जालंधर पुलिस कमिश्नर तूर ने दिलाया भरोसा जल्द पकड़े जाएंगे दोषी अमन सेठी , पंचम नूर , पुनीत सोनी (पिंपू) , मिर्जा व अन्य : विजय दानव

जालंधर पुलिस कमिश्नर तूर ने दिलाया भरोसा जल्द पकड़े जाएंगे दोषी अमन सेठी , पंचम नूर , पुनीत सोनी (पिंपू) , मिर्जा व अन्य : विजय दानव

MBD WEB NEWS जालंधर, (सुमेश शर्मा ) : आज भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (रजि.) भावाधस भारत के राष्ट्रीय मुख्य संचालक वीरश्रेष्ठ विजय दानव जी की अगवाई में जालंधर पुलिस कमिश्नर स. गुरप्रीत सिंह तूर से मुलाकात की और अकाली नेता व भावाधस के राष्ट्रीय संचालक सुभाष सौंधी के बेटे हिमांशु सौंधी पर हुए जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपीयों का अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर, पर चर्चा की। पुलिस कमिश्नर स. गुरप्रीत सिंह तूर ने विजय दानव को आश्व्सन दिया कि ऐसे अपराधियों को पुलिस और सरकार शहर में खुला नहीं छोड़ेगी। जल्द ही यह सभी आरोपी जेल की सलाखों के पीछे होंगे। इस अवसर पर भावाधस के राष्ट्रीय संचालक सुभाष सौंधी, राष्ट्रीय निर्देशक बीशन दास सहोता, राष्ट्रीय महामंत्री अशोक भील, पंजाब प्रभारी अक्षय राज, पंजाब उपाध्यक्ष गुलजार खोसला, अक्ष्विनी धारीवाल (महितपुरी) , परषोत्तम बिट्टू (नकोदर) , मंग्गा पहलवान, दीपक थापर व अन्य उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *