Author: Sumesh Sharma

  • क्या सच में जिंदा है LTTE प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन, एक नेता के दावे ने बढ़ाई सनसनी

      क्या सच में जिंदा है LTTE प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन, एक नेता के दावे ने बढ़ाई सनसनी

     

    कोलंबो/नई दिल्ली : एलटीटीई प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। यह खबर एक दावे के तहत की गई है। तमिलनाडु के पूर्व कांग्रेस नेता और वल्र्ड कन्फेडरेशन ऑफ तमिल के अध्यक्ष पाझा नेदुमारन ने दावा किया है कि प्रभाकरन जीवित हैं और स्वस्थ हैं। हमें विश्वास है कि इससे उनकी मौत की अफवाहों पर विराम लगेगा। वो जल्द ही दुनिया के सामने आएंगे।

    प्रभाकरन को 18 मई 2009 को श्रीलंका सरकार ने मृत घोषित किया था। नेदुमारन ने कहा, मुझे उम्मीद है कि इस खबर से उन अटकलों पर विराम लगेगा, जो लिट्टे प्रमुख के बारे में फैलाई गई हैं। आगे कहा, आपको बता दें कि वह जल्द ही तमिल जाति की मुक्ति के लिए एक योजना की घोषणा करने वाले हैं। दुनिया के सभी तमिल लोगों को मिलकर उनका समर्थन करना चाहिए।

  • अडानी एफपीओ वापसी मामले में SEBI का ऐलान, निर्मला सीतारमण को देंगे जांच से जुड़ी पूरी रिपोर्ट

    अडानी एफपीओ वापसी मामले में SEBI का ऐलान, निर्मला सीतारमण को देंगे जांच से जुड़ी पूरी रिपोर्ट

     

    नई दिल्ली : अडानी एंटरप्राइजेज के एफपीओ को वापस क्यों लिया गया, इसकी जांच को लेकर बाजार नियामक सेबी (SEBI) वित्त मंत्रालय को भी जानकारी भेजेगा। जानकारी के मुताबिक अडानी एंटप्राइजेज के 20 हजार करोड़ रुपये के एफपीओ को लेकर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) का बोर्ड 15 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात करेगा। सेबी का बोर्ड वित्त मंत्री को इस बात की जानकारी देगा कि उसने अडानी ग्रुप के शेयरों में हालिया गिरावट के दौरान निगरानी के लिए कौन-कौन से तरीके अपनाए।

    अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर धड़ाधड़ गिरने लगे। इस रिपोर्ट में स्टॉक मैनुपिलेशन और अकाउंटिंग फ्रॉड का आरोप लगाया गया है। सेबी ट्रेड पैटर्न, विदेशों में शेयरों की बिक्री में गड़बड़ी और ग्रुप के विदेशी फंडों समेत अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट की जांच कर रहा है। सेबी ने निगरानी को लेकर कई अहम कदम उठाए थे। अब इन सबकी जानकारी इसे वित्त मंत्रालय को देनी है।

    बता दें कि अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से अडानी ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप 10 हजार करोड़ डॉलर से अधिक घट चुका है। इन विपरीत परिस्थितियों में अडानी एंटरप्राइजेज को फुल सब्सक्राइब होने के बावजूद 20 हजार करोड़ रुपये का एफपीओ वापस लेना पड़ा। अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी ने कहा था कि मौजूदा परिस्थितियों में अडानी एंटरप्राइजेज के एफपीओ की प्रक्रिया को जारी रखना नैतिक रूप से सही नहीं है।

  • अवैध हथियारों के बढ़ते चलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा संज्ञान, योगी सरकार से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

    अवैध हथियारों के बढ़ते चलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा संज्ञान, योगी सरकार से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

     

    नई दिल्ली : बिना लाइसेंस वाले हथियार रखने वालों और उनका इस्तेमाल पर रोक लगाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस के एम जोसेफ की अध्यक्षता वाली बेंच ने यूपी सरकार से शस्त्र अधिनियम या अन्य कानून के तहत बिना लाइसेंस वाले हथियारों को रखने और उपयोग करने पर दर्ज किए गए मामलों पर 4 हफ्ते में हलाफनामा दाखिल जानकारी देने को कहा है।

    कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से हलफनामा दाखिल कर बताने के लिए कहा है कि उसने अवैध आग्नेयास्त्र (फायरआर्म्स) रखने और उनके इस्तेमाल के खिलाफ कितने केस दर्ज किए हैं? साथ ही यह भी बताने के लिए कहा है कि इस समस्या से निपटने के लिए उसने क्या कदम उठाए हैं? अब इस मामले में 4 हफ्ते बाद अगली सुनवाई होगी।

  • जालन्धर में हुए सत्ता घुम्मन के मर्डर केस में पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार,जल्द होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस ..

    जालन्धर में हुए सत्ता घुम्मन के मर्डर केस में पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार,जल्द होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस ..

    जालन्धर में हुए सत्ता घुम्मन के मर्डर केस में पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार,जल्द होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस ..

     

    MBD WEB NEWS(जालंधर) बीते दिनों में नार्थ हल्का में पड़ते ब‌र्ल्टन पार्क में हुए सत्ता घुम्मन के मर्डर केस में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी से पता चला कि पुलिस ने आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आप को बात दे कि पुलिस पार्टी कल से ही राजस्थान में डेरा लगाए बैठी थी जिन्हें अभी कुछ समय ही आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिल गई। पकड़े गए आरोपियों ने मुख्य आरोपी नीतीश उर्फ गुल्ली निवासी अमन नगर गुलाब देवी रोड, राहुल सभ्रवाल समेत एक अन्य आरोपी शामिल है। आरोपियों को ले जाने के लिए जालंधर से पुलिस फोर्स भेज दी गई है। जल्द ही पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि कर देंगे। आप को पता होगा कि शनिवार को सुबह मकसूदां मंडी में काम करने वाले सत्ता घुमण का बेरहमी से युवाओं के दोबारा कत्ल कर दिया गया था। यह कत्ल मंडी में चौकीदार को लेकर हुए विवाद के कारण किया गया था।

  • शैड में लगी आग की चपेट में आया बुजुर्ग  जिंदा जला 

     शैड में लगी आग की चपेट में आया बुजुर्ग  जिंदा जला

     

    कुल्लू : कुल्लू जिला मुख्यालय के सरवरी में सोमवार सुबह एक टीन शैड में आग लग गई। जिसमें एक 80 वर्षीय व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत हो गई है। सूचना के बाद मौके पहुंची अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बुजुर्ग की मौत हो गई थी।

    बुजुर्ग की पहचान जीतराम के रूप में हुई और वह नेपाल का रहने वाला था। वहीं पुलिस भी मामले की जांच करने में जुट गई है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। अग्निशमन अधिकारी कुल्लू ठाकुर दास ने कहा कि आग सोमवार सुबह करीब छह बजे के आसपास लगी थी।

  • पारिवारिक विवाद में चली गोली,जमीन मालिक के भतीजे ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट 

     पारिवारिक विवाद में चली गोली,जमीन मालिक के भतीजे ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट

     

     

    सिरसा : गांव नागोकी में ठेके पर जमीन लेकर काश्त करने वाले को जमीन मालिक के भतीजे ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर पुलिस ने जमीन मालिक के भतीजे और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    पुलिस को दी शिकायत में मृतक की पत्नी चरणजीत कौर ने बताया कि उसका पति गुलजार गांव में ही हाकम सिंह की जमीन को ठेके पर लेकर काश्त करता था। हाकम की अपने बेटे इंद्रजीत के साथ अनबन चल रही थी। जिसके चलते उसने अपनी सारी जमीन अपनी बहन कुलदीप कौर निवासी गदराना के नाम करवा दी। हाकम भी उसके पास ही रह रहा था और वह गुलजार को ठेके पर जमीन देता था। हाकम के बेटे इंद्रजीत ने रंजिश के चलते रविवार रात करीब 10 बजे अपने साथी के साथ मिलकर गोली मार उसे मौत के घाट उतार दिया। शोर मचाने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने घायल को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • फोरेक्स ट्रेडिंग करने वाले लोग हो जाएं सावधान, RBI ने दी सजा की चेतावनी

    फोरेक्स ट्रेडिंग करने वाले लोग हो जाएं सावधान, RBI ने दी सजा की चेतावनी

     

    नई दिल्ली : यदि आप फोरेक्स में ट्रेड करते हैं या फिर अन्य किसी प्रकार का लेन-देन करते हैं तो कृपया सावधान हो जाएं। कई फर्जी और अनधिकृत कंपनियां और वेबसाइट इस प्रकार के लेन-देन करवाने में लग गई हैं और आपको किसी दिन अचानक चूना लगाकर चंपत हो जाएंगी। कुछ शिकायतें मिलने के बाद रिजर्व बैंक ने एक सूची जारी की है और लोगों को बताया कि उन्हें ऐसी कुछ वेबसाइटों और उनके क्रियाकलापों से सावधान हो जाना चाहिए। आरबीआई यह भी बता रहा है कि ये लोग अनधिकृत रूप से इस व्यापार में लिप्त हैं और इनसे लोगों को बचने की जरूरत है। भारतीय रिजर्व बैंक पिछले काफी समय से लोगों को ऐसे फर्जी वेबसाइटों, ऐप और लोगों से सावधान करने के प्रयास जारी रखे हुए हैं लेकिन अभी तक इन पर पूरी तरह से प्रतिबंध नहीं लगाया जा सका है। सरकार और आरबीआई इस दिशा में लगातार काम कर रही है।

    बता दें कि भारतीय रिज़र्व बैंक ने 03 फरवरी 2022 को भी आम जनता को अप्राधिकृत फोरेक्स ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के विरुद्ध सतर्क किया था और उन संस्थाओं की एक सचेतक सूची (Alert list) जारी की थी जो न तो विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 (फेमा) के अंतर्गत फोरेक्स में व्यवहार करने के लिए प्राधिकृत हैं और न ही फोरेक्स लेन-देन के लिए इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म संचालित करने के लिए प्राधिकृत हैं।

    अभी फिर आरबीआई ने सचेतक सूची को अपडेट किया है और इसमें उन संस्थाओं/प्लेटफार्मों/वेबसाइटों के नाम शामिल किए हैं जो ऐसी अप्राधिकृत संस्थाओं/ईटीपी को बढ़ावा देती प्रतीत हो रही हैं, जिनमें ऐसी अप्राधिकृत संस्थाओं के विज्ञापनों के माध्यम से या प्रशिक्षण/सलाहकार सेवाएं प्रदान करने का दावा हो रहा है। आरबीआई यह भी कह रहा है कि यह सचेतक सूची अभी भी पूरी नहीं है। इस बात से साफ है कि इस प्रकार की सूची में नई वेबसाइट या कहें नए ऐप शामिल हो सकते हैं जो इस प्रकार के अनधिकृत काम में लिप्त हैं।

    सचेतक सूची में शामिल नहीं की गई संस्था को, भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा विदेशी मुद्रा में व्यवहार करने या फोरेक्स लेनदेन के लिए इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म संचालित करने के लिए प्राधिकृत नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी व्यक्ति/ईटीपी की प्राधिकरण स्थिति का पता भारतीय रिज़र्व बैंक के वेबसाइट पर उपलब्ध प्राधिकृत व्यक्तियों और प्राधिकृत ईटीपी की सूची से लगाया जा सकता हैं।

    आरबीआई की ओर से निवासी व्यक्तियों को उन संस्थाओं/प्लेटफार्मों/वेबसाइटों के प्रति भी आगाह किया गया है जो ऐसी अप्राधिकृत संस्थाओं/ईटीपी को बढ़ावा देती प्रतीत होती हैं, जिनमें ऐसी अप्राधिकृत संस्थाओं के विज्ञापनों के माध्यम से या ‘सिम्युलेटेड वातावरण’ में ‘डेमो ट्रेडिंग’ प्रदान करके प्रशिक्षण/सलाहकार सेवाएं प्रदान करने का दावा (जैसे वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्मों सहित सोशल मीडिया पर) तथा अप्राधिकृत संस्थाओं के माध्यम से विदेशी मुद्रा व्यापार को सुविधाजनक बनाने और करने के लिए ऐसे अन्य अप्रत्यक्ष साधन प्रदान करना शामिल है।

    आरबीआई ने यह भी दोहराया है कि निवासी व्यक्ति जो फेमा के अंतर्गत अनुमत प्रयोजनों के अलावा अन्य प्रयोजनों हेतु फोरेक्स लेनदेन करने के लिए या भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा अप्राधिकृत ईटीपी पर, भारतीय रुपये या अन्य मुद्रा में, प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से, धन विप्रेषित/जमा करने के लिए किसी माध्यम का उपयोग करेंगे, वे फेमा के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई के भागी होंगे। यानि एक कोई भी आदमी फरेब का शिकार भी हो जाएगा और दूसरी ओर आरबीआई या सरकार की ओर से फेमा के उल्लंघन में सजा का हकदार भी हो जाएगा।

    आरबीआई ने साफ किया है कि जिनका नाम सूची में नहीं है इसका अर्थ यह नहीं लगाना चाहिए कि उन्हें प्राधृकित किया गया है। कम से कम यहां यह साफ है कि ये साइटों अनधिकृत रूप से इस काम में लगी हैं। इनसे लोगों को सावधान होने की जरूरत हैं।

  • सिर पर महिला की लाश लेकर पूरे मोहल्ले में घूमता रहा शख्स, बोरा खुला तो लोगों के उड़े होश

    सिर पर महिला की लाश लेकर पूरे मोहल्ले में घूमता रहा शख्स, बोरा खुला तो लोगों के उड़े होश

    मेरठ -रविवार को यहां अजीब वाक्या घटित हुआ। सुबह कॉलोनी में महिला की नग्न लाश बोरे में मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की उम्र करीब 30 साल बताई जाती है। यह घटना खरखौदा थाना क्षेत्र की है। इस घटना का एक CCTV भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति इसी बोरे को सिर पर रखकर ढोता दिख रहा है।

    बोरे के पास 500 रुपए की एक नोट भी मिली है। आशंका है कि महिला की रेप के बाद हत्या की गई है। घटना का एक CCTV भी सामने आया है। सुबह 7:05 बजे CCTV में हत्यारा सिर पर बोरे में भरकर लाश लेकर जाता दिख रहा है। वह काफी देर तक लाश को ठिकाने लगाने के लिए कॉलोनी में ही घूमता रहा। फिर एक गली में लाश को फेंक कर भाग गया।

  • सैनिक स्कूल कपूरथला को रक्षा मंत्री से मिली ट्रॉफी

    सैनिक स्कूल कपूरथला को रक्षा मंत्री से मिली ट्रॉफी

     

    कपूरथला -पंजाब का एकमात्र सैनिक स्कूल कपूरथला देश का सर्वश्रेष्ठ सैनिक स्कूल घोषित हुआ है। देश के सैनिक स्कूलों में कपूरथला सैनिक स्कूल एकमात्र ऐसा स्कूल है जिसको रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने रक्षा मंत्री ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया है। विदित हो कि 9 फरवरी को नई दिल्ली में सभी सैनिक स्कूलों के प्रधानाचार्यो के एक सम्मेलन में यह सम्मान प्राचार्य कर्नल प्रशांत सक्सेना ने ग्रहण किया।

    एक प्रेस विज्ञप्ति में सैनिक स्कूल कपूरथला के प्राचार्य कर्नल प्रशांत सक्सेना ने बताया कि 2022 में सैनिक स्कूल कपूरथला ने नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए) में सबसे ज्यादा कैडेट्स भेजकर या ट्रॉफी प्राप्त की है। यह ट्रॉफी सैनिक स्कूल कपूरथला को 35 वर्षों के बाद प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि यह रक्षा मंत्री ट्रॉफी कपूरथला सैनिक स्कूल पहली बार प्राप्त नहीं की है बल्कि अपनी सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियों के लिए अतीत में भी 10 बार प्राप्त कर चुका है। इस स्कूल का इतिहास प्रख्यात रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक यह स्कूल करीब 1000 से अधिक ऑफिसर देश को समर्पित कर चुका है जो देश के विभिन्न क्षेत्रों में सेवारत हैं। यहाँ तक कि यहाँ के कैडेट्स गवर्नर, फौज तथा प्रशासन के सर्वश्रेष्ठ पदों तथा तकनीकी क्षेत्रों में भी सर्वोत्तम पदों पर आसीन रहे हैं । उन्होंने कहा कि प्रख्यात इस स्कूल की उपलब्धि भी सर्वश्रेष्ठ है। स्कूल सभागार में कल आयोजित एक अभिनंदन समरोह में प्रधानाचार्य कर्नल प्रशांत सक्सेना ने ट्राफी को औपचारिक तौर पर स्कूल कैप्टन कैडेट आयुष्मान पराशर को सुपूर्द किया। इस मौके पर सभागार में जहाँ सम्पूर्ण स्कूल उपस्थित था वही – 2015 – 2022 बैच तथा 148 वें एन•डी•ए• कोर्स के सैकेपियन भी खडग़वासला (पूणे) से ऑनलाइन मौजूद हुए।

    इस मौके पर अनेकों सीनियर सैकेपियन्स ने अपनी प्रसन्नता वाया वीडियो व्यक्त की। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में
    कर्नल प्रशांत सक्सेना ने इस बड़ी उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों, आफिसर्स, सभी कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों को दिया। 1961 से सैनिक स्कूल कपूरथला चल रहा है। यह कपूरथला के महाराजा जगतजीत सिंह के महल में तब से लेकर आज तक अनवरत गति से अपनी उपलब्धियों के लिए जाना जाता रहा है। यहाँ की उपलब्धियों से प्रभावित होकर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, गवर्नर, रक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री सहित अनेकों देश और विदेशों की शख्सीयतें यहाँ आ चुकी हैं। पंजाब के लोगों में अपने इस इकलौता लोकप्रिय संस्थान की उपलब्धि पर गर्व है और सभी में हर्ष व्याप्त है। स्कूल के प्राचार्य कर्नल प्रशांत सक्सेना, उप प्राचार्या विंग कमांडर दीपिका रावत एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर जेबीएस बेग ने इस उपलब्धि का श्रेय यहाँ के शिक्षकों एवं छात्रों को देते हुए इन्हें बहुत-बहुत बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि इस सम्मान के लिए विद्यार्थियों के अभिभावकगण भी बधाई के पात्र हैं जिनका सहयोग और मार्गदर्शन समय-समय पर मिलता रहा है।

  •  रेलवे शिवभक्तों के लिए लेकर आया खास तोहफा, कम पैसों में करें 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन

     

    नई दिल्ली – महाशिवरात्रि 18 फरवरी को है और शिवभक्तों के लिए भारत रेलवे खास ताेहफा लाया है। यह तोहफा है कम पैसों में 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का। रेलवे की तरफ से महाशिवरात्रि नव ज्योतिर्लिंग यात्रा नामक पैकेज में ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, ग्रिश्नेश्वर ज्योतिर्लिंग, औंढा नागनाथ ज्योतिर्लिंग, परली वैजनाथ ज्योतिर्लिंग, मल्लिकार्जुन स्वामी ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाए जाएंगे। यह टूर 13 और 12 रात का है। टूर की शुरुआत मदुरई से होगी। पैकेज का बोर्डिंग प्वाइंट है तिरुनेलवेली, मदुरै, डिंडीगुल, इरोड, सलेम, जोलारपेट्टई, काटपाडी, पेरम्बूर, नेल्लोर।

    पैकेज का शुल्क- 5,350 रुपये है। इस पैकेज के जरिए आप 8 मार्च 2023 से लेकर 20 मार्च 2023 तक इन सभी जगहों की यात्रा करेंगे। पैकेज में आपको ट्रेन में स्लीपर कोच से यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। आपको हर जगह ठहरने के लिए उचित व्यवस्था मिलेगी।