जालंधर में बेखौफ लुटेरों का आतंक, लग्जरी मोबाइल वर्ल्ड की दुकान पर की लाखों की चोरी
घटना संबंधी जानकारी देते दुकान के मालिक विवेक ने बताया कि उनकी दुकान में करीब 12 लाख रुपए की चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान चोर महंगे फोन चोरी करके ले गए। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है।
दुकान मालिक ने बताया कि चोरों ने उनके साथ-साथ अन्य दुकान की छतों को भी नुकसान पहुंचाया है। जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि चोरों द्वारा पहले अन्य दुकानों को निशाना बनाने की कोशिश की गई। जब चोर अन्य दुकानों में वारदात को अंजाम नहीं दे पाए तो उन्होंने उक्त दुकान को निशाना बनाया। इस दौरान दुकान मालिक ने प्रशासन से चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।








Leave a Reply