Author: Sumesh Sharma

  • अडानी पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर SG ने SC में कहा-  एसजी ने अदालत को भरोसा दिलाया कि भारतीय निवेशकों के हितों कि रक्षा के लिए तंत्र तैयार किया जाएगा

    अडानी पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर SG ने SC में कहा-  एसजी ने अदालत को भरोसा दिलाया कि भारतीय निवेशकों के हितों कि रक्षा के लिए तंत्र तैयार किया जाएगा

     

    एसजी ने अदालत को भरोसा दिलाया कि भारतीय निवेशकों के हितों कि रक्षा के लिए तंत्र तैयार किया जाएगा. इस पर वह जवाब देंगे और मौजूदा फ्रेमवर्क के तहत कदम उठाए गए हैं कि बाजार में स्थिरता आए.

    अडानी पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर SG ने SC में कहा- SEBI वो सबकुछ कर रहा, जो करना चाहिए

    Adani (1)

    उद्योगपति गौतम अडाणी की कंपनियों पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर दाखिल याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज यानी शुक्रवार को सुनवाई हुई. CJI डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस जेबी पारदीवाला की बेंच ने सुनवाई की. एसजी ने अदालत को भरोसा दिलाया कि भारतीय निवेशकों के हितों कि रक्षा के लिए तंत्र तैयार किया जाएगा. इस पर वह जवाब देंगे और मौजूदा फ्रेमवर्क के तहत कदम उठाए गए हैं कि बाजार में स्थिरता आए.

    साथ ही नियामक को मजबूत करने के लिए अदालत आगे सुनवाई करेगी. एसजी ने कहा कि सेबी नजर बनाए हुए है और निगरानी कर रही है. मामले में अगली सुनवाई सोमवार को होगी.सरकार विशेषग्य समिति बनाने के मुद्दे पर अपने सुझाव देगी.

    सेबी का पूरा फाल्ट है- वकील

    हाल ही में हिंडनबर्ग रिपोर्ट के परिणामस्वरूप अडानी समूह की कंपनी के शेयर की कीमतें गिर गईं और छोटे निवेशकों को भारी नुकसान हुआ.वकील एमएल शर्मा ने कहा कि इस मामले में सेबी का पूरा फाल्ट है.सीजेआई ने कहा कि हमने याचिकाओं के दायरे को विस्तृत किया है. आप भी यही चाहते हैं कि निवेशकों का हित संरक्षित रहे और हम उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.

    याचिकाओं में वकील एमएल शर्मा और विशाल तिवारी ने मामले पर जांच की मांग की सीजेआई ने कहा कि आपकी याचिका किस प्रकृति की है.वकील विशाल ने कहा सिविल प्रकृति की याचिका है.एसजी तुषार मेहता ने कहा कि मैं सेबी की ओर से पेश हुआ हूं.

  • मुंबई-सोलापुर और मुंबई-शिर्डी रूट पर वंदे भारत ट्रेन को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना…

     मुंबई-सोलापुर और मुंबई-शिर्डी रूट पर वंदे भारत ट्रेन को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना…

     

     

    पीेएम नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर मुंबई से सोलापुर और मुंबई से शिरडी के वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ किया.

    वंदे भारत ट्रेन मुंबई-सोलापुर और मुंबई-शिर्डी रूट पर रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

    Pm Modi Inaugurated 2 Vande Bharat Trains Mumbai Shirdi And Mumbai Solapur

    मुंबई: आज (शुक्रवार, 10 फरवरी) पीएम नरेंद्र मोदी मुंबई दौरे पर हैं. इस दौरे में पीएम मोदी ने मुंबई से सोलापुर और मुंबई से शिरडी के लिए दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया. देश की ये नौवीं और दसवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें महाराष्ट्र के तीर्थ स्थलों के सफर को तेज, आरामदायक, सुलभ बनाएगी. महाराष्ट्र को मिले इस डबल सौगात से श्रद्धालुओं, कारोबारियों और आम यात्रियों के सफर को एक नया तजुर्बा दिलाएगी. इनके अलावा उनके हाथों से दो एलिवेटेड कॉरिडोर का भी उद्घाटन किया.

    इनमें से एक एमटीएनएल जंक्शन से बीकेसी और एलबीएस मार्ग का साथ ही कुर्ला से वकोला मार्ग में सफर करने वालों को ट्रैफिक की समस्याओं से निजात दिलाएगा. प्रधानमंत्री के हाथों इन विकास कामों के उद्घाटन में उनके साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद थे.

    मुंबई-सोलापुर और मुंबई-शिरडी वंदे भारत ट्रेनों की हुई शुरुआत

    देश की सबसे एडवांस्ड टेक्नोलोजी से बनी नौवीं और दसवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की इस सौगात से एक ही दिन में जाकर लौट आने की सुविधा देगी. अब तक जितनी वंदे भारत ट्रेनें शुरू हुई हैं वे एक राज्य से दूसरे राज्यों तक जाया करती हैं. लेकिन ये दोनों वंदे भारत ट्रेनें महाराष्ट्र के ही दो हिस्सों को जोड़ेगी. पीएम मोदी ने एक साथ दो वंदे भारत ट्रेनें मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के प्लेटफॉर्म 17 और 18 से उद्घाटन किया.

  • लुधियाना में डेढ़ साल की बच्ची से दरिंदगी, युवक ने खिलाने के बहाने खाली प्लाट में दिया वारदात दो अंजाम

    You are currently viewing लुधियाना में डेढ़ साल की बच्ची से दरिंदगी, युवक ने खिलाने के बहाने खाली प्लाट में दिया वारदात दो अंजाम

    लुधियाना में डेढ़ साल की बच्ची से दरिंदगी, युवक ने खिलाने के बहाने खाली प्लाट में दिया वारदात दो अंजाम

     

     

    लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते सराभा नगर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक ने डेढ़ साल की बच्ची को खिलाने के बहाने खाली प्लाट में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। बच्ची के चिलाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहां बच्ची के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मौके  पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज  करके जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंधी बच्ची के परिवार के सदस्यों ने पुलिस को जानकारी देते बताया कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने बच्ची को खिलाने के बहाने उठाया था। वह उसे बाड़ेवाल नजदीक प्लाट में ले गया। जहां उसने उससे रेप कर दिया। इस घटना के बाद लोगों में रोष है।

    इस संबंधी थाना सराभा नगर की पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में दाखिल करवाया। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए काफी छापामारी की। पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बाद आरोपी राजा राम को गिरफ्तार कर लिया।

  • जालंधरः सुभाना में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, शराब ठेके समेत अवैध रूप से बनी 8 दुकानें सील

    You are currently viewing जालंधरः सुभाना में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, शराब ठेके समेत अवैध रूप से बनी 8 दुकानें सील

    Jalandhar: Major action of Municipal Corporation in Subhana, 8 shops made illegally including liquor contracts sealed

    जालंधरः सुभाना में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, शराब ठेके समेत अवैध रूप से बनी 8 दुकानें सील

     

    जालंधरः महानगर में नगर निगम की अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। जिसके तहत नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम वीरवार को सुभाना नगर में अवैध इमारतों के खिलाफ सीलबंदी की कार्रवाई की है। बता दें कि निगम कमिशनर अभिजित कपिलश के आदेशों पर बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए 8 अवैध रूप से बनाई गई दुकानों पर ताले जड़कर उन्हें सील कर दिया है। इन दुकानों में एक शराब का ठेका भी शामिल है। यह कार्रवाई निगम कमिशनर के आदेशों पर एटीपी सुखदेव सिंह ने टीम के साथ की है।

    मामले की जानकारी देते हुए एटीपी सुखदेव ने बताया कि सुभाना में जिन दुकानों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील किया गया है, उनका न तो कोई नक्शा पास है और न ही इन्होंने कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने से पहले कोई मंजूरी ली है। एटीपी ने कहा कि इन्हें बाकायदा नगर निगम ने नोटिस जारी कर दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया था, लेकिन दुकानों के मालिक कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। जिसके चलते आज निगम कमिशनर के आदेशों पर यह कार्रवाई की गई है।

    हैरानी की बात यह है कि नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने जिन 8 दुकानों को सील किया है, उनमें से एक दुकान में शराब का ठेका भी चल रहा है। उसे भी निगम की टीम ने सील कर दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम शहर में कई अवैध इमारतों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर चुकी है।

  • अडानी ग्रुप में निवेश को लेकर LIC चेयरमैन ने कही ये बड़ी बात..

    अडानी ग्रुप में निवेश को लेकर LIC चेयरमैन ने कही ये बड़ी बात..

    नई दिल्ली : अडानी ग्रुप के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। एलआईसी (LIC) ने अपने निवेश को लेकर जारी खबरों पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। LIC की ओर से ऐलान किया गया है कि अडानी ग्रुप में उनका इन्वेस्टमेंट जस का तस रहेगा और इसे बिल्कुल भी नहीं घटाया जाएगा। बता दें कि हिंडनबर्ग की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट के बाद में अडानी ग्रुप के शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिली थी। इन सबके बीच में एलआईसी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि वह अपने निवेश को नहीं घटाएंगे।

    एलआईसी ने जानकारी देते हुए कहा है कि अडानी ग्रुप में वह अपना निवेश नहीं घटाएंगे। इन निवेश को जस का तस रखा जाएगा और इसमें किसी भी तरह की कटौती नहीं की जाएगी। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी के चेयरमैन एम. आर. कुमार ने खुद इस बारे में जानकारी दी है।

    एलआईसी के चेयरमैन ने कहा है कि हम अडानी ग्रुप मैनेजमेंट की बिजनेस प्रोफाइल जानने के लिए कभी-कभी बुलाएंगे। इसके साथ ही समय-समय पर जानकारी लेंगे कि ग्रुप में किस तरह की योजनाओं पर काम किया जा रहा है और इनको किस तरह के प्रबंधित किया जा रहा है।

    संकट के समय में अडानी ग्रुप के लिए यह काफी राहत की खबर है। वहीं, इससे पहले खबरें आ रही थी कि एलआईसी के अधिकारी अडानी ग्रुप के टॉप मैनेजमेंट के साथ बैठक करेंगे और ग्रुप के कारोबार के बारे में जानकारी लेंगे। साथ ही इस तरह की स्थितियों से निपटने के लिए क्या किया जाना चाहिए इस पर भी बात करेंगे।

  • अब से इस राज्य में मिलेगा 500 रुपए में गैस सिलेंडर, CM ने की घोषणा

    अब से इस राज्य में मिलेगा 500 रुपए में गैस सिलेंडर, CM ने की घोषणा

    जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट भाषण में 12 गैस सिलेंडर 500 रुपए में उपलब्ध कराने की घोषणा की है। विधानसभा में हंगामे के बाद सीएम अशोक गहलोत का बजट भाषण शुरू हुआ। बजट के शुरु होते ही सीएम गहलोत ने अन्नपूर्णा फूड राशन किट देने का ऐलान किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उज्जवला योजना के जरिए जिन लोगों को गैस सिलेंडर मिले थे। वो अब महंगाई में गैस नहीं भरवा पा रहे हैं। अब हम 76 लाख परिवारों को एलपीजी गैस सिलेंडर 500 रुपए में देंगे। इस पर 1 हजार करोड़ का खर्च होगा। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सीएम गहलोत ने एलपीजी सिलेंडर में छूट देने का वादा किया था।

    अप्रैल 2023 से उज्जवला योजना के लाभार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। गांव की तुलना में शहर में इसका सबसे ज्यादा फायदा देखने को मिलेगा। शहर में सबसे ज्यादा इस योजना के लाभार्थी हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग ने इसे लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

    राजस्थान की राजधानी जयपुर की अगर बात करें तो उज्ज्वला योजना के तहत शहर में 2,65,354 लोगों को तो ग्रामीण में 2,35,635 लोगों के पास कनेक्शन है। ऐसे में इन सभी को सीधे तौर पर इसका लाभ मिलेगा। 2011 की जनगणना के अनुसार जयपुर की आबादी 6,626,178 है। ऐसे में उज्जवाला योजना का लाभ करीब पांच प्रतिशत को ही मिल रहा है।

  • कंज्यूमर कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या,जानें किसे ठहराया अपनी मौत का जिम्मेदार

      कंज्यूमर कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या,जानें किसे ठहराया अपनी मौत का जिम्मेदार

    संगरूर -संगरूर कंज्यूमर कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश गुरपाल सिंह ने आज अकोई साहिब एवं थलेसा गांव के बीच पड़ती रेलवे लाइन पर ट्रेन के नीचे आकर खुदकुशी कर ली। गुरपाल सिंह ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें तरनतारन के पूर्व एसएसपी गुरकिरपाल सिंह एवं अमनदीप शर्मा को अपनी माैत का जिम्मेवार ठहराया।

  • Jalandhar के थाना 3 के अंतर्गत आते दमोरियां पुल के पास दो लुटेरों ने चाकू से गोदकर किया व्यक्ति का मर्डर

    Jalandhar के थाना 3 के अंतर्गत आते दमोरियां पुल के पास दो लुटेरों ने चाकू से गोदकर किया व्यक्ति का मर्डर

     

    जालंधर ( एस के वर्मा ): जालंधर से बड़ी खबर आ रही है 300 के लिए दो लुटेरों ने प्रवासी युवक को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार बीती देर रात 11:45 बजे के करीब प्रवीण शुक्ला अपने दो अन्य साथियों से ट्रेन से उतर कर कपूरथला जा रहे थे जब वह दमोरियां पुल के निकट पहुंचे तो दो नकाबपोश मोटरसाइकिल में आए और चाकू की नोक पर लूट का प्रयास किया जब प्रवीण शुक्ला और उनके साथियों ने इसका विरोध किया तो प्रवीण शुक्ला को चाकू से प्रहार कर दिया इस दौरान प्रवीण शुक्ला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि अन्य साथी लल्लू शुक्ला को गंभीर चोटे आई जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

     

    हत्या की सूचना मिलते ही थाना न: 3 के प्रभारी कमलजीत सिंह अपने साथियों सहित मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी चेक कर रही है मृतक की पहचान प्रवीण शुक्ला पुत्र रामदास शुक्ला निवासी बहराइच यूपी के तौर पर हुई है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके पुलिस ने हत्या का मामला करते हुए जांच शुरू कर दी है।

  • जानें किस जगह मिली 3.2 टन कोकीन को खेप, नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

    जानें किस जगह मिली 3.2 टन कोकीन को खेप, नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

     

     

    वेलिंगटन : न्यूजीलैंड के समुद्र में 3.2 टन कोकीन तैरती हुई मिली है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 30 करोड़ डॉलर (लगभग 2,480 करोड़ रुपये) बताई जा रही है। कोकीन को प्रशांत महासागर से न्यूजीलैंड पुलिस, कस्टम सेवाएं और न्यूजीलैंड रक्षा बलों के संयुक्त अभियान के दौरान बरामद किया गया है। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    पुलिस आयुक्त एंड्रयू कोस्टर ने बताया कि 3.2 टन कोकीन न्यूजीलैंड के बाजार में 30 साल तक आपूर्ति करने के लिए काफी है।

    कोस्टर ने बताया कि कोकीन की यह बरामदगी देश में मादक पदार्थ के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। इतना ड्रग न्यूजीलैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया के बाजार में एक साल तक खप सकता है।

    कस्टम सेवा के नियंत्रक बिल पेरी ने बताया कि प्रशांत महासागर में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला गिरोह काफी हद तक जा चुका है। अंतरराष्ट्रीय अपराध समूह विभिन्न तरीकों से बाजार का आकलन कर रहा है। हमने अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से सहयोग मांगा है।

  • अंतरिक्ष में भारत ने एक बार फिर भरी ऊँची उड़ान, ISRO ने लॉन्च किया सबसे छोटा रॉकेट ‘SSLV-D2’

    अंतरिक्ष में भारत ने एक बार फिर भरी ऊँची उड़ान, ISRO ने लॉन्च किया सबसे छोटा रॉकेट ‘SSLV-D2’

     

     

    श्रीहरिकोटा : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज यानी शुक्रवार को सुबह 9.18 बजे अपने लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (SSLV-D2) के दूसरे संस्करण को लॉन्च कर दिया है। छोटे सैटेलाइटों को अंतरिक्ष में छोड़ने के लिए बनाए गए इस सबसे छोटे रॉकेट की लॉन्चिंग आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से हुई। यह SSLV का सेकेंड एडिशन है।

    करीब 15 मिनट के उड़ान के दौरान यह रॉकेट तीन उपग्रहों को अंतरिक्ष में छोड़ेगा जिसमें इसरो का EOS-07, अमेरिका स्थित फर्म Antaris का Janus-1 और चेन्नई स्थिति एक स्पेस स्टार्टअप का AzaadiSAT-2 सैटेलाइट शामिल हैं। इसरो के मुताबिक, इसके जरिए धरती की निचली कक्षा में 500 किलोग्राम के सैटेलाइट को निचली कक्षा में छोड़ा जा सकता है।

    इस रॉकेट की पहली टेस्टिंग उड़ान पिछले साल 9 अगस्त को विफल साबित हुई थी।रॉकेट के प्रेक्षेपित करते समय वेलोसिटी को लेकर दिक्कतें आई थी। इसरो की ओर से की जांच के बाद पता चला है कि दूसरे चरण के अलगाव के दौरान रॉकेट में कंपन आ गई थी जिसकी वजह से प्रयोग सफल नहीं हो पाया।

    SSLV-D2 की अहम बातें –
    – इस रॉकेट को तीन सॉलिड पर्पल्सन और एक वेलोसिटी टर्मिनल मॉड्यूल के साथ कॉन्फिगर किया गया है।
    – SSLV की कुल लंबाई 34 मीटर है। इसमें दो मीटर व्यास वाला व्हीलकल है जिसका लेफ्ट ऑफ द्रव्यमान 120 टन है।
    – बुधवार को इसरो की ओर से किए गए ट्वीट में बताया गया था कि इसकी लॉन्चिंग 10 फरवरी को 9.18 मिनट पर होगी।
    – यह रॉकेट अपने साथ EOS-07, अमेरिका स्थित फर्म Antaris का Janus-1 और AzaadiSAT-2 सैटेलाइट लेकर गया।
    – यह रॉकेट सैटेलाइटों को पृथ्वी से 450 किमी दूरी पर धरती की निचली कक्षा में स्थापित करेगा।