Author: Sumesh Sharma

  • कल वर्ल्ड कप के फाइनल अहमदाबाद में लगेगा VIPs का मेला, मेहमानों की लिस्ट में ये दिग्गज

    कल वर्ल्ड कप के फाइनल अहमदाबाद में लगेगा VIPs का मेला, मेहमानों की लिस्ट में ये दिग्गज

     

    गुजरात का अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम रविवार को होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस मुकाबले में देश-दुनिया की कई नामचीन हस्तियां भी शामिल होंगीं. मैच देखने पहुंचने वाली इन नामचीन हस्तियों की लिस्ट सामने आई है जिसमें 100 से अधिक वीवीआईपी शामिल हैं.

    आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. रविवार को होने वाले इस मुकाबले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश और दुनियाभर के 100 से अधिक वीवीआईपी गेस्ट शामिल होंगे. मुकाबले वाले दिन अहमदाबाद एयरपोर्ट पर तकरीबन 100 चार्टर्ड प्लेन के उतरने की संभावना है.फाइनल मुकाबले को यादगार बनाने के लिए बीसीसीआई की ओर से भी विशेष तरह की तैयारी की गई है.

    क्रिकेट वर्ल्ड कप देखने पहुंचने वाले जिन 100 से अधिक वीवीआईपी गेस्ट की सूची सामने आई है उसमें पीएम और कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट और गुजरात हाई कोर्ट के जस्टिस और पूर्व जस्टिस के अलावा 8 से ज्यादा राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. वहीं, विदेशी मेहमानों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री और ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल भी अहमदाबाद पहुंचेगा. मुकाबला देखने को लिए सिंगापुर, अमेरिका और यूएई के राजदूत भी स्टेडियम में नजर आएंगे.

    भारत से शामिल होने वाले कुछ वीवीआईपी गेस्ट

    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
    • केंद्रीय गृह राज्य मंत्री
    • केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर
    • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
    • असम, मेघालय समेत 8 राज्यों के मुख्यमंत्री
    • तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन

    विदेशों से शामिल होने वाले वीवीआईपी गेस्ट

    • ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री
    • ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल
    • सिंगापुर, अमेरिका, यूएई के राजदूत

    अन्य वीवीआईपी मेहमान

    • सुप्रीम कोर्ट से जस्टिस और पूर्व जस्टिस
    • गुजरात हाई कोर्ट के जस्टिस और पूर्व जस्टिस
    • अन्य राज्यों के न्यायालयों के न्यायाधीश

    वहीं, वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया. इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी 49.4 ओवर में 212 रनों पर ढेर हो गई. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 47.2 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर मुकाबला अपने नाम कर दिया. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया 8वीं बार फाइनल में जगह बनाने में सफल रहा. दक्षिण अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर ने सर्वाधिक 101 रनों की पारी खेली वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्राविस हेट ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए.

  • दिल दहलाने वाली वारदात; DSP के बेटे ने की अपनी मां की हत्या के बाद किया आत्महत्या का प्रयास

     दिल दहलाने वाली वारदात; DSP के बेटे ने की अपनी मां की हत्या के बाद किया आत्महत्या का प्रयास

     

    देहरादून : देहरादून जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बलबीर रोड पर जज कॉलोनी में रहने वाले डिप्टी एसपी मलखान सिंह की पत्नी बबीता रानी की हत्या हुई है। डिप्टी एसपी के बेटे ने ही अपनी मां की निर्मम तरीके से हत्या कर दी है।

    बताया जा रहा है कि मां की हत्या के बाद बेटे ने भी आत्महत्या का प्रयास किया था। जिसे पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार, मलखान सिंह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में डिप्टी एसपी पद पर हैं। मलखान सिंह के दो बेटे हैं। पत्नी और एक बेटा आदित्य (आरोपी) देहरादून में बलबीर रोड स्थित जज कॉलोनी में रहते हैं। जबकि, दूसरा बेटा दिल्ली में नौकरी करता है।

    देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने मौके पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश की। इस मामले में जब पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति सही नहीं है। उसका इलाज चल रहा है। आरोपी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था, जिसे बीच में छोड़कर घर आ गया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

  • होशियारपुर रैली;अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने 867 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया शुभारंभ

    होशियारपुर रैली;अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने 867 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया शुभारंभ

     

    होशियारपुर -दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज विशाल विकास क्रांति रैली के लिए होशियारपुर पहुंचे। यहां उन्होंने 867 करोड़ रुपए के कार्यों का शुभारंभ किया। दोनों नेताओं ने जहां कई प्रोजेक्ट जो पूरे हो गए हैं उनको जनता को समर्पित किया वहीं कई कार्यों की आधारशिला रखी। केजरीवाल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब में बहुत काम हुआ है…उत्कृष्ट स्कूल बनाए जा रहे हैं। अमृतसर में एक सरकारी स्कूल बनाया गया है। ऐसा ही स्कूल होशियारपुर में बनाया जा रहा है… अब गरीबों, किसानों और मजदूरों के बच्चे बड़े स्कूलों में पढ़ेंगे। केजरीवाल ने कहा कि आप ही एकमात्र पार्टी है जो कहती है कि हमें वोट दो, हम आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा देंगे। भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने होशियारपुर पहुंच सभी कामों का वर्चुअल शुभारंभ किया है। होशियारपुर में नए सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल और आर्मी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की भी आधारशिला रखी गई। इन सारे प्रोजेक्ट्स से पंजाब के दोआबा रीजन के तकरीबन 10 विधानसभा हलकों के लोगों को फायदा पहुंचेगा।

  • Punjab : मोहाली में गुरुद्वारे की प्रधानगी पर विवाद

    You are currently viewing Punjab : मोहाली में गुरुद्वारे की प्रधानगी पर विवाद

    Punjab : मोहाली में गुरुद्वारे की प्रधानगी पर विवाद

    •  चंडीगढ़ से सटे मोहाली में गुरुद्वारा साहिब की प्रधानगी और गोलक में रखे पैसे को लेकर बवाल हो गया। नयागांव में दो गुटों की तरफ से प्रधान की कुर्सी पर अपना कब्जा जमाए जाने की बात की जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को शांत करने की कोशिश की है।दोनों गुटों की तरफ से गुरु पर्व मनाने की तैयारी चल रही है। इसी तैयारी के दौरान एक गुट की तरफ से गुरुद्वारा साहिब के गोलक से पैसे निकालने की कोशिश की गई है। वहीं दूसरे ग्रुप ने गुरुद्वारा साहिब के अंदर लगे हुए तालों को तोड़ने के आरोप लगाए हैं।

    मौके पर मौजूद सतनाम सिंह ने कहा कि सर्वसम्मति से उसे प्रधान चुना गया है। दूसरे पक्ष की तरफ से जानबूझकर माम में दखल दिया जा रहा है।वहीं, नगर कौंसिल नयागांव की प्रधान बीबी बलविंदर कौर वे पति गुरुध्यान सिंह ने कहा कि दूसरा गुट AAP सरकार की शय पर इस तरह के काम कर रहा है। हलका विधायक के पिता की तरफ से उन्हें सपोर्ट किया जा रहा है। इसी कारण पुलिस भी उनका ही साथ दे रही है।

  • Punjab : सुखबीर बादल ने सीएम माननीय को भेजा कानूनी नोटिस

    You are currently viewing Punjab : सुखबीर बादल ने सीएम माननीय को भेजा कानूनी नोटिस

    Punjab : सुखबीर बादल ने सीएम माननीय को भेजा कानूनी नोटिस

    • सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को कानूनी नोटिस भेजा है. सुखबीर ने 5 दिन के अंदर माफी मांगने को कहा है.उनका आरोप है कि मुख्यमंत्री ने बालासर फार्म हाउस और ट्रांसपोर्ट को लेकर गलत बयानबाजी की है, अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो हम मानहानि का केस करेंगे.सुखबीर बादल द्वारा अपने वकील और पार्टी कानूनी विंग के अध्यक्ष अर्शदीप सिंह कलेर के माध्यम से भेजे गए नोट्स में मुख्यमंत्री से पांच दिनों के भीतर माफी मांगने को कहा गया है।

    अगर वे ऐसा नहीं करेंगे तो मुख्यमंत्री के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जायेगा. सुखबीर का आरोप है कि मुख्यमंत्री ने एक नवंबर को कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना में खुली बहस के दौरान बादल परिवार पर हरियाणा के बालासर फार्म को पानी देने के लिए एसवाईएल नहर खोदने का आरोप लगाया था.सुखबीर बादल ने कहा है कि ये आरोप सरासर झूठ हैं. सुखबीर ने मुख्यमंत्री पर नोटों के जरिए निम्न स्तर की राजनीति करने का भी आरोप लगाया है.

  • 75 फीसदी नौकरियों में हरियाणा के ही लोगों की भर्ती का कानून रद्द

    75 फीसदी नौकरियों में हरियाणा के ही लोगों की भर्ती का कानून रद्द

    • पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट से हरियाणा सरकार को बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट ने प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में प्रदेश के नागरिकों को 75 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून रद्द कर दिया है. हरियाणा सरकार की तरफ से लागू इस फैसले को फरीदाबाद और गुरुग्राम के उद्योगपतियों ने हाईकोर्टे में चुनौती दी थी. जिसको लेकर हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान फिर चर्चाओं में आ गया है. जिसमें उन्होंने कहा था कि क्या बिहार देश से बाहर है.

    आपको बता दें कि बिहार की शिक्षक भर्ती में प्रदेश से बाहर के लोगों को भर्ती में शामिल किए जाने को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने यह बयान दिया था. आपको बता दें कि बिहार में शिक्षकों की 170461 पदों पर भर्तियां निकाली गई थी. जिसमें 120336 टीचर कैंडिडेट सेलेक्ट हुए थे. इसके बाद पहली भर्ती प्रक्रिया में खाली रहे पदों को जोड़कर दूसरी भर्ती निकाली गई थी. जिसमें कहा गया कि इस भर्ती प्रक्रिया में बिहार से बाहर के लोग भी शामिल हो सकेंगे जिसके बाद 2020 में फैसला वापसी लेते हुए कहा गया कि भर्ती में सिर्फ बिहार के लोग ही शामिल हो सकेंगे.

    इसके बाद जून में इस फैसले को महागठबंधन की सरकार ने सभी के लिए खोल दिया क्योंकि उन्हें डर था कि दूसरे राज्य के कैंडिडेट कोर्ट चले गए तो भर्ती को रद्द करना पड़ेगा. क्योंकि दूसरे राज्य कै कैंडिडेट को भर्ती होने से रोकना संविधान से मिले समानता का अधिकार का उल्लंघन है.

  • Crime : कपूरथला में बाइक चोर गिरोह के 3 आरोपी काबू

    You are currently viewing Crime : कपूरथला में बाइक चोर गिरोह के 3 आरोपी काबू

    Crime : कपूरथला में बाइक चोर गिरोह के 3 आरोपी काबू

    कपूरथला CIA पुलिस ने जालंधर और कपूरथला में बाइक चोरी करने वाले चोर गिरोह के तीन आरोपियों को काबू किया है। जिनके पास पुलिस ने 14 बाइक बरामद कि है। पहले CIA टीम ने एक आरोपी को मछली पुंग फार्म के नजदीक से चोरी की बाइक, 5 ग्राम हेरोइन व 150 नशीली गोलियां लेकर आते काबू किया था। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने अन्य 6 बाइक बरामद की है।

  • अमृतसर के खानकोट के पास पुलिस कर्मी की हत्या, देर रात ड्यूटी से घर लौटते समय दिया वारदात को अंजाम

    अमृतसर के खानकोट के पास पुलिस कर्मी की हत्या, देर रात ड्यूटी से घर लौटते समय दिया वारदात को अंजाम

    पुलिसकर्मी अमृतसर के जंडियाला गुरु थाने में था तैनात 

    पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया मामले की जांच शुरू हो गई है

    MBD WEB NEWS अमृतसर (प्रदीप जैन) पंजाब में हालात दिन-ब-दिन खराब होते जा रहे हैं, आए दिन लूटपाट और हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे पंजाब के लोग दहशत के माहौल में जी रहे हैं और मन लुटेरों का.पुलिस का ज़रा भी डर नहीं था, लेकिन अब अमृतसर के खानकोट से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां देर रात एक पुलिस कांस्टेबल की हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, अमृतसर के जंडियाला गुरु के अंतर्गत नवां गांव चौकी में तैनात एएसआई दत की देर रात हत्या कर दी गई। जानकारी मिली है कि पुलिस अधिकारी देर रात ड्यूटी के बाद अपने घर लौट रहे थे तभी किसी ने उनकी हत्या कर दी और इस मामले में पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं मृतक पुलिस अधिकारी की पहचान सरूप सिंह के रूप में हुई है. इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सुच्चा सिंह ने बताया कि पुलिस अधिकारी सरूप सिंह जो एक जरूरी फाइल देने के लिए घर से पुलिस चौकी जा रहे थे, रास्ते में उनकी हत्या कर दी गई और उनका शव खानकोट गांव के पास सूए से बरामद किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

    दूसरी और मृत्यु पुलिस अधिकारी का अमृतसर के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया और वहां मृत्यु को पुलिस अधिकारी के परिवारिक मेंबरों ने बताया कि देर रात उन्हें किसी व्यक्ति का फोन आया तो वह पुलिस चौकी जा रहे थे तभी रास्ते में उनका कत्ल हुआ है इसकी जानकारी उन्हें सुबह मिली है फिलहाल उन्होंने कहा कि पुलिस उसे मामले में जांच कर रही है और उन्हें पुलिस की जांच पर भरोसा है

    गौरतलब है कि पंजाब में आए दिन हत्या और लूट की बड़ी घटनाएं सामने आ रही हैं और इन घटनाओं को देखकर पंजाब के लोग दहशत और माहौल में जी रहे हैं. इस मामले में राजनीति गरमा रही है क्योंकि पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी ट्वीट कर पंजाब के मुख्यमंत्री पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि पंजाब में पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं हैं. तो फिर पंजाब के लोग कैसे सुरक्षित रहेंगे

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की मीडिया से अपील, AI आधारित डीप फेक के खतरे से लोगों को करें जागरूक 

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मीडिया में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर आधारित ‘डीप फेक’ पोस्ट को देश की आंतरिक सुरक्षा एवं स्थिरता के लिए संभावित खतरा बताते हुए आज मीडिया से अपील की कि वे देश में इसके प्रभावों एवं खतरों को लेकर जनता को जागरूक करें।

    मोदी ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार दिवाली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में आये पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि एआई के कारण मीडिया में डीप फेक का एक बड़ा संकट आ रहा है। इसे लेकर जनता के पास सत्यापन की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा, एआई के जमाने में जिस प्रकार से डीपफेक फैल रहा है, वह एक बड़ा संकट है। ये समाज में असंतोष की आग भी बहुत तेजी से फैला सकता है। कहीं कोई गलत बात हो जाए तो सरकार के लिए नयी मुसीबत खड़ी हो सकती है।

    उन्होंने कहा कि इसी प्रकार के एक डीप फेक वीडियाे में स्वयं उनका एक वीडियो बना कर डाला गया है जिसमें गरबा गाते हुए दिखाये गये हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में हमारे कार्यक्रमों के जरिए लोगों को जागरूक करें कि डीपफेक है क्या, कितना बड़ा संकट पैदा कर सकता है और इसके प्रभाव क्या हो सकता हैं, उसको उदाहरणों के साथ लोगों को बताया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को इसका शास्त्र समझाने की नहीं बल्कि उसके प्रभाव के बारे में अधिक समझाने की आवश्यकता है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि चैट जीपीटी वाले उनसे मिलने आये थे तो इस बारे में बात हुई थी, इस पर चैट जीपीटी वालों ने कहा था कि बन तो गया है लेकिन इसे वापस लेना संभव नहीं है। इस पर उन्होंने सुझाव दिया था कि डीप फेक वाली हर कृति पर ‘डीप फेक’ अंकित किया जाना चाहिए।

    पत्रकारों के कल्याण एवं स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए श्री मोदी ने कहा कि कोविड की महामारी में कई पत्रकारों को और कई पत्रकारों के परिजनों का निधन हुआ। लेकिन हमें यह जानकर और भी दुख हुआ कि हमने हाल ही में कुछ युवा पत्रकारों को खो दिया है। 40 से 50 की आयु वाले पत्रकारों का इस तरह से चले जाना बहुत पीड़ा देता है। हमारा जीवन अधिकांश समय बहुत तनावपूर्ण और व्यस्त रहता है…हमें 40 के बाद उचित चिकित्सा जांच की एक प्रणाली स्थापित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार और व्यावसायिक घरानों, दोनों को मिल कर एक ऐसी प्रणाली स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि हम इतनी कम उम्र में किसी युवा और प्रतिभाशाली पत्रकार को न खोएँ।”

    श्री मोदी ने कहा कि किसी भी देश या समाज के जीवन में कुछ कालखंड ऐसे होते हैं जो हमें वैश्विक छलांग लगाने का मौका देते हैं। भारत में भी शायद ऐसा ही यह कालखंड हमें भव्यता की ओर ले जाने का अवसर लेकर आया है। विकसित भारत का नारा कोई कल्पना नहीं सच्चाई है। उन्होंने कहा, “वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान को लोगों का समर्थन मिला है। इस एक सप्ताह में 4.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का करोबार हुआ है। ये देश के लिए बहुत बड़ी बात होती है, इससे हर छोटे-मोटे व्यक्ति की कमाई होती है। मैं इसी ताकत के आधार पर कहता हूं कि हम ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा सकते हैं।”

    उन्होंने महात्मा गांधी के डांडी सत्याग्रह को उस वक्त की क्रांति करार देते हुए कहा कि बीते सात आठ साल में 13.5 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाल लिया गया है और ये नव मध्य वर्ग विकास की आकांक्षा से लबरेज है। यह एक बड़ा बाज़ार भी है और आगे जाने की इच्छा से युक्त आकांक्षी समाज है। उन्होंने मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक गांव में फुटबॉल का बुखार और महिला स्वसहायता समूह में एक आदिवासी महिला का आगे बढ़ने की जिजीविषा का वर्णन किया और कहा कि आने वाले समय में स्वसहायता समूह की दो करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है।

    उन्होंने यह भी कहा कि हर राज्य में कम से कम एक शहर को उस राज्य की अर्थव्यवस्था का इंजन मानकर विकसित करना चाहिए और यह लक्ष्य लेकर चलना चाहिए कि अर्थव्यवस्था एक निश्चित अवधि में कितने गुना बढ़नी चाहिए। भाजपा मुख्यालय में वर्ष 2017 के बाद पहली बार आयोजित इस दीवाली मिलन समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, अश्विनी वैष्णव, भाजपा के महासचिव विनोद तावड़े एवं राधामोहन अग्रवाल, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी एवं सह प्रभारी संजय मयूख, प्रवक्ता गौरव भाटिया, संबित पात्रा, प्रेम शुक्ला, के के शर्मा आदि भी उपस्थित थे।

  • जालंधर में ACP की गाड़ी को मारी टक्कर

    You are currently viewing जालंधर में ACP की गाड़ी को मारी टक्कर

    जालंधर में ACP की गाड़ी को मारी टक्कर

     

    •  जालंधर में शराब के नशे में धुत तेज रफ्तार कार सवार ने ACP की गाड़ी को टक्कर मार दी गई। जिसमें उनका एक गनमैन जख्मी हो गया। घटना गुरुवार को देर रात करीब 11.45 बजे थाना नई बारादरी के आते बस स्टैंड के सामने फ्लाईओवर पर हुई।घटना के वक्त एसीपी जतिंदरपाल सिंह नाइट डोमिनेशन पर निकले थे। इस दौरान हादसा हो गया। गनीमत रही कि एसीपी को कोई चोट नहीं आई। घटना में एसीपी की सरकारी गाड़ी का पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में जख्मी एसीपी के गनमैन हेड कॉन्स्टेबल अमनदीप सिंह को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।