राम मंदिर उद्घाटन से पहले बौखलाया खालिस्तानी आतंकी पन्‍नू,लोगों को भड़काने की कोशिशें जारी

राम मंदिर उद्घाटन से पहले बौखलाया खालिस्तानी आतंकी पन्‍नू,लोगों को भड़काने की कोशिशें जारी

 

Gurpatwant Singh Pannun News: अमेरिका की गोद में बैठे खालिस्तानी आतंकवादी गुरपवतंवत सिंह पन्नू ने अब अयोध्या में बने रहे राम मंदिर को निशाने पर लिया है। उसने मुसलमानों से प्राण प्रतिष्ठा समारोह का ‘विरोध’ करने को कहा है।

खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर जगह उगला है. वह अमेरिका में बैठकर भारत के मुसलमानों को भड़का रहा है. ताजा बयान में उसने अयोध्या के प्रस्तावित राम मंदिर उद्घाटन की तुलना ‘ऑपरेशन ब्‍लूस्‍टार’ से की है. पन्नू का कहना है कि यह आयोजन भारतीय मुसलमानों के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘ऑपरेशन ब्‍लूस्‍टार’ है. उसने मुसलमानों से आयोजन का ‘विरोध’ करने का आह्वान किया. उसने अमृतसर और अयोध्‍या एयरपोर्ट ‘बंद करने’ की भी गीदड़भभकी दी है. कुछ सप्ताह पहले, पन्नू ने यूपी के मुसलमानों से 30 दिसंबर को अयोध्या में रोडशो के दौरान पीएम मोदी को टारगेट करने का आह्वान किया था. पिछले महीने, जम्मू में सेना के काफिले पर हमला करने वाले आतंकियों के समर्थन में भी पन्नू ने बयान जारी किया था.

पन्‍नू आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ (SFJ) का सरगना है. उसे 2020 में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत आतंकवादी घोषित किया जा चुका है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *