जालंधर में सूखी नहर से मिला युवक का शव, हत्या की आशंका जांच में जुटी पुलिस

You are currently viewing जालंधर में सूखी नहर से मिला युवक का शव, हत्या की आशंका जांच में जुटी पुलिस

Dead body of youth found from dry canal in Jalandhar, police engaged in investigation of suspicion of murder

जालंधर में सूखी नहर से मिला युवक का शव, हत्या की आशंका जांच में जुटी पुलिस

 

जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते राजनगर में पड़ते नहर में सुबह-सुबह मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना् पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं मृतक युवक के शव की पहचान आसपास के इलाकों में करवाई जा रही है। बताया जा रहा है कि नहर सूखी होने के कारण शव नहर की गाद में दबा हुआ था, जिसे लोगों ने देखखर पुलिस को सूचित किया।

जानकारी अनुसार पुलिस सूचना मिलने के बाद देरी से ही पहुंची लेकिन जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। वहीं अभी आशंका जताई जा रही है कि किसी ने व्यक्ति की हत्या करके शव को नहर में फेंक दिया। पानी न होने के कारण गाद के ऊपर शव दिखाई दे रहा है। शव किसी पुरुष का है। शव गली सड़ी अवस्था में है। इसलिए इसकी पहचान करना मुश्किल है। नहर से जब शव निकाला जा रहा था तो कपड़े भी फट गए। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव काफी पुराना है। बॉडी फूली हुई थी। पुलिस ने शव को नहर से निकालने के बाद स्ट्रेचर पर रखकर गाड़ी में डाला और सिविल अस्पताल में ले गए।

सूखी नहर में इतना कचरा और गाद भरी हुई थी कि पुलिस को नहर में से शव निकालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस ने पहले शव निकालने के लिए मौके पर जेसीबी मंगावाई] फिर नहरी विभाग को सूचना देकर नहर में पानी छुड़वाया] ताकि गाद और गंदगी बह जाए और शव को आसानी से निकाला जा सके। नहर में पानी छोड़ने के कारण शव भी बहाव में बह गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *