लोकसभा चुनाव: अमेठी से भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी? कहा- हम डर कर भागने वाले नहीं

लोकसभा चुनाव: अमेठी से भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी? कहा- हम डर कर भागने वाले नहीं

 

अमेठी लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपना मन बदल रहे हैं. कांग्रेस की अंदरूनी बैठक में राहुल गांधी ने कहा, “हम डरने वाले नहीं हैं. मैं इस पर गभीरता से विचार करूंगा.”

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी वायनाड के साथ-साथ अमेठी सीट से भी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं. कांग्रेस के आला नेता का कहना है कि अमेठी से चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस सांसद का मन बदल रहा है. पहले वायनाड छोड़ू तो अमेठी नाराज और अमेठी छोड़ू तो वायनाड नाराज के चलते राहुल गांधी अमेठी से दूरी बनाए हुए थे, लेकिन हाल में जब राहुल पर हार के डर से भागने की तोहमत बीजेपी ने लगाई, तो कांग्रेस नेता ने भी अपने फैसले पर गंभीरता से विचार करना शुरू कर दिया है.

कांग्रेस की अंदरूनी बैठक में राहुल गांधी ने कहा, “हम डरने वाले नहीं हैं. मेरी व्यक्तिगत वजहें थीं, लेकिन डर के भागने जैसी बात की जा रही है. आप लोग भी कह रहे हैं कि उत्तर भारत में संदेश ठीक नहीं जाएगा, पारंपरिक सीट है, तो मैं इस पर गंभीरता से विचार करूंगा, क्योंकि डर कर भाग गया. ये संदेश गलत है, इसको नेस्तनाबूत करना होगा.”

बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में राहुल गांधी अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से हार गये थे. हालांकि वायनाड में वह जीत गए थे. इस बार फिर से कांग्रेस ने वायनाड से राहुल गांधी को उम्मीदवार घोषित किया है. हालांकि राहुल गांधी के खिलाफ इंडिया गठबंधन की पार्टी भाकपा के महासचिव डी राजा की पत्नी एनी राजा उम्मीदवार हैं. वायनाड में एनी राजा और राहुल गांधी के बीच मुकाबला माना जा रहा है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *