Author: Sumesh Sharma

  • लोगों को आर.टी.ओ दफ्तर में नहीं होगी कोई परेशानी :आदित्य गुप्ता; पेंडेंसी खत्म करने के लिए कर्मचारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

    लोगों को आर.टी.ओ दफ्तर में नहीं होगी कोई परेशानी :आदित्य गुप्ता; पेंडेंसी खत्म करने के लिए कर्मचारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

    लोगों को आर.टी.ओ दफ्तर में नहीं होगी कोई परेशानी :आदित्य गुप्ता; पेंडेंसी खत्म करने के लिए कर्मचारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

    MBD WEB NEWS जालंधर: डाइविंग लाइसैंस, आर.सी. आदि की पेंडेंसी दूर करने के लिए रीजन ट्रांसपोर्ट दफ्तर में बडे स्तर पर काम किया जा रहा है, ताकि लोगों को सेवाएं लेने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
    इस संबंधी जानकारी देते हुए आर.टी.ओ जालंधर आदित्य गुप्ता ने कहा कि उन्होंने दफ्तर के कर्मचारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए आदेश जारी किए है ताकि पेंडेंसी को जल्द से जल्द खत्म किया जा सके।
    श्री गुप्ता ने कहा कि 6 दिसंबर, 2023 को कार्यभार संभालने के बाद से दफ्तर ने 5330 ड्राइविंग लाइसैंस जारी किए है और 3964 आर.सी. मंजूर की गई है। इसके अलावा इस अवधि दौरान 241829106 रुपये मोटर व्हीकल के तौर पर वसूले गए है, जिसमें परमिट फीस,रजिस्ट्रेशन फीस, फिटनेस फीस आदि शामिल है।
    उन्होंने बताया कि इस अवधि में 777 कर्मशीयल वाहनों को फिटनेस एवं पासिंग मंजूर की गई तथा 1329 चालान कर 2161000 रूपये का राजस्व प्राप्त किया गया।
    आर.टी.ओ. ने कहा कि दफ्तर के अधिकारियों/कर्मचारियों को लोगों के लंबित आवेदनों को जल्द से जल्द निपटाने के आदेश जारी किए जा चुके है। उन्होंने कहा कि लोगों को लाइसैंस बनवाने या आर.टी.ओ. दफ्तर से जुड़े काम निपटाने में कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

     

  • जालंधर में रात को बोलेरो-ट्रक की टक्कर

    You are currently viewing जालंधर में रात को बोलेरो-ट्रक की टक्कर

    जालंधर में रात को बोलेरो-ट्रक की टक्कर

    •  जालंधर में मंगलवार रात करीब 12 बजे पठानकोट चौक के पास एक बोलेरो (मिनी ट्रक) और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो ड्राइवर व कंडक्टर इसमें फंस गए और करीब आधे घंटे तक अंदर ही तड़पते रहे। मौके पर जुटे करीब 20 से अधिक राहगीरों ने मिलकर बड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बोलेरो से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात दोनों वाहन पठानकोट की ओर से जालंधर आ रहे थे। जब ट्रक अमृतसर जाने के लिए पठानकोट चौक से मुड़ने लगा तो ड्राइवर ने एक दम से ब्रेक लगा दी। इसके बाद पीछे से आ रही बोलेरो ट्रक के पीछे टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो का फ्रंट वाला हिस्सा बुरी से क्षतिग्रस्त हो गया था। इसमें सवार ड्राइवर- कंडक्टर अंदर ही फंस गए।
  • वाइब्रेंट गुजरात समिट में बोले PM मोदी;‘मेरी गारंटी भारत जल्द ही बनेगा दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनोमी’

    वाइब्रेंट गुजरात समिट में बोले PM मोदी;‘मेरी गारंटी भारत जल्द ही बनेगा दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनोमी’

     

    गांधीनगर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात समिट के दसवें संस्करण का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने दुनिया के कई देशों से आए मेहमानों का स्वागत किया और अगले 25 साल के रोड मैप से अवगत काराया. उन्होंने कहा कि 25 सालों में भारत आजादी के 100 साल पूरे कर लेगा और तब तक हम अपने देश को विकसित बनाने के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं

    'मेरी गारंटी भारत जल्द बनेगा दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनोमी' वाइब्रेंट गुजरात समिट में बोले PM मोदी

    वाइब्रेंट गुजरात समिट में संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात समिट के उद्घाटन भाषण में कहा है कि मेरी गारंटी है कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है. उन्होंने समिट में बाहर से आये निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी दुनिया के हालात से वाकिफ हैं. अगर आज की परिस्थिति में आपको भारत की ग्रोथ दिख रही है तो उसकी वजह पिछले दस सालों में किये गये विकास के काम हैं.

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज के भारत में हमने ग्लोबल बिजनेस के लिए पहले से कहीं ज्यादा बेहतर माहौल बनाया है. हमने भारत में कई मोर्चों पर एफडीआई के अवसर खोले हैं. दस साल में सस्ते फोन, सस्ते डाटा से नई डिजिटल क्रांति आ गई है. गांव-गांव तक स्टार्ट अप की संख्या बढ़ती जा रही है. आज भारत में इज ऑफ लिविंग में बढ़ोत्तरी हुई है

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले दस सालों में देश में 13.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं. उन्होंने विदेशी निवेशकों से कहा कि मैं आप सभी का आह्वान करता हूं कि आप सभी भारत की नई विकास यात्रा से जुड़ें. आज भारत में 1.15 लाख स्टार्टअप्स हो चुके हैं. डिजिटल इंडिया दुनिया में तेज गति से बढ़ रहा है.

     

  • अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट को सौंपा गया 2400 किलो का विशेष घंटा, 10 KM दूर तक सुनाई देगी आवाज

    अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट को सौंपा गया 2400 किलो का विशेष घंटा, 10 KM दूर तक सुनाई देगी आवाज

     

    अयोध्या : यूपी के एटा के जलेसरवासियों की तरफ से बुधवार को राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट को 2,400 किलो का घंटा सौंपा गया। दावा किया जा रहा है कि एक ही ढलाई में बने इस घंटे की आवाज दस किलोमीटर तक जाएगी। इसके साथ ही 51 किलो के सात और घंटे भी सौंपे गए। पांच सौ रामभक्तों के साथ आदित्य मित्तल, मनोज, रिशांक, प्रशांत मित्तल आदि अयोध्या पहुंचे।

    इन लोगों ने कारसेवकपुरम पहुंचकर मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय, विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक दिनेश चंद्र, राजेन्द्र सिंह पंकज आदि को सभी घंटे मंदिर के निमित्त सौंपे। दरअसल, अयोध्या में 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसके लेकर देशभर में उल्लास है। श्रीराम के भव्य मंदिर में उत्तर प्रदेश के एटा की पहचान भी दिखेगी।

    घंटा अष्टधातु का है, जिसमें पीतल, कांस्य, तांबा, एल्युमिनियम, लोहा, स्वर्ण, चांदी और जस्ता शामिल हैं। एक निश्चित मात्रा में इन अष्टधातुओं का उपयोग किया गया है। 2,400 किलो का घंटा बनने में 21 दिन लगे। पीतल पिघलाकर सांचे में डालने का काम एक दिन में हुआ।

  • अयोध्या में करेंगे BJP नेता एक बड़ी बैठक, दो माह तक चलने वाले राम मंदिर दर्शन कार्यक्रम की तैयारियों पर होगी चर्चा

     

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह और उसके बाद दो महीने तक चलने वाले राम मंदिर दर्शन अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय नेता आज अयोध्या में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश संगठन महासचिव धर्मपाल सहित प्रदेश के अन्य नेताओं के साथ बड़ी बैठक करने जा रहे हैं।

    भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी.एल. संतोष के अलावा राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल और तरुण चुग सहित कई अन्य नेता बैठक में शामिल हो सकते हैं। उत्तर प्रदेश से चौधरी और प्रदेश संगठन महासचिव धर्मपाल के अलावा पार्टी के अवध क्षेत्र के सभी प्रमुख पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहेंगे। योगी सरकार के कई मंत्री भी बैठक में मौजूद रह सकते हैं,जिन्हें व्यवस्था की जिम्मेदारी दी जानी है।

    प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद भाजपा 25 जनवरी से 25 मार्च तक राम मंदिर दर्शन को लेकर देशभर में बूथ स्तर तक एक अभियान चलाने जा रही है। इस अभियान के तहत पार्टी देश भर से अयोध्या जाने वाले भक्तों की मदद करेगी और उनका स्वागत भी करेगी। पार्टी की तरफ से बूथ स्तर तक कार्यकर्ता तैनात किए जाएंगे जो अपने-अपने बूथ से राम मंदिर के दर्शन के लिए अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को सहयोग करेंगे।

    पार्टी ने यह भी तय किया है कि इसके लिए लोक सभा संसदीय क्षेत्र से लेकर स्थानीय स्तर तक संयोजक और सह संयोजक भी नियुक्त किए जाएंगे। लोग दर्शन करने के लिए स्वयं यात्रा की व्यवस्था करके जाएंगे और भाजपा कार्यकर्ता उनके स्वागत की व्यवस्था करेगें। साथ ही उन्हें हरसंभव सहयोग भी प्रदान किया जाएगा।

    पार्टी कार्यकर्ता बाकायदा ढोल-नगाड़ों के साथ तिलक लगाकर उनका स्वागत करेंगे। अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने में भी वे लोगों को मदद करेंगे। पार्टी ने रोजाना 50 हजार भक्तों को राम मंदिर के दर्शन करवाने की योजना बनाई है। दो महीने में यह आंकड़ा 30 लाख तक पहुंच जाएगा। अयोध्या में इस पूरे अभियान का जिम्मा उत्तर प्रदेश भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता संभालेंगे।

  • लुधियाना से बठिंडा तक का सफर मात्र 45 मिंट में, नितिन गडकरी ने किया पंजाब में 2 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का ऐलान

     लुधियाना से बठिंडा तक का सफर मात्र 45 मिंट में, नितिन गडकरी ने किया पंजाब में 2 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का ऐलान

     

    होशियारपुर – केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को होशियारपुर पहुंचे। यहां उन्होंने 4 हजार करोड़ रुपए के 29 प्रोजेक्टों का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने 12 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्टों की घोषणा की। नितिन गडकरी ने कहा कि लुधियाना से बठिंडा तक ग्रीनफील्ड हाईवे बनाया जाएगा जोकि 75 किलोमीटर लंबा होगा। इस पर 2 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके बाद लुधियाना से बठिंडा की दूरी 45 मिनटों में तय होगी। इसको दिसंबर 2025 तक बनाया जाएगा। इससे हलवारा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी भी होगी।

     

    कार्यक्रम के दाैरान नितिन गडकरी ने कहा कि 2014 से मोदी सरकार का ध्यान सड़क मार्ग ढांचे के विकास की तरफ है। उन्होंने कहा कि अमृतसर हवाई अड्डे से रमदास तक 4 लेन हाईवे का काम 2024 में मुकम्मल हो जाएगा। इससे श्री करतारपुर साहिब को जाने वाला रास्ता आसान हो जाएगा। लुधियाना से समराला चाैक तक 13 किलोमीटर सड़क का काम जनवरी 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पराली से बायो फ्यूल तैयार किया जाएगा, इसलिए पंजाब के किसान पराली न जलाएं।

  • राम मंदिर उद्घाटन से पहले बौखलाया खालिस्तानी आतंकी पन्‍नू,लोगों को भड़काने की कोशिशें जारी

    राम मंदिर उद्घाटन से पहले बौखलाया खालिस्तानी आतंकी पन्‍नू,लोगों को भड़काने की कोशिशें जारी

     

    Gurpatwant Singh Pannun News: अमेरिका की गोद में बैठे खालिस्तानी आतंकवादी गुरपवतंवत सिंह पन्नू ने अब अयोध्या में बने रहे राम मंदिर को निशाने पर लिया है। उसने मुसलमानों से प्राण प्रतिष्ठा समारोह का ‘विरोध’ करने को कहा है।

    खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर जगह उगला है. वह अमेरिका में बैठकर भारत के मुसलमानों को भड़का रहा है. ताजा बयान में उसने अयोध्या के प्रस्तावित राम मंदिर उद्घाटन की तुलना ‘ऑपरेशन ब्‍लूस्‍टार’ से की है. पन्नू का कहना है कि यह आयोजन भारतीय मुसलमानों के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘ऑपरेशन ब्‍लूस्‍टार’ है. उसने मुसलमानों से आयोजन का ‘विरोध’ करने का आह्वान किया. उसने अमृतसर और अयोध्‍या एयरपोर्ट ‘बंद करने’ की भी गीदड़भभकी दी है. कुछ सप्ताह पहले, पन्नू ने यूपी के मुसलमानों से 30 दिसंबर को अयोध्या में रोडशो के दौरान पीएम मोदी को टारगेट करने का आह्वान किया था. पिछले महीने, जम्मू में सेना के काफिले पर हमला करने वाले आतंकियों के समर्थन में भी पन्नू ने बयान जारी किया था.

    पन्‍नू आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ (SFJ) का सरगना है. उसे 2020 में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत आतंकवादी घोषित किया जा चुका है.

  • ‘प्राण प्रतिष्ठा के दिन देश मे किसी भी जगह माहौल न हो खराब, पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक में दिए सख्त निर्देश

    ‘प्राण प्रतिष्ठा के दिन देश मे किसी भी जगह माहौल न हो खराब, पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक में दिए सख्त निर्देश

    ‘प्राण प्रतिष्ठा के दिन देश मे किसी भी जगह माहौल न हो खराब, पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक में दिए सख्त निर्देश

     

    राम लला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को होना है. इस दिन के लिए अयोध्या में तैयारी जोर शोर से हो रही है. इस बीच उत्साह में मर्यादाओं का उलंघन न हो, इसी को मद्देनजर रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को सख्त निर्देश दिया है.

    पिछली शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी ने मंत्रियों को सख्त निर्देश दिया है. पीएम ने बैठक में कहा कि प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सचेत रहें. पीएम ने साफ शब्दों में कहा कि इसको लेकर आस्था दिखाएं, न कि आक्रामकता.

    वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने बयानबाजी से बचने और मर्यादा का ख्याल रखने का निर्देश दिया है. पीएम ने कहा कि सभी अपने अपने संसदीय क्षेत्र में इस बात का ख्याल रखें कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी ना हो, माहौल खराब ना हो.

    PM ने हरिहरन का भजन किया शेयर

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक भजन भी अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है. मशहूर गायक हरिहरन के भजन को शेयर करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा है कि हरिहरन जी के अद्भुत सुरों से सजा ये राम भजन हर किसी को प्रभु श्री राम की भक्ति में लीन कर देने वाला है. प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे भी इस भजन का आनंद उठाएं.

     

     

    प्रधानमंत्री ने कल भी एक ट्वीट के जरिये एक भजन शेयर किया था. पीएम ने लिखा था कि राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सभी को इंतजार है. इस से पहलेराम लला की भक्ति से ओतप्रोत विकास जी और महेश कुकरेजा जी के राम भजन को आप जरूर सुनिए.

    अपने क्षेत्र के लोगों को दर्शन कराएं’

    पीएम ने यहां तक कहा कि अपने अपने क्षेत्र के लोगों को 22 जनवरी के बाद राम लला के दर्शन करवाने लाएं और ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को राम लला का आशीर्वाद दिलवाएं. प्रधानमंत्री मोदी के इस सख्त निर्देश के बाद से जाहिर सी बात है भारतीय जनता पार्टी के नेता बचकर अब बोलेंगे.

  • बेटे को मार बैग में लाश लेकर कर्नाटक ले गई मां; कैसे पकड़ी गई कातिल मां?

    बेटे को मार बैग में लाश लेकर कर्नाटक ले गई मां; कैसे पकड़ी गई कातिल मां?

    बेटे को गोवा में मारा, बैग में लाश लेकर कर्नाटक ले गई; कैसे पकड़ी गई कातिल महिला CEO?

    सूचना सेठ

    सूचना सेठ की साल 2010 में वेंकट रमन से शादी हुई थी. 9 साल बाद उनके बेटा हुआ था. उसके 1 साल बाद 2020 में दोनों के बीच तलाक हो गया था. पति से हुए तलाक के बाद वह अपने बेटे से भी चिढ़ने लगी थी. पुलिस अभी महिला से बेटे की हत्या के कारणों को लेकर पूछताछ कर रही है.

    बच्चे की लिए सबसे बड़ी साथी उसकी मां होती है. वह छोटा हो या बड़ा मां के आंचल में उसे जो सुकून मिलता है उसे दुनिया में कहीं नहीं मिल सकता. लेकिन वही मां जब बेटे के लिए कसाई बन जाए तो क्या कहा जाए. ऐसा ही किया सूचना सेठ ने. उसने अपने जिगर के टुकड़े का ही कत्ल कर दिया. इस दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया गोवा में. हत्यारिन मां बेंगलुरु की एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्ट-अप कंपनी की CEO है.

    सूचना सेठ, जिसके चेहरे से भोलापन टपकता है. देखकर तो कोई कह नहीं सकता कि यह हत्यारिन हो सकती है. वह भी अपने बेटे की. लेकिन फिलहाल के जो प्रमाण हैं, पुलिस का जो दावा है उसके मुताबिक उसने 4 साल के बेटे की हत्या की और उसकी लाश को सूटकेस में भरकर निकल गई. पति से इतनी नफरत कि जब तलाक हो चुका है तो वह बेटे से क्यों मिलता है. कोर्ट के आदेश को वह ना नहीं कर सकती थी तो बेटे को ही दुनिया से विदा कर दिया ताकि पिता और बेटे का रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो जाए. फिलहाल कातिल मां पुलिस की हिरासत में है.

    6 जनवरी को बेटे के साथ आई थी गोवा

    बेटे की जान लेने वाली हत्यारिन मां का नाम सूचना सेठ है और वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है. पुलिस के मुताबिक, 39 साल की सूचना सेठ बेंगलुरु स्थित AI स्टार्ट-अप की CEO हैं. उसने अपने 4 साल के बेटे को गोवा घुमाने को कहा था. 6 जनवरी को वह बेटे को लेकर उत्तरी गोवा के कैंडोलिम स्थित एक होटल में रुकी थी. सोमवार की सुबह सूचना सेठ ने होटल से चेक आउट किया. लेकिन होटल छोड़ते वक्त उसका बेटा उसके साथ नहीं था. होटल कर्मचारियों ने जब उससे बेटे के बारे में पूछा तो उसने बहाना बना दिया.

  • नशा तस्करों के खिलाफ पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन

    नशा तस्करों के खिलाफ पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन

     

    चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने सोमवार को नशों की खऱीद-फऱोख़्त या अन्य गतिविधियों सम्बन्धी संवेदनशील स्थानों में बड़े स्तर पर राज्य स्तरीय घेराबन्दी और तलाशी अभियान (कासो) चलाया। डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों पर यह अभियान राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में चलाया गया। यह ऑपरेशन राज्यभर में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक ही समय चलाया गया और पंजाब पुलिस हैडक्वाटर के स्पैशल डीजीपी / एडीजीपी / आईजीपी / डीआईजी रैंक के अधिकारियों को हरेक पुलिस जि़ले में निजी तौर पर कार्यवाही की निगरानी करने के लिए तैनात किया गया। सीपीज़/ एसएसपीज़ को कहा गया कि वह पूरी सावधानी और सतर्कता से योजना बनाने के लिए अपने-अपने सम्बन्धित जिलों में नशीले पदार्थों और मेडिकल नशों की बिक्री वाले प्वाइंटों या ऐसे स्थानों (ड्रग हॉटस्पॉट्स), जो नशा-तस्करों की पनाहगाहें हैं और जहाँ वह धड़ल्ले से अपनी अवैध गतिविधि को अंजाम देने के लिए सुरक्षित हैं, की पहचान करें जिससे भारी पुलिस तैनाती के साथ इस ऑपरेशन को सफल बनाया जा सके। विशेष डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला जिन्होंने फतेहगढ़ साहिब में एसएसपी रवजोत कौर गरेवाल के साथ इस ऑपरेशन का नेतृत्व किया, ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य से नशों के ख़ात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति-एनफोर्समैंट, रोकथाम और पुनर्वास लागू किया है।

    उन्होंने कहा कि पंजाब को नशा-मुक्त करने के लिए पंजाब पुलिस कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बड़े स्तर पर ऐसे कासो ऑपरेशन न केवल समाज विरोधी तत्वों में ख़ौफ़ पैदा करने में मदद करते हैं, बल्कि लोगों का भरोसा बढ़ाते हैं और क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी को भी बढ़ाते हैं।
    स्पैशल डीजीपी ने बताया कि 9000 से अधिक पुलिस कर्मियों की संख्या वाली 600 से अधिक पुलिस टीमों ने 268 ड्रग हॉटस्पॉट्स की घेराबन्दी की और 5505 संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। ऑपरेशन के दौरान, पुलिस ने 202 एफआईआर दर्ज करके 48 व्यक्तियों को गिरफ़्तार करने के अलावा 21 भगौड़े अपराधियों (पीओ) को भी हिरासत में लिया। स्पैशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीमों ने 1.9 किलो हेरोइन, 6.80 लाख रुपए की ड्रग मनी, 1.1 किलो अफ़ीम, 87.5 किलो भुक्की, 10125 नशीली गोलियाँ, 18 टीके, 885 लीटर अवैध शराब और 12,350 लीटर लाहन की बरामदगी के अलावा 16 मोटरसाईकल और एक कार भी ज़ब्त की है। बताने योग्य है कि जि़ला पुलिस बलों द्वारा आंकड़ों के विश्लेषण के द्वारा नशों के हॉटस्पॉट्स की पहचान करने के बाद यह ऑपरेशन चलाया गया।