Author: Sumesh Sharma

  • गुरुपूर्व पर 25 नवंबर को जालंधर में कीर्तन वाले रूट पर शराब और मांस की दुकानें रहेंगी बंद, DC ने दिए आदेश

    गुरुपूर्व पर 25 नवंबर को जालंधर में कीर्तन वाले रूट पर शराब और मांस की दुकानें रहेंगी बंद, DC ने दिए आदेश

     

    जालंधर : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव संबंधित होने वाले नगर कीर्तन के चलते डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने फौजदारी संहिता (सीआरपीसी), 1973 की धारा 144 अधीन प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए आदेश दिए है कि नगर कीर्तन वाले रूट पर पड़ने वाली सभी मांस और शराब की दुकानें 25 नवंबर को बंद रहेंगी।

    जिला मैजिस्ट्रेट ने कहा कि नगर कीर्तन की धार्मिक महत्वा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। सारंगल ने कहा कि नगर कीर्तन वाले रूट पर मांस और शराब की दुकानें खुलने से धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती है।

  • जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने संभाला चार्ज

    जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने संभाला चार्ज

     

    जालंधर : जालंधर के नए पुलिस कमिश्ननर स्वपन शर्मा, आईपीएस ने मंगलवार को चार्ज संभाल लिया। चार्ज संभालते ही सीपी ने सारे दफ्तरों का दौरा किया और वर्क्स स्टेशन भी चैक किए। इस दौरान सभी अधिकारियों के साथ मीटिंग करके शहर के हालातों के बारे में जानकारी हासिल की। सीपी स्वपन शर्मा ने कहा कि शहर में उनका फोकस तीन चीजों पर रहेगा। पहला क्राइम कंट्रोल, दूसरा पेटी क्राइम, तीसरा ऑग्रेनाइजड क्राइम। इसी के साथ इस बात पर भी खास ध्यान दिया जाएगा कि जो अक्स पब्लिक के सामने पुलिस का खराब होता जा रहा है उसको भी सुधारा जाए। शहर में किसी भी तरह के क्राइम को बढ़ने नहीं दिया जाएगा। सीपी ने कहा कि अधिकारियों को खास हिदायतें दी जाएंगी कि अपने- अपने एरिया में रात के समय भी गश्त करवाएं, ताकि पब्लिक सुरक्षित रह सके। पब्लिक से भी अपील है कि पुलिस का पूरा सहयोग करें। किसी तरह की दिक्कत परेशानी आती है तो उच्च अधिकारियों के साथ संपर्क कर सकते हैं।

    उल्लेखनीय है कि नए पुलिस कमिश्रनर स्वप्न शर्मा का जन्म 10 अक्तूबर 1980 को कांगड़ा के ढोंग गांव में हुआ है और अपने प्रोफेशन में सबसे बहादुर अफसर में माने गए हैं। खास तौर पर गैंगस्टरों को लेकर। उनके पिता महेश चंद्र कर्नल रह चुके हैं। माता वीना शर्मा हाउस फाइफ हैं। सबसे पहले शिमला के चौपाल में ब्लॉक डवलपमेंट अफसर के रुप में काम किया। इसके बाद उन्होंने UPSC परीक्षा पास की। इसके बाद वह राजपुरा, लुधियाना और दूसरे कई शहरों में तैनात रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ भी 10 महीने तक अपनी ड्यूटी निभाई है। फाजिल्का और बठिंडा जिलों में तैनात रहे दो बार AIG काउंटर इंटेलिजेंस के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। पंजाब पुलिस के DGP ने 4 बार उन्हें डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया।

     

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोबारा की मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से बात, टनल में फंसे सभी श्रमिकों को सुरक्षित निकालने को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोबारा की मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से बात, टनल में फंसे सभी श्रमिकों को सुरक्षित निकालने को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक बार फिर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात कर उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों को बचाकर सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे बचाव अभियान की प्रगति की जानकारी ली।

    प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी से कहा कि टनल में फंसे सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री ने एक बार फिर केंद्र सरकार और केंद्रीय एजेंसियों की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिया।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले सोमवार को भी उत्तराखंड सीएम धामी से फोन पर बात कर बचाव कार्य के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी ली थी। उत्तराखंड के टनल में श्रमिकों के फंसने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को चौथी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से फोन पर बात की है।

    पीएम मोदी के साथ बातचीत की जानकारी साझा करते हुए उत्तराखंड सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, सिलक्यारा टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के अंतर्गत 6 इंच व्यास की पाइप मलबे के आर-पार किए जाने से श्रमिकों तक भोजन के साथ ही अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाई जा रही है। इस संबंध में प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन एवं सहयोग भी हमें निरंतर प्राप्त हो रहा है। हमारी सरकार सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

  • पंजाब : जनवरी के तीसरे सप्ताह में नगर निगमों और 41 नगर परिषदों के हो सकते हैं चुनाव

    You are currently viewing पंजाब : जनवरी के तीसरे सप्ताह में नगर निगमों और 41 नगर परिषदों के हो सकते हैं चुनाव

    पंजाब : जनवरी के तीसरे सप्ताह में नगर निगमों और 41 नगर परिषदों के हो सकते हैं चुनाव

    •  पंजाब में अब अगले साल जनवरी में चुनावी बिगुल बजने वाला है. प्रदेश में पांच नगर निगमों और 41 नगर परिषदों के चुनाव होने हैं. मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के कार्यालय के उच्च अधिकारियों की जानकारी के अनुसार, स्थानीय निकाय चुनाव के लिए जमीनी स्तर पर सभी कार्य पूरे हो चुके हैं. वहीं इन चुनावों को लेकर आदर्श आचार संहिता 15 दिसंबर तक लागू हो जाएगी.

    अमृतसर और पटियाला एमसी का कार्यकाल 22 जनवरी को खत्म हो गया था. इसके अलावा जालंधर एमसी का कार्यकाल 24 जनवरी और लुधियाना एमसी का कार्यकाल 26 मार्च को खत्म हो गया. वहीं फगवाड़ा एमसी में तो साल 2020 के मार्च में कार्यकाल समाप्त हो गया था. इससे पहले प्रदेश सरकार के सचिव की ओर से एक अधिसूचना जारी की गई थी कि अमृतसर, पटियाला, फगवाड़ा, जालंधर और लुधियाना सहित पांच नगर निगमों के चुनाव नवंबर में होंगे. लेकिन, अब चुनाव जनवरी 2024 में होंगे.

  • एलियंस या चीन का था कोई जासूसी ड्रोन? इंफाल एयरपोर्ट के ऊपर से आखिर किसने भरी उड़ान

    एलियंस या चीन का था कोई जासूसी ड्रोन? इंफाल एयरपोर्ट के ऊपर से आखिर किसने भरी उड़ान

     

     

    मणिपुर के इंफाल एयरपोर्ट पर रविवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया जब आसमान में कोई संदिग्ध चीज उड़ान भरते हुए नजर आई. आनन-फानन में एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था और कई विमानों को डायवर्ट भी कर दिया गया. संदिग्ध वस्तु क्या थी इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन चीन की ओर से की जा रही जासूसी की चर्चा जरूर शुरू हो गई है.

    मणिपुर के इंफाल में एयरपोर्ट कंट्रोलर्स को कुछ ऐसी चीजें दिखाई दीं, जिसके बाद हवाई अड्डे पर हाई अलर्ट घोषित करना पड़ा. तीन फ्लाइट्स को रोका गया और वहां लैंड करने वाली दो फ्लाइट्स को कोलकाता की तरफ डायवर्ट कर दिया गया. शुरुआती रिपोर्ट्स की मानें तो यह अज्ञात वस्तु कुछ और नहीं बल्कि यूएफओ हो सकती है. अब सवाल ये है कि इस बात में कितनी सच्चाई है? क्या सच में एलियंस का अस्तित्व है? या फिर वो चीन का कोई जासूसी ड्रोन था.

    दुनिया में कई बार लोग एलियन और यूएफओ को देखने का दावा कर चुके हैं. सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाश रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है. इसे लेकर अमेरिकी रक्षा विभाग ने आसमान में नजर आने वाले यूएफओ के रहस्य से पर्दा उठाया है. अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने बीते कुछ सालों में सैकड़ों यूएफओ वीडियो और फोटो की जांच की है. आइए जानते हैं कि इस जांच में क्या खुलासा हुआ है.

    अमेरिकी खुफिया एजेंसियोंके मुताबिक, यूएफओ (UFO) या एलियंस (Aliens) नहीं हैं. अमेरिकी रक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यूएफओ केवल विदेशी सर्विलांस ऑपरेशन या हवा में तैरने वाली चीजें हैं. अमेरिकी सरकार अब यूएफओ को यूएपी कहती है. अमेरिका अधिकारियों का कहना है कि कई यूएपी घटनाओं की पहचान आधिकारिक तौर पर सामान्य चीनी सर्विलांस ड्रोन के तौर पर हुई है.

    अमेरिका चीन पर लगा चुका है गंभीर आरोप

    अमेरिका का आरोप है कि चीन ने पहले अमेरिकी एडवांस फाइटर प्लेन की योजना को चुरा लिया था और अब वह अमेरिकी पायलटों को कैसे ट्रेनिंग दी जाती है यह जानना चाहता है. इसी साल फरवरी में चीनी जासूसी गुब्बारे को अमेरिकी सेना ने अपने हवाई इलाके में घुसते वक्त गिरा दिया था. अमेरिकी सेना के अनुसार, गुब्बारे का आकार तीन बसों के बराबर था.

    गुब्बारे के बारे में अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा था कि उसपर सिग्नल लगे हुए थे, जो खुफिया जानकारी इकट्ठे करने के काम आता है. जासूसी गुब्बारे में कई एंटीना थे, जिससे भूमि की पहचान की जा सकती थी. हालांकि, अमेरिका के आरोपों पर चीन ने कहा था कि वह एक नागरिक हवाई जहाज था, जिसका इस्तेमाल मौसम की जांच के लिए किया जाता है.

  • जरुरी सूचना; लेह-मनाली हाईवे 6 माह के लिए बंद

    जरुरी सूचना; लेह-मनाली हाईवे 6 माह के लिए बंद

     

    शिमला – लेह-मनाली हाईवे (Leh Manali NH Closed) अब अगले साल गर्मियों में ही खुलेगा। लाहौल स्पीति के दारचा से आगे इसे बंद कर दिया गया है। उधर, किन्नौर में डीसी तोरुल एस रवीश ने ट्रैकिंग (Trekking) बंद करने के निर्देश दिए हैं। वहां किसी भी ट्रैकर को किसी भी रूट पर ट्रैकिंग की इजाजत नहीं दी जाएगी।

    लेह-मनाली हाईवे को बंद करने के बाद शिंकुला-दारचा और काजा-मनाली हाईवे को भी बंद (Kaza-Manali Highway Closed) करने के आदेश दिए हैं। इन मार्गों पर अब सफर करना जोखिम भरा हो सकता है। 20 नवंबर से ये हाईवे अब बंद कर दिए गए हैं। दरअसल लाहौल स्पीति में तापमान गिरने से ऊंचाई वाले इलाकों में पानी जमने लगा है। लेह मनाली हाईवे पर सफर करना खतरनाक हो गया है. ऐसे में लाहौल स्पीति डीसी ने इस हाईवे को अब बंद करने के आदेश दिए हैंष। मौसम विज्ञान के शिमला केंद्र के अनुसार मशोबरा में 3.1 डिग्री, चंबा के डलहौजी में 2.9 डिग्री, ऊना में 2.6 डिग्री की दर्ज की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है।

  • पंजाब विधानसभा का शीतकालीन सत्र 28-29 को, आप सरकार की कैबिनेट ने कई फैसलों पर लगाई मुहर

    पंजाब विधानसभा का शीतकालीन सत्र 28-29 को, आप सरकार की कैबिनेट ने कई फैसलों पर लगाई मुहर

     

    चंडीगढ़ -मान सरकार ने 28-29 नवंबर को विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुला लिया है। यह फैसला सोमवार को कैबिनेट बैठक में लिया गया। उल्लेखनीय है कि सत्र बुलाने का फैसला सुप्रीम कोर्ट के 10 नवंबर को दिए गए आदेश के बाद आया है। सत्र को 2 दिनों में ही खत्म किया जाएगा।

    इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने जेल में नजरबंद एक कैदी को उम्रकैद में छूट देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जबकि चार अन्य केस रद्द कर दिए गए। भारतीय संविधान की धारा 163 के तहत कैबिनेट की मंजूरी के बाद यह विशेष छूट, अग्रिम रिहाई के केस भारतीय संविधान की धारा 161 के अधीन विचार के लिए पंजाब के राज्यपाल को भेजे जाएंगे। कैबिनेट ने पंजाब राज समाज कल्याण बोर्ड (पीएसएसडब्ल्यूबी) को बंद करने एवं इसके मुख्यालय पर तैनात मुलाजिमों, पेंशनरों एवं पांच आईसीडीसी ब्लाकों समेत स्टाफ के सामाजिक सुरक्षा, स्त्री एवं बाल विकास विभाग में रेलवे को भी मंजूरी दे दी।

  • जानें भारत के किस Airport के ऊपर देखा गया UFO; पता लगाने के लिए वायुसेना ने भेजे दो राफेल विमान

    जानें भारत के किस Airport के ऊपर देखा गया UFO; पता लगाने के लिए वायुसेना ने भेजे दो राफेल विमान

     

    नई दिल्ली : भारतीय वायु सेना (IAF) ने इंफाल एयरपोर्ट के पास देखी गई अज्ञात उड़ने वाली वस्तुओं (UFO) की तलाश में अपने दो राफेल लड़ाकू विमान भेजे हैं। दरअसल यहां रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे इंफाल हवाईअड्डे के ऊपर एक यूएफओ देखा गया, जिसके बाद कुछ वाणिज्यिक उड़ानें प्रभावित हुईं।

    रक्षा सूत्रों ने बताया, इंफाल एयरपोर्ट के पास यूएफओ के बारे में सूचना मिलने के तुरंत बाद, पास के एयरबेस से एक राफेल लड़ाकू विमान को वहां जाकर उसकी तलाश करने के लिए भेजा गया। उन्होंने कहा, उन्नत सेंसर से लैस विमान ने यूएफओ की तलाश के लिए संदिग्ध क्षेत्र के ऊपर काफी कम ऊंचाई पर उड़ान भरी, लेकिन उसे वहां कुछ नहीं मिला।

    उन्होंने कहा कि पहले विमान के लौटने के बाद एक और राफेल लड़ाकू विमान भेजा गया था। उसने भी खोजबीन की, लेकिन यूएफओ इलाके के आसपास नहीं देखा गया। उन्होंने कहा, संबंधित एजेंसियां यूएफओ के विवरण का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं क्योंकि इंफाल एयरपोर्ट पर यूएफओ दिखने के वीडियो सामने आए हैं।

    बता दें कि इंफाल एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक सर्विस कर्मियों, एयरलाइंस के कर्मचारियों, आम लोगों, पुलिस और सीआईएसएफ कर्मियों ने देखा। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की छत पर मंडराता दिखी यह वस्तु किसी की पहचान में नहीं आ रही थी।

  • जानें किस जगह होटल की पार्किंग में मिली एक्टर की

    जानें किस जगह होटल की पार्किंग में मिली एक्टर की

    सिनेमा की दुनिया से एक शॉकिंग खबर सामने आई है. मलयाली फिल्मों के मशहूर एक्टर विनोद थॉमस का 45 साल की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर पंपडी के पास एक होटल में खड़ी कार में मृत पाए गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है और एक्टर की मौत के कारण को पता लगाने की कोशिश में जुटी है.

    पुलिस ने बताया है कि होटल प्रबंधन ने उन्हें ये जानकारी दी कि उनके होटल की पार्किंग में खड़ी कार में एक व्यक्ति काफी देर से है. पुलिस ने वहां पहुंचकर एक्टर को कार से निकाला और उन्हें करीबी हॉस्पिटल में जांच के लिए ले गई. लेकिन तब तक विनोद की मौत हो चुकी थी.

    पुलिस ने न्यूज एजेंसी को दिए बयान में कहा- हमने एक्टर को कार के अंदर पाया था और फिर उन्हें पास के अस्पताल ले गए थे. डॉक्टरों ने उनकी जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने ये भी बताया है कि एक्टर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. हालांकि, एक्टर की मौत की वजह सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और एक्टर की मौत का कारण पता लगाने की कोशिश में जुट गई है.

    सिनेमा की दुनिया से एक शॉकिंग खबर सामने आई है. मलयाली फिल्मों के मशहूर एक्टर विनोद थॉमस का 45 साल की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर पंपडी के पास एक होटल में खड़ी कार में मृत पाए गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है और एक्टर की मौत के कारण को पता लगाने की कोशिश में जुटी है.

    पुलिस ने बताया है कि होटल प्रबंधन ने उन्हें ये जानकारी दी कि उनके होटल की पार्किंग में खड़ी कार में एक व्यक्ति काफी देर से है. पुलिस ने वहां पहुंचकर एक्टर को कार से निकाला और उन्हें करीबी हॉस्पिटल में जांच के लिए ले गई. लेकिन तब तक विनोद की मौत हो चुकी थी.

    पुलिस ने न्यूज एजेंसी को दिए बयान में कहा- हमने एक्टर को कार के अंदर पाया था और फिर उन्हें पास के अस्पताल ले गए थे. डॉक्टरों ने उनकी जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने ये भी बताया है कि एक्टर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. हालांकि, एक्टर की मौत की वजह सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और एक्टर की मौत का कारण पता लगाने की कोशिश में जुट गई है.

  • क्रिकेट फाइनल : छावनी में बदला नरेंद्र मोदी स्टेडियम, 6 हजार जवान संभालेंगे मोर्चा; चप्पे-चप्पे पर Rapid Action Force रहेगी तैनात

    क्रिकेट फाइनल : छावनी में बदला नरेंद्र मोदी स्टेडियम, 6 हजार जवान संभालेंगे मोर्चा; चप्पे-चप्पे पर Rapid Action Force रहेगी तैनात

     

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले फाइनल के लिए अहमदाबाद में सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी गई है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में करीब 3000 और बाकी जगहों को तीन हजार सुरक्षा बलों की तैनाती गई है. टीम इंडिया की निगाहें तीसरी बार खिताब जीतने पर होगी, जबकि पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की नजर छठी बार चैंपियन बनने की होगी.

    छावनी में बदला नरेंद्र मोदी स्टेडियम, 6000 जवान संभालेंगे मोर्चा; चप्पे-चप्पे पर RAF का  पहरा

    अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम

    अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम आज छावनी में तब्दील हो जाएगा क्योंकि इसी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला खेला जाना है. इसके लिए पूरे अहमदाबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. फाइनल के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 6000 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोपहर 2 बजे से शुरू होगा. टीम इंडिया की निगाहें तीसरी बार खिताब जीतने पर होगी, जबकि पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की नजर छठी बार चैंपियन बनने की होगी.

    अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने कहा कि इस मैच को देखने के लिए पीएम मोदी, ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स समेत कई दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी. स्टेडियम में एक लाख से अधिक दर्शकों की आवाजाही और कई दिग्गज हस्तियों की मौजूदगी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. गुजरात पुलिस, रेपिड एक्शन फोर्स (RAF), होम गार्ड के जवानों के साथ सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी गई है.

    Narendra Modi Stadium (2)

    पुलिस के 6 हजार जवान संभालेंगे मोर्चा

    मलिक ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह खिताबी मुकाबला बिना किसी परेशानी के संपन्न हो, इसके लिए 6000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा. इनमें से करीब 3000 पुलिसकर्मियों को स्टेडियम के अंदर तैनात किया जाएगा जबकि बाकियों को अन्य प्रमुख जगहों, जैसे होटल जहां खिलाड़ी और अन्य गणमान्य व्यक्ति ठहरेंगे, वहां की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा.

    Narendra Modi Stadium (3)

    अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हम किसी भी खतरे के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं. बता दें कि स्टेडियम में फाइनल मैच के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी, सिंगापुर के गृह मामलों और कानून मंत्री के. शनमुगम, तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनरेड संगमा समेक कई दिग्गज हस्तियां शामिल हो सकती हैं.

    बता दें कि टीम इंडिया इस पूरे टूर्नामेंट में अब तक विजय रथ पर सवार है. 10 मैचों में से 10 मैच जीत चुकी है. आज इसका फाइनल मैच है. भारत के पास 12 साल बाद फिर से वर्ल्ड कप जीतने का मौका है.