Author: Sumesh Sharma

  • जानें किस जगह मोबाइल बैटरी ब्लास्ट होने से हुआ बड़ा धमाका, दुकानदार बुरी तरह से हुआ घायल..

    जानें किस जगह मोबाइल बैटरी ब्लास्ट होने से हुआ बड़ा धमाका, दुकानदार बुरी तरह से हुआ घायल..

    बिजनौर : हाल ही में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में चार्जिंग के दौरान मोबाइल बैटरी के ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है। यह घटना अफजलगढ़ के सवाला गांव के मोबाइल रिपेयरिंग शॉप में हुई थी। मोबाइल ब्लास्ट के कारण दुकानदार मोहसिन बुरी तरह से घायल हो गया। इस पुरे भयावह हादसे का फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही है।

    जानकारी के अनुसार, दुकानदार मोहसिन अपने ग्राहक के खराब मोबाइल को रिपेयर कर रहा था। जिसके लिए उसने मोबाइल को चार्जिंग पर लगाया। मोबाइल को चार्जिंग पर लगाते ही एक बड़ा धमाका होता है। धमाका में बैटरी पुरी तरह से फट गई। इस के कारण फोन के कुछ हिस्से उछल कर सीधे मोहसिन के चेहरे पर जा लगते है। इस भयानक हादसे में पीड़ित का चेहरा और आँख गंभीर रुप से चोटील हुआ है। यह घटना 10 जनवरी की शाम की बताई जा रही है।

    धमाका इतना जबरदस्त था कि दुकान के अंदर खड़े सभी लोग भयभीत हो गए। CCTV कैमरा लगा होने के कारण पुरे हादसे की वीडियो रिकॉर्ड हो गई। इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जिसे देखकर सभी लोग हैरान है।

    घटना के तुरंत बाद गंभीर रुप से घायल मोहसिन को तुरंत इलाज के लिए स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया। पीड़ित की आंख और चेहरे पर गहरी चोटें आई हैं। अब उनका इलाज चल रहा है।

  • जेड मोड़ सुरंग का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्धघाटन, 1 घंटे की दूरी 15 मिनट में तय होगी

     जेड मोड़ सुरंग का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्धघाटन, 1 घंटे की दूरी 15 मिनट में तय होगी

     

     

    सोनमर्ग : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग इलाके में जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन किया। जेड-मोड सुरंग का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरंग का निरीक्षण किया। इस दौरान एलजी मनोज सिन्हा, सीएम उमर अब्दुल्ला और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरंग के निर्माण कार्य से जुड़ी टीम से बातचीत की, जिसमें टीम ने सुरंग के निर्माण की प्रक्रिया और इससे संबंधित चुनौतियों के बारे में पीएम मोदी को जानकारी दी। टीम ने बताया कि इस परियोजना में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन इन सबके बावजूद सुरंग का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा किया गया। यह सुरंग श्रीनगर-सोनमर्ग मार्ग पर स्थित है जो जम्मू-कश्मीर के क्षेत्रीय विकास और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिहाज से बेहद अहम है।

    श्रीनगर-लेह हाइवे पर गगनगीर से सोनमर्ग के बीच पहले 1 घंटे से ज्यादा समय लगता था। इस टनल के कारण अब यह दूरी 15 मिनट में पूरी हो सकेगी। इसके अलावा गाड़ियों की स्पीड भी 30 किमी/घंटा से बढ़कर 70 किमी/घंटा हो जाएगी। दुर्गम पहाड़ी वाले इस इलाके को क्रॉस करने में पहले 3 से 4 घंटे का समय लगता था। अब यह दूरी मात्र 45 मिनट में पूरी होगी।

    6.5 किलोमीटर लंबी यह सुरंग श्रीनगर और सोनमर्ग के बीच यात्रा को सुगम बनाएगी। इसके खुलने से इस मार्ग पर सभी मौसमों में यातायात की सुविधा होगी और पहले की तरह सर्दियों में बंद होने वाली सड़क साल भर खुली रहेगी। उम्मीद है कि सुरंग के निर्माण से सोनमर्ग क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। सोनमर्ग, जो पहले सर्दियों में यातायात की बाधाओं का सामना करता था, अब पर्यटकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य बन सकता है।

    करीब 12 किलोमीटर लंबी इस परियोजना का निर्माण 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है। इसमें 6.4 किलोमीटर लंबी सोनमर्ग मुख्य सुरंग, एक निकास सुरंग और पहुंच मार्ग शामिल हैं। समुद्र तल से 8,650 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह पुल लेह के रास्ते श्रीनगर और सोनमर्ग के बीच सभी मौसम में संपर्क बढ़ाएगा। यह लद्दाख क्षेत्र में सुरक्षित और निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करेगा।

    जेड मोड़ सुरंग में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाया गया है, जिससे ट्रैफिक को नियंत्रित करना आसान हो जाएगा। इसके साथ ही डेडिकेटेड एस्केप टनल के जरिए ट्रैफिक को सुगम बनाया जाएगा।

  • शिक्षक से नेता बने अवध ओझा पर लटकी चुनाव नहीं लड़ पाने की तलवार, ‘AAP’ जाएगी आयोग के द्वार

      शिक्षक से नेता बने अवध ओझा पर लटकी चुनाव नहीं लड़ पाने की तलवार, ‘AAP’ जाएगी आयोग के द्वार

     

     

    नई दिल्ली : शिक्षक से नेता बने अवध ओझा को आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पटपड़गंज से मैदान में उतारा है। अब उनके चुनाव लड़ने, नामांकन करने और पटपड़गंज से वोटर होने को लेकर सवाल खड़ा हो गया है। उनका वोट उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा का बना हुआ है। उन्होंने अपने वोट को ट्रांसफर करने का आवेदन दिया था। चुनाव अधिकारी के पत्र के मुताबिक अब डेट निकल चुकी है। लिहाजा अब उनके नामांकन भरने पर भी संशय की तलवार लटकी हुई है।

    इसे लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, पंजाब के सीएम भगवंत मान और पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाएंगे।

    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज उनके घर जाट समुदाय के लोग मिलने आए थे। वो लोग धन्यवाद दे रहे थे कि उनको केंद्र की लिस्ट में जुड़वाने के लिए “आप” ने प्रयास किया है। इस मामले को लेकर अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री के नाम पर एक चिट्ठी लिखी थी और उन्हें याद दिलवाया था कि 2015 में प्रधानमंत्री ने जाट समाज को आश्वासन दिया था कि दिल्ली की लिस्ट में जाट समाज ओबीसी की कैटेगरी में आता है। केंद्र की लिस्ट में नहीं आता है। उन्हें केंद्र की लिस्ट में भी डाला जाएगा।

    अरविंद केजरीवाल के मुताबिक दिल्ली यूनिवर्सिटी या दिल्ली यूनिवर्सिटी के किसी भी कॉलेज में राजस्थान के जाट समाज को रिजर्वेशन मिलता है। लेकिन, दिल्ली के जाट समाज को रिजर्वेशन नहीं मिलता। इससे बड़ी विसंगति और क्या हो सकती है। एम्स, सफदरजंग, एनडीएमसी, डीडीए, केंद्र सरकार के दिल्ली स्थित सभी संस्थाओं में राजस्थान के जाट समाज को रिजर्वेशन मिलता है। लेकिन, दिल्ली के जाट समाज को रिजर्वेशन नहीं मिलता। इसे दूर करने के लिए 2015 में प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया था।

    अरविंद केजरीवाल ने यह भी बताया कि हम इलेक्शन कमीशन जा रहे हैं। हम लोग दोपहर 3 बजे इलेक्शन कमीशन जाएंगे। अवध कुमार ओझा पटपड़गंज से हमारे कैंडिडेट हैं। उनका वोट ग्रेटर नोएडा में बना हुआ था। जिसके लिए उन्होंने 26 दिसंबर को फॉर्म 6 भरकर चुनाव आयोग को आवेदन दिया था। उन्हें वहां से कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद किसी ने उनसे कहा कि क्योंकि आपका ग्रेटर नोएडा में वोट बना हुआ है तो आपको फॉर्म 6 नहीं, फॉर्म 8 भरना पड़ेगा। ट्रांसफर के लिए तो उन्होंने 7 जनवरी को फॉर्म 8 भर दिया। कानून के मुताबिक 7 जनवरी फॉर्म 8 भरने की लास्ट डेट थी।

    उन्होंने आगे बताया कि इलेक्शन कमीशन के मैनुअल यह कहते हैं कि आखिरी डेट ऑफ नॉमिनेशन से 10 दिन पहले तक फॉर्म 6 और फॉर्म 8 भरे जा सकते हैं। 17 जनवरी लास्ट डेट है तो 10 दिन पहले मतलब 7 जनवरी लास्ट डेट थी। उन्होंने लास्ट डेट को फॉर्म 8 भर दिया था। दिल्ली के चुनाव अधिकारी ने एक आदेश निकाला, जिसमें उन्होंने लिखा कि 7 जनवरी लास्ट डेट है। इसके एक दिन बाद दोबारा आदेश निकाला और उसमें कह दिया 6 जनवरी लास्ट डेट है। यह दूसरा ऑर्डर क्यों निकाला गया। यह कानून के खिलाफ है।

    उन्होंने कहा कि चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर ने भी ऑर्डर निकाला था कि 7 जनवरी लास्ट डेट होगी फिर अचानक से ऐसा प्रतीत होता है कि पीठ पीछे कुछ हुआ है। अचानक से ऑर्डर बदल गया और 7 जनवरी नहीं, 6 जनवरी लास्ट डेट मानी जाएगी। क्या ऑर्डर को अवध ओझा के खिलाफ निकाला गया?

  • चंडीगढ़ में गूंजे जय श्रीराम के नारे,मंदिर और बाजार दुल्हन की तरह सजाए गए

    चंडीगढ़ में गूंजे जय श्रीराम के नारे,मंदिर और बाजार दुल्हन की तरह सजाए गए

    चंडीगढ़ में गूंजे जय श्रीराम के नारे,मंदिर और बाजार दुल्हन की तरह सजाए गए

    MBD NEWS: चंडीगढ़ (मनोज शर्मा)अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगाँठ पूरे देश भर में धूमधाम से मनाई गई।

    चंडीगढ़ में भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगाँठ को धूमधाम से मनाने के लिए चंडीगढ़ के मंदिरों मे प्रबंधक कमेटियों द्वारा और बाजारों में व्यापारियों, समाज सेवीको द्वारा मंदिरों और बाजारों को दुल्हन की तरह सजाया गया,राम भक्तों द्वारा प्रभातफरी, हवन,भजन- कीर्तन,लंगर किए गए।

    प्रदीप शर्मा चंडीगढ़ विभाग मंत्री एवं विषेश सम्पर्क प्रमुख पंजाब प्रांत ने बताया की श्री गोरखनाथ मंदिर सैक्टर 38-बी, चंडीगढ़ ने भी अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ को बड़ी ही धुमधाम से मनाया। मंदिर को दीपावली की भांति लड़ीयों से सजाया गया। इस अवसर पर भक्तों द्वारा मंदिर में हवन व कीर्तन के माध्यम स प्रभु श्रीराम का गुणगान किया गया।

    प्राचीन शिव,ठाकुरद्वारा मंदिर मनीमाजरा,दी नैशनल एं.डी क्लब के कलाकारों द्वारा आज सुबह
    अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगाँठ के उपलक्ष में मंदिर से प्रभातफरी निकालीं गई, प्रभातफेरी मंदिर से शुरू होकर पूरे मनीमाजरा का चक्कर लगा कर ,मंदिर में ही संपन्न हुई, मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर में भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया,और धर्म जागरण,हनुमान चालीसा संकीर्तन मंडली सैक्टर 13 चंडीगढ़ द्वारा भगवान श्री राम जी का गुणगान किया गया।

    जतिंद्र रावत ने बताया कि अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगाँठ के उपलक्ष में आज विश्व हिंदू परिषद,गौ रक्षा विभाग,मातृशक्ति के सहयोग से शिवाखेड़ा मंदिर इंदिरा कॉलोनी में आज सुंदरकांडक पाठ, हवन करके मंदिर में आए हुए भक्तों को प्रशाद वितरण किया गया।

