Author: Sumesh Sharma

  • अरविंद केजरीवाल को पत्नी सुनीता से आमने-सामने नहीं मिलने दिया जा रहा, संजय सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

    अरविंद केजरीवाल को पत्नी सुनीता से आमने-सामने नहीं मिलने दिया जा रहा, संजय सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

     

     

    नई दिल्ली : दिल्ली से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने जेल प्रशासन पर आरोप लगाए। संजय सिंह ने दावा किया है कि भाजपा के प्रेशर में तिहाड़ जेल प्रशासन काम कर रहा है। संजय ने आरोप लगाया, जेल प्रशासन दिल्ली के चुने हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनकी पत्नी से आमने-सामने नहीं मिलने दे रहा। ॉ

    सुनीता केजरीवाल दिल्ली सीएम से खिड़की के पीछे से मिल रही हैं। इसके साथ ही संजय सिंह ने आरोप लगाया कि आज तक किस चुने हुए मुख्यमंत्री को दूसरे मुख्यमंत्री से जेल में जंगले में मिलना पड़ा है। किसी को भी नहीं, लेकिन तिहाड़ जेल प्रशासन ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को सीएम केजरीवाल से मिलने के लिए मुलाकाती जंगले की जगह तय की है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि यह केंद्र की तानाशाही है जो एक मुख्यमंत्री को किसी मुलाकाती से आमने-सामने मिलने नहीं दे रहे।

  • PM मोदी ने टॉप इंडियन गेमर्स के साथ की मुलाकात,ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री के साथ जुड़े विभन्न मुद्दों पर की चर्चा

    PM मोदी ने टॉप इंडियन गेमर्स के साथ की मुलाकात,ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री के साथ जुड़े विभन्न मुद्दों पर की चर्चा

     

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में देश के टॉप गेमर्स के साथ हुई मुलाकात का पूरा वीडियो शनिवार सुबह जारी किया गया। पीएम मोदी ने गेमर्स से मुलाकात व उनके साथ हुई चर्चा को शानदार बताया। इस संबंध में एक्स पर किए एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि देश शीर्ष गेमर्स के साथ उनकी मुलाकात बहुत शानदार रही व उनसे इस इंडस्ट्री के साथ जुड़े विभन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने गेमर्स के साथ बातचीत को अद्भुत बताया।

    शनिवार को जारी वीडियो में गेमर्स पीएम मोदी के साथ हुई बातचीत पर खुशी जाहिर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वो अपनी प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहते हैं, देखाेे मम्मी-पापा आपका बेटा देश के प्रधानमंत्री से मिलकर आया है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को कहा ई-स्पोर्ट्स, विशेष रूप से कौशल-आधारित गेमिंग के लिए किसी विनियमन की आवश्यकता नहीं है, इसे एक संगठित और कानूनी ढांचे के तहत फलने-फूलने के लिए स्वतंत्र रहना चाहिए, ताकि इस क्षेत्र में विश्व स्तरीय नवाचार प्रदान करते हुए युवाओं के लिए अधिक अवसर पैदा किया जा सके।

  • काशी विश्वनाथ मंदिर के अंदर तैनात पुलिसवाले धोती, कुर्ता, गले में शिव नाम की गमछा लटकाए हुए आएंगे नजर,मंदिर में नो टच पॉलिसी भी लागू..

     काशी विश्वनाथ मंदिर के अंदर तैनात पुलिसवाले धोती, कुर्ता, गले में शिव नाम की गमछा लटकाए हुए आएंगे नजर,मंदिर में नो टच पॉलिसी भी लागू..

    काशी विश्वनाथ मंदिर के अंदर तैनात किए गए इन पुलिसवाले धोती, कुर्ता, गले में शिव नाम की गमछा लटकाए हुए नजर आए हैं. साथ में रुद्राक्ष की माला और माथे पर त्रिपुंड भी लगे दिखे. इसके अलावा दो महिला पुलिसकर्मियों जो कि गेरुआ रंग का सलवार कुर्ता में नजर आईं.

    काशी विश्वनाथ मंदिर में 'पुलिसिया पुजारी', जानें आखिर क्यों पड़ी ऐसी जरूरत

    मंदिर परिसर में पुलिस के चार जवान और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है

    अगर आप अब वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में जाएं तो वहां मौजूद पुजारियों को देखकर धोखा मत खाइएगा. क्योंकि हो सकता है वो पुजारी नहीं बल्कि पुलिसवाले हों. शायद आपको हमारी बात थोड़ी अजीब लगे लेकिन असल में ये बिल्कुल सच है. काशी विश्वनाथ मंदिर में अब कुछ पुलिसवालों को पुजारियों के वेश में तैनात किया गया है और वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के इस फैसले पर उत्तर प्रदेश में अब सियासी घंटियां भी बजने लगी हैं.

    अब जेहन में यह सवाल उठ रहे होंगे कि आखिर ऐसी क्या आन पड़ी की पुलिस के जवानों को वर्दी की जगह पुजारियों के कपड़े पहनाने पड़ गए. आखिर काशी विश्वनाथ मंदिर में पुलिसवालों को पुजारी वाले वेश में तैनात करने की जरूरत क्यों पड़ी? तो इसके पीछे हम पुलिस प्रशासन का तर्क भी सामने आया है.

    • पुलिस के आदेश में ये बताया गया है कि काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में पिछले कुछ दिनों में जबरदस्त इजाफा हुआ है.
    • और इसी वजह से कई बार श्रद्धालुओं की ओर से दुर्व्यवहार और धक्का-मुक्की की शिकायतें मिलीं हैं और पुलिस पर ऐसे आरोप लगाए गए हैं.
    • इसके अलावा श्रद्धालु मंदिर में पुलिस को देखकर असहज महसूस करते थे.
    • इन्हीं सब वजहों से मंदिर में अलग तरह की पुलिसिंग व्यवस्था करने की जरूरत महसूस हुई और इस तरह का फैसला लिया गया.
    • तर्क ये भी है कि श्रद्धालु पुजारी की बातों को सहज स्वीकार कर लेते हैं इसीलिए पुलिसवालों को पुजारी के वेष में तैनात किया गया है.
    • साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर में नो टच पॉलिसी भी लागू कर दी गई है.

    वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के आदेश के अनुसार एक शिफ्ट में 6 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे और इन सभी लोगों को गर्भगृह की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है. इनमें से 2 पुलिसकर्मी पुजारी की वेशभूषा में काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में रहेंगे और बाकी 4 पुलिसवाले गर्भगृह के सभी अलग अलग द्वार पर तैनात होंगे.

    क्या है नो टच पॉलिसी?

    • इस पॉलिसी के तहत पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को स्पर्श नहीं करेंगे.
    • पुलिसवाले की ओर से श्रद्धालुओं को धक्का देकर हटाने पर रोक लगा दी गई है.
    • पुलिसवाले सिर्फ अपील करके श्रद्धालुओं से आगे बढ़ने के लिए कहेंगे.
    • पुजारी की वेशभूषा में मौजूद ये पुलिसकर्मी मंदिर और गर्भगृह में भीड़ नियंत्रित करेंगे.
    • और साथ ही साथ ये पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को गाइड भी करेंगे.
  • लोकसभा चुनाव: अमेठी से भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी? कहा- हम डर कर भागने वाले नहीं

    लोकसभा चुनाव: अमेठी से भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी? कहा- हम डर कर भागने वाले नहीं

    लोकसभा चुनाव: अमेठी से भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी? कहा- हम डर कर भागने वाले नहीं

     

    अमेठी लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपना मन बदल रहे हैं. कांग्रेस की अंदरूनी बैठक में राहुल गांधी ने कहा, “हम डरने वाले नहीं हैं. मैं इस पर गभीरता से विचार करूंगा.”

     

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी वायनाड के साथ-साथ अमेठी सीट से भी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं. कांग्रेस के आला नेता का कहना है कि अमेठी से चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस सांसद का मन बदल रहा है. पहले वायनाड छोड़ू तो अमेठी नाराज और अमेठी छोड़ू तो वायनाड नाराज के चलते राहुल गांधी अमेठी से दूरी बनाए हुए थे, लेकिन हाल में जब राहुल पर हार के डर से भागने की तोहमत बीजेपी ने लगाई, तो कांग्रेस नेता ने भी अपने फैसले पर गंभीरता से विचार करना शुरू कर दिया है.

    कांग्रेस की अंदरूनी बैठक में राहुल गांधी ने कहा, “हम डरने वाले नहीं हैं. मेरी व्यक्तिगत वजहें थीं, लेकिन डर के भागने जैसी बात की जा रही है. आप लोग भी कह रहे हैं कि उत्तर भारत में संदेश ठीक नहीं जाएगा, पारंपरिक सीट है, तो मैं इस पर गंभीरता से विचार करूंगा, क्योंकि डर कर भाग गया. ये संदेश गलत है, इसको नेस्तनाबूत करना होगा.”

    बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में राहुल गांधी अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से हार गये थे. हालांकि वायनाड में वह जीत गए थे. इस बार फिर से कांग्रेस ने वायनाड से राहुल गांधी को उम्मीदवार घोषित किया है. हालांकि राहुल गांधी के खिलाफ इंडिया गठबंधन की पार्टी भाकपा के महासचिव डी राजा की पत्नी एनी राजा उम्मीदवार हैं. वायनाड में एनी राजा और राहुल गांधी के बीच मुकाबला माना जा रहा है.

  • BJP Manifesto:  14 अप्रैल को जारी हो सकता है ‘संकल्प पत्र’ जानें क्या क्या हो सकता है घोषणा पत्र में ..

    BJP Manifesto:  14 अप्रैल को जारी हो सकता है ‘संकल्प पत्र’ जानें क्या क्या हो सकता है घोषणा पत्र में ..

    BJP Manifesto:  14 अप्रैल को जारी हो सकता है ‘संकल्प पत्र’ जानें क्या क्या हो सकता है घोषणा पत्र में ..

     

    बीजेपी 14 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर सकती है. पार्टी ने इसे ‘संकल्प पत्र’ नाम दिया है. इसे तैयार करने के लिए पार्टी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में कुल 27 सदस्यीय समिति गठित की थी. कुल मिलाकर भाजपा को घोषणा पत्र के लिए जनता से लगभग 5 लाख सुझाव आए हैं.

    लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटी सभी राजनीतिक पार्टियां अपना दमखम लगा रही हैं. पीएम नरेंद्र मोदी लगातार रैलियों और जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं. वहीं, बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेता भी चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं. पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होना है लेकिन अभी तक बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी नहीं किया है. माना जा रहा है कि बीजेपी अपना ‘संकल्प पत्र’ 14 अप्रैल को जारी कर सकती है.

    पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा घोषणा पत्र जारी कर सकते हैं. 14 अप्रैल का दिन इसलिए विशेष माना जा रहा है कि क्योंकि इस दिन अंबेडकर जयंती भी है, साथ ही नवरात्रि के पावन दिन भी चल रहे हैं. ऐसे में इस तारीख का ही चयन करना पार्टी की कोई मंशा हो सकती है.

    BJP ने बनाई थी समिति

    घोषणा पत्र तैयार करने के लिए बीजेपी ने एक समिति भी बनाई थी. पार्टी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में कुल 27 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति गठित की थी. समिति की कई बैठकें हो चुकी हैं. बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र के लिए, जिसे पार्टी संकल्प पत्र कह रही है, उसके लिए लोगों से सुझाव भी मांगे थे. डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने वीडियो के माध्यम से पार्टी को अपने सुझाव भेजे हैं. न सिर्फ इतना, बल्कि 40 हजार से ज्यादा सुझाव नमो एप के जरिए आए हैं. कुल मिलाकर भाजपा को घोषणा पत्र के लिए जनता से लगभग 5 लाख सुझाव आए हैं.

    संकल्प पत्र में क्या-क्या?

    पार्टी सूत्रों के अनुसार, बीजेपी लोकसभा चुनाव 2024 के अपने संकल्प पत्र में विकास, विकसित भारत, युवाओं, महिलाओं, गरीबों और विशेष तौर पर किसानों को लेकर बड़े ऐलान कर सकती है. माना जा रहा है कि इस बार के मेनिफेस्टो का थीम ‘मोदी की गारंटी: विकसित भारत 2047’ होगी.

  • नवरात्रों के दिनों में हिंदू संगठनों के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया 11 टन गोमांस से भरा हुआ ट्रक,क्या कुंभकर्ण की नींद सो रहा सरकारी अमला…

    नवरात्रों के दिनों में हिंदू संगठनों के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया 11 टन गोमांस से भरा हुआ ट्रक,क्या कुंभकर्ण की नींद सो रहा सरकारी अमला…

    नवरात्रों के दिनों में हिंदू संगठनों के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया 11 टन गोमांस से भरा हुआ ट्रक,क्या कुंभकर्ण की नींद सो रहा सरकारी अमला…

    MBD NEWS (सुमेश शर्मा) अभी-अभी प्राप्त हुई एक सूचना में पता चला है कि जालंधर पठानकोट चौक में गौमास से भरा हुआ एक ट्रक जो यू पी नंबर का है। जालंधर बजरंग दल की टीम को मिली जानकारी के बाद रोका गया और पूछताछ करने पर उसमें 11 टन गोमांस होने की जानकारी ट्रक ड्राइवर द्वारा टीम को दी गई ।इसके बाद वहां मौजूद पुलिस वालों ने ट्रक को थाना आठ लाने का फैसला लिया। मौके पर मौजूद विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल और रुद्र सेवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाना आठ में इस कृत्य को करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए शिकायत दी और आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी अमला कुंभकर्ण की नींद सो रहा न जानें रोज़ाना ऐसे कितने ही ट्रक निकल रहे होंगे।

    जानकारी देते हुए हिन्दू नेता गौरव कुमार अरोड़ा ने बताया कि सुचना मिली थी कि गोमांस से भरा ट्रक उत्तर प्रदेश से चलकर जालंधर पहुंचा है। जिसे उन्होंने पठानकोट चौंक के पास रोक लिया गया।

    गौरव क्वात्रा ने बताया कि पकड़ा गया ट्रक उत्तर प्रदेश के मेरठ से रात ढ़ाई बजे चला था। दोपहर डेढ़ बजे उन्हें फोन आया कि उक्त ट्रक लुधियाना के टोल प्लाजा से पार हुआ है। जिसके बाद वह अपनी टीम के साथ पठानकोट चौक पर पहुंच गए थे। रुद्र सेना की टीम ने बताया कि ट्रक में 11 टन गोमांस है जैसा कि ड्राइवर ने बताया है।

    पकडे गए ट्रक चालक ने बताया कि ट्रक जम्मू कश्मीर लेकर जाना था। पकड़े गए ड्राइवर और हेल्पर ने माना है कि ट्रक में गोमांस ही है, थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची सोने की कीमत,सोने का वायदा भाव बढ़कर 72,423 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचें ..

     रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची सोने की कीमत,सोने का वायदा भाव बढ़कर 72,423 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचें ..

    मुंबई : सोने की कीमत अब तक के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी को देखते हुए भारत के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर शुक्रवार को पांच जून की डिलीवरी के लिए सोने का वायदा भाव बढ़कर 72,423 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 2,395.29 डॉलर प्रति औंस है।

    एमसीएक्स पर सोने के वायदा भाव में 779 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई, जो पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव 71,644 रुपये से 1.09 फीसद अधिक है। देश भर के प्रमुख शहरों में खुदरा सोने की कीमतों में कुछ बदलाव आया है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 72,380 रुपये , जबकि मुंबई में 72,230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में सबसे ज्यादा 73,370 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि बेंगलुरु और कोलकाता में यह लगभग 72,230 रुपये है।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में लगातार वृद्धि जारी है। मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच दुनिया के प्रमुख देश इस पीली धातु की बड़ेे पैमाने पर खरीदारी कर रहे हैं। इसे एक सुरक्षित निवेश माना जा रहा है।

    इस साल सोने की कीमतों में लगभग 15 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को अमेरिकी सोना वायदा में इसकी कीमत 1.2 फीसद बढ़कर 2,401.80 डॉलर हो गई। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा आयातक है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमतों के बढ़ने का सीधा असर घरेलू कीमतों पर पड़ता है।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष दलों पर जमकर प्रहार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष दलों पर जमकर प्रहार

    ‘जम्मू-कश्मीर को फिर मिलेगा पूर्ण राज्य का दर्जा’, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

     

    उधमपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष दलों पर जमकर प्रहार किया। पीएम मोदी ने कहा कि वह समय दूर नहीं जब जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होंगे। जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलेगा। आप अपनी बात अपने विधायकों और मंत्रियों के साथ शेयर कर सकेंगे।पीएम मोदी ने कहा कि सत्ता के लिए इन्होंने जम्मू-कश्मीर आर्टिकल 370 की ऐसी दीवार बना दी थी। ऐसा भ्रम बनाकर रखा था कि 370 है तभी उनकी जिंदगी बचेगी। लेकिन आपके आशीर्वाद से मोदी ने 370 की दीवार गिरा दी। दीवार ही नहीं उस मलबे को जमीन में गाड़ दिया है।

    पीएम मोदी ने कहा कि ये कहते थे कि 370 हटी तो आग लग जाएगी, जम्मू-कश्मीर हमें छोड़कर चला जाएगा। लेकिन जम्मू-कश्मीर के नौजवानों ने इनको आईना दिखा दिया। अब देखिए, जब उनकी यहां नहीं चली, जम्मू-कश्मीर के लोग उनकी असलियत जान गए, तो ये लोग अब जम्मू -कश्मीर के बाहर देश के लोगों के बीच भ्रम फैलाने का खेल, खेल रहे हैं। ये कहते हैं कि 370 के हटने से देश को कोई लाभ नहीं हुआ।

    पीएम मोदी ने कहा कि 10 साल के अंदर-अंदर जम्मू-कश्मीर पूरी तरह बदल चुका है। सड़क, बिजली, पानी, यात्रा, प्रवास ये सब तो है ही, लेकिन सबसे बड़ी बात है, जम्मू कश्मीर का मन बदला है। निराशा से आशा की ओर बढ़े हैं, जीवन पूरी तरह विश्वास से भरा हुआ है। इतना विकास यहां हुआ है, चारों तरफ विकास हो रहा है। लोग कहेंगे मोदी जी इतना कर लिया। मैं अगर यहां नहीं आता तो भी मुझे पता था जम्मू-कश्मीर से मेरा नाता इतना गहरा है कि तो आप मेरे लिए मुझसे भी ज्यादा करेंगे। लेकिन मैं तो आया मां वैष्णो देवी के चरणों में बैठे हुए आप लोगों के बीच दर्शन करने के लिए। मां वैष्णो देवी की छात्र-छाया में जीने वाले भी मेरे लिए दर्शन के योग्य होते है।

    उन्होंने कहा कि मेरे जम्मू-कश्मीर के बहनों और भाइयों, आपने पहले इतने बुरे दिन देखे हैं कि आपको ये सब विकास की तरह बहुत बड़ा लग रहा है। लेकिन ये जो मोदी है ना, ये बहुत बड़ा और दूर की सोचता है। इसलिए अब तक जो हुआ है वो तो ट्रेलर है, ट्रेलर। मुझे तो नए जम्मू-कश्मीर की नई और शानदार तस्वीर बनाने के लिए जुट जाना है। वो समय दूर नहीं जब जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा के चुनाव होंगे। जम्मू-कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा मिलेगा। आप अपने विधायक और मंत्रियों से अपने सपने साझा कर सकेंगे। हर वर्ग की समस्या का तेजी से समाधान होगा।

    राम मंदिर का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस को खरी-खरी भी सुनाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनका इको सिस्टम, अगर कभी मुंह से राम मंदिर भी निकल गया तो चिल्लाने लग जाती है, रात-दिन चिल्लाती है कि राम मंदिर भाजपा के लिए चुनावी मुद्दा है। राम मंदिर ना कभी चुनाव का मुद्दा था, ना चुनाव का मुद्दा है और ना ही कभी चुनाव का मुद्दा बनेगा। राम मंदिर का संघर्ष तो तब से हो रहा था जब भाजपा का जन्म भी नहीं हुआ था। राम मंदिर का संघर्ष तब से हो रहा था जब यहां अंग्रेज सल्तनत भी नहीं आई थी। राम मंदिर का संघर्ष 500 साल पुराना है, जब चुनाव का कोई नामोनिशान नहीं था। जब विदेशी आक्रांताओं ने हमारे मंदिर तोड़े। तब भारत के लोगों ने अपने धर्मस्थलों को बचाने की लड़ाई लड़ी।

    पीएम मोदी ने कहा कि बरसों तक लोगों ने अपनी ही आस्था के लिए क्या-क्या नहीं झेला। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के नेता बड़े-बड़े बंगलों में रहते थे। लेकिन, जब रामलला का टेंट बदलने की बात आती थी, तो लोग मुंह फेर लेते थे, अदालतों की धमकियां देते थे। बारिश में रामलला का टेंट टपकता रहता था और रामलला के भक्त टेंट बदलवाने के लिए अदालतों के चक्कर काटते रहते थे। यह उन करोड़ों लोग की आस्था पर आघात था जो भगवान राम को अपना आराज्य कहते है और हमने इन्हीं लोगों से कहा कि एक दिन आएगा, जब रामलला भव्य मंदिर में विराजेंगे।

    पीएम मोदी ने उधमपुर रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू की गई ‘एकता यात्रा’ को भी याद किया। उन्होंने कहा कि मैं उधमपुर पिछले कई दशकों से आ रहा हूं। जम्मू-कश्मीर की धरती पर मेरा आना जाना पिछले 5 दशक से चल रहा है। मुझे याद है 1992 में एकता यात्रा के दौरान यहां आपने भव्य स्वागत और सम्मान किया था। आप भी जानते हैं कि तब हमारा मिशन लाल चौक पर तिरंगा फहराने का था, तब यहां माताओं-बहनों ने बहुत आशीर्वाद दिया था।

