हिमाचल के जोगेंद्रनगर हाईवे पर कार में टक्कर के बाद हुआ ब्लास्ट, चाचा-भतीजा की जलकर हुई मौत… पढ़ें पूरी खबर
जोगिंदरनगरः राज्य के जोगिंदरनगर हाईवे पर बीती देर रात एक कार की टक्कर के बाद कार में विस्फोट हो गया, जिसमें कार में सवार चाचा-भतीजे की जलकर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं इस हादसे में घायल तीसरे व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पधर-जोगेंद्रनगर वाया नौहली राजमार्ग में दमेला के पास हुई टक्कर के बाद कार में ब्लास्ट हुआ और आग लग गई, जिसमें कार सवार 2 युवक जल गए और तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। एक युवक को राहगीरों ने समय रहते कार से निकाल लिया, लेकिन बाकी 2 को नहीं बचा पाए। वहीं दोनों मृतक रिश्ते में चाचा-भतीजा बजाए जा रहे हैं। यह हादसा रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को पधर सिविल अस्पताल पहुंचाा, जहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया है। वहीं कार में आग लगने से जिंदा जले दोनों युवकों के कंकाल मात्र शेष बचे, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लिया। कार भी जब्त कर ली गई है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।








Leave a Reply