    प्रदीप शर्मा चंडीगढ़ विभाग मंत्री एवं विश्व हिंदू परिषद विषेश सम्पर्क प्रमुख पंजाब प्रांत ने बताया की अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगाँठ के उपलक्ष में चंडीगढ़ के मंदिरों और बाजारों में हो रहे कार्यक्रम में संगठन के सभी आयामों के पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
    प्रदीप शर्मा ने बताया कि प्रभु श्री राम जी के चरणों की सेवा कभी भी व्यर्थ नहीं जाती है उन्होंने कहा की 1 साल पहले जब अयोध्या में श्री राम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी थी ,उस समय चंडीगढ़ में अयोध्या से आए हुए अक्षत कलश को वितरण करने की सेवा मुझे मिली थी यह मेरा ओर सभी चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं का सौभाग्य था ।

  • जालंधर ; पेट्रोल पंप कर्मचारी पर कार सवारों ने किया हमला, CCTV में घटना कैद वारदात..

    जालंधर ; पेट्रोल पंप कर्मचारी पर कार सवारों ने किया हमला, CCTV में घटना कैद वारदात..

     

    जालंधर : जालंधर देहात के थाना मकसूदां क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप पर देर रात हुई मारपीट की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। इस घटना में पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई और एक बुजुर्ग कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर राउवाली हाईवे पर स्थित यूनिक फिलिंग पेट्रोल पंप पर एक कार में सवार 5-6 लोगों ने पेट्रोल भरवाने के लिए जल्दबाजी दिखाई। जब पंप के कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि पहले से ही एक अन्य वाहन में पेट्रोल डाला जा रहा है, तो आरोपी गुस्से में आ गए और कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे।

    पेट्रोल पंप के मालिक राम निरंजन कंठ ने बताया कि आरोपी नशे में थे और उन्होंने बुजुर्ग सहित दो कर्मचारियों को बुरी तरह पीटा। घायल कर्मचारी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पेट्रोल पंप मालिक ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • घरेलू हिंसा ने लिया दर्दनाक मोड़ , मां-बेटी ने निगला जहर; दोनों की मौत

    घरेलू हिंसा ने लिया दर्दनाक मोड़ , मां-बेटी ने निगला जहर; दोनों की मौत

     

    करनाल : हरियाणा के करनाल में घरेलू हिंसा का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला और उसकी 10 वर्षीय बेटी ने कथित तौर पर अपने पति और ससुराल वालों द्वारा की जा रही प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली।

    मृतक महिला की पहचान कुरुक्षेत्र निवासी अंजु देवी (30) के रूप में हुई है। उसके पति कुलदीप, जो जर्मनी से लौटा था, लगातार उसे तलाक देने और घर छोड़ने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि कुलदीप का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध था, जिसके कारण वह अंजु को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।

    जब अंजु के पिता बलवान सिंह इस मामले में हस्तक्षेप करने पहुंचे तो कुलदीप और उसके परिवार ने अंजु को अपने साथ ले जाने से इनकार कर दिया। कुछ दिन बाद, कुलदीप ने बलवान सिंह को फोन कर बताया कि अंजु ने जहर खा लिया है। अंजु और उसकी बेटी जैस्मिन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी।

    मृतकों के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कुलदीप, उसकी मां, चाचा और चाची के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • जालंधर के मेयर बने वनीत धीर, सीनियर डिप्टी मेयर बलवीर बिट्टू; डिप्टी मेयर मलकीत सिंह बने

    जालंधर के मेयर बने वनीत धीर, सीनियर डिप्टी मेयर बलवीर बिट्टू; डिप्टी मेयर मलकीत सिंह बने

     

     

    जालंधर : नगर निगम चुनाव के नतीजे आने के बाद वार्ड नंबर 62 से पार्षद वनीत धीर को मेयर के रूप में चुना गया है। उनके साथ ही, बलबीर सिंह बिट्टू को सीनियर डिप्टी मेयर के पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही डिप्टी मेयर वार्ड नंबर 38 से पार्षद मलकीत सिंह को बनाया गया है। तीनों नेताओं पर हाउस की बैठक में सहमति बन गई है।

    आम आदमी पार्टी को कुल 46 पार्षदों का समर्थन मिला। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने जालंधर नगर निगम में अपना मेयर बना लिया है। शहर के मेयर के तौर पर वार्ड नंबर 62 से पार्षद वनीत धीर को मौका दिया गया है।

    इस नई टीम के गठन से, प्रशासन में गतिशीलता और ताजगी की उम्मीद जताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि ये नियुक्तियाँ नगर के विकास, शहर के कचरा प्रबंधन, बुनियादी ढांचे के उन्नयन और अन्य शहरी सेवाओं में सुधार लेकर आएंगी।

    स्थानीय जनता और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी नई टीम का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में यह गठबंधन जालंधर के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में ठोस कदम बढ़ाएगा।

  • जानें किस जगह रेलवे स्टेशन पर गिरा निर्माणाधीन लेंटर, मलबे में 20 मजदूर दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    जानें किस जगह रेलवे स्टेशन पर गिरा निर्माणाधीन लेंटर, मलबे में 20 मजदूर दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

     

    कन्नौज : शनिवार दोपहर करीब 3 बजे कन्नौज रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हो गया। स्टेशन परिसर में अमृत योजना के तहत निर्माणाधीन एक इमारत का लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया। इस दौरान इमारत के नीचे काम कर रहे लगभग 20 मजदूर मलबे में दब गए, जिससे चारों ओर अफरा-तफरी मच गई।

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। राहत-बचाव टीमों ने तत्परता दिखाते हुए मलबे में दबे मजदूरों को निकालने का काम शुरू कर दिया है। अब तक 6 मजदूरों को मलबे से सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। अन्य मजदूरों को बचाने के लिए बचाव कार्य अभी भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही बाकी मजदूरों को भी मलबे से बाहर निकाल लिया जाएगा।

    जानकारी के अनुसार, जिस समय हादसा हुआ, उस समय लगभग 25 मजदूर निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहे थे। अचानक लेंटर ढह जाने से ये मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

    पुलिस, प्रशासन और रेलवे के अधिकारियों के साथ-साथ जीआरपी और आरपीएफ की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य में जुट गईं। एसडीआरएफ की टीम भी बचाव कार्य में सहायता कर रही है। घटनास्थल पर मौजूद मंत्री असीम अरुण और डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

    यह हादसा अमृत योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य के दौरान हुआ। फिलहाल, प्रशासन की पूरी कोशिश है कि जल्द से जल्द सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। बचाव कार्य जारी है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

  • सरबत सेहत बीमा योजना के तहत मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ सुनिश्चित किया जाए: डिप्टी कमिश्नर

    सरबत सेहत बीमा योजना के तहत मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ सुनिश्चित किया जाए: डिप्टी कमिश्नर

    जिले में स्वास्थ्य देखभाल पहल की प्रगति की समीक्षा की, और सुधार के लिए लक्ष्य निर्धारित किए

    राष्ट्रीय टी.बी उन्मूलन प्रोग्राम के तहत 2.84 लाख अतिसंवेदनशील आबादी की जाएगी जांच

    डॉक्टरों से नशामुक्ति केंद्रों के मरीजों के साथ बातचीत के माध्यम से नशे के पक्ष से संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करने के लिए ठोस प्रयास करने को कहा

    MBD NEWS जालंधर, 10 जनवरी:(सुमेश शर्मा) डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज स्वास्थ्य विभाग को सरबत सेहत बीमा योजना के तहत अधिक से अधिक लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया ताकि लोग इस योजना के तहत मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें।
    डिप्टी कमिश्नर सहायक कमिश्नर सुनील फोगट, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर बुद्धि राज सिंह, सिविल सर्जन डा. गुरमीत ने जिले में चल रहे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। डिप्टी कमिश्नर ने स्वास्थ्य विभाग को योजना के तहत उपलब्ध सेवाओं 63 सूचीबद्ध अस्पतालों में ही ढंग से प्रदर्शित करने को कहा एनआईसी की वेबसाइट पर स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों की सूची को अपडेट किया जाए।

    बता दें कि इस योजना के तहत जिले में 2,76,655 लाभार्थियों को कवर किया जा चुका है। इस योजना के तहत 5 लाख रुपये तक की मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती है। उन्होंने डॉक्टरों से अधिक से अधिक लाभार्थियों को कवर करके इस योजना को जालंधर में बड़ी सफलता बनाने के लिए ठोस प्रयास करने को कहा।
    राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन प्रोग्राम की समीक्षा करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिह्नित 2.84 लाख अतिसंवेदनशील आबादी में से 86,585 व्यक्तियों की जांच की गई है।उन्होंने कहा कि जांच के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा मरीजों का उचित इलाज सुनिश्चित किया जाएगा।
    डिप्टी कमिश्नर ने जिले के नशामुक्ति प्रोग्राम की समीक्षा करते हुए कहा कि 22 केंद्रों पर 1777 ओपीडी मरीजों का इलाज किया गया है और 274 को आगे की देखभाल के लिए भर्ती किया गया है। उन्होंने डॉक्टरों से नशीली दवाओं से प्रभावित मरीजों के साथ बातचीत करने को भी कहा ताकि नशीली दवाओं के प्रति संवेदनशील स्थानों की एक सूची तैयार की जा सके, जो नशा विरोधी उपायों में भी मददगार होगी।
    डा.अग्रवाल ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए पी.एन.डी.टी. एक्ट को सख्ती से लागू करने पर भी जोर दिया उन्होंने कहा कि जिले में ऐसे मामलों पर जीरो टॉलरेंस का जिक्र करते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्कैनिंग सेंटरों में 588 से अधिक निरीक्षण करने की बात कही और एक सेंटर को कमियों के लिए नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने आम आदमी क्लीनिकों में डॉक्टरों, दवाओं और अन्य आवश्यक उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करके स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए।
    आखिरकार डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता वाली रोगी कल्याण समिति ने सिविल अस्पताल के लिए चारदीवारी का निर्माण, सीसीटीवी कैमरे लगाने और कई विकास कार्यों को मंजूरी दी ।

  • शेयर बाजार आज फिर से लाल निशान में हुआ बंद, निवेशकों के 5.7 लाख करोड़ स्वाहा!

    शेयर बाजार आज फिर से लाल निशान में हुआ बंद, निवेशकों के 5.7 लाख करोड़ स्वाहा!

     

    मुंबई भारत के घरेलू बेंचमार्क सूचकांक हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में बंद हुए। हालांकि, आईटी सेक्टर 3.44 प्रतिशत की बढ़त के बाद हरे निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स 241.30 अंक या 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,378.91 पर बंद हुआ और निफ्टी 95 अंक या 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,431.50 पर बंद हुआ।

    निफ्टी बैंक 769.35 अंक या 1.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,734.15 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,160.15 अंक या 2.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,585.75 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 472.80 अंक या 2.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,645.55 पर बंद हुआ।

    निवेशकों के 5.7 लाख करोड़ डूबे
    बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 10 जनवरी को घटकर 429.79 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 9 जनवरी को 435.49 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 5.7 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 5.7 लाख रुपये की गिरावट आई है।

    बाजार के जानकारों के अनुसार, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, सप्लाई से जुड़ी चिंताओं और डॉलर इंडेक्स में मजबूती के कारण घरेलू बाजार की धारणा सुस्त रही। जानकारों ने बताया, “तीसरी तिमाही के सकारात्मक नतीजों के बाद आईटी सेक्टर के लचीलेपन के बावजूद, अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों और हाई-वैल्यूएशन के आसपास अनिश्चितताओं के कारण व्यापक सूचकांकों में गिरावट आई। निकट भविष्य में कंसोलिडेशन जारी रह सकता है, फिर भी निवेशक आगे के मार्गदर्शन के लिए अमेरिकी गैर-कृषि पेरोल डेटा पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।” टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मजबूत तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद आईटी क्षेत्र में खरीदारी देखी गई, जिसके शेयर 5.60 प्रतिशत बढ़कर 4,265 रुपये पर पहुंच गए।

    बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर, 829 शेयर हरे और 3,162 शेयर लाल निशान में बंद हुए, जबकि 87 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेंसेक्स पैक में इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, एसबीआई, पावरग्रिड, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक और टाइटन टॉप लूजर्स रहे। टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एलएंडटी और बजाज फाइनेंस टॉप गेनर्स रहे। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 9 जनवरी को 7,170.87 करोड़ रुपये के शेयर बेचे और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 7,639.63 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।