  • सरकार का बड़ा फैसला! अब बिना कंज्यूमर कोर्ट के चक्कर काटे ग्राहकों को मिलेगा उनका हक

    सरकार का बड़ा फैसला! अब बिना कंज्यूमर कोर्ट के चक्कर काटे ग्राहकों को मिलेगा उनका हक

    सरकार का बड़ा फैसला! अब बिना कंज्यूमर कोर्ट के चक्कर काटे ग्राहकों को मिलेगा उनका हक

     

    सीसीपीए, जिसका गठन जुलाई 2020 में किया गया था, सभी 35 राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोगों (एससीडीआरसी) और राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) की 10 पीठों में ई-कोर्ट सेवाएं शुरू करने की तैयारी कर रहा है.

    उपभोक्ताओं को अब उपभोक्ता अदालतों (कंज्यूमर कोर्ट) के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने सभी कंज्यूमर कोर्ट को 15 अप्रैल से मामलों की ऑनलाइन सुनवाई शुरू करने का निर्देश दिया है. राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) ने इन सुनवाई के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है.

    एनसीडीआरसी केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) का शीर्ष अपीलीय निकाय है, जो मंत्रालय को रिपोर्ट करता है. सरकार के इस फैसले से उपभोक्ताओं के लिए अपनी शिकायतों का समाधान करना आसान हो जाएगा और उनका समय और पैसा बचेगा.

    ई-कोर्ट शुरू करने की तैयारी

    टीवी9 भारतवर्ष ने फरवरी में इस संबंध में बताया कि सीसीपीए, जिसका गठन जुलाई 2020 में किया गया था, सभी 35 राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोगों (एससीडीआरसी) और राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) की 10 पीठों में ई-कोर्ट सेवाएं शुरू करने की तैयारी कर रहा है.

    क्या है कन्ज्यूमर कोर्ट

    दरअसल जब हम किसी सामान की खरीददारी करते हैं तो कई बार धोखाधड़ी के शिकार भी होते हैं. लेकिन अक्सर हम इस पर कुछ एक्शन नहीं लेते. लेकिन ऐसे मामलों की शिकायत के लिए भी एक मंच बना है, जिसे कन्ज्यूमर कोर्ट कहा जाता है.

    मुकदमे की पैरवी

    इस कोर्ट में आप एक उपभोक्ताओं होने के नाते अगर किसी प्रोडक्ट की कीमत या उसकी गुणवत्ता को लेकर दिक्कत दिखती है तो आप यहां शिकायत कर सकते हैं. इसके अलावा झूठे विज्ञापन या खरीदे गए प्रोडक्ट के पैकेट पर लिखी जानकारी में गड़बड़ी आदि इस तरह के किसी भी मामले में आप कन्ज्यूमर कोर्ट जा सकते हैं. उपभोक्ता फोरम में वकील की जरूरत नहीं होती. वादी खुद ही अपने मुकदमे की पैरवी करता है.

  • लोकसभा चुनाव 2024: तीसरे चरण के लिए शुक्रवार से नामांकन, 12 राज्यों की 94 सीटों पर होना है मतदान

    लोकसभा चुनाव 2024: तीसरे चरण के लिए शुक्रवार से नामांकन, 12 राज्यों की 94 सीटों पर होना है मतदान

     

    नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव-2024 के तीसरे चरण के लिए नामांकन शुक्रवार से शुरू होंगे। इस चरण में 12 राज्यों की 94 संसदीय सीटों पर 7 मई को मतदान होना है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के बैतूल संसदीय क्षेत्र में स्थगित मतदान की अधिसूचना भी शुक्रवार को जारी होने की संभावना है। बैतूल लोकसभा सीट पर चुनाव दूसरे चरण में होना था, लेकिन बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार के निधन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया है।

    वहीं, तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 19 अप्रैल है। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 22 अप्रैल है। तीसरे चरण में जिन राज्यों में मतदान होना है। उनमें मध्य प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दादर-नगर हवेली, दमन और दीव, गोवा, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

    लोकसभा चुनाव सात चरणों में कराए जा रहे हैं। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल, तीसरे चरण के लिए 7 मई, चौथे चरण के लिए 13 मई, पांचवें चरण के लिए 20 मई, छठे चरण के लिए 25 मई, सातवें और आखिरी चरण के लिए 1 जून को वोटिंग होनी है। जबकि, 4 जून को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।