अमृतसर के जोड़ा फाटक पर टला बड़ा हादसा, खुले फाटक पर आई ट्रेन, बाल-बाल बचे लोग…पढ़ें पूरा मामला
अमृतसर: महानगर के अंतर्गत आते जोड़ा फाटक में एक बार फिर से बड़ा हादसा से बचाव हो गया, जब वहां तकनीकी खराबी के कारण फाटक बंद नहीं हो पाया और दूसरी तरफ से ट्रेन आ गई, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। वहीं ट्रेन के ड्राईवर ने सूझबूझ से काम लेते हुए ट्रेन की रफ्तार को काफी धीमा कर दिया जिस कारण कोई अनहोनी नहीं हुई। बता दें कि साल 2018 में दशहरे वाले दिन भी जोड़ा फाटक पर भयानक हादसा हो गया था, जिस कारण कई लोगों की जान चली गई थी।
जानकारी अनुसार जोड़ा फाटक पर तैनाती कर्मी ने फाटक को बंद करने का काफी प्रयास किया था लेकिन टेक्नीकल प्रॉब्लम के चलते वह बंद नहीं हो पाया। ट्रेन ड्राइवर ने समझदारी से काम दिखाया और भीड़ को देखते हुए ट्रेन की रफ्तार को धीमी कर दिया और जोर-जोर से हार्न बजा दिया जिससे लोग आगे पीछे हो गए।
बता दें अमृतसर में 4 साल पहले जोड़ा फाटक पर हादसे में 59 लोगों की जान चली गई थी। दशहरे वाले दिन पटाखों की आवाज में ट्रेन का पता नहीं चला और ट्रेन कई लोगों को कुचलती हुई चली गई। इसी फाटक पर एक बार फिर बड़ा हादसा होते-होते बच गया। लोगों का कहना है ये कोई पहली बार नहीं है कि फाटक बंद नहीं हुआ ऐसा कई बार हो चुका है लेकिन हादसा होने बच गया है।








Leave a Reply