई ने बताया कि पुलिस एक नाबालिग कैदी को शिमलापुरी स्थित बाल सुधार गृह में छोड़ने लुधियाना आ रहे थे, इस दौरान जब उनकी गाड़ी दुगरी पुल के पास पहुंची तो कार अचानक से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। एएसआई ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना सदर की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।