प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के  आधार कार्ड से छेड़छाड़ करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के  आधार कार्ड से छेड़छाड़ करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

 

 

मुजफ्फरपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधार कार्ड में छेड़छाड़ करने के आरोप में अहमदाबाद साइबर थाने की पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद पुलिस ने कांटी थाना क्षेत्र के सादतपुर दुबे टोला में छापेमारी कर अर्पण दुबे को गिरफ्तार किया है।उन्होंने बताया कि दुबे का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

बताया जाता है कि अहमदाबाद साइबर पुलिस ने दुबे से पूछताछ की और उसे अदालत में प्रस्तुत किया और ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मंगलवार की रात गुजरात रवाना हो गई। कांटी के थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि दुबे पर आरोप है कि प्रधानमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री के आधार कार्ड में जन्मतिथि और अन्य डाटा के साथ उसने छेड़छाड़ का प्रयास किया था।

बताया जाता है कि गिरफ्तार अर्पण स्नातक का छात्र है। पुलिस के मुताबिक उसके मोबाइल से आधार कार्ड के साथ छेड़छाड़ के साक्ष्य भी मिले हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *