कनाडा की सड़कों पर फिर मचा हड़कंप, 10 लोगों की चाकू मारकर हत्या, 15 घायल, हमलावर फरार
नई दिल्लीः कनाडा से एक दिल को दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां सस्कैचवन प्रांत में लोगों पर चाकू से सिलसिलेवार एक के बाद एक हमले हुए हैं। इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जेम्स स्थिम क्री नेशन और सास्काटून के उत्तर-पूर्व के वेल्डन गांव में यह घटना हुई है। वहीं, हमलावर फरार बातए जा रहे है। इस हैरअंगेज घटना के बाद आरसीएमपी ने पूरे राज्य में संदिग्ध व्यक्तियों के लिए अलर्ट जारी किया है।
आरसीएमपी के अनुसार, संदिग्धों की पहचान डेमियन सैंडर्सन और माइल्स सैंडरसन के रूप में हुई है। इनकी तलाश के लिए पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया गया है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि संदिग्धों का मकसद क्या था। आरसीएमपी सस्कैचवन के सहायक आयुक्त रोंडा ब्लैकमोर ने कहा कि कुछ पीड़ितों को संदिग्धों द्वारा लक्षित निशाना बनाया गया था, लेकिन अन्य लोगों पर आचानक से हमला किया गया था। इसलिए इसके पीछे के मकसद का फिलहाल पता नहीं लग सका है। ब्लैकमोर ने कहा कि आज हमारे प्रांत में जो कुछ भी हुआ है, वह भयावह है।
उधर, कनाडा में कई लोगों की चाकू मारकर हत्या करने की घटना का पता लगने के बाद पीएम ट्रूडो ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना भयानक और दिल दहला देने वाली है। शुरुआती संकेतों से पता चला है कि पीड़ितों पर अचानक हमला किया गया हो सकता है, लेकिन पुलिस ने कोई संभावित मकसद की बात नहीं बताई है। रेजिना पुलिस के अनुसार माउंटीज की मदद से, वह संदिग्धों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कई मोर्चों पर काम कर रही है।








Leave a Reply