Author: Sumesh Sharma

  • ग्रेनेड हमला; पूर्व डिप्टी CM सुखजिंदर सिंह रंधावा के करीबी के घर हुआ धमाका

     ग्रेनेड हमला; पूर्व डिप्टी CM सुखजिंदर सिंह रंधावा के करीबी के घर हुआ धमाका

     

    अमृतसर: पंजाब में आतंकी हमले थमने का नाम नहीं ले रहे। बुधवार देर रात पूर्व डिप्टी CM व कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के करीबी शराब ठेकेदार के घर हेंड ग्रेनेड फेंका गया है। घर पर ग्रेनेड फेके जाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

    राज्य में 2 महीने के भीतर आतंकियों ने 10वां धमाका किया है। अमृतसर के मजीठा में जैंतीपुर में शराब ठेकेदार अमनदीप जैंतीपुरिया के घर हुए इस हमले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें बुधवार रात तकरीबन 8 बजे एक युवक मोटरसाइकिल से उतरा और अमनदीप के घर की तरफ हैंड ग्रेनेड जैसी चीज फेंकी। सीसीटीवी में साफ तौर पर चिंगारी भी निकलती नजर आई।

    हमले को लेकर कुछ ही मिनटों के बाद बब्बर खालसा इंटरनेशनल की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट को वायरल किया गया। जिसमें लिखा है- वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह… आज मैं जैंतीपुर में शराब ठेकेदार पप्पू जैंतीपुर के घर पर हुए ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी लेता हूं। इसके पीछे कारण यह है कि कुछ समय पहले हमने उन्हें फोन कर कहा था कि इस बार पंजाब में शराबबंदी करनी है और इसकी शुरुआत माझा से करनी है, हमारी बात को उन्होंने हल्के में लिया और बात को नजरअंदाज कर दिया लेकिन अब हम इसे अपने तरीके से समझाएंगे। इन ठेकेदारों द्वारा गुरु घर और स्कूलों के पास कई ठेके खोले गए, लेकिन अब इसकी काफी निंदा हो रही है। दूसरे लोग उनके अधीन काम कर रहे हैं, इस बारे में सोचें। हमने उन्हें पहले मौखिक रूप से बताया था लेकिन उन्होंने कार्रवाई नहीं की, इसके बाद हमने उनके ठेके में आग भी लगा दी। लेकिन उन्होंने कोई बात नहीं की’ और अगर किसी को पीना भी है तो वह अपने घर से बाहर ले जाकर पिए, ठेके से शराब नहीं लेनी चाहिए, क्योंकि आम जनता का पैसा सहकारी समिति और सरकार की जेब में चला गया है, लेकिन अब इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद हुई सर्जरी , अस्पताल से डाक्टरों ने जारी किया बड़ा बयान

    सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद हुई सर्जरी , अस्पताल से डाक्टरों ने जारी किया बड़ा बयान

     

     

    मुंबई- अभिनेता सैफ अली खान के स्वास्थ्य को लेकर उनकी टीम की तरफ से बयान जारी किया गया। बयान में कहा गया है कि अब अभिनेता खतरे से बाहर हैं। फिलहाल, वो अस्पताल में हैं और डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।

    बयान में आगे कहा गया कि अभिनेता की सर्जरी सफल हो चुकी है। वह अब बिल्कुल ठीक हैं। उन्हें किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है। वहीं, अभिनेता की टीम ने उन डॉक्टरों का भी शुक्रिया किया, जिन्होंने इस सर्जरी को अंजाम दिया। अभिनेता की सर्जरी करने वालों में डॉ. नीरज उत्तमानी, डॉ. नितिन डांगे, और डॉ. लीना जैन शामिल हैं। इसके साथ ही टीम ने उन सभी फैंस का भी शुक्रिया अदा किया जो अभिनेता के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। टीम की तरफ से कहा गया है कि हम सभी आप लोगों की प्रार्थना के लिए अपनी तरफ से आभार प्रकट करते हैं।

    बता दें कि रात करीब दो-तीन बजे चोर ने अभिनेता पर धारदार हथियार से हमला किया था। इसके बाद अभिनेता को उपचार के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हमले के संबंध में अभिनेता के परिजनों की तरफ से बयान भी सामने आया था, जिसमें कहा गया है कि एक्टर अब पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। अभिनेता पर चोर ने धारदार हथियार से हमला किया था, जिसका उन्होंने डटकर सामना किया था। यह घटना सुबह 2:15 बजे हुई जब चोर कथित तौर पर उनके बांद्रा स्थित घर में घुस आया और उनके घरेलू सहायक पर हमला किया। बेटे जेह के कमरे में हो रहे शोर से सैफ की नींद खुल गई। वह कमरे के अंदर गए और देखा कि अज्ञात शख्स उनके घरेलू सहायक से बहस कर रहा था। यह देखकर सैफ ने हस्तक्षेप किया, अपराधी से लड़े और निहत्थे घरेलू सहायक को बचाया।

    लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया कि सैफ को उनके बांद्रा स्थित घर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने चाकू घोंपा। उन्हें सुबह 3:30 बजे अस्पताल लाया गया। उत्तमानी ने बताया कि सैफ को छह बार चाकू घोंपा गया है, जिनमें से दो जख्म गहरे हैं। जिसकी सर्जरी अब की गई है।

    पुलिस ने इस हमले के संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस इस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। डीसीपी दीक्षित गेदाम ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि अभिनेता के ऊपर चाकू से हमला हुआ है, जिसके बाद हम घटनास्थल पर पहुंचे। अब हम इस मामले के विभिन्न पहलुओं से जांच कर रहे हैं। घटना के वक्त सैफ की पत्नी करीना घर पर ही थी

  • त्रि-सेवा वयोवृद्ध दिवस और सेना दिवस वज्र कोर द्वारा मनाया गया

    त्रि-सेवा वयोवृद्ध दिवस और सेना दिवस वज्र कोर द्वारा मनाया गया

    MBD NEWS : जालंधर, 15 जनवरी 2025 : वज्र कोर ने 9वें त्रि-सेवा वयोवृद्ध दिवस और 77वें सेना दिवस को सम्मान, कृतज्ञता और सौहार्द के मार्मिक प्रदर्शन के साथ मनाया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर उन वयोवृद्धों के निस्वार्थ बलिदान और अमूल्य योगदान का सम्मान किया गया जिन्होंने अपना जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया।

    भारत के पहले सेना कमांडर-इन-चीफ, दिवंगत फील्ड मार्शल कोडंडेरा मडप्पा करिअप्पा की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में 14 जनवरी को प्रतिवर्ष वयोवृद्ध दिवस मनाया जाता है, 15 जनवरी को मनाया जाने वाला सेना दिवस, 1949 में भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ के रूप में उनकी ऐतिहासिक नियुक्ति का स्मरण कराता है।

    समारोह की शुरुआत वज्र युद्ध स्मारक पर एक भव्य पुष्पांजलि समारोह के साथ हुई, जहां लेफ्टिनेंट जनरल अजय चांदपुरिया, एवीएसएम, वीएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) वज्र कोर ने शहीद नायकों को श्रद्धांजलि दी , तीनों सेवाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले वयोवृद्धों ने भी राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि देते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। वज्र सैनिक संस्थान में आयोजित एक बातचीत और अभिनंदन कार्यक्रम में 200 से अधिक वयोवृद्ध, वीर नारियों और उनके परिवारों ने भाग लिया इस अवसर पर सेना के पाइप बैंड द्वारा बजाए गए “वी फॉर वेटरन्स” की प्रेरक धुनों से गूंज उठा।

    वज्र वेटरन्स सहायता केंद्र, सेना कल्याण प्लेसमेंट संगठन, रक्षा पेंशन संवितरण कार्यालय और जिला सैनिक बोर्ड द्वारा मौके पर ही सहायता प्रदान कर वेटरन्स और उनके परिवारों की शिकायतों का समाधान किया गया I
    ————————————–

    Gagandeep Kaur
    PRO (Def) Jalandhar
    PRO/Jalandhar

  • डिप्टी कमिश्नर ने बलर्टन पार्क में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की , अधिकारियों को काम की रफ़्तार में तेज़ी लाने के निर्देश

    डिप्टी कमिश्नर ने बलर्टन पार्क में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की , अधिकारियों को काम की रफ़्तार में तेज़ी लाने के निर्देश

    डिप्टी कमिश्नर ने बलर्टन पार्क में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

    अधिकारियों को काम की रफ़्तार में तेज़ी लाने के निर्देश

    पार्क को स्पोर्टस हब के साथ शहर में आर्कषण केंद्र के तौर पर विकसित करने पर दिया ज़ोर

    MBD NEWS जालंधर, 15 जनवरी:डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल ने आज बलर्टन पार्क में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायज़ा लिया। उन्होंने अधिकारियों को काम की रफ़्तार में तेज़ी लाने के निर्देश दिए एंव पार्क को स्पोर्टस हब के साथ शहर में आर्कषण के केंद्र के तौर पर विकसित करने पर ज़ोर दिया।
    यहाँ ज़िला प्रशासकीय कंप्लेक्स में नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन सहित सम्बन्धित विभागों और नगर निगम के अधिकारियों के साथ मीटिंग दौरान डिप्टी कमिश्नर ने बलर्टन पार्क के सुंदरीकरन, साफ़- सफ़ाई, रौशनी के लिए उचित प्रबंध, हरियाली, चारदीवारी आदि चल रहे कार्यों की ताज़ा स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की और इन विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के आदेश दिए।
    डा.अग्रवाल ने बताया कि बलर्टन पार्क में 30 फलड्ड लाईटें लगा कर रौशनी के लिए उपयुक्त प्रबंध कर दिया गया है, जिससे खिलाड़ी अब रात के समय भी नैट प्रेक्टिस कर सकते है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि कहीं अन्य लाईट की आवश्यकता है, तो वह भी जल्द से जल्द लगवाई जाएँ साथ ही स्ट्रीट लाईटें लगाने के काम में भी तेज़ी लाई जाए।
    उन्होंने इस सप्ताह के अंत तक पार्क में एंट्री और एग्जिट गेट लगाने के निर्देश और कहा कि इन गेट्स को समय पर खोलने और रात के समय बंद करने को यकीनी बनाने के लिए समर्पित कर्मचारी की तैनाती की जाए ताकि पार्क में आने- जाने वाले खिलाड़ियों और लोगों को कोई परेशानी न हो।
    पार्क की दीवारों पर करवाई जा रही पेंटिंग के काम का जायज़ा लेते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पार्क की चारदीवारी के अंदर और बाहर करीब 40 पेंटिंग बनवाई जा चुकी है। उन्होंने नगर निगम को पूरी चारदीवारी को रचनात्मिक और आकर्षक पेंटिंग के साथ कवर करने को कहा ताकि पार्क को और ख़ूबसूरत नुहार प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि बलर्टन पार्क को स्पोर्टस हब के तौर पर विकसित करने के साथ इसके द्वारा कला को प्रफुल्लित करने के प्रयास भी किए जाएंगे, जिसके लिए बेकार वस्तुएँ से बनी कलाकृतियां पार्क में स्थापित की जाएंगी।
    उन्होंने क्रिकेट स्टेडियम नज़दीक कूड़े के ढेर के निपटारे के लिए नगर निगम द्वारा एम.आर.एफ. सबंधी शुरु की प्रक्रिया का भी जायज़ा लिया।
    इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने पार्क के बाहर दोनों तरफ़ ग्रीन बैलट विकसित करने, पार्क में ट्रैक बनाने, पानी के प्रबंध, नए शौचालय के निर्माण सहित मौजूदा टायलट की मुरम्मत के भी निर्देश दिए। इसके इलावा सुरक्षा के मद्देनज़र उन्होंने पुलिस विभाग को बलर्टन पार्क के बाहर पी.सी.आर.तैनात करने को भी कहा।
    इस मीटिंग में ए.सी.पी. ऋषभ भोला के इलावा नगर निगम और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

  • जालंधर में सीआईए स्टाफ और गैंगस्टरों के बीच हुई  मुठभेड़, 2 घायल

    जालंधर में सीआईए स्टाफ और गैंगस्टरों के बीच हुई  मुठभेड़, 2 घायल

    जालंधर में सीआईए स्टाफ और गैंगस्टरों के बीच हुई  मुठभेड़, 2 घायल

    जालंधर : महानगर जालंधर में आज सुबह सीआईए स्टाफ और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई है। घटना में दो गैंगस्टर जख्मी हुए हैं। दोनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध रखते हैं। आरोपी जालंधर पुलिस के एक पुराने केस में वांडेट थे। ये एनकाउंटर सिटी पुलिस ने वडाला चौक के पास किया है। फिलहाल क्राइम सीन पर सिटी पुलिस की टीमें भेज रही हैं।

    दोनों गैंगस्टरों की पहचान बलराज सिंह उर्फ बल्लू पुत्र सरबजीत सिंह, निवासी गाँव सुराखपुर, थाना फत्तू ढींगा, जिला कपूरथला और पवन कुमार पुत्र बलवीर राम, निवासी गाँव जंडियाला मंजकी, थाना सदर जालंधर के रूप में हुई है।

    प्राथमिक जांच में पता चला है कि उक्त आरोपी जालंधर में बड़ी वारदात की फिराक में थे। आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर सीधी गोलियां चलाई थी, जिसके बाद सीआईए स्टाफ सिटी की टीम ने जब जवाबी कार्रवाई की तो आरोपियों के पैरों पर गोलियां लग गईं। घायल गैंगस्टरो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

     

    यह गैंगस्टर वडाला चौक के पास छिपे हुए थे। पुलिस को इसकी खबर मिलते ही पुलिस टीमें जब विश्वकर्मा मंदिर के पास पहुंची तो गैंगस्टरो ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चला दी गईं। इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर सिंह कंबोज की टीम द्वारा ये एनकाउंटर किया गया है।

     

    पुलिस के आरोपियों के पास से सफेद रंग की हुंडई i20 कार समेत 03 पिस्टल .32 बोर, 12 कारतूस, 01 पिस्टल 9mm और 1 कारतूस बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना भार्गो कैंप जालंधर में एफआईआर नंबर 08 दिनांक 15-01-2025 धारा 221, 132, 109 भारतीय न्याय संहिता (BNS), 25/27-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • मजबूत भारत की और बढ़ते कदम; PM मोदी ने नौसेना को सौंपे 3 युद्धपोत, बोले- ‘नौसेना को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम’

    मजबूत भारत की और बढ़ते कदम; PM मोदी ने नौसेना को सौंपे 3 युद्धपोत, बोले- ‘नौसेना को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम’

    मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तीन अग्रणी युद्धपोतों आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरि और आईएनएस वाघशीर को राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। मैं हर उस बहादुर सैनिक को सलाम करता हूं जिन्होंने हमारे देश की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है। मैं उन सभी साहसी नायकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं जो मां भारती की रक्षा में डटे हुए हैं।

    आज का दिन भारत की समुद्री विरासत, नौसेना के गौरवशाली इतिहास और आत्मनिर्भर भारत मिशन के लिए भी महत्वपूर्ण दिन है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने भारतीय नौसेना को नई ताकत और नई दृष्टि दी थी। आज उनकी पवित्र भूमि पर हम 21वीं सदी की नौसेना को मजबूत करने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम उठा रहे हैं। यह पहली बार हो रहा है, जब एक डिस्ट्रॉयर, एक फ्रिगेट और एक सबमरीन को एक साथ कमीशन किया जा रहा है। गर्व की बात कि ये तीनों मेड इन इंडिया हैं।

    पीएम मोदी ने आगे कहा, ” आज भारत को विश्व स्तर पर विशेषकर ग्लोबल साउथ में एक विश्वसनीय और जिम्मेदार भागीदार के रूप में पहचाना जाता है। भारत विस्तारवाद की नहीं, विकास की भावना से काम करता है। भारत ने हमेशा खुले, सुरक्षित, समावेशी और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र का समर्थन किया है। जब तटीय देशों के विकास की बात आई तो भारत ने सागर का मंत्र दिया। सागर का मतलब क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास है।”

    उन्होंने आगे कहा, “भारत पूरे हिंद महासागर क्षेत्र में प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में भी उभरा है। पिछले कुछ महीनों में हमारी नौसेना ने सैकड़ों लोगों की जान बचाई है और हजारों करोड़ रुपये के राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय कार्गो की सुरक्षा की है। इससे दुनिया का भारत पर भरोसा बढ़ा है। 21वीं सदी के भारत का सैन्य सामर्थ्य भी अधिक सक्षम और आधुनिक हो, ये देश की प्राथमिकताओं में से एक है। जल हो, थल हो, नभ हो, गहरा समुद्र हो या फिर अंतरिक्ष, हर जगह भारत अपने हितों को सु​रक्षित कर रहा है। इस​के लिए निरंतर रिफॉर्म किए जा रहे हैं।”

    पीएम मोदी ने कहा कि “देश की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर निर्माण फैक्ट्री कर्नाटक में स्थापित की गई है। सशस्त्र बलों के लिए परिवहन विमान बनाने की एक फैक्ट्री का संचालन भी शुरू हो गया है। लड़ाकू विमानों में भारत की प्रगति नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर विकसित किए जा रहे हैं और तमिलनाडु रक्षा उत्पादन को और बढ़ावा देगा। मुझे इस बात की भी खुशी है कि हमारी नौसेना ने मेक इन इंडिया अभियान का काफी विस्तार दिया है।”

    उन्होंने आगे कहा कि “भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमारी विनिर्माण और निर्यात क्षमता भी लगातार बढ़ रही है। आने वाले वर्षों में भारत को सैकड़ों नए जहाजों और नए कंटेनरों की आवश्यकता होगी। इसलिए पोर्ट आधारित विकास का मॉडल हमारी अर्थव्यवस्था को गति देने वाला है। यह रोजगार के हजारों नए अवसर पैदा करने जा रहा है। हमारी सरकार का तीसरा कार्यकाल कई बड़े फैसलों के साथ शुरू हुआ है। हमने तेज गति से नई नीतियां बनाई हैं। देश की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए काम शुरू किए गए हैं।”

  • खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 51वें दिन भी जारी , डल्लेवाल की मांगी गई हेल्थ रिपोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा- कुछ लोग डल्लेवाल पर डाल रहे प्रेशर

    खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 51वें दिन भी जारी , डल्लेवाल की मांगी गई हेल्थ रिपोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा- कुछ लोग डल्लेवाल पर डाल रहे प्रेशर

    संगरूर- एमएसपी समेत कई मांगों को लेकर खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 51वें दिन भी जारी है। जिसकों लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है। कोर्ट ने पंजाब सरकार से किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की स्वास्थ्य रिपोर्ट देने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर डल्लेवाल की स्वास्थ्य रिपोर्ट पर एम्स के मेडिकल बोर्ड से राय ली जाएगी।

    सुप्रीम कोर्ट ने दिए ये निर्देश
    जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने हैरानी जताते हुए कहा कि करीब 50 दिनों से अनशन कर रहे व्यक्ति के स्वास्थ्य मानकों में सुधार कैसे हो सकता है? पीठ ने पंजाब सरकार के मुख्य सचिव को जगजीत सिंह डल्लेवाल की स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार के पास जमा करने का निर्देश दिया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्रार को एम्स के मेडिकल बोर्ड से डल्लेवाल की स्वास्थ्य रिपोर्ट पर राय लेने का निर्देश भी दिया है।

    मांगी गई तुलनात्मक रिपोर्ट
    जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एनके सिंह की बैंच के सामने पंजाब सरकार की तरफ से पेश सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने कहा कि डल्लेवाल को डॉक्टरी मदद के मामले में प्रोग्रेस हो रही है। हमारी टीम उनसे सिर्फ 10 मीटर की दूरी पर है। इस पर जस्टिस सूर्यकांत ने पूछा कि आप कह रहे हैं कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। डॉक्टर वहां पर हैं। इस पर कपिल सिब्बल ने जवाब दिया कि डल्लेवाल ने हमें ब्लड टेस्ट करने की इजाजत दे दी है। इस पर जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि कुछ लोग उन (डल्लेवाल) पर प्रेशर डाल रहे हैं कि वह इस बात का विरोध नहीं करेंगे कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। इस पर सिब्बल ने स्पष्ट किया कि उनकी सेहत में सुधार नहीं हो रहा बल्कि पंजाब के चीफ सेक्रेटरी के एफिडेविट के मुताबिक उनकी स्थिति स्थिर है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार से डल्लेवाल की सेहत से जुड़ी पहले और अब की तुलनात्मक रिपोर्ट मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 22 जनवरी को होगी।

    वहीं, मंगलवार को किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने जानकारी देते हुए बताया किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत लगातार खराब हो रही है। पिछले 48 घंटे से डल्लेवाल पानी का सेवन भी नहीं कर पा रहे हैं। जितना वह पानी पीते हैं, उतरनी ही उल्टियां हो रही हैं। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों का कहना है कि डल्लेवाल के शरीर के अंग पानी को भी पचाने में असमर्थ हो गए हैं। इतना ही नहीं, शरीर के अधिकतर अंग काम करना बंद करने की स्थिति में पहुंच चुके हैं।

  • जालंधर ; ट्रांसपोर्ट विंग के वाइस प्रधान परमजीत सिंह बल ने आम आदमी पार्टी का झाडू छोड दोबारा कांग्रेस के पंजे को थामा

    You are currently viewing जालंधर में ट्रांसपोर्ट विंग के वाइस प्रधान परमजीत सिंह बल ने आम आदमी पार्टी का झाडू छोड दोबारा कांग्रेस के पंजे को थामा

    जालंधर ; ट्रांसपोर्ट विंग के वाइस प्रधान परमजीत सिंह बल ने आम आदमी पार्टी का झाडू छोड दोबारा कांग्रेस के पंजे को थामा

     

     

