पटियाला जेल में बंद नवजोत सिह सिद्धू की बिगड़ी तबीयत, जांच के लिए ले जाए गए अस्पताल

You are currently viewing पटियाला जेल में बंद नवजोत सिह सिद्धू की बिगड़ी तबीयत, जांच के लिए ले जाए गए अस्पताल

Navjot Singh Sidhu’s health deteriorated in Patiala jail, taken to hospital for examination

पटियाला जेल में बंद नवजोत सिह सिद्धू की बिगड़ी तबीयत, जांच के लिए ले जाए गए अस्पताल

 

चंडीगढ़ः रोड रेज केस में पटियाला जेल में बंद पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की सोमवार को अचानक सेहत खराब हो गई। जिसके मदे्नजर उन्हें कड़ी सुरक्षा में राजिंदरा अस्पताल लाया गया है। अस्पताल में नवजोत सिंह सिद्धू का मेडिकल चेकअप करवाया गया। जिक्रयोग्य है कि सिद्धू ने सुप्रीम कोर्ट से मेडिकल ग्राउंड पर एक सप्ताह के लिए राहत की मांग की थी। सिद्धू ने कोर्ट में स्पेशल डाइट के लिए पिटीशन दायर की है। जिसके बारे में कोर्ट ने राजिंदरा अस्पताल के मेडिकल बोर्ड से रिपोर्ट मांगी है। सिद्धू जेल में सिर्फ सलाद, फल और उबली सब्जियां ही खा रहे हैं।

दरअसल, सिद्धू को एम्बोलिज्म नाम की बीमारी है। इसमें खून के थक्के जमने लगते हैं, वहीं उनका लीवर ग्रेड थ्री कैटेगरी में आता है। इसके अलावा उन्हें गेहूं से एलर्जी है। इसके चलते वे एक स्पेशल डाइट ही लेते हैं। जेल में वे दाल रोटी नहीं खा पा रहे। उन्हें कुछ खास फल और स्पेशल डाइट दी जाए। शुक्रवार को जेल गए सिद्धू ने घर से साथ लाईं ड्राई ब्लू बैरीज खाई थी।

नवजोत सिद्धू ने बीमारी का हवाला देकर जेल प्रशासन से स्पेशल डाइट की अनुमति मांगी थी। हालांकि, वहां से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में पिटीशन दायर कर दी। जिसके बाद कोर्ट ने राजिंदरा अस्पताल के सुपरिटेंडेंट को इसकी रिपोर्ट बनाने को कहा। सुपरिटेंडेंट ने डॉक्टरों का बोर्ड बना दिया है। उन्होंने सिद्धू के ब्लड और यूरीन के कुछ टेस्ट करवाए हैं। उनके इलाज के रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों 1988 के ‘रोडरेज’ केस में नवजोत सिद्धू को एक साल की सजा सुनाई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *