Tag: 15 घायल

  • सड़क दुर्घटना में चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल,जानिए कहां हुआ ये हादसा…

    सड़क दुर्घटना में चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल,जानिए कहां हुआ ये हादसा…

     

    अमरावती : आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। दुर्घटना वेमुरु मंडल के जांपनी गांव के पास उस समय हुई, जब एक मिनी ट्रक पलट गया, जिसमें श्रद्धालु यात्रा कर रहे थे। घायलों को तेनाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित कृष्णा जिले के अयप्पा भक्त थे।

    मृतकों की पहचान पशम रमेश (55), बी पांडुरंगा राव (40), बी पवन कुमार (25) और बोदिना रमेश (42) के रूप में हुई है। पीड़ित केरल में सबरीमाला के दर्शन कर घर लौट रहे थे। सुबह तेनाली रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद, वे कृष्णा जिले में अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए टाटा ऐस में सवार हो गए।

    पुलिस ने कहा कि तेज गति और क्षेत्र में घने कोहरे के कारण वाहन चालक ने जाहिर तौर पर नियंत्रण खो दिया। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घायलों को तेनाली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है और अधिकारी उन्हें गुंटूर स्थानांतरित करने की व्यवस्था कर रहे हैं।

  • बड़ा हादसा: ट्रक-बस की बीच हुई टक्कर में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 15 घायल,पढ़े पूरी खबर…

    बड़ा हादसा: ट्रक-बस की बीच हुई टक्कर में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 15 घायल,पढ़े पूरी खबर…

     

    बहराइच : बहराइच जिले के टप्पे सिपाह क्षेत्र में बुधवार को एक बस और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

    जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह साढ़े चार बजे के करीब हुआ, जब कोहरे की वजह से तेज रफ़्तार ट्रक लखनऊ ईदगाह डिपो की रोडवेज को साइड से टक्कर मार दी। हादसा जरवल थाना क्षेत्र के घर्घरा घाट के समीप की है। बताया जा रहा है कि कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम थी जिसकी वजह से हादसा हुआ। हादसे की सूचना पर सीओ और एसडीएम कैसरगंज मौके पर पहुंचे और राहत बचाव शुरू करवाया। हादसे का शिकार हुई बस लखनऊ से बहराइच जा रही थी।

    जिलाधिकारी दिनेश चंद्रा ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रक गलत साइड से आ रहा था, जब उसने रोडवेज बस को टक्कर मारी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना में हुई मौत पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

  • कनाडा की सड़कों पर फिर मचा हड़कंप, 10 लोगों की चाकू मारकर हत्या, 15 घायल, हमलावर फरार

    You are currently viewing कनाडा की सड़कों पर फिर मचा हड़कंप, 10 लोगों की चाकू मारकर हत्या, 15 घायल, हमलावर फरार

    There was a stir again on the streets of Canada, 10 people were stabbed to death, 15 injured, the attacker absconded

    कनाडा की सड़कों पर फिर मचा हड़कंप, 10 लोगों की चाकू मारकर हत्या, 15 घायल, हमलावर फरार

     

    नई दिल्लीः कनाडा से एक दिल को दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां सस्कैचवन प्रांत में लोगों पर चाकू से सिलसिलेवार एक के बाद एक हमले हुए हैं। इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जेम्स स्थिम क्री नेशन और सास्काटून के उत्तर-पूर्व के वेल्डन गांव में यह घटना हुई है। वहीं, हमलावर फरार बातए जा रहे है। इस हैरअंगेज घटना के बाद आरसीएमपी ने पूरे राज्य में संदिग्ध व्यक्तियों के लिए अलर्ट जारी किया है।

    आरसीएमपी के अनुसार, संदिग्धों की पहचान डेमियन सैंडर्सन और माइल्स सैंडरसन के रूप में हुई है। इनकी तलाश के लिए पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया गया है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि संदिग्धों का मकसद क्या था। आरसीएमपी सस्कैचवन के सहायक आयुक्त रोंडा ब्लैकमोर ने कहा कि कुछ पीड़ितों को संदिग्धों द्वारा लक्षित निशाना बनाया गया था, लेकिन अन्य लोगों पर आचानक से हमला किया गया था। इसलिए इसके पीछे के मकसद का फिलहाल पता नहीं लग सका है। ब्लैकमोर ने कहा कि आज हमारे प्रांत में जो कुछ भी हुआ है, वह भयावह है।

    उधर, कनाडा में कई लोगों की चाकू मारकर हत्या करने की घटना का पता लगने के बाद पीएम ट्रूडो ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना भयानक और दिल दहला देने वाली है। शुरुआती संकेतों से पता चला है कि पीड़ितों पर अचानक हमला किया गया हो सकता है, लेकिन पुलिस ने कोई संभावित मकसद की बात नहीं बताई है। रेजिना पुलिस के अनुसार माउंटीज की मदद से, वह संदिग्धों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कई मोर्चों पर काम कर रही है।