जालंधर में कांग्रेस का ईडी के दफ्तर के आगे धरना, राजा बड़िंग ने किया भाजपा पर प्रहार बोले- भाजपा की इलेक्शन मैनेजमेंट एजेंसी बनी ईडी
जालंधरः सोमवार को महानगर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जालंधर में ईडी दफ्तर के बाहर धरना लगा दिया है। ईडी दफ्तर की टेंट लगाकर घेराबंदी कर दी है। पूर्व विधायकों, मंत्रियों, सांसदों समेत प्रदेश कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी धरने में शामिल हुए हैं। बतायटा जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के नोटिस से भड़की कांग्रेस ने सोमवार को जालंधर स्थित इंफोर्समेंट डायरेक्टरेट के दफ्तर पर धरना शुरू कर दिया है। इस दौरान धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग ने कहा कि ईडी अब भाजपा की इलेक्शन मैनेजमेंट एजेंसी बन गई है।
इस मौके धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा बड़िंग ने कहा कि केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों का जमकर दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके जो दबाब की गंदी राजनीति कर रही है उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार के खिलाफ डटकर मुकाबला किया जाएगा और धक्केशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जानकारी अनुसार कांग्रेस द्वारा आयोजित इस धरने में सुखविंदर सिंह कोटली पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, मेयर जगदीश राज राजा, शाहकोट के विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, जालंधर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराज ठाकुर, दर्शन सिंह टाहली, सीनियर नेता मनमोहन सिंह मोहना, डा. जसलीन सेठी धरने में पहुंचे हैं। महानगर के कई पार्षद भी धरने में शामिल हैं।








Leave a Reply