जालंधर में स्वास्थ्य कर्मियों ने वेतन न मिलने पर किया सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन और जाम, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

You are currently viewing जालंधर में स्वास्थ्य कर्मियों ने वेतन न मिलने पर किया सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन और जाम, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Health workers took to the streets in Jalandhar, protested against the government for not getting salary and jammed, memorandum submitted to SDM

जालंधर में स्वास्थ्य कर्मियों ने वेतन न मिलने पर किया सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन और जाम, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

 

जालंधरः महानगर में वेतन न मिलने की वजह से सिविल सर्जन कार्यालय में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने दो घंटे त क सड़क पर सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया और चक्का जाम किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सिविल सर्जन आफिस से लेकर बस्ती अड्डा तथा भगवान वाल्मीकि चौक तक जाम लगा रहा। जाम में फंसे लोगों के अलावा सिविल सर्जन आफिस में काम करवाने के लिए आने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इस संबंधी जानकारी देते यूनियन के प्रधान सुखजिंदर सिंह, दिनेश कुमार, सुभाष मट्टू और अवतार सिंह ने बताया जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी संघर्ष तेज किया जाएगा। मंगलवार को सिविल सर्जन आफिस के गेट को पूर्ण रुप से बंद किया जाएगा और किसी प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। मौके पर एसडीएम-2 दलवीर राज पहुंचे और जीवन के नेताओं ने उन्हें ज्ञापन सौंपा।

मौके पर एसडीएम ने शाम तक समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। सेहत कर्मियों ने वेतन मिलने तक धरना-प्रदर्शन जारी रखने की घोषणा की है। सिविल सर्जन आफिस में दर्जा चार कर्मियों तथा ड्राइवरों ने रोष प्रदर्शन पहले आफिस के गेट के बाहर धरना लगाया और उसके बाद गुस्साए सेहत कर्मियों ने सड़क जाम कर दी। इस दौरान आफिस में तैनात अधिकारियों ने कामकाज ठप कर उनका समर्थन किया

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *