Author: Sumesh Sharma

  • दादा-पोते की गोली मारकर हुई हत्या शहर में हर तरफ हो रहे इस हत्याकांड के चर्चे ;भूमि विवाद में हत्या की आशंका

     दादा-पोते की गोली मारकर हुई हत्या शहर में हर तरफ हो रहे इस हत्याकांड के चर्चे ;भूमि विवाद में हत्या की आशंका

     

    पूर्णिया : बिहार के पूर्णिया जिले के बाद बड़हरा थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

    पुलिस के मुताबिक, बड़हरा थाना क्षेत्र के कलमबाग गांव के रहने वाले चतुर्थी मंडल सोमवार की रात अपने पोता के साथ सोए हुए थे। मंगलवार अहले सुबह घर में घुसकर दादा-पोते की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

    मृतकों की पहचान दादा चतुर्थी मंडल (65) और उनके पोते मनीष कुमार (7) के रूप में हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का कारण भूमि विवाद प्रतीत हो रहा है।

    सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। धमदाहा एसडीपीओ की अगुवाई में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

  • जालंधर के 2 ज्वेलरी शोरूम में चोरी

    You are currently viewing जालंधर के 2 ज्वेलरी शोरूम में चोरी

    जालंधर के 2 ज्वेलरी शोरूम में चोरी

    •  जालंधर के गदईपुर में अमित ज्वेलर्स और श्री नाथ ज्वेलर्स शोरूम में घुसकर करीब आधा दर्जन चोरों ने लाखों रुपए के गहने चोरी कर लिए। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-8 की चौकी फोकल पॉइंट की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ितों का 56 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। वारदात के बाद आरोपी दुकान के अंदर पड़ी अलमारियों और अन्य सामान नहर में फेंक कर चले गए।
  • नशा तस्करों पर जालंधर पुलिस ने कसा शिकंजा

    नशा तस्करों पर जालंधर पुलिस ने कसा शिकंजा

    You are currently viewing नशा तस्करों के खिलाफ ADGP एल के शर्मा के साथ मिलकर पुलिस कमिश्नर स्वप्पन शर्मा ने 350 मुलाजिमों सहित अमरीक नगर, कांजी मंडी, बलदेव नगर में चलाया सर्च ऑपरेशन, 6 लोग गिरफ्तार कुछ मात्रा में नशे की खेप पकडी, सर्च अभियान जारी देखे VIDEO और जाने ADGP एल के शर्मा और CP स्वप्पन शर्मा ने क्या कहा

    नशा तस्करों पर जालंधर पुलिस ने कसा शिकंजा

    नशा तस्करों के खिलाफ ADGP एल के शर्मा के साथ मिलकर पुलिस कमिश्नर स्वप्पन शर्मा ने 350 मुलाजिमों सहित अमरीक नगर, कांजी मंडी, बलदेव नगर में चलाया सर्च ऑपरेशन, 6 लोग गिरफ्तार कुछ मात्रा में नशे की खेप पकड़ी

     

    नशा तस्करों के खिलाफ ADGP एल के शर्मा के साथ मिलकर पुलिस कमिश्नर स्वप्पन शर्मा ने 350 मुलाजिमों सहित अमरीक नगर, कांजी मंडी, बलदेव नगर में चलाया सर्च ऑपरेशन, 6 लोग गिरफ्तार कुछ मात्रा में नशे की खेप पकडी, सर्च अभियान जारी देखे VIDEO और जाने ADGP एल के शर्मा और CP स्वप्पन शर्मा ने क्या कहा

     

    जालंधर (गोल्डी जिंदल) नशा तस्करों के खिलाफ पंजाब सरकार के आदेशो पर पंजाब पुलिस की और से ADGP एल के शर्मा के साथ मिलकर पुलिस कमिश्नर स्वप्पन शर्मा ने 350 मुलाजिमों सहित जालंधर के कांजी मंडी, अमरीक नगर, संतोषी नगर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

    इस सर्च ऑपरेशन में पंजाब के ADGP एल के शर्मा ने कहा नशा एक गंभीर समस्या है नशा तस्करों की चैन को तोडने के लिए छोटे से बडे सभी तस्करों पर कार्यवाही कर उनकी प्रॉपटी अटैच की जाए। उन्होने कहा मामला दर्ज कर एन डी पी एस के अधीन उन पर सख्त कार्यवाही से नशे की चैन को जड से उखाडा जा सकता है।

    पुलिस कमिश्नर स्वप्पन शर्मा ने कहा इस सर्च ऑपरेशन में नशा तस्करों के 150 परिवारों के करीबियों को सर्च किया जा रहा है जिनकी पिछले पाच वर्षो में पंजाब स्तर पर नशा तस्करों के तौर पर पहचान हुई है।

    इस सर्च ऑपरेशन में 18 नाके भी लगाए गए और 6 लोगों को राऊंड अप भी किया गया है और कुछ मात्रा में नशा भी पकडा गया है और सर्च ऑपरेशन जारी है जिसकी जल्द जानकारी जनतक की जाएगी।

  • जल्द ही हो सकता पंजाब में नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, हाईकोर्ट ने सरकार और चुनाव आयोग से मांगा चुनाव का कार्यक्रम

    जल्द ही हो सकता पंजाब में नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, हाईकोर्ट ने सरकार और चुनाव आयोग से मांगा चुनाव का कार्यक्रम

     

    चंडीगढ़ -पंजाब नगर निगम चुनाव के लिए जल्द बिगुल बज सकता है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रदेश सरकार एवं राज्य चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर अगली सुनवाई पर चुनाव कार्यक्रम पेश करने के आदेश दिए हैं। मामले की सुनवाई अगले सप्ताह से होगी। यह जनहित याचिका अमृतसर के प्रबोध चंद्र बाली ने दायर की है। याचिका में कहा गया कि जनवरी 2023 में नगर निगमों का कार्यकाल पूरा होने से पहले चुनाव कराए जाने की आवश्यकता थी। क्योंकि यह अनिवार्य है। भारत के संविधान के अनुच्छेद 249-U के साथ-साथ पंजाब नगर निगमों की धारा-7 के तहत भी ऐसा करना होता है।

    याचिका दाखिल करते हुए प्रबोधन चंद्र बली ने एडवोकेट क अरोरा के माध्यम से हाई कोर्ट को बताया कि नगर निगम चुनाव आयोजित करने की जिम्मेदारी पंजाब सरकार व चुनाव आयोग पूरी नहीं कर रहे हैं। नागरिकों का अधिकार होता है कि वह अपने प्रतिनिधियों को चुन सकें लेकिन चुनाव आयोजित ना होने के चलते हुए अपने अधिकार से वंचित है।

  • PM मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले पर भारत का सख्त एक्शन, दिल्ली में मालदीव के उच्चायुक्त को किया तलब

    PM मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले पर भारत का सख्त एक्शन, दिल्ली में मालदीव के उच्चायुक्त को किया तलब

    नई दिल्ली : मालदीव के मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी को लेकर दोनों देशों के बीच तल्खी बढ़ गई है। इस बीच खबर है कि भारत के विदेश मंत्रालय ने मालदीव के उच्चायुक्त को तलब किया है। मालदीव के उच्चायुक्त इब्राहिम शाहीब दिल्ली के साउथ ब्लॉक में विदेश मंत्रालय पहुंचे। भारत ने पीएम मोदी के खिलाफ बयानों पर मंत्रियों की टिप्पणियों को लेकर सख्त नाराजगी जताई है। बता दें कि मालदीव की महिला मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मुद्दे को भारत ने मालदीव की मोहम्मद मुइज्जू सरकार के सामने उठाया था। माले में भारतीय उच्चायुक्त ने मंत्री की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई थी। इसके बाद मंत्रियों को सस्पेंड किया गया था।

    Maldives High Commissioner summoned in Delhi : भारत की आपत्ति के बाद मालदीव सरकार ने बयान जारी कर कहा था कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है। मंत्री की टिप्पणी मालदीव सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती है। वहीं मंत्रियों के अपमानजनक बयानों के बाद भारत में मालदीव का विरोध होना शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटी तक ने मालदीव का विरोध किया। मालूम हो कि रविवार को भारत में सोशल मीडिया पर #BoycottMaldives ट्रेंड करने लगा। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अपनी रद्द की गई हवाई यात्रा और होटल बुकिंग के कथित स्क्रीनशॉट शेयर किया। वहीं सोमवार को ट्रैवल क्षेत्र की दिग्गज भारतीय कंपनी EaseMyTrip ने मालदीव जाने वाली सभी फ्लाइट्स बुकिंग बंद कर दी। इसके बाद माना जा रहा है कि इस विवाद से मालदीव टूरिज्म को बड़ा झटका लग सकता है।

  • जालंधर में हॉकी मुक़ाबलो की शानदार शुरुआत  पहले मैच में पंजाब ने बंगाल को 9-0 से हराया

    जालंधर में हॉकी मुक़ाबलो की शानदार शुरुआत पहले मैच में पंजाब ने बंगाल को 9-0 से हराया

     

    जालंधर में हॉकी मुक़ाबलो की शानदार शुरुआत

    पहले मैच में पंजाब ने बंगाल को 9-0 से हराया

    MBD WEB NEWS जालंधर; 67वें राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की शुरुआत के बाद आज टूर्नामेंट का पहला मैच पंजाब और पश्चिम बंगाल की लड़कियों की टीमों में खेला गया।

    लड़कियों के बाकी मुकाबलों में हिमाचल प्रदेश ने चंडीगढ़ को 9-0 से, उत्तर प्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 3-0 से, कर्नाटक ने केरल को 1-0 से, झारखंड ने उत्तराखंड को 6-0 से, हरियाणा ने आईपीएससी को 11-0 से, दिल्ली ने आंध्र प्रदेश ने 3-0 से और ओडिशा ने राजस्थान को 4-1 से हराया।

    लड़कों के मुकाबलों में उत्तर प्रदेश ने आईपीएससी को 8-0 से, महाराष्ट्र ने उत्तराखंड को 3-2 से, ओडिशा ने तमिलनाडु को 4-1 से, छत्तीसगढ़ ने सीआईएससीई को 4-2 से, राजस्थान ने बिहार को 1-0 से, गुजरात ने चंडीगढ़ को 3-0 से और हरियाणा ने दिल्ली को 6-0 से हराया। केरल और कर्नाटक के बीच मुकाबला 0-0 से बराबर रहा।

    आज के मुकाबलों में प्रिंसिपल राजिंदर पाल सिंह, हरमेश लाल घेडा,तजिंदर सिंह, चंद्र शेखर और नवतेज सिंह बल्ल ने अलग-अलग ग्राउंड के ग्राउंड कनवीनर की भूमिका निभाई।

    कैप्शन – नैशनल स्कूल गेम्स के दौरान हॉकी मैच की तस्वीर।

  • राज्य सरकार द्वारा 43 सेवाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 1076 जारी – बलकार सिंह

    राज्य सरकार द्वारा 43 सेवाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 1076 जारी – बलकार सिंह

     

    राज्य सरकार द्वारा 43 सेवाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 1076 जारी – बलकार सिंह

    पैंडिंग इंतकाल के लिए करतारपुर में लगाए विशेष कैंप का लिया जायजा

    करतारपुर/जालंधर; 06 जनवरी राज्य सरकार लोगों को प्रत्येक प्रकार की सेवाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है और इसके लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे है।

    पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने आज यह बात जालंधर जिले की सभी तहसीलों और सब-तहसीलों में पैडिंग इंतकालो के निपटारे के लिए सब-तहसील करतारपुर में राजस्व विभाग द्वारा आयोजित एक विशेष कैंप के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही।
    स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने लोगों के पैंडिंग इंतकालो के निपटारे के लिए यह विशेष कैंप लगाए है।
    उन्होंने कहा कि आज जालंधर-1, जालंधर-2, करतारपुर, भोगपुर, नकोदर, शाहकोट, फिल्लौर, नूरमहल, लोहियां और आदमपुर की तहसीलों और उप-तहसीलों में विशेष कैंप लगाए गए और पैंडिंग इंतकालों का निपटारा किया गया।
    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जन्म एवं मृत्यु सर्टीफिकेट, आमदन, निवास, जाति, पेंशन, बिजली बिल भुगतान आदि सहित 43 प्रकार की प्रशासनिक सेवाओं का लाभ उठाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1076 शुरू किया है।
    उन्होंने कहा कि अब कोई भी नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार समय निर्धारित कर इन सेवाओं का लाभ उठा सकता है।
    उन्होंने लोगों से राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने राजस्व विभाग द्वारा लोगों की सुविधा के लिए पैंडिंग इंतकालों के निपटारे हेतु विशेष कैंप के प्रबंधों की प्रशंसा की।

  • प्राण प्रतिष्ठा से पहले अपनी अयोध्या की गली गली जाएंगे भगवान राम…ऐसी है नगर भ्रमण की तैयारी

    प्राण प्रतिष्ठा से पहले अपनी अयोध्या की गली गली जाएंगे भगवान राम…ऐसी है नगर भ्रमण की तैयारी

    प्राण प्रतिष्ठा से पहले अपनी अयोध्या की गली गली जाएंगे भगवान राम…ऐसी है नगर भ्रमण के लिए तैयारी

     

    22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है. प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामलला नगर भ्रमण करेंगे. अयोध्या के मेयर महंत गिरीश पति त्रिपाठी का कहना है कि काफी समय से इसकी तैयारियां की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि राम लला लोगों के घर पर दर्शन देंगे और जगह-जगह लोग उनका स्वागत करेंगे.

     

    प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम लला अयोध्या में लोगों के घर पर दर्शन देंगे. अयोध्या के मेयर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने टीवी9 भारतवर्ष से खास बातचीत में बताया कि मूर्ति भ्रमण कार्यक्रम के दौरान रामलला की मूर्ति को नगर के प्रमुख क्षेत्रों से निकाला जाएगा.उन्होंने कहा कि इस क्रम में लोग भगवान के दर्शन कर पाएंगे.

    अयोध्या के मेयर ने बताया कि जब कोई भी मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा होती है तो पहले हम लोग मूर्ति भ्रमण करते हैं, जिसको आप नगर भ्रमण कह रहे हैं. ये हमारी एक पारंपरिक प्रक्रिया है जिसका पालन प्राण प्रतिष्ठा के दौरान हम लोग करने जा रहे हैं. ये हमारी संस्कृति है. पूरे शहर के लोग रामलला के दर्शन कर सकें. जब मूर्ति भ्रमण का कार्यक्रम शुरू होगा तो सभी जगह वह निकलेंगे, अलग-अलग जगह पर उनका स्वागत होगा. भगवान हर किसी के दरवाजे पर जाएंगे यह सौभाग्य है कि गर्भगृह में विराजमान होने से पहले रामलाल हर किसी के दरवाजे पर दस्तक देंगे.

    महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नगर भ्रमण के समय तैयारी की गयी थी ठीक उसी तरह की तैयारी की जा रही है. जगह-जगह पर रामलला का स्वागत किया जाएगा. इसको लेकर सभी लोगों में बहुत ज्यादा उत्साह है और उमंग है. भगवान की आरती होगी पूजा अर्चना होगी. यह सारा कार्यक्रम मूर्ति भ्रमण के दौरान किया जाएगा. हम अयोध्या वासियों का सौभाग्य है कि विराजमान होने से पहले भगवान हम सभी के दरवाजे पर आएंगे.

    युद्धस्तर पर चल रही है साफ सफाई

    अयोध्या के मेयर ने बताया कि हम तीन पारियों में अयोध्या की अलग से सफाई करवा रहे हैं. कोई भी कूड़ा संभावित क्षेत्र में नहीं रहेगा. कहीं भी गोबर का ढेर देखने को नहीं मिलेगा. मेयर ने बताया कि हमारी एक योजना है कि अयोध्या की सभी नालियों को ढाका जाए और वह योजना करीब-करीब कंप्लीट होने की कगार पर है. जैसा कि प्रधानमंत्री की अपेक्षा है और उन अपेक्षाओं पर हम खरे होने की कोशिश कर रहे हैं. पूरे अयोध्या को साफ सफाई के मामले में नंबर वन करने की तैयारी है।

  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पतंजलि गुरुकुलम् की आधारशिला रखते हुए कहा;संस्कृत के संरक्षण के लिए देश के सभी गुरुकुल आएं आगे

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पतंजलि गुरुकुलम् की आधारशिला रखते हुए कहा;संस्कृत के संरक्षण के लिए देश के सभी गुरुकुल आएं आगे

     

    देहरादून-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को संस्कृत के संरक्षण और संवर्धन के लिए देश के गुरुकुलों से आगे आने का आह्वान किया। सिंह ने आज पतंजलि योग पीठ के 29वें स्थापना दिवस, स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती तथा गुरुकुल के संस्थापक स्वामी दर्शनानंद की जयंती अवसर पर पतंजलि योगपीठ में गुरुकुलम और आचार्यकुलम के निर्माण की आधारशिला रखते हुए इस आशय का आह्वान किया। इस अवसर पर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्यकर सिंह धामी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी उपस्थित रहे।

    राजनाथ सिंह ने अपने उद्बोधन में अपील की कि संस्कृत के संरक्षण और संवर्धन के लिए देश के गुरुकुल आगे आएं। उन्होंने कहा कि संस्कृत वैज्ञानिक भाषा है। दुनिया के कई विद्वानों ने प्रकृति और सृष्टि को समझने के लिए संस्कृत का ही अध्ययन किया। उन्होंने कहा कि संस्कृत का अहम स्थान है। योग दर्शन भी महर्षि पतंजलि ने संस्कृत में ही लिखा था। उन्होंने संस्कृत पढ़ने लिखने और बोलने वालों की कम होती संख्या को लेकर चिंता जताई। सिंह ने गुरु शिष्य परंपरा पर बोलते हुए कहा कि गुरुओं के नाम पर ही सनातन की पहचान है। सभी धर्म में मतभेद हो सकता है

    लेकिन गुरु को सभी ने स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में जो सिख धर्म है, वह शिष्य शब्द से ही निर्मित है। भारत में कई सारे ऐसे धर्म और संप्रदाय हैं, जो गुरुवाणी के आधार पर ही कायम है। उन्होंने कहा कि यदि भारतीय संस्कृति जीवित है और यह सनातन बनी हुई है, तो इसकी जीवंतता को बनाए रखने में इस देश के गुरुओं का सबसे बड़ा योगदान है।

    सिंह ने कहा कि गुरुकुल परंपरा ने भारत का पूरे विश्व में स्थान दिलाया है। उन्होंने संस्कृत के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में काम करने की भी बात कही। जिससे आने वाली पीढ़ी संस्कृति के महत्व को समझ सके इसमें देश के गुरुकुल महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि देवभाषा संस्कृत की वर्तमान में स्थिति देखकर मन में पीड़ा होती है। उन्होंने कहा कि योग गुरु बाबा रामदेव वेद और योग को सरलता से जनमानस तक पहुंचा रहे हैं इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।

  • पंजाब में घने कोहरे-शीत लहर का अलर्ट

    You are currently viewing पंजाब में घने कोहरे-शीत लहर का अलर्ट

    पंजाब में घने कोहरे-शीत लहर का अलर्ट

    •  पंजाब में शीत लहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने बीते दिन ही पंजाब में कोहरे व शीत लहर को लेकर अलर्ट जारी कर दिया था। वहीं, आज अमृतसर व पूर्वी मालवा में घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो चुकी है। यही हालात जालंधर व आसपास के जिलों का भी है। वहीं, गुरदासपुर 5.2 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में सबसे ठंडा है।