गुलाम के जनाजे में सुपुर्द-ए-खाक के लिए पिता पहुंचे कब्रिस्तान,जनाजे शामिल नही हुई मां और भाई

गुलाम के जनाजे में सुपुर्द-ए-खाक के लिए पिता पहुंचे कब्रिस्तान,जनाजे शामिल नही हुई मां और भाई

 

 

गुलाम की मां ने उसके जनाजे में शामिल होने से इनकार कर दिया था. वहीं गुलाम के भाई ने पुलिस से उसके शव को लेने से साफ मना कर दिया था. गुलाम के भाई और मां ने आखरी बार उसका चेहरा तक देखने से मना कर दिया था. गुलाम का सुपुर्द ए खाक करने के लिए उसकी पत्नी और पिता कब्रिस्तान तक गए.

Prayagraj: गुलाम के जनाजे में नहीं शामिल हुई मां और भाई, सुपुर्द-ए-खाक के लिए पिता पहुंचे कब्रिस्तान

प्रयागराज: बहुजन समाज पार्टी केविधायक राजू पाल के हत्याकांड के प्रमुख गवाह रहे उमेश पाल और उसके दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या मामले में वान्टेड आरोपी असद अहमद के सहयोगी गुलाम मोहम्मद का शव प्रयागराज के मेहदौरी कॉलोनी के शिवकुटी कब्रिस्तान में दफन किया गया. गुलाम के जनाजे में भारी भीड़ जुटी. प्रयागराज में गुलाम के जनाजे का कंधा देने वालों की काफी लोगों की तादात देखी गई. पहले बताया जा रहा था कि गुलाम के जनाजे में ज्यादा लोग शामिल नहीं होंंगे.

गुलाम की मां ने उसके जनाजे में शामिल होने से इनकार कर दिया था. वहीं गुलाम के भाई ने पुलिस से उसके शव को लेने से साफ मना कर दिया था. गुलाम के भाई और मां ने आखरी बार उसका चेहरा तक देखने से मना कर दिया था. गुलाम का सुपुर्द ए खाक करने के लिए उसकी पत्नी और पिता कब्रिस्तान तक गए. गुलाम को दफनाने से पहले यहां मौजूद लोगों ने नमाज अदा की और फिर गुलाम को दफना दिया.

गुलाम की पत्नी रोते-रोते बदहवाश हो गई

वहीं गुलाम की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल था और गुलाम के पिता के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे. गुलाम की पत्नी रोते रोते बदहवाश हो गई, महिलाएं और रिश्तेदार उसे संभालने की कोशिश कर रहे थे. वहीं गुलाम के पिता रोते रोते क्रबिस्तान में ही जमीन पर बैठ गए. इस दौरान गुलाम के घर के आस पास और कब्रिस्तान समेत पूरे इलाके में भारी फोर्स तैनात रही.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *