
जालंधर के पठानकोट चौक स्थित बर्गर किंग के कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत, कुछ दिनों बाद जाना था कनाडा
जालंधरः महानगर में मंगलवार सुबह उस समय एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जब लम्मा पिंड-जंडू सिंगा रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान हरजीत सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी गांव मदारा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक पठानकोट चौक स्थित बर्गर किंग में काम करता था और नाइट ड्यूटी खत्म कर घर की ओर जा रहा था तो तभी एक अज्ञात वाहन ने उक्त व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल भेज दिया है। साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल कर जांच कर रही है। मृतक के परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों में हरजीत सिंह ने कनाडा जाना था। वह काम के साथ-साथ पढ़ाई भी कर रहा था। मृतक के परिजनों व बर्गर किंग के स्टाफ का रो-रोकर बुरा हाल था।








Leave a Reply