शादी के लिए खरीददारी करने के लिए परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग, 3 की मौत

शादी के लिए खरीददारी करने के लिए परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग, 3 की मौत

 

 

फिरोजपुर- पंजाब के फिरोजपुर में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब अकालगढ़ गुरुद्वारा साहिब के नजदीक बाइक सवार हमलावरों ने कार सवार तीन लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। इस हमले में घायल एक महिला को अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान फिरोजपुर शहर के कंबोज नगर निवासी दिलप्रीत सिंह पुत्र आकाशदीप सिंह, आकाशदीप सिंह, जसप्रीत कौर पुत्री आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है, जबकि लड़की की गोली लगने से घायल हुई व्यक्ति का नाम अनमोल सिंह है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, हालांकि मृतक लड़की जसप्रीत कौर की एक महीने बाद शादी थी। उक्त शादी के लिए परिवार खरीदारी करने के लिए निकला था। गोली लगने से मौके पर ही लड़की की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र की अस्पताल में मौत हुई। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *