मुंबई में बड़ा हादसा, चार मंजिला इमारत गिरी, 3 की मौत, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

You are currently viewing मुंबई में बड़ा हादसा, चार मंजिला इमारत गिरी, 3 की मौत, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

Major accident in Mumbai, four-storey building collapses, 3 killed, many feared trapped under debris

मुंबई में बड़ा हादसा, चार मंजिला इमारत गिरी, 3 की मौत, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

 

मुबंईः मुंबई के कुर्ला पूर्व के नाइक नगर में सोमवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब यहां स्थित एक चार मंजिला इमारत गिर गई। इमारत गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि मलबे के नीचे से 12 लोग बचाए गए हैं। हालांकि अभी भी मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एनडीआरएफ, बीएमसी और मुबंई पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। बीएमसी की अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी भिड़े ने बताया कि इमारत जर्जर हो चुकी थी। 2013 से पहले मरम्मत और फिर इमारत को गिराने के लिए नोटिस दिए गए थे।

बता दें कि महाराष्ट्र सरकार के मंत्री सुभाष देसाई ने मृतक के परिवार को 5 लाख रुपए आर्थिक सहायता और घायलों का फ्री इलाज करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। आगे इस तरह की घटना हों , इसके लिए बैठक बुलाई गई है।

वहीं राजवाड़ी अस्पताल के सीएमओ ने बताया कि, हादसे की बाद अस्पताल में 11 घायलों को लाया गया। जिसमें से 1 व्यक्ति की मौत गई। इसके अलावा अन्य 10 लोगों का ओपीडी में इलाज जारी है।” उन्होंने बताया कि भर्ती किये गए घायलों में 1 व्यक्ति की हालत थोड़ी गंभीर है, लेकिन डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।”

घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि, “सभी 4 इमारतों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन लोग वहां रहते हैं। सभी को बचाना हमारी प्राथमिकता है। सुबह हम इन इमारतों को खाली कराने और गिराने का काम देखेंगे ताकि आस-पास के लोगों को परेशानी न हो साथ ही कहा कि जब भी बीएमसी नोटिस जारी करे, इमारतें खुद खाली कर दी जानी चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *