लुधियाना में कपड़ा फैक्टरी में धमाके के बाद लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
लुधियानाः महानगर में रविवार देर रात एक कपड़ा फैक्टरी में अचानक धमाके के बाद आग लग गई, जिसमें फैक्टरी के अंदर पड़ा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि आग लगने का पता जैसे ही फैक्ट्री मालिकों को चला तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।
जानकारी के अनुसार थाना सलेम टाबरी के अंतर्गत इलाके में स्थित दो मंजिला फैक्ट्री में आग लगने के बाद फायर कर्मियों ने दरवाजा तोड़ा और फैक्ट्री में दाखिल हुए। घटना का पता चलते ही थाना सलेम टाबरी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिस फैक्ट्री में आग लगी थी उसका नाम मार्क एक्सपोर्ट बताया जा रहा है। आग की लपटें इतनी बढ़ गई थी कि बाकी साथ लगती इमारतों को भी खतरा बन गया था। वहीं फैक्ट्री में लगे शीशे धमके होने से चकनाचूर हो गए।
बताया जा रहा है कि जिस फैक्ट्री में आग लगी है उसमें करीब 500 फैक्ट्री वर्कर काम करते है। रविवार होने के कारण आज फैक्ट्री में छुट्टी थी जिस कारण बचाव हो गया। फिर भी करीब 5 से 7 वर्कर जो फैक्ट्री में मौजूद थे उन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। आग लगने के कारण अभी तक सामने नहीं आए लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों मुताबिक आग लगने का कारण शार्ट सर्कट लग रहा है। बताया जा रहा है। ग्राऊंड फ्लौर से आग शुरू हुई थी, जोकि दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। अंदर पड़ा कपड़ा और अन्य सामान जल कर राख हो गया।








Leave a Reply