Tag: 3 की मौत

  • मातम में बदली खुशियां, Marriage वाले घर में हुआ सिलेंडर Blast, 3 की मौत, 2 गंभीर Injured

    You are currently viewing मातम में बदली खुशियां, Marriage वाले घर में हुआ सिलेंडर Blast, 3 की मौत, 2 गंभीर Injured

    Happiness turns into mourning, cylinder blast in wedding house, 3 dead, 2 seriously injured

    मातम में बदली खुशियां, Marriage वाले घर में हुआ सिलेंडर Blast, 3 की मौत, 2 गंभीर Injured

    फतेहगढ़ साहिबः जिले के अंतर्गत आते बस्सी पठाना के गांव मुस्तफाबाद में बीती रात उस वक्त एक भयानक हादसा हो गया, जब एक घर में शादी के समारोह के दौरान सिलडेंर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में करीब 3 लोगों कि मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है, वहीं मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बस्सी पठाना के गांव मुस्तफाबाद में बीती रात एक घर में शादी का समारोह चल रहा था इस दौरान घर में सिलैंडर फटने के कारण एक महिला की मौत हो गई थी, वहीं 5 लोग घायल हो गए थे। जिन्हें लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया था,जहां इलाज के दौरान 2 और महिलाओं की मौत हो गई। जब दो घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं इस घटना के कारण पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। वहीं मृतक महिलाओं की पहचान गुरदीश कौर, राज रानी व मंजीत कौर के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए लड़की की माता ने बताया कि यह घटना कल रात को हुई थी, जिसमें 6 लोग झुलस गए थे। इस घटना में गुरदीश कौर की कल रात को मौत हो गई थी जबकि 5 अन्य घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया था। वहीं लड़की के चाचा दर्शन सिंह ने बताया कि उक्त हादसे के बाद आज विवाह समारोह को साधारण तरीके से सम्पन्न किया गया। गांव के पूर्व सरंपच व पारिवारिक सदस्यों ने पंजाब सरकार से गुहार लगाई कि मृतक लोगों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए और घायलों की उचित मदद की जाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • शादी के लिए खरीददारी करने के लिए परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग, 3 की मौत

    शादी के लिए खरीददारी करने के लिए परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग, 3 की मौत

     

     

    फिरोजपुर- पंजाब के फिरोजपुर में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब अकालगढ़ गुरुद्वारा साहिब के नजदीक बाइक सवार हमलावरों ने कार सवार तीन लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। इस हमले में घायल एक महिला को अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

    जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान फिरोजपुर शहर के कंबोज नगर निवासी दिलप्रीत सिंह पुत्र आकाशदीप सिंह, आकाशदीप सिंह, जसप्रीत कौर पुत्री आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है, जबकि लड़की की गोली लगने से घायल हुई व्यक्ति का नाम अनमोल सिंह है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, हालांकि मृतक लड़की जसप्रीत कौर की एक महीने बाद शादी थी। उक्त शादी के लिए परिवार खरीदारी करने के लिए निकला था। गोली लगने से मौके पर ही लड़की की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र की अस्पताल में मौत हुई। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और कार्रवाई की जा रही है।

  • भीषण हादसा;11लोगों से भरा ऑटोरिक्शा नहर में जा गिरा, 3 की मौत, 3 लापता

    भीषण हादसा;11लोगों से भरा ऑटोरिक्शा नहर में जा गिरा, 3 की मौत, 3 लापता

     

    कर्नाटक में एक भीषण हादसे में 11 मजदूरों से भरा ऑटो रिक्शा नहर में गिर गया, इस हादसे में 3 लोगों के मरने की खबर हैं वहीं 3 लोग नहर में अभी भी लापता हैं.

    कर्नाटक: 11 लोगों से भरा ऑटोरिक्शा नहर में जा गिरा, 3 की मौत, 3 लापता

    कर्नाटक में नहर में गिरा ऑटो

    कर्नाटक में एक भीषण हादसे में 11 मजदूरों से भरा ऑटो रिक्शा नहर में जा गिरा. इस हादसे में सभी मजदूर पानी में डूब गए थे. बचाव टीम ने अभी तक 3 शवों को बरामद किया है वहीं 6 लोग लापता हो गए थे. यह हादसा राज्य की तुंगभद्रा नदी की नहर में ऑटो गिरने से हुआ है. अभी भी गोताखोरों की टीम अन्य लापता लोगों की तलाश में लगी है वहीं बाकियों को सुरक्षित बचा लिया गया है.घटना कर्नाटक के बेल्लारी जिले की है. यहां पर एक ऑटो में सवार होकर 11 मजदूर खेती के काम के लिए जा रहे थे. इस दौरान ऑटो तुंगभद्रा नदी की एक नहर के पास से गुजर रही थी. यह बेल्लारी के कोलागल गांव के पास है. इस दौरान ऑटोरिक्शा का बैलेंस बिगड़ गया. जिससे 6 लोग लापता हो गए थे. बाद में बचाव टीम ने मौके पर पहुंचकर बाकियों को नहर से बचा लिया है.गोताखोरों ने अभी तक 3 लोगों के शव बरामद किए हैं वहीं बाकी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. हालांकि अभी भी नहर में 3 लोग लापता हैं जिन्हें ढूंढने की कोशिश की जा रही है. मौके पर पुलिस पहुंच गई है मृतकों की शिनाख्त की जा रही है.

  • फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर बजरी ले जा रहा ट्राला पलटा, 3 की मौत, चपेट में आईं 2 कारें, एक में बैठे सभी लोगों की जान गई

      फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर बजरी ले जा रहा ट्राला पलटा, 3 की मौत, चपेट में आईं 2 कारें, एक में बैठे सभी लोगों की जान गई

     

     

    जालंधर में ट्राला पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे का वीडियो सामने आया है, यह कब हुआ, अभी पता नहीं चला है। घटना जालंधर के माहिलपुर चौक की है। सभी मृतक एक ही परिवार के थे।

    फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर पलटा ट्राला, जिसकी नीचे एक कार दब गई और तीन लोगों की मौत हो गई

    पंजाब के जालंधर में ट्राला पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे का वीडियो सामने आया है, यह कब हुआ, अभी पता नहीं चला है। घटना जालंधर के माहिलपुर चौक की है। सभी मृतक एक ही परिवार के थे।

    एक कार ट्राला के नीचे दबी, दूसरी में सवार सभी बचे

    ट्राला के नीचे से निकाली गई कार जिसमें मां-बाप और बेटा तीनों की दबने से मौत हो गई
    ट्राला के नीचे से निकाली गई कार जिसमें मां-बाप और बेटा तीनों की दबने से मौत हो गई

    हादसे में एक कार (पीबी-06एबी-1297) में सवार माता-पिता और उनके बेटे की दबने से मौत हो गई। दूसरी कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन इसमें सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। सारी घटना हाईवे पर लगे कैमरों में भी कैद हो गई। ट्राला का ड्राइवर मेजर सिंह हादसे के बाद फरार हो गया।

    हादसे वाले पति-पत्नी बटाला से अपने बेटे के साथ गढ़शंकर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गए। बहराम पुलिस ने ट्राला ड्राइवर मेजर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस ने मौके पर जेसीबी मशीन मंगवा कर कार में दबे तीन लोगों के शव बाहर निकाले गए। जेसीबी से ट्राला को खींच कर बंद प़ड़े हाईवे को खुलवाया। बहरहाल, पुलिस के मौके से फरार हुए ड्राइवर को ढूंढने के लिए छापेमारी कर रही है।

  • मुंबई में बड़ा हादसा, चार मंजिला इमारत गिरी, 3 की मौत, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

    You are currently viewing मुंबई में बड़ा हादसा, चार मंजिला इमारत गिरी, 3 की मौत, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

    Major accident in Mumbai, four-storey building collapses, 3 killed, many feared trapped under debris

    मुंबई में बड़ा हादसा, चार मंजिला इमारत गिरी, 3 की मौत, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

     

    मुबंईः मुंबई के कुर्ला पूर्व के नाइक नगर में सोमवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब यहां स्थित एक चार मंजिला इमारत गिर गई। इमारत गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि मलबे के नीचे से 12 लोग बचाए गए हैं। हालांकि अभी भी मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एनडीआरएफ, बीएमसी और मुबंई पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। बीएमसी की अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी भिड़े ने बताया कि इमारत जर्जर हो चुकी थी। 2013 से पहले मरम्मत और फिर इमारत को गिराने के लिए नोटिस दिए गए थे।

    बता दें कि महाराष्ट्र सरकार के मंत्री सुभाष देसाई ने मृतक के परिवार को 5 लाख रुपए आर्थिक सहायता और घायलों का फ्री इलाज करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। आगे इस तरह की घटना हों , इसके लिए बैठक बुलाई गई है।

    वहीं राजवाड़ी अस्पताल के सीएमओ ने बताया कि, हादसे की बाद अस्पताल में 11 घायलों को लाया गया। जिसमें से 1 व्यक्ति की मौत गई। इसके अलावा अन्य 10 लोगों का ओपीडी में इलाज जारी है।” उन्होंने बताया कि भर्ती किये गए घायलों में 1 व्यक्ति की हालत थोड़ी गंभीर है, लेकिन डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।”

    घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि, “सभी 4 इमारतों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन लोग वहां रहते हैं। सभी को बचाना हमारी प्राथमिकता है। सुबह हम इन इमारतों को खाली कराने और गिराने का काम देखेंगे ताकि आस-पास के लोगों को परेशानी न हो साथ ही कहा कि जब भी बीएमसी नोटिस जारी करे, इमारतें खुद खाली कर दी जानी चाहिए।

  • श्री दरबार साहिब माथा टेकने जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्राली को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, 3 की मौत, 13 घायल

    You are currently viewing श्री दरबार साहिब माथा टेकने जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्राली को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, 3 की मौत, 13 घायल

    Tractor collides with a trolley full of devotees going to pay obeisance at Shri Darbar Sahib, 3 killed, 13 injured

    श्री दरबार साहिब माथा टेकने जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्राली को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, 3 की मौत, 13 घायल

     

    तरनतारनः अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, इस सड़क हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

    घटना संबंधी जानकारी देते हुए फरीदकोट जिले के गांव गंदारा के पूर्व सरपंच अमरजीत सिंह ने बताया कि श्री हरमंदिर साहिब माथा टेकने के लिए एक ट्राली में 17 लोग सवार होकर जा रहे थे। रात करीब 12:10 बजे ट्रैक्टर ट्राली जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित कस्बा सरहाली के पास पहुंची ही थी कि पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ट्राले ने ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि ट्राली सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद थाना सरहाली कलां के एसएचओ चरण सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को सिविल अस्पताल तरनतारन में दाखिल करवाया। वहीं गंभीर हालत को देखते हुए यहां से 8 मरीजों को अमृतसर रेफर कर दिया गया है।

  • हाजीपुर से पीरनिगाहे माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 3 की मौत, 6 घायल

    You are currently viewing हाजीपुर से पीरनिगाहे माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 3 की मौत, 6 घायल

    Tractor-trolley of pilgrims going from Hajipur to Peernigahe overturned, 3 killed, 6 injured

    हाजीपुर से पीरनिगाहे माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 3 की मौत, 6 घायल

     

     

    ऊनाः बुधवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में हुए एक सड़क हादसे के दौरान पंजाब के तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 6 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी श्रद्धालु गढ़शंकर के अंतर्गत आते हाजीपुर से हिमाचल के पीरनिगाहे माथा टेकने के लिए जा रहे थे कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। दोनों मृतकों की पहचान राजेश व मनोहर लाल निवासी गढ़शंकर के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

    जानकारी अनुसार होशियारपुर के अंतर्गत आते हाजीपुर से 9 श्रद्धालु एक ट्रैक्टर-ट्राली पर हिमाचल में पीर निगाहे में माथा टेकने के लिए जा रहे थे कि रास्ते में ट्रैक्टर-ट्राली बेकाबू होने के कारण हादसे का शिकार हो गए जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

    मौके पर पहुंचे डीएसपी अनिल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है । जिनमें से मारे गए दो व्यक्तियों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचित कर दिया है, जबकि एक की पहचान की जा रही है।

  • जालंधर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के 261 नए मामले आए सामने, 3 की मौत

    जालंधर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के 261 नए मामले आए सामने, 3 की मौत

    261 new cases of corona positive patients were reported in Jalandhar, 3 died

    जालंधर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के 261 नए मामले आए सामने, 3 की मौत

     

    जालंधरः महानगर में कोरोना वायरस के केसों में लगातार वृद्धि हो रही है। हर रोज जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के नए मामले सामने आ रहे हैं वहीं, इस जानलेवा वायरस से हो रही मौतों का सिलसिला भी लगातार जारी है। सोमवार को जिले में 261 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है जबकि जिले में आज इलाज के दौरान 3 कोरोना पीड़ित रोगियों ने दम तोड़ दिया।

    लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले चिंता का विषय बनते जा रहे है। स्वास्थ्य बिभाग और प्रशासन द्दारा लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए बार-बार लोगों से यह अपील की जा रही है कि वह कोरोना गाइडलांइस की पूरी तरह से पालना करें, मास्क लगा कर रखें।