Author: Sumesh Sharma

  • भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर तारीख लगभग तय; जानें रेस में किन नेताओं के हैं नाम

    भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर तारीख लगभग तय; जानें रेस में किन नेताओं के हैं नाम

    नई दिल्ली- भाजपा ने अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। जिसका ऐलान पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनावों के बाद कर सकती है।

    वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली चुनावों तक BJP की अगुवाई करते रहेंगे। उनका अध्यक्ष पद का कार्यकाल जनवरी 2024 में समाप्त हो गया था, लेकिन लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए नड्डा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया था। BJP के संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषद के सदस्य अभी चुने जा रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले राज्यों की इकाइयों में से कम से कम 50% को अपना संगठनात्मक चुनाव पूरा करना होगा। अब तक केवल चार राज्यों ने अपने राज्य अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की है। सूत्रों ने कहा है कि पार्टी के अध्यक्ष का चुनाव 10 फरवरी से 20 फरवरी के बीच होने की संभावना है। भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत की मंजूरी से होगा। इस रेस में कई नाम अभी तक सूत्रों के द्वारा उछाले जा चुके हैं। हालांकि भाजपा की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े के नामों की चर्चा हो रही। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नाम भी सियासी गलियारों में लिया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ भूपेंद्र यादव में से किसी एक की संभावना प्रबल है।

  • एनसीसी कैडेटों का थलसेना अटैचमेन्ट कैम्प का जालन्धर कैन्ट में शुभारम्भ

    एनसीसी कैडेटों का थलसेना अटैचमेन्ट कैम्प का जालन्धर कैन्ट में शुभारम्भ

    – *एनसीसी कैडेटों का थलसेना अटैचमेन्ट कैम्प का जालन्धर कैन्ट में शुभारम्भ*

    MBD NEWS (सुमेश शर्मा) जालंधर, 18 जनवरी :एनसीसी ग्रुप मुख्यालय जालन्धर के तत्वाधान में 210 सीनियर डिवीजन केडेटो का सिक्ख लाईट इन्फैटी के सौजन्य से थलसेना अटैचमेन्ट कैम्प का शुभारंम हो गया है| 12 दिनों के आर्मी कैम्प में चार एनसीसी बटालियनों से कैडेट, भारतीय थलसेना की कार्यशैली, जीवनशैली को नजदीक से जानने के लिये कैम्प कर रहे है। एनसीसी कैडेट थलसेना के विभिन् रेजिमेन्टों के युद्ध और बेटल में जिम्मेदारियाँ और कार्यप्रणालि को सीखेगें। कर्नल विनोद जोशी कमान अधिकारी 2 पंजाब एन सी सी बटालियन ने बताया केडेटों को बेहतरीन सेन्य ट्रेनिंग देने के लिये सभी तैयारियाँ कल देर रात तक पूरी कर ली गई हैं। होशियारपुर, कपूरथला, पखवाड़ा और जालन्धर देहात के कैडेट ड्रिल, सैन्य हथियारों सेफ़ाइरिंग फायरिंग ,से फायरिंग लीडरशिप के गुण, सभी धर्मो का आदर, बैटल कॉफ्ट, बैटल ड्रिल आदि विषयों पर शिक्षा ग्रहण करेगें। गहन ट्रेनिंग के लिये कई सैन्य बटालियनों में दौरे योजनाबद्ध किया गया है। जिसमें थोपखाना रेजिमेन्ट , इन्जीनियर रेजिमेन्ट, लडाकू इन्फैन्ट्री बटालियन, संचार रेजिमेन्ट आदि शामिल हैं। कर्नल विनोद ने बताया प्रतिवर्ष पूरे राष्ट्र में लगभग 4000 एनसीसी कैडेट भारतीय सेनाओं के साथ अटेचमेन्ट कैम्प करते है| जिसका मुख्य उद्देश्य भारतीय सेनाओं को नजदीक से जानना है। थलसेना, वायुसेना और नौसेना यह कैम्प भारतीय युवा केडेटो ने लिये आयोजित करती हैं। इसका दूसरा उद्देश्य केडेटो को कमीशन और अग्निवीर के बारे में विस्तृत जानकारी देना हैं | सेनाओ के साथ कैम्प केडेटों में देशभक्ति, निस्वार्थ सेवा, विभिन्न जटिल प्राकृतिक बार्डर और आपदाओं मे राष्ट्रीय सेवा को प्रबल करता हैं। सेनाओं के साथ कैम्प करने पर कैडेटों को एनसीसी परिक्षाओं में बोनस अंक दिये जाते हैं। कैम्प का संचालन कैप्टन अरनिश सहगल और सिक्ख लाईट इन्फैन्ट्री के जूनियर कमीशंड अफसर कर रहे हैं। कैम्प मे कालेज के एसोसिएट एनसीसी अफसर और एनसीसी बटालियनों के सैन्य प्रशिक्षक भाग ले रहे हैं। नायब सूबेदार कुलदीप सिंह और सी एच एम गुरविन्दर सिंह 2 पंजाब एनसीसी बयालियन देखरेख और अनुशासन के लिये तैनात किये है।
    ——-

  • पंजाब में कार लूटने के मामले में रेड करने गई पुलिस टीम पर निहंगों का हमला, SHO पर तलवार से वार; SI की 2 अंगुलियां कटी

    पंजाब में कार लूटने के मामले में रेड करने गई पुलिस टीम पर निहंगों का हमला, SHO पर तलवार से वार; SI की 2 अंगुलियां कटी

     

    लुधियाना  : पंजाब के लुधियाना में कार लूटने के मामले में रेड करने गई पुलिस टीम पर निहंगों ने हमला कर दिया। निहंगों के इस हमले में थाना सदर के SHO और पुलिस चौकी मराडो के इंचार्ज (SI) समेत 4 कर्मचारी घायल हो गए। निहंगों ने SHO पर तलवार से वार किया जससे उनकी आंख के पास गहरा जख्म हो गया। जबकि इस हमले में चौकी इंचार्ज की 2 अंगुलियां कट गईं। जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर गोलीबारी भी हुई

     इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाकी हमलावर फरार हो गए। घायल अधिकारियों और कर्मचारियों को सिविल अस्पताल में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। जानकारी के मुाबिक घटना शुक्रवार देर रात करीब सवा दस बजे की है। बता दें 4 दिन पहले 3 निहंगों ने गांव संगोवाल में एक व्यक्ति से बंदूक के दम पर ऑल्टो कार लूट ली थी। इस मामले में देर रात पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश के लिए गांव कमालपुर में रेड की।

    यहां पर पहले एक निहंग पुलिस को देखकर भागने लगा। फिर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान निहंग ने एसएचओ पर तलवार से वार कर दिया। जिन्हें बचाने के लिए चौकी इंचार्ज तरसेम सिंह आगे आए। इसी दौरान आरोपी निहंग ने अपने 10 से 12 साथियों को बुला लिया। सभी हमलावरों ने 4 पुलिस कर्मियों को घेर कर उन पर तलवारों से हमला कर दिया। पुलिस चौकी मराडो के इंचार्ज तरसेम ने कहा कि एक आरोपी को काबू कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

  • दिल्ली पुलिस ने 18 लोगों का मर्डर करने वाले सीरियल किलर को किया गिरफ्तार, लाश के टुकड़े कर जेल के बाहर रखता था कटा सिर

    दिल्ली पुलिस ने 18 लोगों का मर्डर करने वाले सीरियल किलर को किया गिरफ्तार, लाश के टुकड़े कर जेल के बाहर रखता था कटा सिर

     

     

    नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस ने एक सीरियल किलर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। सीरियल किलर चंद्रकांत झा करीब 18 लोगों का मर्डर कर चुका है। वह इतना खतरनाक था कि हत्या करने के बाद वह लाश के टुकड़े-टुकड़े कर देता था।

    चंद्रकांत एक सीरियल किलर था जो लोगों के सिर काट कर उनकी हत्या कर देता था, और बॉडी को तिहाड़ जेल के गेट के सामने रख देता था और शरीर के अन्य टुकड़ों को अलग अलग जगह पर फेंक देता था। वह हर लाश के साथ एक चिट्ठी भी लिखकर लाश के पास रखता था और पुलिस को चुनौती देता था। इस सीरियल किलर की खबरें सामने आने के बाद दिल्ली के लोगों में डर का माहौल बन गया था। चंद्रकांत झा की इन मर्डर कहानियों पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी रिलीज की गई थी। इस सीरीज का नाम है इंडियन प्रीडेटर: द बुचर ऑफ दिल्ली। ये डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी। चंद्रकांत झा ने सबसे पहली हत्या 20 अक्टूबर 2006 को की थी।

    चंद्रकांत झा को कोर्ट ने 2013 में उम्र कैद की सजा सुनाई थी। वहीं साल 2023 में चंद्रकांत को 90 दिन की पैरोल मिली थी। पैरोल खत्म होने के बाद भी चंद्रकांत वापस नहीं लौटा तो पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच शुरू की थी। पुलिस उसकी तलाश में पिछले कई महीनों से पीछे थी। फिर भी इसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। चंद्रकांत ने कोर्ट में दलील दी थी कि वह अपने परिवार में अकेला पुरुष है और उसकी तीन बेटियां है। पिता होने के नाते वह बड़ी बेटी की शादी की जिम्मेदारी उसी के पास है। इसके साथ झा ने कहा कि वह परिवार के साथ सामाजिक संबंध दोबारा स्थापित करना चाहता है। अदालत ने चंद्रकांत झा को 25,000 रुपये का मुचलका और इतनी ही धन राशि के दो जमानत बांड देने के आदेश दिए थे। जिसके बाद उसे पैरोल दी गई थी।

  • अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान,किराएदारों को भी मिलेगा मुफ्त बिजली और पानी

     अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान,किराएदारों को भी मिलेगा मुफ्त बिजली और पानी..

     

    नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के किराएदारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी फिर से सरकार बनाती है, तो राजधानी के लाखों किराएदारों को भी मुफ्त बिजली और पानी की सुविधा दी जाएगी।

    प्रेस वार्ता में केजरीवाल ने कहा, हम ऐसा सिस्टम बनाएंगे जिससे दिल्ली में रहने वाले किराएदार भी मुफ्त बिजली और पानी का लाभ उठा सकें। उन्होंने यह भी बताया कि राजधानी में बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग किराए पर रहते हैं और कई मकानों में एक-एक सौ किराएदार तक रहते हैं, जो बेहद गरीबी में जीवनयापन कर रहे हैं।

    उन्होंने आगे कहा, मैं दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में घूम रहा हूं। लोग मुझसे कह रहे हैं कि मोहल्ला क्लिनिक, स्कूल और अस्पताल जैसी सुविधाओं का लाभ उन्हें मिल रहा है, लेकिन मुफ्त बिजली और पानी का नहीं। यह स्थिति बदलने की जरूरत है। अरविंद केजरीवाल के इस ऐलान को आगामी चुनावों के मद्देनजर अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह दिल्ली के बड़ी आबादी वाले किराएदार वर्ग को सीधे तौर पर राहत प्रदान करने का वादा करता है।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांटे 65 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांटे 65 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड…

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 65 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड बांटे। इसमें 12 राज्यों के 50,000 से ज्यादा गांव शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 5 साल में लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को ये स्वामित्व कार्ड दिए गए हैं।

    पीएम मोदी वर्चुअल मोड में इस इवेंट में शामिल हुए। जिन 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह कार्ड बांटे गए, उनमें से 230 जिलों के 50 हजार से ज्यादा गांव शामिल हैं।

    लाभार्थियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज का दिन देश के गांवों के लिए, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ही ऐतिहासिक है। 5 साल पहले स्वामित्व योजना शुरू की गई थी ताकि गांवों में रहने वालों का उनका कानूनी प्रमाण दिया जा सके। बीते 5 साल में लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को ये स्वामित्व कार्ड दिए गए हैं। आज इस कार्यक्रम में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को ये स्वामित्व कार्ड मिले हैं।

    इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने क्लाइमेंट चेंज संबंधी चुनौतियों का भी जिक्र किया। बोले, 21वीं सदी की दुनिया में क्लाइमेट चेंज, पानी की कमी, स्वास्थ्य का संकट, महामारी.. ऐसी कितनी भी चुनौतियां हैं, लेकिन विश्व के सामने एक और बड़ी चुनौती रही है और ये चुनौती है- प्रॉपर्टी राइट्स की।कई साल पहले संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया के अनेक-अनेक देशों में भू-संपत्ति को लेकर एक स्टडी की थी। इस स्टडी में सामने आया कि दुनिया के अनेक देशों में लोगों के पास प्रॉपर्टी के पक्के कानूनी दस्तावेज है ही नहीं। संयुक्त राष्ट्र ने साफ कहा कि अगर गरीबी कम करनी है तो इसके लिए प्रॉपर्टी राइट्स होना बहुत जरूरी है।

    बता दें, स्वामित्व योजना अप्रैल 2020 में शुरू हुई थी। जिसका पूरा नाम सर्वे ऑफ विलेजेस एंड मैपिंग विद इम्प्रोवाइज्ड टेक्नोलॉजी इन विलेजेस एरिया है। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को संपत्तियों का मालिकाना हक दिलवाना है। अब तक 31 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इस योजना में शामिल हो चुके हैं।

  • बालीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने एक और संदिग्ध को पकड़ा, करीना कपूर ने दिया बड़ा बयान

    बालीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने एक और संदिग्ध को पकड़ा, करीना कपूर ने दिया बड़ा बयान

     

    नई दिल्ली- बालीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में पुलिस ने एक और संदिग्ध को काबू किया है। हालांकि, अभी मुंबई पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

    जानकारी सामने आई है कि पुलिस संदिग्ध को बांद्रा पुलिस स्टेशन ले गई है और पूछताछ कर रही है। सैफ पर हमले को 60 घंटे बीत चुके हैं और अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बावजूद पुलिस को एक सुराग तक हाथ नहीं लगा है। वहीं, अब इस मामले में अभिनेत्री करीना कपूर ने पुलिस में बयान दर्ज करा दिया है। उन्होंने अपने बयान में बताया कि वह हमले के वक्त काफी घबरा गई थीं। सैफ के बीच बचाव की वजह से हमलावर जहांगीर (जेह) तक नहीं पहुंच पाया था। अभिनेत्री ने बताया कि आरोपी ने कुछ भी चुराया नहीं था, लेकिन इस दौरान उसका व्यवहार काफी आक्रामक रहा था। उधर, अभिनेता की हालत अब ठीक है। उनकी हालत में आए सुधार को देखते हुए उन्हें नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 21 जनवरी को उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है।

    बता दें कि सैफ अली खान पर 15 जनवरी की रात ढाई बजे हमलावर ने घर में घुसकर चाकू से अटैक किया था। अगले दिन मुंबई पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया था, जबकि दूसरा फरार था। पुलिस तुरंत ही जांच में जुट गई थी और अब 60 घंटे बाद एक और संदिग्ध हिरासत में लिया गया है। हालांकि, इसे लेकर भी यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि ये कौन है, क्‍या यह वही हमलावर है? इसको लेकर अभी पुलिस कुछ नहीं बता रही है। फिलहाल कार्रवाई अभी जारी है।

  • विश्वास फाउंडेशन ने बी.के.एम. विश्वास स्कूल में करवाया तमिल सांस्कृतिक कार्यक्रम

    विश्वास फाउंडेशन ने बी.के.एम. विश्वास स्कूल में करवाया तमिल सांस्कृतिक कार्यक्रम

    *विश्वास फाउंडेशन ने बी.के.एम. विश्वास स्कूल में करवाया तमिल सांस्कृतिक कार्यक्रम*

    MBD NEWS चंडीगढ़ (मनोज शर्मा)विश्वास फाउंडेशन पंचकूला द्वारा चंडीगढ़ तमिल संगम नॉर्थ ज़ोन कल्चरल सेंटर के सहयोग से सैक्टर-9, स्थित बी.के.एम. विश्वास स्कूल में विद्यार्थियों को विभिन्न राज्यों की संस्कृति की जानकारी देने के उद्देश्य से 55वां थाई पोंगल सेलिब्रेशन तमिलनाडु की संस्कृति से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कल्चरल कार्यक्रम में विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास व चंडीगढ़ तमिल संगम के अध्यक्ष जी माधवन आई.ए.एस, महासचिव एस.पी. राजसेकरण की उपस्थिति में मकर सक्रांति अर्थात पोंगल पर्व पर आधारित लोक नृत्य का प्रदर्शन किया गया। पारंपरिक परिधानो में सजे-धजे कलाकार बहुत मनमोहक लग रहे थे और सभी विद्यार्थियों ने इस मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लिया और आए हुए कलाकारों के साथ विद्यार्थियों व स्टाफ नृत्य भी किया।

    पारंपरिक रूप से यह त्यौहार संपन्नता को समर्पित त्यौहार है, जिसमें समृद्धि लाने के लिए वर्षा, धूप व खेतिहर मवेशियों की आराधना की जाती है। भारत के लगभग सभी हिस्सों में इस त्यौहार को बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है।

  • एनसीसी साइकिल अभियान ‘भारत के वीर: एक शौर्य गाथा’ का आज कुंजपुरा में आगमन

    एनसीसी साइकिल अभियान ‘भारत के वीर: एक शौर्य गाथा’ का आज कुंजपुरा में आगमन

    *एनसीसी साइकिल अभियान ‘भारत के वीर: एक शौर्य गाथा’ का आज कुंजपुरा में आगमन*

    MBD NEWS : चंडीगढ़ (मनोज शर्मा)एनसीसी साइकिल अभियान,”भारत के वीर: एक शौर्य गाथा”,आज कुंजपुरा पहुंचा,जिसे एनसीसी निदेशालय पंजाब, हरियाणा,हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के एनसीसी कैडेटों द्वारा  ऐतिहासिक योद्धाओं और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को समर्पित करने के लिए चलाया गया है। इसका उद्देश्य कैडेटों और नागरिकों के बीच राष्ट्रीय एकता, साहस और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना है। 14 दिवसीय अभियान, जो 7 जनवरी, 2025 को हुसैनीवाला (पंजाब) से नई दिल्ली तक शुरू हुआ, का लक्ष्य लगभग 700 किलोमीटर की दूरी के दौरान अपने मार्ग में आने वाले महत्वपूर्ण युद्धक्षेत्रों और स्मारकों का दौरा करना है।

    सैनिक स्कूल,कुंजपुरा के प्रिंसिपल कर्नल विजय राणा ने आगमन पर रैली का स्वागत किया, जहाँ टीम के सदस्यों ने कुंजपुर के वीरों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। कर्नल सोमबीर डब्बास के नेतृत्व वाली इस टीम में 15 साइकिल चालक हैं, जिनमें छह लड़कियां और छह लड़के कैडेट शामिल हैं। टीम एनडीआरआई द्वारा संचालित पथ-प्रदर्शक प्रौद्योगिकियों को समझने के लिए भारत के डेयरी अनुसंधान के प्रमुख अनुसंधान संस्थान, करनाल में राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) का भी दौरा करेगी।

    18 जनवरी, 2025 को, एनसीसी साइकिल अभियान पानीपत के लिए रवाना होगा, जहां वे ऐतिहासिक महत्व के विभिन्न स्थलों का दौरा करेंगे। अभियान 20 जनवरी, 2025 को गुरुग्राम में डीजीएनसीसी कैंप में पहुंचेगा, जहां टीम का अभिनंदन किया जाएगा। अभियान का समापन नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह 2025 के हिस्से के रूप में प्रधान मंत्री की रैली के साथ होगा।

  • फ़िल्म ‘इमरजेंसी’ के खिलाफ शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रदर्शन, पंजाब में बैन की मांग

    फ़िल्म ‘इमरजेंसी’ के खिलाफ शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रदर्शन, पंजाब में बैन की मांग

     

    अमृतसर : कंगना रनौत अभिनीत एवं देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर बनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। शुक्रवार को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने अमृतसर सिनेमाघर के बाहर ‘इमरजेंसी’ फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

    ‘इमरजेंसी’ के विरोध में एसजीपीसी कर्मचारियों ने सिनेमाघरों के बाहर काले झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन किया। एसीपी गगनदीप सिंह ने अमृतसर के पीवीआर सिनेमा में इमरजेंसी फिल्म नहीं चलाने की बात कही।

    विरोध प्रदर्शन के दौरान एसजीपीसी सचिव प्रताप सिंह ने आईएएनएस को बताया कि फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत शुरू से ही पंजाब के खिलाफ बोल रही हैं और इस फिल्म को रोकने के लिए एसजीपीसी का प्रतिनिधिमंडल पिछले दिनों अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर से मिला था। उन्होंने भरोसा जताया कि वह इस फिल्म को रोकने के लिए गृह मंत्रालय से भी बात करेंगे और दावा किया कि वह इमरजेंसी को पंजाब में कहीं भी रिलीज नहीं होने देंगे।

    इमरजेंसी के विरोध को लेकर एसीपी गगनदीप सिंह ने मीडिया से कहा कि उनकी पीवीआर सिनेमा के मैनेजर से भी बातचीत हुई है। जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया कि इस फिल्म रिलीज नहीं की जाएगी और आज के सभी शो फिल्म भी बंद किए जा चुके हैं।

    पहले शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने इस फिल्म का विरोध किया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पत्र भी लिखा कि यह फिल्म पंजाब के किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होनी चाहिए।

    इमरजेंसी के रिलीज होने के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के अलग-अलग सिनेमाघरों के बाहर अपना विरोध जता रही है।

    इमरजेंसी का निर्देशन भी कंगना रनौत ने किया है। इसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। इमरजेंसी 1975 में इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए 21 महीने के आपातकाल पर केंद्रित है। मूवी में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन और विशाक नायर अहम भूमिका में दिखते हैं।