    जालंधर : जालंधर के राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है कुछ वर्ष पहले कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए परमजीत सिंह बल्ल ने दोबारा घर वापसी कर ली है। वार्ड नंबर 66 मे कांग्रेस के प्रत्याशी बंटी नीलकंठ के डोर टू डोर के दौरान विधायक बाबा हेनरी, जिला कांग्रेस कमेटी के जिला प्रधान राजेंद्र बेरी, राजेंद्र कुमार पूर्व एडीसीपी, और बब्बू नीलकंठ के नेतृत्व में परमजीत सिंह बल की घर वापसी करवाई गई, घर वापसी के दौरान परमजीत सिंह बल के इलावा भाजपा नेता मिंटा बाबा ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कुछ वर्ष पहले परमजीत सिंह बल को आम आदमी पार्टी में शामिल कर ट्रांसपोर्ट विंग का वाइस प्रधान नियुक्त किया था। वही परमजीत सिंह बल ने घर वापसी होने के बाद वार्ड नंबर 66 कांग्रेसी प्रत्याशी बंटी नीलकंठ के जीत निश्चित हो गई है। वहीं कांग्रेसी प्रत्याशी बंटी नीलकंठ को उनके क्षेत्र में भरपूर प्यार ओर समर्थन मिल रहा है। इस अवसर पर अतुल चड्डा, जोगिंदर हंस, राजेश भट्टी, विनय भट्टी, परमानंद खोसला, माइकल खोसला, रोशन लाल सहोता के अलावा सैकड़ो लोगों उपस्थित हुए।

  • संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक बीच में ही छोड़कर बाहर निकल गए बलबीर राजेवाल

    संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक बीच में ही छोड़कर बाहर निकल गए बलबीर राजेवाल

     

    पातड़ां – पातड़ां में किसान संगठनों के संयुक्त फोरम की तरफ से चल रही बैठक को किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल बीच में ही छोड़कर चले गए हैं। उनके जाने के बाद चर्चाओं के दाैर शुरू हो गया है। किसान संगठनों के संयुक्त फोरम द्वारा आज 12 बजे बैठक शुरू की गई और इस बैठक में बलबीर सिंह राजेवाल जोकि संयुक्त किसान मोर्चा के मुख्य नेता हैं, वह इस बैठक में शामिल तो हुए लेकिन बैठक बीच में ही छोड़कर चले गए।

    जाते हुए उन्होंने पत्रकारों से बात भी नहीं की। जबकि अन्य किसान नेताओं ने कहा कि बलबीर सिंह राजेवाल को कोई जरूरी काम था इसलिए उन्हें जाना पड़ा। वैसे बंद कमरे में भी किसान नेताओं ने विचार विमर्श किया और कमरे से बाहर आकर भी विचार विमर्श का दाैर चला। उधर, पंचकूला के सेक्टर 1 के पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर कमेटी की बैठक हुई।

  • पूर्ण पाबंदी के बावजूद पंजाब में चाइना डोर ढहा रही है कहर, जालंधर में एक व्यक्ति की माैत…अमृतसर में दो रूटों पर आवाजाही बंद

    पूर्ण पाबंदी के बावजूद पंजाब में चाइना डोर ढहा रही है कहर, जालंधर में एक व्यक्ति की माैत…अमृतसर में दो रूटों पर आवाजाही बंद

     

     

    जालंधर – चाइना डोर का कहर जान लेने पर उतारू है। बीते दिन आदमपुर का व्यक्ति चाईना डोर की चपेट में आ गया था और उसकी गर्दन की नस कट गई थी आज चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान उक्त व्यक्ति की माैत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय युवक हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। 2 दिन पहले जब हरप्रतीत अपनी मोटरसाइकिल से आदमपुर से वापस अपने गांव सरोबाद जा रहा था तो अचानक सड़क पर इस युवक की गर्दन पर चाईना डोर लगने से गहरा घाव हो गया, जिससे यह युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

    अमृतसर पुलिस कमिश्नर ने लोहड़ी के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए एक विशेष कदम उठाया है। भंडारी ब्रिज और एलिवेटेड रोड पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है। इन सड़कों पर सिर्फ चार पहिया वाहनों को ही जाने दिया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि लोहड़ी के मौके पर पतंगबाजी के कारण किसी भी तरह के हादसे से बचने के लिए यह फैसला लिया गया है। अक्सर देखा गया है कि चाइनीज मांझे के कारण दोपहिया वाहन ड्राइवरों के गला घोंटने या दुर्घटना होने की घटनाएं होती हैं। कई बार इन घटनाओं में जान भी चली गई है।