Tag: जालंधर में बेखौफ लुटेरों का आतंक

  • जालंधर में बेखौफ लुटेरों का कारनामा, बाईक सवार महिला को धक्का मार गिराया, कानों से बालियां लूट हुए फरार, महिला का पैर व बाजू टूटी

    You are currently viewing जालंधर में बेखौफ लुटेरों का कारनामा, बाईक सवार महिला को धक्का मार गिराया, कानों से बालियां लूट हुए फरार, महिला का पैर व बाजू टूटी

    Fearless robbers act in Jalandhar, woman riding a bike was pushed down, earrings looted from her ears, absconding, woman’s leg and arm broken

    जालंधर में बेखौफ लुटेरों का कारनामा, बाईक सवार महिला को धक्का मार गिराया, कानों से बालियां लूट हुए फरार, महिला का पैर व बाजू टूटी

    •  जालंधरः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते अपराधियों के हौंसले बुलंद हो गए हैं। आए दिन शहर में लूटपाट और छीना झपटी की वारदातों को अंजाम देकर आराम से फरार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला वीरवार को महानगर में उस वक्त सामने आया, जब एक बाईक सवार दंपति को लुटेरों ने धक्का देकर गिराया और महिला के कान से बालियां लूट फरार हो गए । वहीं बाईक से गिरने के बाद महिला की एक बाजू और पैर की हड्डी टूट गई है। जिस गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।

    वारदात की जानकारी देते महिला के पति तरसेम ने बताया कि वह पत्नी राजविंदर कौर के ढंडे ढेसियां गांव से अपने पिता को फगवाड़ा में दवाई दिलाने के लिए पत्नी के साथ गए थे। वापस जाते समय गोरायां में लुटेरे उनके पीछे लग गए। तरसेम ने बताया कि जैसे ही उसे लगा कि लुटेरे पीछे लगे हैं तो उन्होंने अपनी बाइक की स्पीड बढ़ा ली, लेकिन रास्ते में लुटेरों ने चलती बाइक से पीछे उनके पिता को पकड़ कर बैठी पत्नी राजविंदर को धक्का मार दिया। इससे राजविंदर सड़क पर गिर गई और उसकी बैलेंस बिगड़ गया।

    तरसेम सिंह ने बताया कि लुटेरे उसकी पत्नी के कानों से जहां बालियां लूट कर ले गए, वहीं पर हाथ में पकड़ा एक लिफाफा भी ले गए। इसमें कुछ जरूरी दस्तावेज थे। उन्होंने बताया कि अभी महीना पहले ही गोरायां में अपनी पत्नी के लिए 60 हजार में सोने की बालियां बनाई थीं। उन्होंने कहा कि लूट की सूचना गांव के सरपंच को दी थी। उन्होंने आगे पुलिस को बताया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच की। तरसेम सिंह ने बताया कि लुटेरे 2 थे और मोटर साइकिल पर सवार थे। उनके साथ लूट ढंडे ढेसियां में ही सड़क पर हुई है।

  • जालंधर में बेखौफ लुटेरों का आतंक, लग्जरी मोबाइल वर्ल्ड की दुकान पर की लाखों की चोरी

    You are currently viewing जालंधर में बेखौफ लुटेरों का आतंक, लग्जरी मोबाइल वर्ल्ड की दुकान पर की लाखों की चोरी

    Terror of fearless robbers in Jalandhar, theft of lakhs at luxury mobile world shop

    जालंधर में बेखौफ लुटेरों का आतंक, लग्जरी मोबाइल वर्ल्ड की दुकान पर की लाखों की चोरी

     

    •  जालंधरः महानगर में चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं आए दिन चोर-चोरी लूटपाट और छीनाझपटी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी के फरार हो जाते हैं। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर में देर रात डॉलफिन मार्किट में स्थित लग्जरी मोबाइल वर्ल्ड की दुकान से सामने आया है। यहां नकाबपोश लुटेरे छत का दरवाजा तोड़कर सीढ़ियों के रास्ते से अंदर दाखिल हुए। जिसके बाद उन्होंने घटना को अंजाम दिया।

    घटना संबंधी जानकारी देते दुकान के मालिक विवेक ने बताया कि उनकी दुकान में करीब 12 लाख रुपए की चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान चोर महंगे फोन चोरी करके ले गए। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है।

    दुकान मालिक ने बताया कि चोरों ने उनके साथ-साथ अन्य दुकान की छतों को भी नुकसान पहुंचाया है। जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि चोरों द्वारा पहले अन्य दुकानों को निशाना बनाने की कोशिश की गई। जब चोर अन्य दुकानों में वारदात को अंजाम नहीं दे पाए तो उन्होंने उक्त दुकान को निशाना बनाया। इस दौरान दुकान मालिक ने प्रशासन से चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

  • जालंधर में बेखौफ लुटेरों का आतंक, एक्टिवा सवार युवतियों को बनाया निशाना

    You are currently viewing जालंधर में बेखौफ लुटेरों का आतंक, एक्टिवा सवार युवतियों को बनाया निशाना

    Terror of fearless robbers in Jalandhar, Activa rider girls targeted

    जालंधर में बेखौफ लुटेरों का आतंक, एक्टिवा सवार युवतियों को बनाया निशाना

     

    जालंधरः महानगर में लुटेरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन बेखौफ लुटेरे चोरी- लूटपाट और छीनाझपटी जैसी वरदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर के अधीन आते सूर्या एंकलेव से सामने आया है जहां मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश लुटेरों ने एक्टिवा सवार दो युवतियों को निशाना बनाया है, लुटेरे उनसे मोबाइल छीन मौके से फरार हो गए, घटना सूर्या एंकलेव की बताई जा रही है।

    बताया जा रहा है कि जहां पार्क के बाहर खड़ी दो एक्टिवा सवार युवतियों से नकाबपोश लुटेरे मोबाइल छीन कर फरार हो गए। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हालांकि घटना दौरान युवतियों ने लुटेरों का सामना करने की कोशिश भी की, लेकिन लुटेरे मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।