आप से सुरिंदर चाैधरी की कुछ ही दिनों में हुई कांग्रेस में घर वापसी

आप से सुरिंदर चाैधरी की कुछ ही दिनों में हुई कांग्रेस में घर वापसी

जालंधर : जालंधर लोकसभा उपचुनाव में शह और मात का खेल जारी है। कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में गए सुरिंदर चाैधरी आज कांग्रेस में वापस आ गए। कांग्रेसी नेता एवं स्व. चाैधरी जगजीत सिंह के बेटे एवं स्व. चाैधरी संतोख सिंह भतीजे करतारपुर विधानसभा हलके के पूर्व विधायक सुरिंदर चाैधरी जोकि कुछ दिन पहले कांग्रेस को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी में चले गए थे उन्होंने आज कांग्रेस में वापसी कर ली है।

उन्हें विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने वैलकम करते हुए पुनःकांग्रेस में शामिल किया। उल्लेखनीय है कि सुरिंदर चाैधरी 2017 में करतारपुर के विधायक रहे। आज सुरिंदर चाैधरी की घर वापसी के वक्त पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, वरिष्ठ नेता ओपी सोनी, पूर्व मंत्री अवतार हैनरी व विधायक बावा हैनरी भी उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *