हिमाचल में कई जगह भारी बर्फबारी से पंजाब में तापमान 4 डिग्री तक गिरा,हिमाचल में 117 सड़कें बंद… पढ़ें पूरी खबर
चंडीगढ़ः हिमाचल के कई जिलों में मार्च माह की शुरुआत में हुई भारी बर्फबारी के चलते जहां ठंड बढ़ गई है। वहीं पंजाब में करीब 24 घंटे के दौरान 4 डिग्री तक तापमान में गिरावट आई है। जिसके बाद कपूरथला, गुरदासपुर, पठानकोट, नवांशहर, संगरूर, फाजिल्का और पटियाला में बूंदाबांदी हुई। वहीं हिमाचल के जिलों लाहाैल स्पीति, किन्नौर, चंबा और सिरमौर की चोटियों बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश से हुई।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पंजाब के कई जिलों में जहां बारिश हुई वहीं पटियाला में 1.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। हरियाणा के कुछ इलाकों में बुधवार को तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। बारिश-बूंदाबांदी के बावजूद मार्च के पहले ही दिन पारा उफान पर रहा। रात का औसत तापमान 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ सामान्य से 4.3 डिग्री ज्यादा हो गया। यह फरीदाबाद में सबसे ज्यादा 19.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से करीब 8 डिग्री ज्यादा है। गुड़गांव में 18° तापमान रहा। दिन का औसत तापमान 0.7° बढ़ोतरी के साथ सामान्य से 4.4° ज्यादा हो गया।
बता दें कि बुधवार रात हुई हिमाचल में ताजा बर्फबारी से अटल टनल रोहतांग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई है। बर्फबारी वाले क्षेत्रों में 117 सड़कें यातायात के लिए बंद है। इनमें अधिकतर सड़कें दो महीने से ही बंद है। 139 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप हैं। पंजाब में तेज हवा चलने से पटियाला के ग्रामीण इलाकों में गेहूं की खड़ी फसल बिछ गई। वहीं फिरोजपुर के गिद्दड़बाहा में आसमानी बिजली गिरने से किसान की मोटर जल गई।








Leave a Reply