केजरीवाल को मिले समन पर अन्ना हजारे का आया बयान ,कहा – अगर कोई दोष है तो सजा भी मिलनी चाहिए 

केजरीवाल को मिले समन पर अन्ना हजारे का आया बयान ,कहा – अगर कोई दोष है तो सजा भी मिलनी चाहिए

नई दिल्ली : कथित शराब घोटाले में कल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया है। इस मामले ने पूरे देश की सियासत गरमा दी है।

बताया जाता है कि इस मौके पर आम आदमी पार्टी शक्ति प्रदर्शन करेगी। केजरीवाल को जारी हुए समन पर उनके गुरु अन्ना हजारे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ दोष दिखाई दे रहा इसलिए पूछताछ होगी, अगर गलती की है तो सजा होनी चाहिए। अन्ना हजारे ने एक मीडिया हाउस के साथ बातचीत में कहा कि अन्ना हजारे ने कहा कहा, मैंने तो पहले भी एक लेटर लिखा था, शराब के बारे में क्यों सोचते हैं, अच्छी बातें सोचो, पैसे के लिए कुछ भी करना ठीक नहीं, शराब ने किसी का भला किया हो ऐसा तो कभी नहीं हुआ, इसलिए अभी सीबीआई ने जो देखा होगा तो इंक्वायरी हो रही है, अगर कोई दोष निकलता है तो पनिश करना चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *