Author: Sumesh Sharma

  • पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर  में यूथ कांग्रेस ने चंडीगढ़ में किया प्रदर्शन,प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का हुआ इस्तेमाल

    पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर  में यूथ कांग्रेस ने चंडीगढ़ में किया प्रदर्शन,प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का हुआ इस्तेमाल

     

    • यूथ कांग्रेस ने चंडीगढ़ में किया प्रदर्शन
    • कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ पुलिस डिटेन करके ले गई
    • चंडीगढ़ पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया

    पंजाब की बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर रविवार को यूथ कांग्रेस ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर चंडीगढ़ पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। सेक्टर 15 में पंजाब (Punjab) कांग्रेस भवन से ये कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास की तरफ जाना चाहते थे, जहां मेमोरेंडम दिया जाना था, लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए कांग्रेस भवन के नजदीक ही बैरिकेडिंग कर रखी थी और यहीं पर प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया

    आपको बता दें पुलिस ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास की ओर मार्च करते समय बैरिकेड पार करने पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार की। कांग्रेस की युवा इकाई के कार्यकर्ताओं ने राज्य में कानून-व्यवस्था के बदतर हालात का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवा कांग्रेस के कई नेताओं को भी हिरासत में लिया गया। प्रदर्शनकारियों को मान के आवास की ओर बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने यहां पंजाब कांग्रेस भवन के पास बैरिकेड लगा दिए थे।

    विरोध मार्च से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और ‘आप’ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस की पंजाब युवा इकाई के प्रमुख मोहित मोहिंदरा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि ‘आप’ सरकार के तहत राज्य में कानून-व्यवस्था ‘‘ध्वस्त’’ हो गई है। उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ हम एकजुट हैं। पंजाब की ‘आप’ सरकार की अक्षमता स्पष्ट है, लेकिन कांग्रेस एक सुरक्षित और बेहतर पंजाब बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • वाराणसी : PM मोदी के रोड शो के दौरान एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए रोका काफिला

    वाराणसी : PM मोदी के रोड शो के दौरान एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए रोका काफिला

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के वाराणसी के दौरे पर हैं और दौरे के पहले दिन संसदीय क्षेत्र में रोड शो कर रहे थे. इस दौरे के दौरान वह वाराणसी में काशी तमिल संगमम के दूसरे संस्करण का शुभारंभ करेंगे. इसके अलावा काशी तमिल संगमम एक्सप्रेस का भी उद्घाटन करेंगे.

    वाराणसी में PM मोदी का रोड शो, एम्बुलेंस जाने के लिए रोका काफिला

    PM मोदी ने रोड शो के दौरान एम्बुलेंस को दिया रास्ता

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को दो दिन के वाराणसी के दौरे पर हैं और अपने संसदीय क्षेत्र में रोड शो के दौरान एक एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए अपना काफिला रोक दिया. इस दौरे के दौरान पीएम मोदी वाराणसी और पूर्वांचल के लिए 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की 37 परियोजनाओं का शुभारंभ और उद्घाटन करेंगे. साथ ही पीएम नमो घाट से काशी तमिल संगमम 2.0 का भी शुभारंभ करेंगे. इसके अलावा वह कन्याकुमारी से वाराणसी तक नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.

    ऐसा पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी ने अपने रोड शो के दौरान किसी एम्बुलेंस को रास्ता दिया है. पहले भी उन्होंने काफिले को रोककर एम्बुलेंस को निकलने के लिए रास्ता दिया है.पिछले साल दिसंबर में ही पीएम मोदी के एक काफिले के दौरान एम्बुलेंस आ गई थी, और उसके लिए भी रास्ता दिया गया था. 1 दिसंबर 2022 को पीएम मोदी गुजरात के अहमदाबाद में एक मेगा रोड शो कर रहे थे और यह करीब 30 किलोमीटर लंबा रोड शो था. इस दौरान काफिले को किनारे कर एक एम्बुलेंस को रास्ता दिया गया.

    काशी तमिल संगमम 2.0 का शुभारंभ आज

    इसी तरह पिछले साल ही 30 सितंबर को पीएम मोदी जब अहमदाबाद से गांधीनगर जा रहे थे तभी उन्होंने काफिले में फंसी एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए अपना काफिला रुकवा दिया. पिछले साल नवंबर में भी पीएम मोदी जब हिमाचल के चंबी के दौरे पर थे और उनके काफिले के दौरान एक एम्बुलेंस फंस गई थी तो उन्होंने काफिले को रुकवाकर उसके लिए रास्ता दिलवाया था.

  • नागपुर : सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में  हुआ बड़ा धमाका, धमाके में हुई 9 लोगों की दर्दनाक मौत; रेस्क्यू का काम जारी

    नागपुर : सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में  हुआ बड़ा धमाका, धमाके में हुई 9 लोगों की दर्दनाक मौत; रेस्क्यू का काम जारी

    नागपुर : महाराष्ट्र में नागपुर के बाजार गांव में एक बड़ा धमाका हुआ है। यह धमाका सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में हुआ है। इस हादसे में 9 लोगों की मौत होने की खबर है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है किकंपनी के कास्ट बूस्टर प्लांट में पैकिंग के समय यह ब्लास्ट हुआ। पुलिस के मुताबिक अब तक चार लोगों को जख्मी हालत में बचाया भी गया है। हालांकि अभी तक साफ नहीं हो सका है कि अंदर कितने लोग और फंसे हैं।

     यह हादसा नागपुर ग्रामीण इलाके में हुई है। नागपुर ग्रामीण SP के मुताबिक मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। फिलहाल 9 लोगों की मौत की शुरुआती जानकारी आई है। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल चार लोगों को निकाल कर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि बचाव टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं, हालांकि अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि हादसे के वक्त कितने लोग अंदर काम कर रहे थे या फिर कितने लोग हादसे के बाद खुद भाग कर बाहर आ गए।

    एसपी ग्रामीण के मुताबिक हादसा इतना तेज था कि कंपनी की इमारत का एक हिस्सा भी ध्वस्त हो गया है। इस धमाके की आवाज काफी दूर तक सूनी गई। इससे हड़कंप मच गया। उन्होंने बताया कि इस इमारत के मलबे में भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। मौका स्थिति को देखते हुए अन्य रेस्क्यू टीमों को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक हादसे की वजह भी सामने नहीं आई है। दरअसल अभी सभी टीमों का मुख्य फोकस बचाव कार्य पर है।

  • पूरी दुनिया में मनाया जा रहा अयोध्या में राम मंदिर बनने का उत्सव, अमेरिका में निकाली गई भव्य कार रैली,जगह जगह पर होंगी राम कथाएं..

    पूरी दुनिया में मनाया जा रहा अयोध्या में राम मंदिर बनने का उत्सव, अमेरिका में निकाली गई भव्य कार रैली,जगह जगह पर होंगी राम कथाएं..

     

    वाशिंगन -अयोध्या में अगले साल 22 जनवरी को श्री राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। पूरे विश्व में इस उद्घाटन को लेकर उत्साह है। एक तरफ जहां भारत में रामभक्त उत्साहित हैं वहीं दूसरी तरफ विदेश में रामभक्त अपने अपने तरीके से खुशी व्यक्त कर रहे हैं। इसी कड़ी में अमेरिका में महीने भर तक इस संबंध में उत्सव मनाया जाएगा। इस उत्सव की शुरुआत एक विशाल कार रैली से हुई। वॉसिंगटन डीसी के उपनगरीय इलाकों में यह कार रैली निकाली गई।

    विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका डीसी’ इकाई के अध्यक्ष महेंद्र सापा ने कहा, ‘‘हिंदुओं के 500 वर्ष के संघर्ष के बाद भगवान श्री राम मंदिर का उद्घाटन (मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा) किया जा रहा है और हम इसी खुशी में अगले साल 20 जनवरी को लगभग 1,000 अमेरिकी हिंदू परिवारों के साथ वाशिंगटन में एक ऐतिहासिक उत्सव आयोजित कर रहे हैं। उत्सव में राम लीला आयोजित की जाएगी, श्री राम की कथाएं सुनाई जाएंगी, श्री राम की पूजा की जाएगी, भगवान श्री राम एवं उनके परिवार के लिए भजन गाए जाएंगे।’’

  • रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में 48 दिनों तक गूंजेंगे भजन, देश भर के सभी तीर्थों से लाए गए 1,000 कलशों के जल से रामलला का होगा अभिषेक

    रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में 48 दिनों तक गूंजेंगे भजन, देश भर के सभी तीर्थों से लाए गए 1,000 कलशों के जल से रामलला का होगा अभिषेक

     

    अयोध्या : राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद 48 दिनों तक अयोध्या में भजन सहित धार्मिक गीत बजेंगे। इसका उद्देश्य शांति और आत्मिक दिव्यता का वातावरण उत्पन्न करना है। देश भर के कलाकार गर्भगृह में राम लला की मूर्ति के सामने नृत्य मंडप में गायन का आयोजन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा करेंगे। राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय प्रबंधक प्रकाश गुप्ता ने कहा, मंदिर ट्रस्ट द्वारा कई अनुभवी कलाकारों को लाइव प्रदर्शन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। कई नए कलाकारों को भी श्रीराम के सामने अपनी प्रस्तुति देने का मौका दिया जाएगा।

    उन 48 दिनों में श्रीराम को देश भर के सभी तीर्थों से लाए गए 1,000 कलशों के जल से स्नान कराया जाएगा। केसर, कपूर आदि सामग्री से भगवान का अभिषेक किया जाएगा। पूजा की ये विशेष व्यवस्था कर्नाटक में उडुपी पेजावर मठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी की देखरेख में की जाएगी। प्रतिष्ठा समारोह से पहले 17 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की झांकी निकाली जाएगी। जुलूस में भगवान राम के जन्म से लेकर वनवास, लंका विजय और घर वापसी तक के जीवन से जुड़ी तस्वीरें, मूर्तियां और तस्वीरें होंगी। यह जुलूस सप्ताह भर चलने वाले अभिषेक कार्यक्रमों की शुरुआत का प्रतीक होगा। इस झांकी में रामलला की नई मूर्ति भी होगी, जिसे मंदिर में स्थापित किया जाएगा।

  • Punjab : पटियाला में टकराई 3 गाड़ियां

    You are currently viewing Punjab : पटियाला में टकराई 3 गाड़ियां

    Punjab : पटियाला में टकराई 3 गाड़ियां

     

    • पंजाब में शुक्रवार दिन की शुरुआत घनी धुंध के साथ हुई है। इस धुंध के बीच पटियाला के धरेरी जट्टन टोल प्लाजा पर ट्रक समेत 3 गाड़ियां टकरा गईं। हालांकि इस एक्सीडेंट में किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। वहीं मौसम विभाग ने आज भी पूरे पंजाब में धुंध का अलर्ट जारी किया है और लोगों को वाहन ध्यानपूर्वक चलाने की सलाह दी है।
  • भजन लाल शर्मा ने राजस्थान के  मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, PM मोदी ने थपथपाई पीठ; दीया-प्रेमचंद बने डिप्टी CM

    भजन लाल शर्मा ने राजस्थान के  मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, PM मोदी ने थपथपाई पीठ; दीया-प्रेमचंद बने डिप्टी CM

     

    जयपुर  : जयपुर के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बने भजन लाल शर्मा ने शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद भजनलाल ने प्रधानमंत्री का अभिवादन किया तो मोदी ने उनकी पीठ थपथपाई। राजधानी जयपुर के रामनिवास बाग स्थित ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल के सामने आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र ने शर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने हिन्दी में शपथ ली। शर्मा का आज जन्म दिन भी है और इस मौके उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

    मुख्यमंत्री के साथ मनोनीत उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी एवं प्रेमचंद बैरवा ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दोनों ने हिन्दी में शपथ ली। इस अवसर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी सहित तथा भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री मौजूद थे।

    इसी तरह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी , पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह राठौड़, डा सतीश पूनियां सहित पार्टी के कई नेता एवं निर्वाचित विधायक समारोह में शामिल हुए। इनके अलावा बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और आम जन भी मौजूद थे।

    उल्लेखनीय है कि गत 25 नवंबर को हुए विधानसभा आम चुनाव-2023 में 115 सीटों के साथ भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया और मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई जिसमें सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए भजन लाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया जबकि विद्याधरनगर से विधायक दिया कुमारी और दूदू से प्रेम चंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री तथा अजमेर उत्तर से वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

    विधानसभा की 200 में से 199 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने 115 पर जीत हासिल की जबकि कांग्रेस 69 पर सिमट गई। श्रीगंगानगर जिले में करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव स्थगित हो गया जहां अब पांच जनवरी को मतदान होगा।

  • बॉलीवुड के चहेते कलाकार ‘लक्ष्मण’ को आया हार्ट अटैक, ICU में भर्ती- हालत स्थिर

    बॉलीवुड के चहेते कलाकार ‘लक्ष्मण’ को आया हार्ट अटैक, ICU में भर्ती- हालत स्थिर

     

    मुंबई : गोलमाल रिटर्न्स के ‘लक्ष्मण’ यानी स्टार अभिनेता श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा है और उनकी यहां एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई है। अस्पताल के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। श्रेयस (47) ने बृहस्पतिवार को बेचैनी की शिकायत की थी और वह अपने घर में बेहोश हो गए थे। उनके परिवार के सदस्य उन्हें अंधेरी के बेलेव्यू हॉस्पिटल लेकर गए थे।

    अस्पताल के अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्हें देर शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया और देर रात उनकी एंजियोप्लास्टी की गयी। वह ठीक हैं। वह आईसीयू में हैं।’’ मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, तलपड़े अपनी आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग से बृहस्पतिवार को घर लौटे थे।

    उनके परिवार के एक सदस्य ने बताया कि अभिनेता स्वस्थ हो रहे हैं और उन्होंने मीडिया से निजता का सम्मान करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि वह ठीक हैं। वह पहले से बेहतर हैं। हम आपसे निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं।’’ हिंदी और मराठी सिनेमा में काम कर चुके श्रेयस को ‘‘इकबाल’’, ‘‘डोर’’, ‘‘ओम शांति ओम’’ और ‘‘गोलमाल’’ श्रृंखला की फिल्मों में उनके अभिनय के लिए पहचाना जाता है।

  • मुस्लिम पक्ष को झटका: मथुरा ईदगाह सर्वे रोकने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इन्कार, मथुरा शाही ईदगाह कमेटी की याचिका खारिज

    मुस्लिम पक्ष को झटका: मथुरा ईदगाह सर्वे रोकने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इन्कार, मथुरा शाही ईदगाह कमेटी की याचिका खारिज

     

    मथुरा : मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद मामले में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही ईदगाह के कमिश्ननर सर्वे पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कोर्ट कमिश्नर से सर्वे का आदेश दिया है। हाईकोर्ट के इस आदेश के खिलाफ शाही ईदगाह कमेटी की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की गई थी। कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर हस्तक्षेप से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अभी इस मामले में कोई आदेश जारी नहीं करेंगे।

    बता दें कि गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज मयंक जैन ने मथुरा विवाद से जजुड़ी सभी 18 याचिकाओं की सुनवाई करते हुए विवादित स्थल का सर्वे ज्ञानवापी की तर्ज पर कोर्ट कमिश्नर से करवाने का आदेश दिया था। इस मामले में कोर्ट 18 दिसंबर को कोर्ट कमिश्नर की नियुक्ति करेगा। इसी को लेकर मुस्लिम पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। मुस्लिम पक्ष की ओर से कहा गया था कि 18 दिसंबर को होने वाली सुनवाई में कोर्ट कमिश्नर की नियुक्ति पर रोका लगाई जाए।

    इस मामले में हिन्दू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि मुस्लिम पक्ष की तरफ से हाईकोर्ट के आर्डर पर स्टे लगाने के लिए एक अर्जी लगाई गई थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोर्ट कमिश्नर के सर्वे से सभी तथ्य और सबूत बाहर आ जाएंगे। यही वजह है कि मुस्लिम पक्ष इसे रोकना चाहता है।

  • चंडीगढ़ : बीजेपी सांसद किरण खेर से हुई बड़ी ठगी, कारोबारी ने 18 फीसदी ब्याज का वादा कर लगाया 8 करोड़ का चूना

    चंडीगढ़ : बीजेपी सांसद किरण खेर से हुई बड़ी ठगी, कारोबारी ने 18 फीसदी ब्याज का वादा कर लगाया 8 करोड़ का चूना

     

    सांसद किरण खेर ने चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर से 8 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत दी. उन्होंने बताया कि 3 अगस्त को सांसद किरण खेर ने एचडीएफसी बैंक से 8 करोड़ रुपए चैतन्य अग्रवाल के आईसीआईसीआई बैंक अकाउंट में आरटीजीएस किए थे.

     

    चंडीगढ़ से बीजेपी सांसद किरण खेर से ठगी, कारोबारी ने 18 फीसदी ब्याज का वादा करके 8 करोड़ का लगाया चूना

    बीजेपी की सांसद किरण खेर

    भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद किरण खेर के साथ 8 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. इसकी शिकायत उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस से की है. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा गया है कि बिजनेसमैन चैतन्य अग्रवाल ने अगस्त 2023 में सांसद से मुलाकात की थी और उन्हें तमाम योजनाओं में निवेश करने के लिए राजी किया. 3 अगस्त को सांसद किरण खेर ने एचडीएफसी बैंक की जुहू ब्रांच से 8 करोड़ रुपए चैतन्य अग्रवाल के पंचकुला आईसीआईसीआई बैंक में आरटीजीएस किए गए.

    चैतन्य अग्रवाल ने वादा करते हुए कहा था कि वह इसे एक महीने के अंदर 18 फीसदी ब्याज के साथ लौटा देगा. सांसद को पता चला कि चैतन्य अग्रवाल ने पैसे को निवेश करने के बजाय निजी इस्तेमाल के लिए लिए थे. इस पर वे उस पैसे की मांग करने लगीं, लेकिन बिजनेसमैन ने अभी तक सांसद का पैसा नहीं दिया है.

    सांसद किरण खेर के साथ कथित तौर पर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस आज बिजनेसमैन चैतन्य अग्रवाल को लिखित नोटिस जारी कर सकती है क्योंकि पुलिस 2 दिन से लगातार उसके घर का चक्कर लगा रही है. वह घर पर नहीं है और न ही कोई उनसे संपर्क हो पाया है.

    सूत्रों के मुताबिक, वह फिलहाल दुबई में हैं क्योंकि जब सांसद खेर ने उनसे पैसे मांगे तो उसने कहा कि वह दुबई में हैं और एक महीने में लौट आएगा. वह दिसंबर के आखिस में वापस आएगा. चूंकि यह हाई प्रोफाइल मामला है इसलिए पुलिस भी इसमें कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहती.

    सांसद किरण खेर ने चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर से 8 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत दी थी. एसएसपी को शिकायत मिलते ही डीएसपी पलक गोयल के नेतृत्व में सेक्टर-26 थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने जांच के लिए जानकारी जुटाई है. पुलिस आज इस मामले में सांसद किरण खेर का भी बयान दर्ज कर सकती है.

    सांसद किरण खेर और सहदेव सलारिया से मनीमाजरा निवासी चैतन्य अग्रवाल ने अपनी जान को खतरा बता बताया था. उसने हाई कोर्ट से सुरक्षा मांगी थी. हाई कोर्ट ने 11 दिसंबर को चैतन्य अग्रवाल और उसके परिवार को एक हफ्ते के लिए सुरक्षा देने के आदेश जारी किया था. उसी दिन सांसद खेर ने चैतन्य अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत एसएसपी को दी थी.