अृमतसर में गोल्डन टेंपल परिसर के बाहर मिला बच्ची का शव, जांच में जुटी पुलिस… पढ़ें पूरी खबर
अमृतसरः गोल्डन टेंपल परिसर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब परिसर के प्लाजा में एक छोटी बच्ची का शव पड़ा देखा गया। जिसके लोगों ने इसकी सूचना तुरंत एसजीपीसी को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे एसजीपीसी सदस्यों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छोटी बच्ची के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार किसी ने नन्ही बच्ची का शव घंटाघर दरवाजे की तरफ पड़ा हुआ देखा और इसकी सूचना एसजीपीसी कार्यालय में दी। जिसके बाद एसजीपीसी सदस्यों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मॉर्चुरी में भेज दिया है, जहां उसे 72 घंटे के लिए रखा जाएगा। पुलिस ने भी बच्ची की पहचान के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने गोल्डन टेंपल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक महिला बच्ची को अपनी गोद में उठाकर घूमती दिख रही है। बच्ची को छोड़ने के बाद महिला हाथ में सूटकेस लेकर घूमती भी दिख रही है। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बच्ची का शव गोल्डन टेंपल के अंदर जाने वाले दरवाजे के पास हाथ धोने वाली जगह के करीब पड़ा हुआ था। देखकर लग रहा था, जैसे बच्ची सो रही है। बच्ची देखने में भी अच्छे घर की लग रही है और ना ही उसके शरीर पर किसी चोट का निशान है। पुलिस बच्ची के परिवार का पता लगाने में जुट गई है।








Leave a Reply