Author: Sumesh Sharma

  • अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा के खिलाफ मुंबई पुलिस ने लिया ऐक्शन,जानिए क्या था कारण

    मुंबई: बॉलीवुड के सितारे जोश-जोश में कई बार ऐसे काम कर जाते हैं, जो कि फैंस को बहुत पसंद आया है। लेकिन बाद में उनको उस चीज की भरपाई करना बहुत महंगा पड़ जाता है। कुछ ऐसा ही अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा के साथ भी हुआ है। बीते दिनों अमिताभ बच्चन की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वह एक अंजान शख्स के साथ बाइक राइड पर नजर आ रहे थे। वहीं अनुष्का शर्मा का भी एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह किसी के साथ बाइक पर नजर आ रही थीं। कुछ यूजर्स ने इन एक्टर्स के खिलाफ ट्रैफिक नियम तोड़ने को लेकर शिकायतें कर दी हैं।

    सोशल मीडिया यूजर्स की शिकायतें मिलने के बाद, मुंबई पुलिस ने अभिनेता अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल अमिताभ ने सोमवार को अपने काम के स्थान पर पहुंचने के लिए एक प्रशंसक से लिफ्ट ली थी, जबकि सड़क जाम के बाद शूटिंग की जगह पर जल्दी जाने के लिए अनुष्का शर्मा अपने बॉडीगार्ड के साथ बाइक पर बैठीं थीं। दोनों ही स्थितियों में न तो अमिताभ और अनुष्का ने हेलमेट पहन रखा था और ना ही बाइक चलाने वाले ने।

    अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अमिताभ बच्चन ने जाम से निकलने और शूटिंग पर समय पर पहुंचाने में मदद करने के लिए एक अनजान व्यक्ति का शुक्रिया अदा किया। बच्चन (80) ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक मोटरसाइकिल चालक के साथ रविवार रात एक तस्वीर साझा की और लिखा, ‘सवारी के लिए शुक्रिया दोस्त… आपको नहीं पता, लेकिन आपकी वजह से मैं समय पर शूटिंग पर पहुंचा। जाम से बचाने के लिए शुक्रिया।’ तस्वीर में अमिताभ एक मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे नजर आ रहे हैं।

    फिल्म जगत के कई लोगों ने बच्चन के बाइक सवार के साथ जाने के फैसले की तारीफ कर उनकी भी सराहना की है, वहीं कुछ सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने पूछा है कि बच्चन और बाइक चालक दोनों ने ही हेलमेट क्यों नहीं पहना। एक व्यक्ति ने लिखा, ‘हेलमेट कहां है सर’। एक अन्य ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा, ‘सवार और पिछली सवारी दोनों बिना हेलमेट के हैं। मुंबई पुलिस कृपया ध्यान दें!’

    अमिताभ बच्चन के बिना हेलमेट के बाइक सवारी करने पर मुंबई पुलिस ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कहा, ‘हमने इस मामले को ट्रैफिक ब्रांच के साथ साझा किया है।’ इसी तरह, जब अनुष्का शर्मा का बाइक सवारी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, तो एक यूजर ने मुंबई पुलिस को टैग किया और लिखा, ‘मुंबई पुलिस नो हेलमेट?’ इसके जवाब में, मुंबई पुलिस ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस को इसके बारे में सूचित कर दिया गया है। दोनों ट्वीट में मुंबई ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को भी टैग किया गया था।

  • पुलिस को देखते ही कोर्ट के अंदर फवाद चौधरी, देखें Video

     

    डॉन न्यूज के मुताबिक, पुलिस कोर्ट के बाहर चौधरी को एक अन्य मामले में गिरफ्तार करने पहुंची थी। इसके कुछ ही समय बाद पीटीआई की ओर से ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया गया। इसमें फवाद चौधरी को वकीलों के साथ एचसी के अंदर जाते हुए देखा जा सकता है। फवाद को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अन्य नेताओं के साथ आगजनी और हिंसक विरोध प्रदर्शन के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, इन पर आरोप है कि इन्होंने सोची-समझी रणनीति के तहत शांति को खतरे में डालने का काम किया। इस्लामाबाद HC के बाहर पाकिस्तानी रेंजरों की ओर से इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद विरोध-प्रदर्शन के दौरान यह हिंसा हुई थी।

    इमरान खान की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित
    दूसरी ओर, लाहौर हाई कोर्ट ने जमानत की अपील वाली इमरान खान की याचिका पर मंगलवार को फैसला सुरक्षित रख लिया। पिछले सप्ताह इमरान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों की ओर से कई गई हिंसा के मामले में उनके खिलाफ दर्ज मामलों के खिलाफ याचिका दायर की गई है। खान ने शनिवार को याचिका दायर की थी। एक दिन पहले उन्हें इस्लामाबाद एचसी से जमानत पर रिहा किया गया था। पंजाब की अंतरिम सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने जमानत याचिका का विरोध किया और कहा कि इसे मंजूरी नहीं दी जानी चाहिए। खान शुक्रवार को जमानत मिलने के बावजूद गिरफ्तारी के डर से घंटों कोर्ट परिसर से बाहर नहीं निकले थे, हालांकि बाद में वह शनिवार को अपने लाहौर स्थित घर लौट आए।

  • बड़ा हादसा: चार मंजिला हॉस्टल में लगी आग से 10 लोगों की दर्दनाक मौत, 30 से अधिक लापता

     बड़ा हादसा: चार मंजिला हॉस्टल में लगी आग से 10 लोगों की दर्दनाक मौत, 30 से अधिक लापता

     

    पुलिस के प्रारंभिक आकलन के अनुसार फिलहाल मृतकों की सटीक संख्या के बारे में नहीं बताया जा सकता लेकिन अनुमान है कि मौतों की संख्या 10 है। पुलिस के अनुसार कुल 52 लोगों को इमारत से बाहर निकाला गया और कम से कम पांच को छत से बचाया गया, लेकिन अन्य का पता नहीं चल पाया। पांच लोगों को अस्पताल भेजा गया, जिनमें दो की हालत गंभीर है।

    दमकल और आपात विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि इमारत में करीब 90 लोग रह रहे थे और लोगों को निकालने के बाद भी करीब 30 लोगों का पता नहीं चल पाया है। मॉर्निंग न्यूज प्रोग्राम से बात करते हुए न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने कहा कि और मौतें हो सकती हैं।

  • केन्द्र सरकार जेनरिक दवाओं को लेकर हुई सख्त ,डॉक्टरों को चेतावनी देते हुए कहा जेनरिक दवा नहीं लिखा तो परिणाम भुगतने को रहें तैयार

    केन्द्र सरकार जेनरिक दवाओं को लेकर हुई सख्त ,डॉक्टरों को चेतावनी देते हुए कहा जेनरिक दवा नहीं लिखा तो परिणाम भुगतने को रहें तैयार

     

     

    केंद्र सरकार ने अपने डॉक्टरों को निर्देश दिया है कि वो मरीजों को जेनरिक दवा ही लिखें. इसे लेकर सोमवार को एक आदेश भी जारी किया गया है. आदेश में कहा गया है कि जेनरिक दवाएं नहीं लिखने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

    केन्द्र सरकार के डॉक्टरों को चेतावनी, जेनरिक दवा नहीं लिखा तो परिणाम भुगतने को रहें तैयार

    जेनरिक दवाईयां

    देश में जेनरिक दवाओं के इस्तेमाल को लेकर केंद्र सरकार अब सख्त हो गई है. सरकार ने सोमवार को एक आदेश जारी कर अपने सभी डॉक्टरों को जेनरिक दवा लिखने की हिदायत दी है. सरकार ने कहा कि अगर डॉक्टर अपनी पर्ची में जेनरिक दवा नहीं लिखते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

  • ‘द केरल स्टोरी’ पर विवाद: जानें किस जगह पर मेडिकल छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, कई स्टूडेंट घायल

    ‘द केरल स्टोरी’ पर विवाद: जानें किस जगह पर मेडिकल छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, कई स्टूडेंट घायल

     

    जम्मू : जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म को लेकर सोमवार को छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प की खबरों के बीच पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि छात्रावास के अंदर ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म को लेकर छात्रों के दो समूह आपस में भिड़ गए, जिसमें कुछ छात्रों को चोटें आईं। पुलिस ने कहा, जीएमसी हॉस्टल जम्मू में कुछ छात्रों और बाहरी लोगों के बीच हाथापाई की घटना हुई है। मामले का संज्ञान लिया गया है और जांच जारी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि झड़प जम्मू-कश्मीर के बाहर किसी घटना को लेकर बहस के बाद हुई।

    इस मामले को लेकर पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि केंद्र सरकार हिंसा और सांप्रदायिक आग भड़काने वाली फिल्मों को प्रोत्साहित कर रही है और उन्हें बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि अपने तुच्छ चुनावी लाभ के लिए भाजपा द्वारा निर्दोषों का खून बहाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा, ‘उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अनुरोध है कि जीएमसी जम्मू मामले में संज्ञान लें और दोषियों को सजा दिलाएं।’

  • ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे धर्मांतरण के खेल का हुआ खुलासा, पादरी समेत 3 गिरफ्तार

    ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे धर्मांतरण के खेल का हुआ खुलासा, पादरी समेत 3 गिरफ्तार

     

    गाजियाबाद : गाजियाबाद के खोड़ा में एक ब्यूटी पार्लर के अंदर धर्मांतरण कराने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए महिला ने पादरी समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला की शिकायत के बाद खोड़ा पुलिस ने शुक्रवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये मामला खोड़ा थाना क्षेत्र के मधु विहार का है। खोड़ा मधु विहार की सुनीता अरोड़ा भाजपा की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की खोड़ा मंडल संयोजिका हैं। उन्होंने बताया कि उनके पड़ोस में मयूर विहार दिल्ली की बबीता ब्यूटी पार्लर चलाती है।

    सुनीता अरोड़ा का आरोप है कि बबीता ने मयूर विहार फेस दो के इब्राहिम और रीबा से मिलाया था। इब्राहिम ने अपने आप को दिल्ली के एक चर्च में पादरी होना बताया। वह शुक्रवार को उनके स्टाफ की ओर से बुलाने पर ब्यूटी पार्लर गईं तो वहां पर चार-पांच महिलाएं और पुरुष मौजूद थे। पादरी इब्राहिम ने सुनीता से कहा कि गले पड़े कृष्ण भगवान के लाकेट को उतारो, यीशु के दर्शन करा दूंगा। उन्होंने लाकेट उतार दिया। पादरी ने उनसे कहा कि तुम्हारे घर में जो भगवान की तस्वीर है उन्हें पहले हटाना होगा। तभी दर्शन होंगे। उन्होंने इसका विरोध कर अपने परिचितों को कॉल कर मौके पर बुलाया।

    आरोप है कि उनका जबरन धर्मांतरण कराने का प्रयास किया गया। सुनीता ने आरोप लगाया है कि यह लोग गरीब असहाय लोगों को फंसाकर उनका धर्मांतरण कराते हैं।

    सुनीता ने बताया कि करीब आठ माह से किराये की दुकान में ब्यूटी पार्लर चल रहा है। दुकान का पार्लर के रूप में उपयोग किया जाता है। आगे कास्मेटिक की दुकान चलती है। प्रार्थना के समय पार्लर के अंदर वाले कमरे से कुर्सी आदि को हटा दिया जाता था। उसके अंदर ही प्रार्थना सभा होती थी। वह जब पहुंची थीं तो अंदर चार पांच लोग प्रार्थना कर रहे थे। तीनों का व्यवहार शुरूआत से ही अलग दिखा। ब्यूटी पार्लर से पुलिस को कुछ नहीं मिला है। पुलिस पूछताछ में तीनों ने प्रार्थना कराना ही स्वीकार किया है।

    एसीपी इंदिरापुरम, स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा- महिला की ओर से मिली शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर इब्राहिम, रीबा और बबीता को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों से पूछताछ की गई। वीडियो सबूत आदि जुटाए जा रहे हैं। पुलिस की टीम जांच करने में जुटी है।

  • मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान, पंजाब में बढ़ी हुई बिजली दरों का खर्च उठाएगी पंजाब सरकार

     

    चंडीगढ़ : जालंधर लोकसभा उपचुनाव के होते ही पंजाब में बिजली महंगी हो गई है। पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के नए टैरिफ चार्ज निर्धारित कर दिए हैं। इनके अनुसार पंजाब में 16 मई से बिजली दरें महंगी होंगी।

    हालांकि सीएम भगवंत मान ने कहा कि बिजली दरों में वृद्धि का खर्चा सरकार वहन करेगी, आम लोगों पर इसका बोझ नहीं पड़ेगा। CM भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि बिजली की दरों में बढ़ोतरी का खर्चा पंजाब सरकार देगी। इसका आम लोगों पर कोई बोझ नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि 600 यूनिट वाली योजना के एक भी मीटर पर असर नहीं पड़ेगा।

    नए टैरिफ के अनुसार, 2 किलोवाट तक लोड वाले उपभोक्ताओं को पहले 100 यूनिट के लिए दर 3.49 रुपए से बढ़ाकर 4.19 रुपए प्रति यूनिट कर दी गई है। इसके साथ ही फिक्स चार्ज भी 35 रुपए से बढ़ाकर 50 रुपए प्रति किलोवाट कर दिए गए हैं। 101 से 300 यूनिट तक दर 5.84 रुपए से बढ़ाकर 6.64 रुपए प्रति यूनिट और 300 से अधिक यूनिट के लिए 7.30 रुपए से बढ़ाकर 7.75 रुपए प्रति यूनिट कर दी गई है।

    इसी प्रकार 2 से 7 किलोवाट तक लोड वाले उपभोक्ताओं के लिए पहले 100 यूनिट तक दर 3.74 रुपए की जगह अब 4.44 रुपए होगी। 100 से 300 तक 5.84 रुपए के बजाय 6.64 रुपए प्रति यूनिट, 300 से अधिक के लिए 7.30 रुपए की जगह 7.75 रुपए प्रति यूनिट देने होंगे। इस वर्ग के लिए फिक्स चार्ज 60 से बढ़ाकर 75 रुपए प्रति किलोवाट कर दिए गए हैं। 7 से 50 किलोवाट लोड वाले उपभोक्ताओं के लिए दरें अब पहले 100 यूनिट 4.64 रुपए की जगह 5.34 रुपए प्रति यूनिट, 100 से 300 के लिए 6.50 रुपए की जगह 7.15 रुपए प्रति यूनिट और 300 से अधिक के लिए 7.50 रुपए की जगह 7.75 रुपए प्रति यूनिट होगी। इस वर्ग के लिए फिक्स चार्ज 95 से बढ़ाकर 110 रुपए प्रति किलोवाट कर दिए गए हैं।

    वहीं 50 से 100 किलोवाट लोड वाले उपभोक्ताओं के लिए शुल्क 6.43 रुपए की बजाय 6.75 रुपए प्रति यूनिट होंगे। इस श्रेणी के लिए फिक्स चार्ज 115 से बढ़ाकर 130 रुपए प्रति किलोवाट किए गए हैं। 100 किलोवाट से अधिक लोड वाले उपभोक्ताओं के लिए 6.63 की जगह अब 6.96 रुपए प्रति किलोवाट दर होगी और फिक्स चार्ज 125 रुपए से बढ़ाकर 140 रुपए प्रति किलोवाट किए गए हैं।

  • पटियाला ; गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब परिसर में शराब पी रही महिला की श्रद्धालु ने गोली मारकर कर दी हत्या

    पटियाला ; गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब परिसर में शराब पी रही महिला की श्रद्धालु ने गोली मारकर कर दी हत्या

     

    पटियाला : पटियाला के गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। गोलीबारी में एक सेवादार भी घायल हो गया। घटना बीती रात 10 बजे की है। आरोपी का नाम निर्मलजीत सिंह है और पटियाला का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि महिला गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के परिसर में सरोवर के पास शराब पी रही थी।

    मृतक महिला की पहचान परविंदर कौर (32) के रूप में हुई है। वह गुरुद्वारे के अंदर शराब पी रही थी। तभी गुरुद्वारे के कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश भी की। वे महिला को गुरुद्वारे के मैनेजर के कमरे में पूछताछ के लिए ले जाने की कोशिश कर रहे थे।
    सेवादार महिला से पूछताछ कर रहे थे कि तभी आरोपी निर्मलजीत वहां आ गया और उसने फायरिंग शुरू कर दी।

    निर्मलजीत ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से 5 फायर किए। महिला को तीन गोलियां लगीं, जबकि सेवादार सागर कुमार को भी एक गोली लगी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सागर को रजिंद्रा अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। उसके पेट में गोली लगी है।

    सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। अनाज मंडी थाने के एसएचओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की रिवाल्वर भी जब्त कर ली गई है। महिला का पोस्टमार्टम पटियाला के राजेंद्र अस्पताल की मोर्चरी में करवाया जाएगा।

  • 17 मई को जालंधर के सर्किट हाउस में होगी पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग, CM मान ने ट्वीट कर दी जानकारी

    17 मई को जालंधर के सर्किट हाउस में होगी पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग, CM मान ने ट्वीट कर दी जानकारी

    चंडीगढ़ : 17 नई को जालंधर के सर्किट हाउस में CM पंजाब भगवंत मान की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट की अगली मीटिंग होगी। इसकी जानकारी सीएम भगवंत मान ने ट्वीट करके दी। यह बैठक सुबह 10:30 बजे की जाएगी। इस मीटिंग में जालंधर समेत समूचे पंजाब के विकास कार्यों बारे चर्चा कर उन्हें मंजूरी दी जाएगी। बता दें, पिछले दिनों लुधियाना के सर्किट हाउस में रखी गई थी।


    CM मान ने अपने ट्वीट की टैग लाइन, ‘सरकार तुहाडे द्वार’ रखी है। उन्होंने लिखा कि पंजाब सरकार अपने वादे के अनुसार 17 मई को जालंधर सर्किट हाउस में सुबह साढ़े 10 बजे कैबिनेट मीटिंग करेगी। इसमें सभी पुराने अधर में लटके मामलों को हल करने पर विचार किया जाएगा। साथ ही तुरंत फैसले लिए जाएंगे।

  • NIA का बड़ा एक्शन; श्रीनगर समेत 5 जिलों में 13 जगह पर एक साथ रेड

     NIA का बड़ा एक्शन; श्रीनगर समेत 5 जिलों में 13 जगह पर एक साथ रेड

     

    श्रीनगर  : बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से है। यहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए (NIA) ने रविवार को सुबह टेरर फंडिंग मामले में जम्मू-कश्मीर के कई जगहों पर छापा मारा है। एनआईए की टीम ने श्रीनगर सहित 5 जिलों में 13 जगह छापेमारी की है। एनआईए के अधिकारी इन स्थानों में तलाशी ले रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी कई लोगों के घरों पर छापा मारा गया था।

    जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लगातार जांच एजेंसियों का अभियान जारी है। इससे पहले 11 मई को जमात-ए-इस्लामी और टेरर फंडिंग मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जम्मू कश्मीर के 11 जगहों पर एक साथ छापेमारी की थी। एनआईए ने छापेमारी की है। ये कार्रवाई पुलावामा, कुपवाड़ा, बडगाम और बारामुला में की गई थी। इस दौरान टीम ने कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की थी।

    वहीं, बीते दिनों एनआईए की टीम ने श्रीनगर के कुरसु राजबाग में तीन सगे भाइयों मोहम्मद अयूब पख्तून, सफीन और तारिक अहमद के आवास पर छापा मारा था। इसी क्रम में एनआईए की टीम ने रविवार को भी जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकवादी साजिश के मामले में कई जगहों पर रेड मारी है। एनआईए के अधिकारी अभी संदिग्ध लोगों के घरों की तलाशी ले रहे हैं और कुछ लोगों से पूछताछ भी जारी है। हालांकि, अभी तक किसी को गिरफ्तार या हिरासत में लेने की कोई खबर सामने नहीं आई है।