जालन्धर में तूफान से नवनिर्माण घर की दीवार गिरी, सो रही ननद भाभी की हुई मौत

You are currently viewing जालन्धर में तूफान से नवनिर्माण घर की दीवार गिरी, सो रही ननद भाभी की हुई मौत

The wall of Navnirman house collapsed in Jalandhar due to storm, death of sleeping sister-in-law

जालन्धर में तूफान से नवनिर्माण घर की दीवार गिरी, सो रही ननद भाभी की हुई मौत

 

जालंधरः बीती रात महानगर में आया तूफान महानगर के अंतर्गत आते गांव धीना के एक परिवार पर उस वक्त कहर बनकर टूटा, जब परिवार द्वारा बनाए जा रहे नए घर की दीवार तूफान से गिर गई जिस कारण घर में सो रही दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए जिसके बाद लोगों ने घायलों को मलबे के नीचे से निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी चारों का इलाज जारी है।

जानकारी अनुसार जालंधर छावनी के अंतर्गत आते गांव धीना की इंदिरा कालोनी में रविवार देर रात आए तूफान के कारण नवनिर्माण घर की दीवार गिर गई। दीवार के नीचे आकर दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दीवार गिरने की आवाज और चीख सुनकर इलाके के लोग इकट्ठे हो गए और चारों घायलों को जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टर ने 2 महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।

मरने वालों की पहचान वंदना 18 साल और उसकी भाभी मनप्रीत 45 वर्ष के रूप में हुई जबकि घायल की पहचान राजकुमार और उसका बेटा मोहित के रूप में हुई। बताया जाता है कि राजकुमार के पड़ोस में एक नवनिर्माण मकान का कार्य चल रहा था। बीती रात दूसरी मंजिल पर राजमिस्त्री ने ईंट की 4 इंच की दीवार खड़ी की थी। उसी रात तूफान आ गया और अपने घर के बरामदे में सो रहे राजकुमार के परिवार पर दीवार जा गिरी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *