अमृतसर के खानकोट के पास पुलिस कर्मी की हत्या, देर रात ड्यूटी से घर लौटते समय दिया वारदात को अंजाम

अमृतसर के खानकोट के पास पुलिस कर्मी की हत्या, देर रात ड्यूटी से घर लौटते समय दिया वारदात को अंजाम

पुलिसकर्मी अमृतसर के जंडियाला गुरु थाने में था तैनात 

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया मामले की जांच शुरू हो गई है

MBD WEB NEWS अमृतसर (प्रदीप जैन) पंजाब में हालात दिन-ब-दिन खराब होते जा रहे हैं, आए दिन लूटपाट और हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे पंजाब के लोग दहशत के माहौल में जी रहे हैं और मन लुटेरों का.पुलिस का ज़रा भी डर नहीं था, लेकिन अब अमृतसर के खानकोट से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां देर रात एक पुलिस कांस्टेबल की हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, अमृतसर के जंडियाला गुरु के अंतर्गत नवां गांव चौकी में तैनात एएसआई दत की देर रात हत्या कर दी गई। जानकारी मिली है कि पुलिस अधिकारी देर रात ड्यूटी के बाद अपने घर लौट रहे थे तभी किसी ने उनकी हत्या कर दी और इस मामले में पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं मृतक पुलिस अधिकारी की पहचान सरूप सिंह के रूप में हुई है. इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सुच्चा सिंह ने बताया कि पुलिस अधिकारी सरूप सिंह जो एक जरूरी फाइल देने के लिए घर से पुलिस चौकी जा रहे थे, रास्ते में उनकी हत्या कर दी गई और उनका शव खानकोट गांव के पास सूए से बरामद किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

दूसरी और मृत्यु पुलिस अधिकारी का अमृतसर के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया और वहां मृत्यु को पुलिस अधिकारी के परिवारिक मेंबरों ने बताया कि देर रात उन्हें किसी व्यक्ति का फोन आया तो वह पुलिस चौकी जा रहे थे तभी रास्ते में उनका कत्ल हुआ है इसकी जानकारी उन्हें सुबह मिली है फिलहाल उन्होंने कहा कि पुलिस उसे मामले में जांच कर रही है और उन्हें पुलिस की जांच पर भरोसा है

गौरतलब है कि पंजाब में आए दिन हत्या और लूट की बड़ी घटनाएं सामने आ रही हैं और इन घटनाओं को देखकर पंजाब के लोग दहशत और माहौल में जी रहे हैं. इस मामले में राजनीति गरमा रही है क्योंकि पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी ट्वीट कर पंजाब के मुख्यमंत्री पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि पंजाब में पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं हैं. तो फिर पंजाब के लोग कैसे सुरक्षित रहेंगे

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *