अमृतसर में बीएसएफ द्वारा गिराया ड्रोन चाईना और पाकिस्तान में भी कर चुका है फ्लाई, फोरेंसिक रिपोर्ट आई चौकाने वाली… पढ़ें पूरी खबर

You are currently viewing अमृतसर में बीएसएफ द्वारा गिराया ड्रोन चाईना और पाकिस्तान में भी कर चुका है फ्लाई, फोरेंसिक रिपोर्ट आई चौकाने वाली… पढ़ें पूरी खबर

The drone dropped by BSF in Amritsar has also flown in China and Pakistan, the forensic report came as a surprise… Read full news

अमृतसर में बीएसएफ द्वारा गिराया ड्रोन चाईना और पाकिस्तान में भी कर चुका है फ्लाई, फोरेंसिक रिपोर्ट आई चौकाने वाली… पढ़ें पूरी खबर

 

अमृतसरः बीते साल बीएसएफ द्वारा भारत-पाकिस्तान सीमा के साथ लगते इलाके में मार गिराए ड्रोन की फारेंसिक रिपोर्ट के आंकड़े चौकाने वाले आए हैं। जिसके तहत यह ड्रोन न केवल पाकिस्तान में बलिक् चाइना में भी कई बार फ्लाई कर चुका है। ड्रोन की फोरेंसिक रिपोर्ट सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों पूरी तरह से चौकस हो गई हैं। बता दें कि पिछले साल 25 दिसंबर को बीएसएफ ने एक ड्रोन को मार गिराया था।

मिली जानकारी के अनुसार ड्रोन की फोरेंसिक रिपोर्ट से पता चला है कि 11 जून, 2022 को इस ड्रोन ने चीन के शंघाई के फेंग जियान जिले में उड़ान भरी थी। बाद में इसने 24 सितंबर से 25 दिसंबर तक यह ड्रोन पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र के खानेवाल से 28 बार उड़ा था। बीएसएफ के पूर्व डायरेक्टर जनरल पंकज कुमार सिंह ने सरहद पर गिराए जाने वाले हर ड्रोन की फोरेंसिक जांच करवाने के आदेश दिए थे। जिसके बाद से बीएसएफ हर गिराए जाने वाले ड्रोन की जांच कर रहा है। जिससे ड्रोन की उड़ान की स्थितियों के बारे में पूरी जानकारी मिलती है।

गौरतलब है कि बीएसएफ ने 25 दिसंबर की रात तकरीबन 7:45 बजे अमृतसर सेक्टर के अंतर्गत आते गांव राजाताल में पाकिस्तान की तरफ से आए एक ड्रोन को गिराने में सफलता हासिल की थी। यह एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन था। ड्रोन की आवाज सुन बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग कर दी और ड्रोन वापस जाने से पहले ही गिर गया। बीएसएफ ने इस ड्रोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *