पटियाला में बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या, मां ने रात को मोबाइल चलाने से किया था मना
पटियालाः जिले के अंतर्गत आते आनंद नगर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बेटे ने अपनी मां को छत्त से धक्का देकर उसकी हत्या कर दी। मां का कसूर सिर्फ इतना था कि मां ने आरोपी को रात 3 बजे मोबाइल फोन चलाने से मना कर दिया था, जिससे आरोपी ने गुस्से में आकर मां की हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं आरोपी बेटे राजन बहल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में आरोपी के बड़े भाई राजन बहल ने बताया कि राजन मां रेखा रानी के साथ आनंद नगर-ए इलाके में किराए के मकान में रहता है। बुधवार तड़के करीब 3 बजे मां ने आरोपी गोबिंद से मोबाइल फोन बंद कर सोने को कहा, जिसके बाद गुस्साए आरोपी ने अपनी मां को धक्का देकर छत से नीचे फेंक दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से मां की मौत हो गई। जांच में जुटी सदर थाने की पुलिस ने आरोपी के बड़े भाई राजन बहल की शिकायत पर आरोपी गोविंद बहल के खिलाफ इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
इस संबंधी त्रिपरी थाना के अतिरिक्त प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. परिजन के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त रहता था, मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। परिजनों के मुताबिक आरोपी पिछले 5 साल से मानसिक रूप से परेशान था, जिसके चलते उसकी मां उसके साथ रहती थी जबकि बड़ा भाई अपने परिवार के साथ अलग रहता था। आरोपी आए दिन छोटी-छोटी बात पर झगड़ा करता था।








Leave a Reply